Wednesday, March 31, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,1 अप्रैल 2021, गुरुवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,1 अप्रैल 2021, गुरुवार  ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

1 अप्रैल 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 19, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि चतुर्थी दोपहर 11:00 तक तदनन्तर पंचमी, नक्षत्र विशाखा सुबह 7:22 तक तदनन्तर अनुराधा, सूर्योदय 6:21प्रातः, सूर्यास्त 6:43सायं , राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00

तिथि: श्रीभगवांन्नारायण जयन्ती


🐏 *मेष (Aries):* कार्यक्षेत्र में पूंजी निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। पर्याप्त मात्रा में जल पियें। दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी आ सकती है। एक से ज्यादा काम हाँथ में न लें। किसी प्रियजन से आपकी बहस हो सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा आज पूरी हो सकती है।

👭 *मिथुन (Gemini)*विदेश से जुड़े लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। कारोबार को बढ़ाने के नये तरीके अपनायेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

🦀 *कर्क (Cancer):*विवाह के प्रपोज़ल आपको मिल सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। अत्यधिक श्रम के कारण थकान हो सकती है। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में आप सहयोग देंगे। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी कम होगी।

🦁 *सिंह (Leo):बड़े निर्णय लेते समय आपको व्यवहारिक रहना होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। अधिक मसालेदार भोजन करने से बचें। त्वचा में एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। कोई मूल्यवान वस्तु गुम होने की आशंका है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बदनदर्द की शिकायत हो सकती है। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आयेगी। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका उठना-बैठना होगा।

⚖ *तुला (Libra):*कारोबार में नयी डील कर सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। आपको भरपूर नींद लेनी चाहिये। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेते रहें। नौकरीपेशा लोग नयी जॉब का विचार बनायेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):घर में मेहमान आ सकते हैं। यात्रा सामान्य रूप से काफी अच्छी रहेगी। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ होगा। अच्छे कार्यों में आप रुचि लेंगे। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में रुचि लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपको अपनी योजनाओं को ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। मेहमानों पर आप धन खर्च करेंगे। आपको नया काम शुरू करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*धार्मिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। विद्यार्थियों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। पुराने मामलों में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। जूनियर्स के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा लक्ष्य आप प्राप्त कर लेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*भूमि-सम्पत्ति से जुड़े व्यवसाय में आपको लाभ होगा। नवविवाहित लोग आज पार्टी के लिये जा सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। रेस्टोरेन्ट के व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *विवाह से जुड़े मामलों का समाधान प्राप्त होगा। शरीर में ऊर्जा की कमी रहेगी। सन्तान को शिक्षा में उल्लेखनीय प्रगति होगी। भरोसेमंद लोगों की सलाह आपको बहुत काम आयेगी। लवमेट्स के साथ रिश्तों में गहराई आयेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 31, 2021

Tuesday, March 30, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,31 मार्च 2021, बुधवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,31 मार्च 2021, बुधवार  ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

31 मार्च 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 18, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि तृतीया दोपहर 2:07 तक तदनन्तर चतुर्थी, नक्षत्र स्वाति सुबह 9:45 तक तदनन्तर विशाखा, सूर्योदय 6:22 प्रातः , सूर्यास्त 6:42 सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

तिथि: श्रीगणेश चतुर्थी व्रत


🐏 *मेष (Aries):* आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल हो जायेंगे। पुराने अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। अपने काम को अन्य लोगों के बीच बाँट दें। लवमेट के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपकी परिस्थितियाँ अनुकूल है। स्त्रीवर्ग के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कार्यशैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना उचित होगा। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिल सकती है। जॉब सम्बन्धित इंटरव्यू के लिये जा सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini)*किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाक़ात होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। घर में सुख-शान्ति बनी रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

🦀 *कर्क (Cancer):*राजकीय सम्बन्धित जातकों को व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बितायें। कारोबार में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। कार्यक्षमता के अनुसार काम करने से लाभ प्राप्त होगा। कला,साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने का विचार बनायेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। सन्तान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे।

⚖ *तुला (Libra):*बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रत्येक कार्य को सलीके से करने का प्रयास करें। व्यापार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। पद और अधिकार की आकांक्षा बढ़ेगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। कारोबार को लेकर किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*रोज़मर्रा के कार्यों में आपका मन लगेगा। नयी स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी। धन की स्थिति काफी मजबूत होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होगी। घर का माहौल काफी शान्त रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकांत में समय बितायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख और सन्तोष की अनुभूति होगी। विदेश से जॉब के प्रस्ताव आपको मिलेंगे। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। कहीं बाहर खाने का विचार बना सकते हैं। अपने सिद्धांतों के साथ समझौता न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय देंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मैनेजमेन्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, March 30, 2021

Monday, March 29, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,30 मार्च 2021, मंगलवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,30 मार्च 2021, मंगलवार,  ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

30 मार्च 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 17, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वितीया सायं 5:28 तक तदनन्तर तृतीया, नक्षत्र चित्रा दोपहर 12:22 तक तदनन्तर स्वाति, सूर्योदय 6:23प्रातः, सूर्यास्त 6:42 सायं, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

तिथि: सन्त तुकाराम जयन्ती


🐏 *मेष (Aries):* आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। बड़ों की सलाह का अनुसरण करें। कलात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। घर में सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबारी सौदे हो सकते हैं। घर के कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे। कारोबार में वृद्धि को लेकर अपेक्षा बढ़ेगी। अपनी गुणवत्ता को बेहतर करने का प्रयास करें। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ गेम्स और मनोरञ्जन में रुचि लेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)*सहकर्मियों के साथ अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। आप नये कार्यों में रुचि लेंगे। अपने व्यवहार को संयमित और सकारात्मक बनाये रखें। पिछले समय से चली आ रही समस्या को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाज़ी न करें।

🦀 *कर्क (Cancer):*माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक सम्बन्धों को काफी महत्व देंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। योग और व्यायाम में आप काफी रुचि लेंगे। फर्जी फोन कॉल्स से आपको सावधान रहना होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव हो सकता है।

🦁 *सिंह (Leo):राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद ऑफर मिल सकता है। युवा वर्ग को बेहतरीन जॉब के अवसर मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में आप समय लगायेंगे। नये कारोबार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। पुराने अनुभवों का आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेमी जन से अपने मन की बातें कह सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*विवाहित जातकों के लिये दिन विशेष रूप से काफी अच्छा रहने वाला है। दूसरों की राय पर एकतरफा विश्वास न करें। आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। कुछ नजदीकी लोग आपकी मुश्किलें बढ़ायेंगे। नियमित रूप से योगाभ्यास और व्यायाम करना आपके हित में होगा।

⚖ *तुला (Libra):*आज आपको अचानक शुभ समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस को बढ़ाने के लिये नये इन्वेस्टर ढूँढेंगे। किसी धार्मिक और महान व्यक्तित्त्व के दर्शन आपको प्राप्त होंगे। जॉब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। ऑफिस में आपके विषय में काफी चर्चा होगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):दिन की शुरुआत में थोड़े उदास हो सकते हैं। सरवाइकल और कंधे का दर्द पीड़ा को बढ़ा सकता है। लोगों से इतनी सी बातें साझा करें जितनी जरूरी हों। जीवनसाथी के प्रति भी भरोसा कम रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को सन्तुलित रखें। पुराने गानों और यादों के एलबम का आनन्द उठा सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आज सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन में नयी उम्मीदों के सपने आकार लेंगे। शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आय में निरंतरता रहेगी। योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*किसी कारणवश अपनों पर नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल में आप अपना प्रभाव छोड़ पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में आपको काफी ध्यान देना होगा। पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही उचित नहीं है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आज परिवार जनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आप काफी रुचि लेंगे। इंजीनियर्स को जॉब के नये मौके मिलने वाले हैं। परीक्षा और साक्षात्कार में आपको सफलता मिल सकती है। प्रियजन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कारोबार में बड़ा बदलाव करेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *स्वास्थ्य के कारण आप थोड़ा चिन्ता में पड़ सकते हैं। आज गुस्से में आपको किसी से नहीं बोलना चाहिये। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। नये प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग करेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 29, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,29 मार्च 2021, सोमवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,29 मार्च 2021, सोमवार,  ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

29 मार्च 2021, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 16, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वादशी सुबह 8:22 तक तदनन्तर प्रतिपदा, नक्षत्र हस्त दोपहर 3:02 तक तदनन्तर चित्रा, सूर्योदय 6:24am, सूर्यास्त 6:41pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00

कल: चैत्र कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, होली पर्व, होला मोहल्ला (श्रीआनन्दपुर व पांओटा साहिब), वसन्तोत्सव, ध्वजारोहण, धूलिवंदन, धुलण्डी, होलिका विभूति धारण, आम्रकुसुम प्राशन

🐏 *मेष (Aries):* आपके अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार में सुख शान्ति का वातावरण रहेगा। कोई राजकीय समस्या आज हल हो सकती है। प्रियजन आपके घर आ सकते हैं। आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*कलात्मक विषयों में आप रुचि ले सकते हैं। परिवार में आपका गौरव बढ़ेगा। आज दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। बड़ी मात्रा में आपके पास धन आ सकता है। रुके हुए सभी कार्य आसानी से हो जायेंगे। भाई-बहनों के साथ आनन्दपूर्ण समय व्यतीत करेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)*करियर सम्बन्धी शानदार सूचना मिल सकती है। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय न लें। घर के लोगों से आपको परेशानी होगी। चोट-चपेट लगने से आपको आसानी होगी। दिखावे और आडंबरों से आपको बचना चाहिये। किसी को नुकसान न पहुँचायें।

🦀 *कर्क (Cancer):*त्वरित लाभ कमाने के प्रयास सफल होंगे। आपकी वाक्पटुता और हाजिरजवाबी से लोग प्रभावित रहेंगे। अच्छी आय मिलने से काफी उत्साहित हो सकते हैं। उत्तम मनोबल से समस्याओं का लाभ मिलेगा। अधिकारों के साथ आपके उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):दूसरों की भलाई और सेवा में लगे रहेंगे। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। बुद्धि और तर्क का प्रयोग करने से आपको लाभ मिलेगा। बहुमूल्य सम्पत्ति को खरीदने का विचार बनायेंगे। नेत्र विकारों के कारण परेशानी हो सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*बुद्धि-विवेक के दम पर कोई बढ़ियाँ डील हासिल कर सकते हैं। विवाहादि मंगल कार्यों में आप रुचि लेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी।

⚖ *तुला (Libra):*एसिडिटी की समस्या हो सकती है। भारी और अत्यधिक गरम भोजन का सेवन तुरन्त न करें। गृहस्थ जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। शाम के बाद स्थितियाँ आपके नियन्त्रण में आने लगेंगी। आपके परिवार का गौरव बढ़ेगा। होली खेलते समय थोड़ी सावधानी रखें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):मौजमस्ती और खेलकूद में विशेष रुचि ले सकते हैं। शारीरिक शक्ति और उत्साह में वृद्धि होगी। निजी जीवन से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। सही दिशा में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ एकान्त में पल बितायेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपकी पाचन क्रिया थोड़ी मन्द हो सकती है। व्यापार में अचानक उछाल आ सकता है। कोई परिजन आपके घर मिलने आ सकते हैं। किसी संवेदनशील विषय पर चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुक़ाबले काफी अच्छी रहेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*बच्चों पर क्रोधित हो सकते हैं। पेट में मरोड़ उठ सकती है। आपकी बातों को लोग गम्भीरता से लेंगे। बच्चे माता-पिता से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। लापरवाही की प्रवृत्ति का त्याग करें। आपको अपनी बचत का धन निकालना पड़ सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*यदि आप व्यापार से जुड़े हुए हैं और आपकी शॉप या शोरूम है तो जरा सँभल कर रहें। असामाजिक लोगों से आपका सामना हो सकता है। बेहतर है की आज सबसे विनम्र भाव ही रखें। आप जो भी बोलें सोच-समझकर ही बोलें। नशीले पदार्थों का सेवन न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *परिजनों और सम्बन्धियों के साथ सम्बन्ध और मधुर होंगे। जीवनसाथी आपको कुछ खास उपहार दे सकते हैं। पूरा दिन आनन्द और मनोरञ्जन में ही बीतेगा। पूजन-पाठ को लेकर भी काफी सक्रिय रहेंगे। आपके स्वभाव में चंचलता और अल्हड़ता हो सकती है। रात में जल्दी सोने का प्रयास करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 29, 2021

Saturday, March 27, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,28 मार्च 2021, रविवार, , ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,28 मार्च 2021, रविवार, ,  ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

28 मार्च 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 15, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वादशी सुबह 8:22 तक तदनन्तर पूर्णिमा, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी सायं 5:36 तक तदनन्तर हस्त, सूर्योदय 6:26प्रातः , सूर्यास्त 6:40 सायं , राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

तिथि: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन (प्रदोषकाले), होलाष्टक समाप्त, श्रीसत्यनारायण व्रत, श्रीचैतन्य महाप्रभु जयन्ती

🐏 *मेष (Aries):*नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद का ऑफर मिल सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों पर काफी दबाव रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*समाज में शुभ कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। किसी रचनात्मक कार्य में आप भाग ले सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। किसी विशेष कार्य की आपको ज़िम्मेदारी मिलेगी। परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी।

👭 *मिथुन (Gemini)*अवसरों को चूकने से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल में सहकर्मियों से आपको सहायता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। संवेदनशाली मुद्दों से आप दूरी बनाकर रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*विवाह इच्छुक जातकों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। सन्तान के व्यवहार आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। नये प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने का विचार बनायेंगे। जो भी कार्य हांथ में लेंगे वह आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):आपको झूँठ बिल्कुल भी न नहीं बोलना चाहिये। मन में अज्ञात भय पैर पसार सकता है। किसी यात्रा का प्लान अचानक टल सकता है। कार्यक्षेत्र की चिन्ता को लेकर उदास हो सकते हैं। सुबह उठकर योग और सूर्यनमस्कार अवश्य करें। इससे आपमें ताजगी बनी रहेगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*विभिन्न क्षेत्रों से आपको शुभ सूचना मिलेगी। साझेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके लोक व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। घरवालों के चहेते बने रहेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*जो लोग फ्रीलांसिंग जैसा कुछ काम करते हैं उनको आज काफी कठिनाई आ सकती है। आय और बढ़ते खर्चों को लेकर चिन्ता हो सकती है। मन से उत्साह और नया सीखने की भावना कम न होने दें। घरेलू कार्यों को ज़िम्मेदारीपूर्वक पूरा करेंगे। यदि बजट में कुछ कमी आ रही है तो थोड़ा समय रुककर नया काम शुरू करें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता का भाव रहेगा। नये व्यापार को लेकर की गयी यात्रा सफल रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से आज काफी सक्रिय रहेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को बड़े पद और सम्मान के लिये नामांकित किया जा सकता है। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। पिता आपको शाबासी दे सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*बौद्धिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। बच्चों को पढ़ाने और उनको सिखाने में आप ध्यान देंगे। पुराने नकारात्मक अनुभवों को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। घर में मेहमान आ सकते हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*व्यापारियों को थोड़ी कठिनाई झेलनी पड़ेगी। योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। हर काम सोच-समझकर करना ही उचित होगा। लेन-देन में अनियमितता हो सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *धैर्य और मृदु व्यवहार से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। किसी संकट में फंसे व्यक्ति की सहायता करने से आपका मान बढ़ेगा। आपका पराक्रम और उत्साह दोनों ही बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी आप के प्रति गर्व की अनुभूति करेगा। IT और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, March 27, 2021

Friday, March 26, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,27 मार्च 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,27 मार्च 2021, शनिवार,  ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

27 मार्च 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 14, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वादशी सुबह 8:22 तक तदनन्तर चतुर्दशी, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी, सूर्योदय 6:27प्रातः , सूर्यास्त 6:40 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

🐏 *मेष (Aries):*पुरानी दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। सन्तान की देखभाल करेंगे। व्यवसाय में आप बड़ा इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। रिश्तों की गरिमा को कम न होने दें। ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। भोजन में अनियमितता न करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*व्यापार में वरिष्ठ लोगों की सलाह की अवज्ञा न करें। धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। बच्चों के क्रियाकलापों और गतिविधियों पर आपको ध्यान देना चाहिये। अधिकारों का दुरुपयोग न करें।

👭 *मिथुन (Gemini)* व्यापारी अपने संसाधनों का कुशल उपयोग कर पायेंगे। घर की मरम्मत पर आप धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी को खुश करने का प्रयास करेंगे। धन सम्पत्ति के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। वैवाहिक जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। स्वभाव में मधुरता का भाव रखें। आपकी लेखन क्षमता में वृद्धि होगी। मन में परोपकार की भावना रहेगी। दोस्तों के बीच आपकी साख अच्छी हो सकती है। भौतिक भोग-विलास का आनन्द लेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):बिल्डर्स को अचानक धन लाभ मिल सकता है। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके वश में रहेंगी। आपकी फिटनेस पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। पुराने माल को बेंचने से आपको लाभ मिलेगा। मंहगे आभूषणों को खरीद सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*कामुक विचारों के कारण आपका मन विचलित हो सकता है। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। एकान्त में बैठकर अपने भविष्य की योजना बनायें। आप दिखावे के लिये खर्च कर सकते हैं। अनावश्यक बहसबाजी न करें। इन्टरनेट पर वेबसीरीज का आनन्द ले सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*जॉब में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिये आप लोन ले सकते हैं। सन्तान से सुखवर्धक समाचार मिलेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में लोग आपकी गतिविधियों से काफी प्रभावित रहेंगे। अनुसंधान कार्यों में आप रुचि लेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):किसी प्रियजन से अच्छी खबर मिल सकती है। स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हो सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*किसी आवश्यक केस में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर आप चर्चा करेंगे। नया मकान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। यात्रा का आनन्द ले सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*महत्वपूर्ण कार्यों को आज शुरू न करें। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बात-बात में चिड़चिड़ापन आपके लिये खतरनाक हो सकता है। रक्तचाप के रोगियों को ध्यान रखना चाहिये। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपनी कार्यशैली में सुधार करें। योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाणी में संयम और समझदारी रखें। सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे होते जायेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ मिलेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *व्यापार में आप बड़ा जोखिम भरा निवेश कर सकते हैं। पढ़ाई में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। लोगों की चिकनी-चुपड़ी बातों पर ज्यादा भरोसा न करें। शत्रु पक्ष से आपको सावधान रहना चाहिये। शिक्षा में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। आपको कोई बड़ा फैसला अचानक लेना पड़ेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 26, 2021

Thursday, March 25, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,26 मार्च 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,26 मार्च 2021, शुक्रवार,  ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

26 मार्च 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 13, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वादशी सुबह 8:22 तक तदनन्तर त्रयोदशी, नक्षत्र मघा, सूर्योदय 6:28am, सूर्यास्त 6:39pm, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

तिथि :  प्रदोष व्रत, गण्डमूल विचार रात्रि 9:39 तक, त्रयोदशी तिथि का क्षय

🐏 *मेष (Aries):*आज आपको बहुत सारा काम एकसाथ करना पड़ेगा। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में परेशानी होगी। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। लोग आपकी उपलब्धियों को कम आंक सकते हैं। मित्रों की सहायता से उलझे हुए काम सुलझ जायेंगे। समय को व्यर्थ बर्बाद न करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*व्यवसाय की गुणवत्ता पर ध्यान दें। अपने आपको सही सिद्ध करने की कोशिश न करें। समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुँच सकती है। जीवनसाथी से गुस्से और तनाव के लहजे में बातचीत न करें।

👭 *मिथुन (Gemini)* कारोबार में अस्थिरता की स्थिति समाप्त होगी। अपने कार्य को उत्साहपूर्वक करें। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। आपके सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। वरिष्ठ लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*जॉब में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर आज आपको मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े सतर्क रहें। उधार दिये हुए धन की चिन्ता रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):कार्यों को पूरा करने के लिये पूरी ताकत लगा देंगे। व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करेंगे। जॉब में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनस्तर को अच्छा करने की कोशिश करेंगे। कानूनी अड़चनें आज दूर हो सकती हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*कार्यस्थल में परेशानी हो सकती है। लोग आपकी भावनाओं का मज़ाक उड़ा सकते हैं। अचानक ही बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। मनोनुकूल परिणाम न मिलने से मन उदास रहेगा।

⚖ *तुला (Libra):*अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। पुरानी गलती से सीख कर आगे बढ़ना उचित होगा। कोई बड़ी सम्पत्ति की डील फाइनल हो सकती है। नये व्यवसाय को शुरू करने में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से आपको लाभ मिलेगा। घर और ऑफिस में मरम्मत का काम कर सकते हैं। किसी दूसरे व्यवसाय में आप निवेश करेंगे। जॉब में स्थायित्व की स्थिति रहेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ने वाले हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपकी मानसिकता नकारात्मक हो सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या को अनदेखा न करें। अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*फोन के माध्यम से कोई तनाव भरी सूचना मिल सकती है। कुछ आवश्यक कार्य बाधित हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*मांगलिक अवसरों की तैयारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। किसी मित्र की मध्यस्थता से विवाद निपट जायेंगे। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *कार्य के साथ आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ हास्य-विनोद में समय बितायेंगे। समय पर पर्याप्त सदुपयोग करेंगे। शेयर बाजार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, March 25, 2021

👇👇"ग्रहों को active करने वाली कुछ बातें"👇👇

Filled under:

👇👇"ग्रहों को active करने वाली कुछ बातें"👇👇
सुबह "ब्रह्म मुहूर्त" में उठे
|
 निम्नलिखित  कार्य करे उस दिन के लिए आप के सभी ग्रह अनुकूल हो जायेंगे और दिन भर एक दिव्य शक्ति की अनुभूति होती रहेगी
सुबह उठ कर सबसे पहले अपने "माँ बाबू जी " के चरण सपर्श करे उस दिन के लिए "सूर्य चन्द्र" बहुत ही शुभ फल देंगे रोजाना शुभ फल चाहते हो तो रोज यह कार्य जरूर करें
|
एक गिलास गर्म पानी पियें जल(चन्द्र) का यह प्रवाह आपके शरीर की सारी नसों को खोल देगा 
|
 दांत साफ़  करके  घर से निकल कर सैर करने जाए और घास पर नंगे पाँव चले  इससे आप का "बुध" बलवान होगा
|
सैर पर आप अपनी पत्नी को भी ले जाएँ "पत्नी" साथ होगी तो सुबह की सैर का "लुत्फ़" ही कुछ और होगा (थोडा सा रोमानी हो जाए )दिन भर स्फूर्ति रहेगी तो "शुक्र" का रोमांस भी  आप के साथ होगा
घर से जब चले तो साथ में कुछ खाने का सामान "Bread" वगैरह लेकर जाएँ कई बार रास्ते में आवारा "कुत्ते" मिलतें है उन्हें Bread खाने को दे जिससे आप का "केतु" भी अनुकूल होगा क्योंकि "कुत्ता जाति को माना गया है दरवेश ,इसकी प्रार्थना करती प्रभु के घर प्रवेश "
|
पन्द्रह बीस मिनट कसरत करें, जिम जाते हैं तो आप का "मंगल" आप को चुस्त दरुस्त रखेगा 
|
नहाने से पहले सरसों के तेल की मालिश करें "शनि" की कमी भी दूर हो जायेगी 
|
नहाने के बाद श्रद्धा अनुसार  पूजा पाठ से "गुरु" भी active हो जायेंगे 
|
भगवान् सूर्य को जल दे "राहू" के दोष भी शांत होते हैं
आज कल गर्मियाँ आ रही हैं गली मोहल्ले में सुबह सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने आता है उसे ठंडा पानी पिलाए  या कुछ खिला दे "राहू" की आशीष भी मिल जायेगी 
|
अगर आप यह प्रतिदिन "नियम" से करेंगे तो जीवन में एक "अनुशासन" आएगा तो समझ ले "सूर्य" भी अनुकूल हो गया क्योंकि वक़्त की पाबंदी सीखनी है तो "सूर्य" से सीखें,सूर्य सभी ग्रहों के दोषों को हर लेता है

Posted By KanpurpatrikaThursday, March 25, 2021

Wednesday, March 24, 2021

_शिव जो धारण करते हैं, उनके व्यापक अर्थ हैं :--_*

Filled under:

*_शिव जो धारण करते हैं, उनके व्यापक अर्थ हैं :--_*
==

जटाएं : -------
शिव की जटाएं अंतरिक्ष का प्रतीक हैं।

चंद्र :-----
चंद्रमा मन का प्रतीक है। शिव का मन चांद की तरह भोला, निर्मल, उज्ज्वल और जाग्रत है।

त्रिनेत्र : ----
शिव की तीन आंखें हैं। इसीलिए इन्हें त्रिलोचन भी कहते हैं। शिव की ये आंखें सत्व, रज, तम (तीन गुणों), भूत, वर्तमान, भविष्य (तीन कालों), स्वर्ग, मृत्यु पाताल (तीनों लोकों) का प्रतीक हैं।

सर्पहार : ----
सर्प जैसा हिंसक जीव शिव के अधीन है। सर्प तमोगुणी व संहारक जीव है, जिसे शिव ने अपने वश में कर रखा है।

त्रिशूल :------
शिव के हाथ में एक मारक शस्त्र है। त्रिशूल भौतिक, दैविक, आध्यात्मिक इन तीनों तापों को नष्ट करता है।

डमरू : -----
शिव के एक हाथ में डमरू है, जिसे वह तांडव नृत्य करते समय बजाते हैं। डमरू का नाद ही ब्रह्मा रूप है।

मुंडमाला :----
 शिव के गले में मुंडमाला है, जो इस बात का प्रतीक है कि शिव ने मृत्यु को वश में किया हुआ है।

छाल : ----
शिव ने शरीर पर व्याघ्र चर्म यानी बाघ की खाल पहनी हुई है। व्याघ्र हिंसा और अहंकार का प्रतीक माना जाता है। इसका अर्थ है कि शिव ने हिंसा और अहंकार का दमन कर उसे अपने नीचे दबा लिया है।

भस्म : -----
शिव के शरीर पर भस्म लगी होती है। शिवलिंग का अभिषेक भी भस्म से किया जाता है। भस्म का लेप बताता है कि यह संसार नश्वर है।

वृषभ : -----
शिव का वाहन वृषभ यानी बैल है। वह हमेशा शिव के साथ रहता है। वृषभ धर्म का प्रतीक है। महादेव इस चार पैर वाले जानवर की सवारी करते हैं, जो बताता है कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष उनकी कृपा से ही मिलते हैं।

इस तरह शिव-स्वरूप हमें बताता है कि उनका रूप विराट और अनंत है, महिमा अपरंपार है। उनमें ही सारी सृष्टि समाई हुई है।

*_एस्ट्रोलॉजर पंडित विपेंद्र कुमार उपाध्याय_*
*_काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी (BHU)_*
*_👉सम्पर्क सूत्र (78 00 40 53 04)_✍️*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 24, 2021

*★★ ज्योतिष - पंच-तत्व*

Filled under:



*★★ ज्योतिष - पंच-तत्व*

•• ग्रहों के बलवान होने से जातक में तत्व-वृद्धि होती है और शरीर लक्षण से विद्वान जान लेते है कि - जातक पर किस ग्रह का सर्वाधिक प्रभाव है । 
देखें -मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि किस तरह बलवान होकर तत्व-रूप में अपना प्रभाव प्रकट करते है । सूर्य और चंद्र का इसमे समावेश नही है । केवल पंचतारा ग्रह ही ऐसे अपना प्रभाव प्रकट कर पाते हैं । सूर्य - सितारा है, जो पंचतारा ग्रहों को सक्रिय करता है और चंद्र, पृथ्वी का उपग्रह है - जो पृथ्वी और सूर्य के तालमेल से अपना प्रभाव प्रकट करता है ।  बाकि के बचे पंचतारा ग्रह - अपना तत्व प्रकट करने में समर्थ है । हालांकि - सूर्य और चंद्र भी अग्नि-तत्व प्रधान और जल-तत्व प्रधान ग्रहों से सम्बद्ध बनाये तो अपने-अपने तत्व की वृद्धि करते हैं । सूर्य - अग्नि-तत्व की और चंद्र - जल-तत्व की वृद्धि करते हैं ।
• अगर - मंगल बलवान हो तो जातक में अग्नि-तत्व प्रबल होगा । ऐसे में - जातक अधिक भूख वाला, चंचल, फुर्तीला, निडर, पतला, बुद्धीमान, अधिक खाने वाला, तीखा स्वभाव, गोरा रंग और स्वाभिमानी होता है । जब अग्नि तत्व की छाया जातक में प्रकट होती है - तब जातक सोने की चमक की तरह चमकदार दिखता है । उसकी आँखों मे आकर्षण और सफलता भरे कार्य होते हैं तथा प्रचुर धनलाभ होता है ।
अष्टक वर्ग के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि बलवान हो और कुण्डली अनुसार 1, 5 और नवम भाव बलवान हो तो - अग्नि-तत्व और भी प्रबल हो जाता है ।
• अगर - बुध बलवान हो तो जातक में पृथ्वी-तत्व प्रबल होता है । ऐसे में जातक स्वाभाविक गन्ध युक्त, कपूर और कमल की खुशबू वाला, भोग भोगने वाला, सदैव सुखी, बलवान, क्षमाभाव से युक्त और शेर की तरह दबंग आवाज वाला होता है । जब शरीर मे बलवान पृथ्वी-तत्व की छाया प्रकट होती है - तब जातक की त्वचा कान्ति युक्त, दाँत और नाखून विशेष चमकदार, धर्म और अर्थ का लाभ पाने वाला तथा भरपूर सुख पाता है ।
अष्टक वर्ग के अनुसार वृषभ, कन्या और मकर राशि बलवान हो और कुण्डली अनुसार 2, 6 और दशम भाव बलवान हो तो - पृथ्वी-तत्व और भी प्रबल हो जाता है ।
• अगर - गुरु बृहस्पति बलवान हो तो जातक में आकाश-तत्व प्रबल होता है ।  ऐसे में - जातक शब्दार्थ को जानने वाला, बातों के गूढ़ अर्थ समझने वाला, नीति विशारद, ज्ञानी, स्पष्टवादी, खरा, बड़े मुँह वाला लम्बे कद वाला होता है । जब शरीर की आकाश-तत्व की छाया प्रकट होती है - तब जातक वाक्पटु, देखने मे सुन्दर, मनोहर बात बोलने वाला और मनोहर बात सुनने वाला होता है ।
प्रकारान्तर से गुरु बृहस्पति में आकाश-तत्व के अलावा वायु-तत्व की भी प्रबलता रहती है ।  ऐसे में - कुण्डली में वायु-तत्व राशियाँ और वायु-तत्व भाव बलवान हो और ऐसे किसी राशि अथवा भाव में बलवान गुरु बृहस्पति हो और लग्न-लग्नेश से संबंध बना ले तो आकाश-तत्व की बढ़ोतरी हो सकती है ।
• अगर - शुक्र बलवान हो तो जातक में जल-तत्व प्रबल होता है । ऐसे में - जातक कान्तियुक्त, उत्तरदायित्व को उठाने वाला, प्रिय वचन बोलने वाला, अधिकार-युक्त, अनेक मित्रों वाला, कोमल स्वभाव वाला और विद्वान होता है । जब - जल-तत्व की छाया शरीर मे प्रकट होती है - तब जातक कोमलता से व्यवहार करने वाला, स्वस्थ, अभीष्ट सिद्धी पाने वाला, मनोरथ पूर्ण करने वाला और अनुकूल भोजन पाने वाला होता है । 
अष्टक वर्ग के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशियां बलवान हो और कुण्डली अनुसार 4, 8 और 12 भाव बलवान हो तो - जल-तत्व और भी प्रबल हो जाता है ।
• अगर - शनि कुण्डली में बलवान हो तो जातक में वायु-तत्व प्रबल होता है । ऐसे में - जातक दानी स्वभाव वाला परन्तु क्रोधी होता है । गोरा रंग, घूमने का शौकीन, अधिकार-युक्त, न दबने वाला और पतले शरीर वाला होता है । जब - वायु-तत्व की छाया शरीर मे प्रकट होती है  - मन मे मलिनता आ जाती है, विचार दृढ़ और तीव्र नही रहते, निर्णय करने में भूल होती है, वायु-रोग, शोक और सन्ताप होते है । ये कदाचित शनि की विशेषता है । 
अष्टक वर्ग के अनुसार मिथुन, तुला और कुम्भ राशियां बलवान हो और कुण्डली अनुसार 3, 7 और एकादश भाव बलवान हो तो - वायु-तत्व और भी बलवान हो जाता है ।

*सुरेश भारद्वाज - उल्हासनगर, मुम्बई ।*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 24, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,25 मार्च 2021, गुरुवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,25 मार्च 2021, गुरुवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

25 मार्च 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 12, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि एकादशी सुबह 9:48 तक तदनन्तर द्वादशी, नक्षत्र आश्लेषा, सूर्योदय 6:29 प्रातः , सूर्यास्त 6:38 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00

तिथि:  गण्डमूल विचार, आमलकी एकादशी व्रत, गोबिन्द द्वादशी

🐏 *मेष (Aries):*आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। लोगों की मदद करने का अवसर नहीं चूकेंगे। दूसरों के काम में आप जबरदस्ती हस्तक्षेप न करें। मित्रों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। मेहनत से आप पीछे न हटें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपको कारोबार में वृद्धि के लिये आर्थिक सहायता मिल सकती है। करियर में आपको सीनियर्स और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों को शानदार लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति अपना फोकस बना कर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)* रिश्तों में मिठास का भाव रहेगा। आपकी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। सेहत को अच्छा बनाये रखने के लिये नियमित व्यायाम करें। सुबह से ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी तार्किक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे। लेन-देन के मामलों में जल्दबाज़ी न करें।

🦀 *कर्क (Cancer):*करियर में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। व्यापार में उलटफेर का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल में आपको काफी ध्यान देना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं को गम्भीरता से एनालिसिस करेंगे। जीवनसाथी को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):किसी विषय में आ रही समस्या आज दूर हो जायेगी। व्यापार में साझेदारों के बीच तालमेल की कमी आ सकती है। लक्ष्यों को पूरा करने के लिये आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा परेशान न हों। खानपान में आपको ध्यान रखना चाहिये।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*पैतृक सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के कारण आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको आशा से उत्तम परिणाम मिलेंगे। कुछ अच्छा सीखने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*सन्तान के व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जन आपका मनोबल बढ़ायेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनन्द लेंगे। व्यापार में नकदी की समस्या का समाधान होगा। दूसरों की खुशियों में शामिल होंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):घर वालों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। सेहत काफी अच्छी रहेगी। बुद्धिमान लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिलेंगे। नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं इसीलिये धरातल पर रहें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अनचाहे भय से व्याकुल हो सकते हैं। यदि बहुत इच्छा न हो तो यात्रा न करें। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। अनुभवी लोगों को भी धोखा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में हानि होने की सम्भावना है। स्थितियाँ आपके नियन्त्रण में रहेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*लवमेट्स के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में नकदी की समस्या आज दूर हो सकती है। फैशन डिजाइन वाले क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलेगा। धार्मिक क्रियाओं में भाग लेंगे। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आज आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ेगी। बेरोजगार बहुत ही अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त होगा। अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर सकते हैं। सहयोगियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित करने का विचार बनायेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *दोस्तों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। रिश्तों में नम्रता बनाकर रखना जरूरी है। अपनी योग्यता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। उग्रता के कारण काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में आपको शानदार सफलता मिलेगी। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 24, 2021

Tuesday, March 23, 2021

आमलकी एकादशी व्रत का मुहूर्त, व्रत विधि और कथा।

Filled under:

🌷 *आमलकी एकादशी व्रत* 🌷

 *आमलकी एकादशी /रंग भरनी एकादशी व्रत 25 मार्च 2021 ,गुरुवार को रखे🙏* 

हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। होली से 4 दिन पहले पड़ने के कारण इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। 

धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति आमलकी एकादशी व्रत को विधि-विधान से रखता है उसे भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन व्रत का लाभ व्रती को तभी मिलता है जब वह आमलकी एकादशी की व्रत कथा को सुनता या पढ़ता है। 

आइए जानते हैं आमलकी एकादशी व्रत का मुहूर्त, व्रत विधि और कथा।

 👉 *आमलकी एकादशी व्रत मुहूर्त👇* 

 **एकादशी तिथि प्रारंभ ** 
 
24 मार्च 2021 ,बुधवार को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से

 *एकादशी तिथि समाप्त* - 

25 मार्च 2021, गुरुवार को सुबह 09=47 मिनट तक

 *एकादशी व्रत पारण का समय* - 

26 मार्च 2021, शुक्रवार को सुबह 06:18 से 08:21 तक

*एकादशी का व्रत सूर्योदय तिथि 25 मार्च 2021, गुरुवार को ही रखें* 🙏
 
*विशेष :  बुधवार  को एवं गुरुवार एकादशी व्रत के दिन खाने में चावल का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें चाहे आपने व्रत न रखा हो तो भी🙏*

 👉 *आमलकी एकादशी व्रत विधि* 👇

 प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें। व्रत का संकल्प लें और फिर विष्णु जी की आराधना करें।भगवान विष्ण़ु को पीले फूल अर्पित करें। घी में हल्दी मिलाकर भगवान विष्ण़ु का पूजन करें। पीपल के पत्ते पर दूध और केसर से बनी मिठाई रखकर भगवान को चढ़ाएं। एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं।भगवान विष्णु को केले चढ़ाएं और गरीबों को भी केले बांट दें। भगवान विष्णु के साथ माता श्री लक्ष्मीजी का पूजन करें और गोमती चक्र और पीली कौड़ी भी पूजा में रखें।

 👉 *आमलकी एकादशी का धार्मिक महत्व* 👇

धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सृष्टि की रचना के समय भगवान विष्णु ने आंवले को पेड़ के रूप में प्रतिष्ठित किया था। इसलिए आंवले के पेड़ में ईश्वर का स्थान माना गया है। आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है अगर आपके नजदीक में आंवले का वृक्ष नहीं है तो बाजार से आंवला लाकर पूजा में श्री विष्णु भगवान को अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

👉 *आमलकी एकादशी कथा* 👇 

एक वैदिश नाम का नगर था जिसमें सभी लोग आनंद सहित रहते थे. उस नगर में सदैव वेद ध्वनि गूंजा करती थी तथा पापी, दुराचारी तथा नास्तिक उस नगर में कोई नहीं था. उस नगर में चैतरथ नाम का चन्द्रवंशी राजा राज्य करता था. वह अत्यंत विद्वान तथा धर्मी था. उस नगर में कोई भी व्यक्ति दरिद्र व कंजूस नहीं था. सभी नगरवासी विष्णु भक्त थे और आबाल-वृद्ध स्त्री-पुरुष एकादशी का व्रत किया करते थे.

एक समय फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी आई उस दिन राजा, प्रजा तथा बाल-वृद्ध सबने हर्षपूर्वक व्रत किया. राजा अपनी प्रजा के साथ मंदिर में जाकर पूर्ण कुंभ स्थापित करके धूप, दीप, नैवेद्य, पंचरत्न आदि से धात्री (आंवले) का पूजन करके उस मंदिर में सब ने रात्रि को जागरण किया.
रात के समय वहां एक बहेलिया आया, जो अत्यंत पापी और दुराचारी था. वह अपने कुटुम्ब का पालन जीव-हत्या करके किया करता था,भूख और प्यास से अत्यंत व्याकुल वह बहेलिया इस जागरण को देखने के लिए मंदिर के एक कोने में बैठ गया और विष्णु भगवान तथा एकादशी माहात्म्य की कथा सुनने लगा,इस प्रकार अन्य मनुष्यों की भांति उसने भी सारी रात जागकर बिता दी.
प्रात:काल होते ही सब लोग अपने घर चले गए तो बहेलिया भी अपने घर चला गया. घर जाकर उसने भोजन किया. कुछ समय बीतने के पश्चात उस बहेलिए की मृत्यु हो गई ..मगर उस आमलकी एकादशी के व्रत तथा जागरण से उसने राजा विदूरथ के घर जन्म लिया और उसका नाम वसुरथ रखा गया. युवा होने पर वह चतुरंगिनी सेना के सहित तथा धन-धान्य से युक्त होकर  ग्रामों का पालन करने लगा.
वह तेज में सूर्य के समान, कांति में चन्द्रमा के समान, वीरता में भगवान विष्णु के समान और क्षमा में पृथ्वी के समान था. वह अत्यंत धार्मिक, सत्यवादी, कर्मवीर और विष्णु भक्त था. वह प्रजा का समान भाव से पालन करता था. दान देना उसका नित्य कर्तव्य था.

एक दिन राजा शिकार करते हुए जंगल में बहुत दूर निकलगये.तभी कुछ जंगली और पहाड़ी डाकुओं ने राजा को घेर लिया.इसके बाद डाकुओं ने शस्त्रों से राजा पर हमला कर दिया. मगर देव कृपा से राजा पर जो भी शस्त्र चलाए जाते वो पुष्प में बदल
जाते.डाकुओं की संख्या अधिक होने से राजा चेतनाहीन होकर धरती पर गिर गए. तभी राजा के शरीर से एक दिव्य शक्ति प्रकट हुई और समस्त राक्षसों को मारकर अदृश्य हो गई. जब राजा की चेतना लौटी तो, उसने सभी राक्षसों का मरा हुआ पाया. यह देख राजा को आश्चर्य हुआ कि इन डाकुओं को किसने मारा❓तभी आकाशवाणी हुई- हे राजन! यह सब राक्षस तुम्हारे आमलकी एकादशी का व्रत करने के प्रभाव से मारे गए हैं. तुम्हारी देह से उत्पन्न आमलकी एकादशी की वैष्णवी शक्ति ने इनका संहार किया है. इन्हें मारकर वह शक्ति पुन: तुम्हारे शरीर में प्रवेश कर गई है... यह सुनकर राजा प्रसन्न हुआ और वापस लौटकर राज्य में सबको एकादशी का महत्व बतलाया

🙏 *ओम नमो नारायणाय* 🙏
मनीष तिवारी baba

Posted By KanpurpatrikaTuesday, March 23, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,24 मार्च 2021, बुधवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,24 मार्च 2021, बुधवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

24 मार्च 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 11, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि दशमी सुबह 10:24 तक तदनन्तर एकादशी, नक्षत्र पुनर्वसु, सूर्योदय 6:31am, सूर्यास्त 6:38pm, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30,गण्डमूल विचार रात्रि 11:12 से

🐏 *मेष (Aries):*आपके व्यर्थ के खर्चे तो कम होंगे लेकिन अचानक से कहीं धन खर्च करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें। व्यवसायी वर्ग की कोई बड़ी समस्या आज हल हो सकती है। गम्भीर विषयों का अध्ययन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा। दूसरों की सहायता करने से आपका मन उत्साहित रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini)* आज कारोबार को लेकर कुछ असमंजस में रहेंगे। शुभ समाचार की इच्छा मन में बनी रहेगी। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। मुँह में छाले की समस्या हो सकती है। आज हो सके तो मौन रहें या कम से कम बोलें इससे विवादों से बचे रहेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। किसी जरूरी काम को कल पर टालना आपके लिये उचित होगा। दिन के पहले भाग में आपको आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। छोटे बच्चों के प्रति स्नेह और वात्सल्य का आनन्द लेंगे। पिछले अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पायेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):जीवनसाथी को मानसिक रूप से समर्थन अवश्य दें उन्हें आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत काम कर सकते हैं। आसपास के लोगों से अपने सम्बन्ध प्रगाढ़ रखें। घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। नये प्रोजेक्ट्स में आप रुचि लेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपके सभी काम आसानी से बनते चले जायेंगे। अपनी शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखें। जॉब में आपको मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। परिवार में नवीन कार्ययोजना बन सकती है। शेयर मार्केट से आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावपूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। अवसरों का शानदार लाभ मिलेगा। घर के सदस्यों की सुख-सुविधा पर ध्यान दें। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):परिजनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। विचारों में लचीलापन हमेशा बनाकर रखें। सरकारी कार्यों से आपको धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*पुराना रुका हुआ काम आपके लिये परेशानी बन सकता है। एलर्जी और खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। रचानात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। मन में असन्तोष की भावना न पनपने दें।

🐊 *मकर (Capricorn):*आपके स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी कर सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। आपके द्वारा निर्णयों से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपकी मध्यस्थता से बड़े विवाद सुलझ सकते हैं। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहेगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*अपने करियर के साथ कभी भी समझौता न करें। आपको अपनी ज़िम्मेदारी निष्ठा के साथ निभानी चाहिये। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का मूड बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *खेलकूद और अन्य कला से जुड़े विषयों में विशेष रुचि ले सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं के सहयोग से लाभ मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर पूर्ण नियन्त्रण बनाये रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे जातक छुट्टी की मांग कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ परिणामकारी है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, March 23, 2021

Monday, March 22, 2021

*"सुंदरकांड पाठ के लाभ"*

Filled under:

*"सुंदरकांड पाठ के लाभ"*

*(1)*
*सुन्दरकाण्ड का पाठ :~*
ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी से जुड़ा कोई भी मंत्र या पाठ अन्य किसी भी मंत्र से अधिक शक्तिशाली होता है। हनुमान जी अपने भक्तों को उनकी उपासना के फल में बल और शक्ति प्रदान करते हैं।
:
*(2)*
*सुन्दरकाण्ड के फायदे :~*
लेकिन आज हम विशेष रूप से सुंदरकांड पाठ के महत्व और उससे मिलने वाले लाभ पर बात करेंगे। भक्तों द्वारा हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए अमूमन हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। हनुमान चालीसा बड़े-बूढ़ों से लेकर बच्चों तक को जल्दी याद हो जाता है।
:
*(3)*
*हनुमान चालीसा :~*
लेकिन हनुमान चालीसा के अलावा यदि आप सुंदरकांड पाठ के लाभ जान लेंगे तो इसे रोजाना करना पसंद करेंगे। हिन्दू धर्म की प्रसिद्ध मान्यता के अनुसार सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्त की मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है।
:
*(4)*
*सुंदरकांड अध्याय :~*
सुंदरकांड, गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी गई रामचरितमानस के सात अध्यायों में से पांचवा अध्याय है। रामचरित मानस के सभी अध्याय भगवान की भक्ति के लिए हैं, लेकिन सुंदरकांड का महत्व अधिक बताया गया है।
:
*(5)*
*सुंदरकांड पाठ का महत्व :~*
जहां एक ओर पूर्ण रामचरितमानस में भगवान के गुणों को दर्शाया गया है, उनकी महिमा बताई गई है लेकिन दूसरी ओर रामचरितमानस के सुंदरकांड की कथा सबसे अलग है। इसमें भगवान राम के गुणों की नहीं बल्कि उनके भक्त के गुणों और उसकी विजय की बात बताई गई है।
:
*(6)*
*हनुमान पाठ के लाभ :~*
सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्त को हनुमान जी बल प्रदान करते हैं। उसके आसपास भी नकारात्मक शक्ति भटक नहीं सकती, इस तरह की शक्ति प्राप्त करता है वह भक्त। यह भी माना जाता है कि जब भक्त का आत्मविश्वास कम हो जाए या जीवन में कोई काम ना बन रहा हो, तो सुंदरकांड का पाठ करने से सभी काम अपने आप ही बनने लगते हैं।
:
*(7)*
*शास्त्रीय मान्यताएं :~*
किंतु केवल शास्त्रीय मान्यताओं ने ही नहीं, विज्ञान ने भी सुंदरकांड के पाठ के महत्व को समझाया है। विभिन्न मनोवैज्ञानिकों की राय में सुंदरकांड का पाठ भक्त के आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति को बढ़ाता है।
:
*(8)*
*सुंदराकांड पाठ का अर्थ :~*
इस पाठ की एक-एक पंक्ति और उससे जुड़ा अर्थ, भक्त को जीवन में कभी ना हार मानने की सीख प्रदान करता है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार किसी बड़ी परीक्षा में सफल होना हो तो परीक्षा से पहले सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।
:
*(9)*
*सुंदराकांड पाठ का महत्व :~*
यदि संभव हो तो विद्यार्थियों को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। यह पाठ उनके भीतर आत्मविश्वास को जगाएगा और उन्हें सफलता के और करीब ले जाएगा।
:
*(10)*
*सफलता के सूत्र :~*
आपको शायद मालूम ना हो, लेकिन यदि आप सुंदरकांड के पाठ की पंक्तियों के अर्थ जानेंगे तो आपको यह मालूम होगा कि इसमें जीवन की सफलता के सूत्र भी बताए गए हैं।
:
*(11)*
*सफल जीवन के मंत्र :~*
यह सूत्र यदि व्यक्ति अपने जीवन पर अमल कर ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए यह राय दी जाती है कि यदि रामचरित्मानस का पूर्ण पाठ कोई ना कर पाए, तो कम से कम सुंदरकांड का पाठ अवश्य कर लेना चाहिए।
:
*(12)*
*इस समय करें सुंदराकांड का पाठ :~*
यहां तक कि यह भी कहा जाता है कि जब घर पर रामायण पाठ रखा जाए तो उस पूर्ण पाठ में से सुंदरकांड का पाठ घर के किसी सदस्य को ही करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक शक्तियों का प्रवाह होता है।
:
*(13)*
*ज्योतिष के लाभ :~*
ज्योतिष के नजरिये से यदि देखा जाए तो यह पाठ घर के सभी सदस्यों के ऊपर मंडरा रहे अशुभ ग्रहों छुटकारा दिलाता है। यदि स्वयं यह पाठ ना कर सकें, तो कम से कम घर के सभी सदस्यों को यह पाठ सुनना जरूर चाहिए। अशुभ ग्रहों का दोष दूर करने में लाभकारी है सुंदरकांड का पाठ।
:
*(14)*
*आत्मा की शुद्धि :~*
सुंदरकांड पाठ करने से आत्मिक लाभ मिलता है। आत्मा शुद्ध होती है। सुंदरकांड का पाठ करने से आत्मा परमात्मा से मिलने के लिए तैयार होती है। मनुष्य इस जीवन रूपी दुनिया में जो करना आया है वही करता है। और सुंदर कांड पाठ करने से आत्मा की शुद्धि होती है।
:
*(15)*
*रोगों को दूर भगाए :~*
सुंदरकांड का पाठ एक तीर से कई निशाने लगाने का नाम है। पाठ करने से रोग दूर रहते हैं। इससे आपकी दरिद्रता खत्म होती है।
:
*(16)*
*मानसिक सुख :~*
अगर कोई व्यक्ति लगातार सुंदरकांड का पाठ करता है तो उसे अनेक लाभ मिलते हैं। सुंदरकांड पाठ निरंतर करने से मानसिक सुख शांति प्राप्त होती है।
:
*(17)*
*अनहोनी दूर करे :~*
अगर आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं जो सूनसान है। और आपको हमेशा किसी अनहोनी का डर रहता है। तो आप सुंदरकांड का पाठ करें। इससे आपके पास आने वाली हर समस्या दूर रहती है।
:
*(18)*
*बच्चे आदर ना करें तो* *सुंदरकांड का पाठ :~*
अगर आपके बच्चे आपकी सुनते नहीं और बड़ों का आदर नहीं करते हैं तो आप अपने बच्चों को सुंदरकांड का पाठ करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। अगर वे अपने संस्कारों को भूल गए हैं तो आप बच्चों को सुंदरकांड का पाठ बच्चों से करवा सकते हैं।
:
*(19)*
*कर्ज से छुटकारा :~*
अगर आप पर बहुत सारा कर्ज हो गया है तो आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ कर्ज से मुक्ति दिलाता है।
:
*(20)*
*मन के भय से मुक्ति :~*
अगर आपको रात को डर लगता है और बुरे सपने आते हैं तो आपको सुंदरकांड पाठ करना चाहिए। जिस तरह से हनुमान चालिसा का पाठ करने से मन के भय से मुक्ति मिलती है। ठीक उसी तरह से सुंदरकांड का पाठ करने से मन के भय से मुक्ति मिलती है।
:
*(21)*
*हनुमान की कृपा :~*
सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान की कृपा बनी रहती है। सिर्फ हनुमान ही नहीं भगवान राम की भी कृपा बनी रहती है। यदि आप दोनों भगवान की कृपा पाना चाहते हैं तो सुंदरकांड का पाठ करें।
:
*(22)*
*गृह क्लेश से छुटकारा :~*
सुंदरकांड का पाठ करने से गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। इसका पाठ करने से सकारात्मक शक्ति घऱ में आती है। जिससे घऱ में पैदा होने वाली नकारात्मक शक्तियों को से छुटकारा मिलता है।
:
*(23)*
*विद्यार्थियों के लिए लाभदायक :~*
यदि विद्यार्थी सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो उन्हें उनके छात्र जीवन में सफलता मिलती है। उनका पढ़ाई में मन लगता है। और परीक्षा में अंक ठीक आते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।
:
*(24)*
*घऱ में सकारात्मक शक्तियों का वास :~*
ऐसा माना जाता है कि सुंदरकांड का पाठ करने से घर में माहौल सकारात्मक और प्रेम पूर्वक रहता है। यदि सुंदरकांड का पाठ घऱ के ही किसी सदस्य द्वारा किया जाता है तो और भी अधिक फायदेमंद होता है।
:
*(25)*
*अशुभ ग्रहों को दूर करे :~*
सुंदरकांड का पाठ करने से अशुभ ग्रहों की स्थिति को शुभ बनाया जा सकता है। इसलिए नियमित सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
:
*(26)*
*कभी हार ना मानना :~*
जीवन में ऐसे कई पड़ाव आता हैं जब हम अपना बल हार जाते हैं। मन दुखी हो जाता है। तो ऐसे में आपको हार नहीं मानना चाहिए। क्योंकि सुंदरकांड का पाठ आपको जीवन में कभी हार ना मानने की शक्ति देता है।

*जय श्री राम*🙏🙏
**जय हनुमान**🙏🙏👏👏
मनीष तिवारी बाबा

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 22, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,23 मार्च 2021, मंगलवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,23 मार्च 2021, मंगलवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

23 मार्च 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 10, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि नवमी सुबह 10:08 तक तदनन्तर दशमी, नक्षत्र पुनर्वसु, सूर्योदय 6:32am, सूर्यास्त 6:37pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

🐏 *मेष (Aries):*आय के नये स्रोत विकसित होंगे। यात्रा बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी। योग्यता के अनुसार आपको यथोचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। जॉब और कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यस्थल में आपसे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*व्यापार में आपको इच्छित परिणाम मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। किसी नवीन योजना को शुरू कर सकते हैं। पिता या गुरुतुल्य व्यक्ति से आपको मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी के बहकावे में आपको नहीं आना चाहिये।

👭 *मिथुन (Gemini)* नवीन योजनाओं को कार्यान्वित करने में आसानी होगी। सत्कर्मों में आप विशेष रुचि लेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। फाइनेंस सम्बन्धी कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। व्यक्तित्व में निखार आयेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। व्यर्थ की मौजमस्ती में समय बर्बाद न करें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। लोभ के कारण गलत गतिविधियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा। समझदारी और धैर्य का परिचय देना आपके लिये हितकर होगा। परोपकार में आप रुचि लेंगे। सन्तान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलेगी। जरूरी कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लें। परिवार और मित्रों को समय देंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*शेयर मार्केट से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमी जन के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। धन सम्बन्धित मामलों के लिये दिन जबरदस्त लाभकारी होगा। रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता का भाव रहेगा। कारोबारी उलझनें आज दूर हो सकती है। सोशल मीडिया में अपने विचारों को अभिव्यक्त कर सकते हैं। व्यापार में नयी डील करते समय थोड़ी सावधानी रखें। जॉब में ट्रांसफर के ऑर्डर मिलेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):दूसरों पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। नौकरी में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद पनप सकता है। गैस और बदहजमी के कारण थोड़े विचलित रहेंगे। जोखिम भरे निवेश लाभकारी हो सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*धन सम्बन्धित मामलों को लेकर बड़ा समझौता कर सकते हैं। आपकी टीमभावना की सब जगह प्रशंसा होगी। कुछ नया करने की इच्छा मन में जागृत होगी। मेहनत और लगन का परिचय देंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*आप सामाजिक कार्यों की तरफ संकल्पित रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता न करें। आप की गणना समाज में बुद्धिजीवियों के रूप में होगी। जॉब में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*गलत गतिविधियों में अपना धन बर्बाद न करें। अपने सम्पर्क सूत्रों को विकसित करें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। किसी से भी अपनी तुलना आपको नहीं करनी चाहिये। दिनचर्या बाधित रहेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अपनी मेहनत की कमाई को ऐसे ही बर्बाद न करें। आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। माता का विशेष लाड़-प्यार प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का प्रयास करें। अच्छे विचारों वाले और बुद्धिमान व्यक्तियों का सम्मान अवश्य करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 22, 2021

Sunday, March 21, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,22 मार्च 2021, सोमवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,22 मार्च 2021, सोमवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

22 मार्च 2021, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 9, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि अष्टमी सुबह 9:01 तक तदनन्तर नवमी, नक्षत्र आर्द्रा, सूर्योदय 6:33प्रातः , सूर्यास्त 6:36 सायं, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00

तिथि : शक सम्वत 1943 प्रारम्भ

🐏 *मेष (Aries):*आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता का काफी अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आपको ऑफिस में सम्मानित किया जा सकता है। समाज में आपका सुयश बढ़ेगा। हर तरह से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। अपनी जीवनशैली को भव्य और विलासी बना सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। आपको बड़ा कर्ज नहीं लेना चाहिये। दूसरों के व्यवहार से आपको समस्या आयेगी। रिश्तों में अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हांथ लग सकता है यदि आप थोड़ी सी सक्रियता रखें।

👭 *मिथुन (Gemini)* कोई निकटस्थ व्यक्ति आपसे सहायता की उम्मीद कर सकता है। गीत-संगीत और कला में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन काफी प्रसन्न रहेगा। किसी नयी डील में धन का निवेश कर सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन में डर और खोने का भय रहेगा। लोगों से ज्यादा बातें न करें नहीं तो लोग आपका अपमान कर सकते हैं। सन्तान की गतिविधियों में नजर बनाकर रखें। जॉब में मन लगाकर काम करें। दोस्तों के लिए आप मददगार रहेंगे। जीवनसाथी पर भरोसा कर सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):आपकी मधुरवाणी से लोग आकर्षित रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से समय काफी उत्तम रहने वाला है। धर्म के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। कार्य को जल्दी पूरा करने के लिये काफी मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों से उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपको किसी सहकर्मी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। रक्तचाप के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। अधिकारी आपसे अपेक्षा रखेंगे। एक साथ कई कार्यों को करेंगे। लेकिन आपकी प्रबन्धन क्षमता में वृद्धि होगी।

⚖ *तुला (Libra):*जीवनसाथी से किसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करना आपके लिये हितकर होगा। आपके सकारात्मक व्यवहार के कारण लोगों के बीच आपकी छवि अच्छी होगी। ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा। ज्ञान और विज्ञान में आप रुचि लेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):पेट में गैस की समस्या हो सकती है। दूसरों के भले के बारे में ही सोचें। दाम्पत्य सम्बन्धों में थोड़ी कटुता बढ़ सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं को सँभाल कर रखें। कारोबार में कोई बड़ा फैसला न लें। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*परिवार में लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम आपको देखने को मिलेंगे। प्रियजनों के साथ हंसी-मज़ाक और विनोद में समय बीतेगा। शाम तक कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जायेंगे। घर के बुजुर्गों की सेवा करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*व्यापार में विस्तार के लिये योजना बना सकते हैं। जमीन से जुड़े मुद्दे का निपटारा हो सकता है। घर-गृहस्थी के कार्यों में आग भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। आप स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी खास मित्र के साथ अपनी बातें शेयर करेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*प्रेमी जन पर आप काफी धन खर्च करेंगे। खर्चों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक खिन्नता और उदासीनता का भाव हो सकता है। मौजूदा समस्याओं को लेकर लापरवाह न रहें। दूसरों से अपनी तुलना बिल्कुल न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *समाज के कार्यों में आप भाग लेंगे। कोई मित्र आपको डिनर के लिये आमन्त्रित कर सकता है। परिजनों के प्रति मन में विश्वास कम होगा। मजबूरी में आपको कुछ काम करने पड़ेंगे। किसी बिजनेस ट्रिप पर आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, March 21, 2021

तुलसी जी को तोडने के नियम!!

Filled under:

तुलसी जी को तोडने के नियम!!

1. तुलसी जी को नाखूनों से कभी नहीं तोडना चाहिए,नाखूनों के तोडने से पाप लगता है।

2.सांयकाल के बाद तुलसी जी को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए ।

3. रविवार को तुलसी पत्र नहीं
तोड़ने चाहिए ।

4. जो स्त्री तुलसी जी की पूजा करती है। उनका सौभाग्य अखण्ड रहता है । उनके घर
सत्पुत्र का जन्म होता है ।

5. द्वादशी के दिन तुलसी को नहीं तोडना चाहिए ।

6. सांयकाल के बाद तुलसी जी लीला करने जाती है।

7. तुलसी जी वृक्ष नहीं है! साक्षात् राधा जी का अवतार है ।

8. तुलसी के पत्तो को चबाना नहीं चाहिए।

#घर_में_जरूर_लगाएं_तुलसी_का_पौधा_जानें_महत्व_और_नियम

तुलसी के पौधे का महत्व धर्मशास्त्रों में भी बखूबी बताया गया है. तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे से कई आध्यात्मिक बातें जुड़ी हैं. शास्त्रीय मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु को तुसली अत्यधिक प्रिय है. तुलसी के पत्तों के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है. क्योंकि भगवान विष्णु का प्रसाद बिना तुलसी दल के पूर्ण नहीं होता है. तुलसी की प्रतिदिन का पूजा करना और पौधे में जल अर्पित करना हमारी प्राचीन परंपरा है. मान्यता है कि जिस घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है. धन की कभी कोई कमी महसूस नहीं होती.

- जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर की कलह और अशांति दूर हो जाती है. घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है.

- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पत्तों के सेवन से भी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जो व्यक्ति प्रतिदिन तुलसी का सेवन करता है, उसका शरीर अनेक चंद्रायण व्रतों के फल के समान पवित्रता प्राप्त कर लेता है.

- तुलसी के पत्ते पानी में डालकर स्नान करना तीर्थों में स्नान कर पवित्र होने जैसा है. मान्यता है कि जो भी व्यक्ति ऐसा करता है वह सभी यज्ञों में बैठने का अधिकारी होता है.

- भगवान विष्णु का भोग तुलसी के बिना अधूरा माना जाता है. इसका कारण यह बताया जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं.

- कार्तिक महीने में तुलसी जी और शालीग्राम का विवाह किया जाता है. कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

- शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी पूजन और उसके पत्तों को तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अति आवश्यक है.

तुलसी पूजन के नियम

- तुलसी का पौधा हमेशा घर के आंगन में लगाना चाहिए. आज के दौर में में जगह का अभाव होने की वजह तुलसी का पौधा बालकनी में लगा सकते है.

- रोज सुबह स्वच्छ होकर तुलसी के पौधे में जल दें और एवं उसकी परिक्रमा करें.

- सांय काल में तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं, शुभ होता है.

- रविवार के दिन तुलसी के पौधे में दीपक नहीं जलाना चाहिए.

- भगवान गणेश, मां दुर्गा और भगवान शिव को तुलसी न चढ़ाएं.

- आप कभी भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं लेकिन कार्तिक माह में तुलसी लगाना सबसे उत्तम होता है.

- तुलसी ऐसी जगह पर लगाएं जहां पूरी तरह से स्वच्छता हो.

- तुलसी के पौधे को कांटेदार पौधों के साथ न रखें

तुलसी की पत्तियां तोड़ने के भी कुछ विशेष नियम हैं-

- तुलसी की पत्तियों को सदैव सुबह के समय तोड़ना चाहिए. अगर आपको तुलसी का उपयोग करना है तो सुबह के समय ही पत्ते तोड़ कर रख लें, क्योंकि तुलसी के पत्ते कभी बासी नहीं होते हैं.

- बिना जरुरत के तुलसी को की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए, यह उसका अपमान होता है.

- तुलसी की पत्तियां तोड़ते समय स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें.

- तुलसी के पौधे को कभी गंदे हाथों से न छूएं.

- तुलसी की पत्तियां तोड़ने से पहले उसे प्रणाम करेना चाहिए और इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए- महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते.

- बिना जरुरत के तुलसी को की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए, यह उसका अपमान होता है.

- रविवार, चंद्रग्रहण और एकादशी के दिन तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए.

"तुलसी वृक्ष ना जानिये।
गाय ना जानिये ढोर।।
गुरू मनुज ना जानिये।
ये तीनों नन्दकिशोर।।

अर्थात-

तुलसी को कभी पेड़ ना समझें
गाय को पशु समझने की गलती ना करें और गुरू को कोई साधारण मनुष्य समझने की भूल ना करें, क्योंकि ये तीनों ही साक्षात भगवान रूप हैं।

     !!     ॐ नमः भगवते वासुदेवाय नमः🚩⛳️    !!

🕉️ #पोस्ट_अच्छी_लगे_तो_पेज_लाइक_और_शेयर_जरू_करे।🙏🚩

Posted By KanpurpatrikaSunday, March 21, 2021

Saturday, March 20, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,21 मार्च 2021, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,21 मार्च 2021, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

21 मार्च 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 8, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि सप्तमी सुबह 7:11 तक तदनन्तर अष्टमी, नक्षत्र मृगशिरा, सूर्योदय 6:34 प्रातः , सूर्यास्त 6:36 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

तिथि: होलाष्टक प्रारम्भ, अन्नपूर्णा-अष्टमी (मध्यान्ह-व्यापिनी)

🐏 *मेष (Aries):*आपके व्यक्तित्व से लोग खासे प्रभावित रहेंगे। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। कारोबार में उन्नति और लाभ होने के योग बन रहे हैं। इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी जॉब के लिये आप चयनित हो सकते हैं। मन में लक्ष्य के प्रति उमंग और उत्साह रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपको अपनी प्रतिरोधक क्षमता का विकास करना चाहिये। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास रहेगी। जीवन में बदलाव न आने के कारण आप थोड़े तनाव में आ सकते हैं। आपका भाग्य साथ देगा। बेवजह के झगड़ों में आपको नहीं फँसना चाहिये।

👭 *मिथुन (Gemini)* आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। आज बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। आपको प्रयत्नों का लाभ मिलेगा। यात्रा करते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। आज आपको पर्याप्त आराम करना चाहिये। काम को लेकर बड़ा प्रोजेक्ट आज आपको मिल सकता है।

🦀 *कर्क (Cancer):*मानसिक रूप से आपको तैयार रहना होगा। अपनी भावनाओं को काबू कर लें। शब्दों के चयन में थोड़ी सावधानी रखें। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक जोखिम नहीं लेना चाहिये। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें।

🦁 *सिंह (Leo):अपने काम के प्रति समर्पण भाव रखें। दोस्तों के साथ मिलकर नया स्टार्टअप प्लान कर सकते हैं। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। व्यापार में पर्याप्त लाभ मिलेगा। सभी काम परिवार के सहयोग से पूरे हो जायेंगे। फार्मा क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम का विस्तार कर सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*राजनीति से जुड़े लोग अपनी दक्षता का परिचय देंगे। आपके व्यक्तित्व में प्रभावशीलता बढ़ेगी। सीनियर्स आपकी आवश्यक मदद करेंगे। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखें। अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ें। आपकी विश्वसनीयता लोगों के सामने बढ़ेगी।

⚖ *तुला (Libra):*घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आने की सम्भावना है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधानी रखनी चाहिये। काल्पनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):रिश्तों में क्रोध और अहंकार को न आने दें। जॉब बदलने में जल्दबाज़ी न करें। आलस्य के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं। जॉब को लेकर बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्य के प्रति समर्पण में कमी आयेगी। गलत शब्दों का प्रयोग न करें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*NGO और सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी तार्किक क्षमता की आज प्रशंसा होगी। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके अनुकूल रहेगी। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*दूसरों के सामने आपके मतों का प्रचार होगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी प्रगति मिलेगी। धन सम्बन्धित समस्याओं का समाधान मिलेगा। लोग आपके मधुर व्यवहार से प्रफुल्लित रहेंगे। उधार चुकाने के लिये दिन उपयुक्त है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। मानसिक शान्ति भंग होगी। आजीविका के नये साधन विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। प्रेमी जन से झूंठे वादे न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अनैतिक कार्यों से आप दूर रहें। परिवार की समस्याओं का समाधान मिलेगा। यूरिन इन्फेक्शन की सम्भावना बन रही है। बाहर का भोजन न करें। आपको वो काम भी करने पड़ेंगे जो लोगों को शायद पसन्द न हो। नियमित योग और प्राणायाम अवश्य करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, March 20, 2021

Friday, March 19, 2021

होलाष्टक,,,,, प्रारम्भ 21 मार्च 2021 से...

Filled under:

होलाष्टक,,,,, प्रारम्भ 21 मार्च 2021 से...
चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका पर्व मनाया जाता है. #होली #पर्व के #आने_की_सूचना होलाष्टक से प्राप्त होती है. होलाष्टक को होली पर्व की सूचना लेकर आने वाला एक हरकारा कहा जात सकता है. "होलाष्टक" के शाब्दिक अर्थ पर जायें, तो होला+ अष्टक अर्थात होली से पूर्व के आठ दिन, जो दिन होता है, वह होलाष्टक कहलाता है. सामान्य रुप से देखा जाये तो होली एक दिन का पर्व न होकर पूरे नौ दिनों का त्यौहार है. दुलैण्डी के दिन रंग और गुलाल के साथ इस पर्व का समापन होता है।

होली की शुरुआत होली पर्व होलाष्टक से प्रारम्भ होकर दुलैण्डी तक रहती है. इसके कारण प्रकृ्ति में खुशी और उत्सव का माहौल रहता है। 21 मार्च से 28 मार्च, 2021 के मध्य की अवधि होलाष्टक पर्व की रहेगी. होलाष्टक से होली के आने की दस्तक मिलती है, साथ ही इस दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरु हो जाती है।

👉 होलिका दहन में होलाष्टक की विशेषता
होलिका पूजन करने के लिये होली से आंठ दिन पहले होलिका दहन वाले स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर उसमें सूखे उपले, सूखी लकडी, सूखी खास व होली का डंडा स्थापित कर दिया जाता है. जिस दिन यह कार्य किया जाता है, उस दिन को होलाष्टक प्रारम्भ का दिन भी कहा जाता है. जिस गांव, क्षेत्र या मौहल्ले के चौराहे पर पर यह होली का डंडा स्थापित किया जाता है. होली का डंडा स्थापित होने के बाद संबन्धित क्षेत्र में होलिका दहन होने तक कोई शुभ कार्य संपन्न नहीं किया जाता है।

👉 होलाष्टक के दिन से शुरु होने वाले कार्य 
सबसे पहले इस दिन, होलाष्टक शुरु होने वाले दिन होलिका दहन स्थान का चुनाव किया जाता है. इस दिन इस स्थान को गंगा जल से शुद्ध कर, इस स्थान पर होलिका दहन के लिये लकडियां एकत्र करने का कार्य किया जाता है. इस दिन जगह-जगह जाकर सूखी लकडियां विशेष कर ऎसी लकडियां जो सूखने के कारण स्वयं ही पेडों से टूट्कर गिर गई हों, उन्हें एकत्र कर चौराहे पर एकत्र कर लिया जाता है.

होलाष्टक से लेकर होलिका दहन के दिन तक प्रतिदिन इसमें कुछ लकडियां डाली जाती है. इस प्रकार होलिका दहन के दिन तक यह लकडियों का बडा ढेर बन जाता है. व इस दिन से होली के रंग फिजाओं में बिखरने लगते है. अर्थात होली की शुरुआत हो जाती है. बच्चे और बडे इस दिन से हल्की फुलकी होली खेलनी प्रारम्भ कर देते है।

👉 होलाष्टक में कार्य निषेध 
होलाष्टक मुख्य रुप से पंजाब और उत्तरी भारत में मनाया जाता है. होलाष्टक के दिन से एक ओर जहां उपरोक्त कार्यो का प्रारम्भ होता है. वहीं कुछ कार्य ऎसे भी है जिन्हें इस दिन से नहीं किया जाता है. यह निषेध अवधि होलाष्टक के दिन से लेकर होलिका दहन के दिन तक रहती है. अपने नाम के अनुसार होलाष्टक होली के ठिक आठ दिन पूर्व शुरु हो जाते है।

होलाष्टक के मध्य दिनों में 16 संस्कारों में से किसी भी संस्कार को नहीं किया जाता है. यहां तक की अंतिम संस्कार करने से पूर्व भी शान्ति कार्य किये जाते है. इन दिनों में 16 संस्कारों पर रोक होने का कारण इस अवधि को शुभ नहीं माना जाता है।

👉 होलाष्टक में नहीं करने चाहिए ये 5 काम
1- शादी-
शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे अहम फैसला होता है। शादी का बंधन बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। यही कारण है कि हिंदू धर्म मे होलाष्टक में विवाह करने की मनाही होती है। 
2- नामकरण संस्कार-
व्यक्ति अपने नाम से ही भविष्य में दुनियाभर में अपनी पहचान बनाता है। व्यक्ति के जीवन पर सबसे ज्यादा उसके नाम का असर पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि नामकरण संस्कार को शुभ काल में किया जाए।
3-विद्या आरंभ- बच्चों की शिक्षा की शुरुआत भी इस काल में नहीं की जानी चाहिए। शिक्षा किसी के भी जीवन के सबसे शुभ कार्यों में से एक है। जब अपने बच्चे को किसी गुरु के देखरेख में दिया जाए तो वह शुभ काल हो। ऐसा करने से बच्चा तेजस्वी बनता है।
4-संपत्ति की खरीद-बिक्री-
हो सकता है कि आपने जो संपत्ति खरीदी या बेची है, वह बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन जाए। इसलिए होलाष्टक में संपत्ति की खरीद-बिक्री नहीं करनी चाहिए। 
5-नया व्यापार और नई नौकरी-
आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या फिर कोई नई नौकरी शुरू करने वाले हैं तो अच्छा होगा उसके लिए होलाष्टक के दिनों को न चुने। होलाष्टक के बाद इन कार्यों को करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ रहेगी और आप जीवन में जल्द सफलता हासिल करेंगे।

👉 होलाष्टक की पौराणिक मान्यता
फाल्गुण शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन अर्थात पूर्णिमा तक होलाष्टक रहता है. इस दिन से मौसम की छटा में बदलाव आना आरम्भ हो जाता है. सर्दियां अलविदा कहने लगती है, और गर्मियों का आगमन होने लगता है. साथ ही वसंत के आगमन की खुशबू फूलों की महक के साथ प्रकृ्ति में बिखरने लगती है. होलाष्टक के विषय में यह माना जाता है कि जब भगवान श्री भोले नाथ ने क्रोध में आकर काम देव को भस्म कर दिया था, तो उस दिन से होलाष्टक की शुरुआत हुई थी।

होलाष्टक से जुडी मान्यताओं को भारत के कुछ भागों में ही माना जाता है. इन मान्यताओं का विचार सबसे अधिक पंजाब में देखने में आता है. होली के रंगों की तरह होली को मनाने के ढंग में विभिन्न है. होली उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडू, गुजरात, महाराष्ट्र, उडिसा, गोवा आदि में अलग ढंग से मनाने का चलन है।
हमारे क्षेत्र में मान्यता है कि फागुन के दिनों में या ऐसी कहावत है कि होली की झल के नीचे कोई शुभ कार्य या अन्य परिवारिक कार्य नहीं करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है, ये सब कार्य हम फागुन में कर सकते हैं, केवल होली से आठ दिन पूर्व से होलिका दहन तक सब कार्य वर्जित हैं, हमारे सनातन धर्म शास्त्रों का ऐसा कथन है।

👉 ज्योतिषीय गढना अनुसार
लखनऊ, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्रीधीरजी #Shreedheerji कहते हैं कि गोचर वश कुम्भ राशिष्ठ सूर्य कुंडली को केंद्र मानकर अशुभ षष्ठेश का पंचम षष्ठ सप्तम भाव में संचार वश बनी असंतुलित मन आत्मा की स्तिथि अस्थिर विचारो एवं कष्टकारी स्तिथियो का निर्माण करती है। अतः होलाष्टक अवधि दौरान शुभकर्म-निषेध पालन आवश्यक बताया गया है।

सत्य है शिव है सुन्दर है,,,

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 19, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,20 मार्च 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,20 मार्च 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

20 मार्च 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 7, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि सप्तमी, नक्षत्र रोहिणी सायं 4:46 तक तदनन्तर मृगशिरा, सूर्योदय 6:36am, सूर्यास्त 6:35pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

तिथि : उत्तरगोल प्रारम्भ, महाविशुव दिन

🐏 *मेष (Aries):*मेहनत का पूरा और शानदार परिणाम मिलेगा। विवादों के कारण थोड़ा खिन्न हो सकते हैं। सड़क पर चलते हुए पूरी सावधानी अवश्य रखें। भावनात्मक सम्बन्धों का दबाव आपके ऊपर रहेगा। रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। शंकालु स्वभाव से आपको बचना चाहिये।

🐂 *वृषभ (Tauras):*जीवनसाथी की सलाह से कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। अपनी प्रोफेशनल योग्यता को और विकसित करने पर काम करेंगे। आज पूरा दिन काफी अच्छी तरह से मौजमस्ती में बितायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)* आर्थिक नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी कलह सम्भव है। हो सके तो आज सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान दें। ऐसी बातों से बचें जिससे किसी तरह की कुतर्कबाजी हो। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिये। दोस्तों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*आज जॉब और कारोबार में नये तरीके का प्रयोग करके लाभ अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपके व्यवहार से सब प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के व्यवहार से आह्लादित रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):ऑफिस में सीनियर्स के सहयोग से उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। अटके हुए मामलों को आज सुलझा लेंगे। मन में आगे बढ़ने और बेहतर करने की ललक बढ़ेगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अपने दायित्वों को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं। अव्यवहारिक निर्णय लेने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। किसी उच्च आदर्श वाले व्यक्ति से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

⚖ *तुला (Libra):*आज लोगों से उतनी ही बातें करें जितनी आवश्यक हो। वैज्ञानिक और दार्शनिक चिन्तन में आप मग्न रहेंगे। भाग्य का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तीखे और मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें। पेट में भारीपन और गैस बन सकती है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):जिस भी काम को हांथ में लेंगे पूरे जोश के साथ अंजाम देंगे। अपनी कमियों को छुपाने में भी सफल रहेंगे। परिवार को आप पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। किसी भी काम को भाग्य के भरोसे न छोड़ें। व्यापार में अपेक्षा से अधिक अच्छा लाभ मिलेगा। इसका कारण ये की आप क्लाइंट्स की मनोदशा को आसानी समझ लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*बेहतरीन अवसरों को लेकर सतर्क रहेंगे। सीनियर्स पर आप भारी पड़ते दिखाई देंगे। आपके काम करने के तरीके से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। आज खर्चों को नियन्त्रित करने के बारे में थोड़ा विचारशील हो सकते हैं। आर्थराइटिस के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*आज आपको ट्रैफिक जाम आदि का सामना करना पड़ सकता है। आपको करियर के प्रति आशावादी होना चाहिये। येनकेन प्रकारेण अपने काम बना ही लेंगे। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। शॉर्टकट तलाशने से बचें बल्कि आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिये। किसी के काम में दोष न निकालें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। जॉब में कठिनाई आयेगी। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। घर में छोटे बच्चों की किलकारी गूँजेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। जोखिम भरे निवेश आज न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आज आपको ट्रैफिक जाम आदि का सामना करना पड़ सकता है। आपको करियर के प्रति आशावादी होना चाहिये। येनकेन प्रकारेण अपने काम बना ही लेंगे। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। शॉर्टकट तलाशने से बचें बल्कि आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिये। किसी के काम में दोष न निकालें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 19, 2021

Thursday, March 18, 2021

☘️ *_कपूर : धार्मिक महत्व के साथ पर्यावरण की रक्षा और औषधीय गुणों से भी भरपूर है_*

Filled under:

☘️ *_कपूर : धार्मिक महत्व के साथ पर्यावरण की रक्षा और औषधीय गुणों से भी भरपूर है_*

आज हम चर्चा करेंगे बेहद सुलभ कपूर के बारे में .. जहां हम पुजा में इसका उपयोग करते है आम तौर पर कपूर वातावरण में से नकारात्मकता को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करता है और पूरा वातावरण पवित्र और सुगन्धित हो जाता है। 

*कपूर के फायदे*

कपूर को सूंघने से हमारे मस्तिष्क में लेकवस नामक रसायन अधिक सक्रिय हो जाता है जिसका खास उपयोग निर्णय क्षमता के लिए होता है। 

कपूर को सूंघने से हमारे नाक के अंदर अगर सूंघने की क्षमता कम हो गयी हो तो वो बढ़ जाती है। 

घर में कपूर जलाने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। 

कपूर को रुमाल में गर्म करके गले को सेका जाए तो गले की बीमारियों में आराम मिलता है और बन्द गला खुल जाता है। 

हमारी eye brow मतलब भौहें उनके ऊपर सेक देने से धीरे धीरे चश्मे के नम्बर कम होने लगते हैं। 

कपूर का उपयोग जलाने से ज्यादा उसे Evaporate  करने में करें। अधिक मात्रा में कपूर जलाने से आंखों में जलन होकर आंखों को नुकसान भी हो सकता है। 

कपूर और नमक गर्म पानी में डालकर उसमे पैर डालकर सेक लेने से पैरों की सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है।

कपूर को गर्म पानी में डालकर बफारा लेने से सर्दी,जुकाम में बहुत आराम मिलता है और शुरुआती लक्षण हो तो ठीक भी हो जाता है। 

बच्चों के सिर,नाक,छाती पर कपूर लगा सकते हैं लेकिन सावधानीपूर्वक। बच्चे की आयु का विशेष ध्यान रखते हुए मात्रा कम अधिक करें। 

आप अपने बैग ,पर्स,वॉलेट में रख सकते हो। 

तिल के तेल में कपूर डालकर हल्का सा गर्म करके जहां भी संधि वा (joint pain) हो वहाँ हल्के हाथ से मालिश करने से उस दर्द में तुतंत आराम मिलता है वह खाने की परहेजी के साथ यह दर्द खत्म भी हो जाता है। 

खोरा(Dandruff) की समस्या जिनको हो वो तिल के तेल में कपूर डालकर बालों की जड़ों में मालिश करें तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

कपूर को सरसों(राई) के तेल में डालकर पैर के तलवों को मालिश करने से थकान दूर होती है। 

नाभि में कपूर लगाने से शरीर का रक्तसंचार सही रूप से कार्य करने लग जाता है और पेट सम्बंधित बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन ये आप वैद्यकीय सलाहनुसार करें तो उचित रहेगा।

पूजा के समय वातावरण सुंगन्धित करने के लिए आरती में कपूर का उपयोग किया जाता है। 

तिरुपति बालाजी के प्रसाद लड्डू में भी भीमसेनी कपूर का उपयोग किया जाता है। 

दांतों के दर्द में दांत के नीचे दबाने से दांत का दर्द दूर होता है। 

कपड़ों में रखने से कपड़ों में से कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और कपड़ों में से अच्छी सुगंध आती है। 

घर में कपूर के नियमित प्रयोग से मच्छर, कोकरोज ,चूहे और छिपकली भी भाग जाते हैं।
कपूर 2 प्रकार का होता है। 

1. प्राकृतिक कपूर
2. केमिकल युक्त कपूर

भीमसेनी कपूर प्राकृतिक कपूर है जिसे आयुर्वेदिक कपूर के नाम से भी जाना जाता है। 

  यह कपूर प्राकृतिक होने के कारण यह कोई विशेष आकार में नहीं मिलता। यह दिखने में स्फटिक जैसा होता है। 

ओर ये जानकारी नहीं भी हो तो भीमसेनी कपूर से हमारा मन प्रफुल्लित और दिमाग तरोताजा  हो जाता है उसकी महक मात्र से हमारे अंदर एक नवचेतना का सृजन हो जाता है।

वंदे मातरम 🇮🇳
स्वस्थ और सबल भारत

Posted By KanpurpatrikaThursday, March 18, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,19 मार्च 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,19 मार्च 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

19 मार्च 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 6, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि षष्ठी, नक्षत्र कृतिका दोपहर 1:44 तक तदनन्तर रोहिणी, सूर्योदय 6:37 प्रातः , सूर्यास्त 6:34 सायं, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

🐏 *मेष (Aries):*आज का दिन आपके लिये बहुत अच्छा बीतने वाला है। मन लगाकर कार्य करने से सभी कार्य सिद्ध होंगे। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय अवश्य देंगे। बच्चे पढ़ाई और गृहकार्यों में रुचि लेंगे। किसी कौटुम्बिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अधिकारी वर्ग के लिये समय उत्तम है। सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। महिलाओं के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। मूल्यवान वस्तुओं को खरीद सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini)अचानक से शत्रु खड़े हो सकते हैं। कोई बीती हुई नकारात्मक बात आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती हैं। बदलते मौसम के कारण सुस्ती रहेगी। युवाओं को मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। मन में परोपकार की भावना रहेगी। अपने ऊपर तनाव हावी न होने दें।

🦀 *कर्क (Cancer):*गृहस्थ जीवन में सुख-शान्ति की अनुभूति होगी। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। व्यापार में आपको नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनस्तर को अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। शुभ कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):किसी कानूनी मुकदमें में आपको सफलता मिल सकती है। घर के आसपास सुखद वातावरण रहेगा। राजनीतिक सम्पर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। लोग आपका आत्मविश्वास बढ़ायेंगे। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अधिकारियों की कृपा और पथ-प्रदर्शन प्राप्त होगा। समय का भरपूर सदुपयोग करें। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। घरेलू कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। सभी कार्य निर्बाध रूप से चलते रहेंगे। लोन और टैक्स संबन्धित मामलों को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। उच्च आदर्शों के मार्ग में आप चलेंगे। भरोसेमंद लोग आपका विश्वास तोड़ सकते हैं। अनजान व्यक्तियों के साथ ज्यादा लेन-देन न करें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा का आपको आभास होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):आज कारोबार को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। किसी शारीरिक दर्द से आपको छुटकारा मिलेगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आकस्मिक लाभ के समाचार से आनन्दित होंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में तालमेल बेहतरीन रहेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपके उच्च प्रबन्धन कौशल के कारण आपके सभी काम सफल होंगे। विनोदी स्वभाव के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। किसी गुप्त चिन्ता का आपको समाधान मिल जायेगा। अपने कर्म के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*अहंकार और गुस्से के कारण आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। सन्तान को इच्छित सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। शासन वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। कला और साहित्य में आप रुचि लेंगे। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। जॉब में कठिनाई आयेगी। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। घर में छोटे बच्चों की किलकारी गूँजेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। जोखिम भरे निवेश आज न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *प्रेम सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज घूमने जा सकते हैं। जॉब में स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से काफी प्रसन्न रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, March 18, 2021

Wednesday, March 17, 2021

खोई हुई वस्तु को जानने का आसन तरीका।

Filled under:

कोई भी सामान खोना या चोरी होना सामान्य सी बात है। अंक विद्या में गुम हुई वस्तु के बारे में प्रश्र किया जाए तो उसका जवाब बहुत हद तक सच साबित होता है। अंक विद्या में इसके लिए छोटा सा सूत्र है। यदि आपकी कोई वस्‍तु खो गई है तो पहले आप 1 से 108 के बीच का एक अंक मन में सोचें। इस अंक को 9 से भाग दें। शेष जो अंक आए तो उसका फल इस तरह से होगा।
 
- एक अंक सूर्य का है। खोई वस्‍तु के पूर्व में मिलने की आशा है।
- दो अंक चंद्रमा का अंक है। खोई वस्तु किसी स्त्री के पास हो सकती है लेकिन वापस नहीं मिलेगी।
- तीन अंक गुरु का अंक है। वस्तु वापस मिल जाएगी। मित्रों और परिवार के लोगों से पूछें।
- चार अंक  राहु का अंक है। ढूढ़ने का प्रयास व्यर्थ है। वस्तु आपकी लापरवाही से खोई है।
- पांच अंक बुध का अंक है। आप धैर्य रखें। वस्तु वापस मिलने की आशा है।
- छह अंक शुक्र का अंक है। वस्तु आप किसी को देकर भूल गए हैं। घर के दक्षिण पूर्व या रसोई घर में ढूंढने की कोशिश करें।
- सात अंक  केतु का है। चिंता न करें। खोई वस्तु मिल जाएगी।
- नौ या शून्‍य  अंक मंगल का अंक है। यदि खोई वस्तु आज मिल गई तो ठीक अन्यथा मिलने की कोई आशा नहीं है।

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 17, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,18 मार्च 2021, गुरुवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,18 मार्च 2021, गुरुवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

18 मार्च 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 5, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि पंचमी, नक्षत्र भरणी सुबह 10:35 तक तदनन्तर कृतिका, सूर्योदय 6:38am, सूर्यास्त 6:34pm, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00

तिथि: याज्ञवल्क्य जयन्ती

🐏 *मेष (Aries):*आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ी परेशानी होगी। मन में अनावश्यक विचारों को उत्पन्न न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा तालमेल बिठाकर रखें। दूसरों पर अत्यधिक विश्वास न करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। किसी के भी प्रति मन में गलत विचार न अपनायें। आपको प्रेम के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपने आत्मसम्मान के साथ सम्झौता न करें। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखें।

👭 *मिथुन (Gemini)घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोस्तों से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपके लिये बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। प्रणय सम्बन्धों में पारदर्शिता अवश्य रखें। दूसरों के बारे में हमेशा अच्छा सोचें। महत्वपूर्ण कार्य शाम तक पूरे कर लें।

🦀 *कर्क (Cancer):*सकारात्मक गतिविधियों में आपका समय व्यतीत होगा। राजनीतिक सम्बन्धों का उत्तम लाभ उठा पायेंगे। बौद्धिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी देवस्थल में प्रार्थना के लिये जा सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है।

🦁 *सिंह (Leo):ऑफिस में आपको बड़ा पद मिल सकता है। नया कारोबार शुरू करने के लिये लोन ले सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रलोभनों से आपको बचना चाहिये। आशानुरूप कार्य होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*सावधानी पूर्वक नयी योजनाओं को शुरू करें। पुराने अनुभवों से सीखने का प्रयास करें। आपके आधिकारिक स्वभाव में वृद्धि होगी। दिनचर्या सन्तुलित रखें। शाम के बाद आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। आय बढ़ने से आपका चित्त प्रसन्न होगा।

⚖ *तुला (Libra):*आय के मुक़ाबले आपको व्यय अधिक होगा। दूसरों पर ध्यान हटाकर अपने ऊपर फोकस अधिक करें। आपके यश और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार आयेगा। आपके भीतर परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। दिखावे में ज्यादा धन खर्च न करें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):संचित धन का उपयोग किसी विशेष कार्य में आपको करना होगा। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। बच्चों के साथ मनोरञ्जन भरा समय बितायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में पुनः मधुरता आयेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*महत्वपूर्ण कार्यों को टालने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। दिन के आरम्भ में कार्यों की गति धीमी रहेगी। सन्तान के मनमाने रवैये से मन व्यथित हो सकता है। आपके स्वभाव में कुछ चंचलता और व्यग्रता रहेगी। अधिकारों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*शरीर में दर्द के कारण थोड़े असहज रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। पैतृक सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में आपको लाभ मिलेगा। नयी नौकरी में आनन्द का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-अपमान की चिन्ता रहेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। किसी गुप्त चिन्ता के कारण मन उद्वेलित हो सकता है। अटके हुए मामलों को लम्बा न खींचें। किसी योग्य कार्य के लिये आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके प्रभाव से कठिन कार्य भी आसानी हो जायेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। लोग आपकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय में शानदार लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। शेयर मार्केट से आपको लाभ मिलेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 17, 2021