Monday, February 15, 2021

▩ஜआज का पंचांग, 16 फरवरी 2021, मंगलवार, ❖▩ஜ

Filled under:

▩ஜआज का पंचांग, 16 फरवरी 2021, मंगलवार, ❖▩ஜ
🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ


16 फरवरी 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 5, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि पंचमी, नक्षत्र रेवती, सूर्योदय 7:12am, सूर्यास्त 6:12pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30
कल: बसन्त-पंचमी, श्री पंचमी, सरस्वती पूजन, वागेश्वरी जयन्ती, पंचक विचार रात्रि 8:57 तक, गण्डमूल विचार


🐏 *मेष (Aries):*बेफिजूल के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। दुष्टजन आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के बाद आप समय में कुछ सुधार की अपेक्षा कर सकते हैं। उत्तेजना और क्रोध पर नियन्त्रण रखें। परिवार सहित कहीं घूमने की योजना बनायेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको मित्रों और सहयोगियों की कद्र करनी होगी। यदि आप थियेटर और बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं तो दिन विशेष रूप से आपके लिये ही है।

👭 *मिथुन (Gemini):*घर के बुजुर्गों से मार्गदर्शन अवश्य लें। व्यापार में सही समय पर सार्थक निर्णय लेना आपके लिये हितकारी होगा। आपकी आय में वृद्धि होने की भी प्रबल सम्भावना है। सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। शाम को किसी पार्टी पर जा सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*सन्तान को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है। बॉस आपको तंग कर सकता है। आपके दिमाग में व्यापार को लेकर नये आइडिया आ सकते हैं। सरकारी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा।

🦁 *सिंह (Leo):पिता और अधिकारियों से आपको सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपयश का सामना करना पड़ेगा। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। खानपान की शुद्धि का ध्यान रखें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। रिश्ते में घनिष्ठता रहने वाली है। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आडंबरों से दूर रहें। किसी की मज़ाक न उठायें। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

⚖ *तुला (Libra):*कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास उत्तम होंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको आकस्मिक धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आपके नये दोस्त बन सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बना रहेगा। उन्नति के नये मार्ग प्रशस्त होंगे। दोस्तों के साथ अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों की स्मरण शक्ति का विकास होगा। तकनीकी से जुड़े विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। सन्तान की शिक्षा में काफी ध्यान देंगे। नये प्रोजेक्ट्स शुरू करने का दबाव रहेगा। जॉब में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। अपनी निजी बीतें किसी से व्यक्त न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*प्रियजन के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। व्यापार में उन्नति मिलने से उत्साहित रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के ऑफर आयेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से काम समय पर पूरे हो जायेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*किसी समारोह में आपको निमन्त्रण आयेगा। घर में रिश्तेदार लंच के लिये आ सकते हैं। शाम के समय कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आँखों की सेहत का ध्यान रखें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *कुछ विषयों को लेकर अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। परिवार और समाज में आपको आदर मिलेगा। रोजाना सुबह व्यायाम के लिये समय अवश्य निकालें। प्रेम सम्बन्धों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रहे अवरोध दूर होंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, February 15, 2021