Friday, March 26, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,27 मार्च 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,27 मार्च 2021, शनिवार,  ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

27 मार्च 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 14, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वादशी सुबह 8:22 तक तदनन्तर चतुर्दशी, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी, सूर्योदय 6:27प्रातः , सूर्यास्त 6:40 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

🐏 *मेष (Aries):*पुरानी दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। सन्तान की देखभाल करेंगे। व्यवसाय में आप बड़ा इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। रिश्तों की गरिमा को कम न होने दें। ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। भोजन में अनियमितता न करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*व्यापार में वरिष्ठ लोगों की सलाह की अवज्ञा न करें। धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। बच्चों के क्रियाकलापों और गतिविधियों पर आपको ध्यान देना चाहिये। अधिकारों का दुरुपयोग न करें।

👭 *मिथुन (Gemini)* व्यापारी अपने संसाधनों का कुशल उपयोग कर पायेंगे। घर की मरम्मत पर आप धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी को खुश करने का प्रयास करेंगे। धन सम्पत्ति के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। वैवाहिक जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। स्वभाव में मधुरता का भाव रखें। आपकी लेखन क्षमता में वृद्धि होगी। मन में परोपकार की भावना रहेगी। दोस्तों के बीच आपकी साख अच्छी हो सकती है। भौतिक भोग-विलास का आनन्द लेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):बिल्डर्स को अचानक धन लाभ मिल सकता है। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके वश में रहेंगी। आपकी फिटनेस पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। पुराने माल को बेंचने से आपको लाभ मिलेगा। मंहगे आभूषणों को खरीद सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*कामुक विचारों के कारण आपका मन विचलित हो सकता है। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। एकान्त में बैठकर अपने भविष्य की योजना बनायें। आप दिखावे के लिये खर्च कर सकते हैं। अनावश्यक बहसबाजी न करें। इन्टरनेट पर वेबसीरीज का आनन्द ले सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*जॉब में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिये आप लोन ले सकते हैं। सन्तान से सुखवर्धक समाचार मिलेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में लोग आपकी गतिविधियों से काफी प्रभावित रहेंगे। अनुसंधान कार्यों में आप रुचि लेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):किसी प्रियजन से अच्छी खबर मिल सकती है। स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हो सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*किसी आवश्यक केस में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर आप चर्चा करेंगे। नया मकान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। यात्रा का आनन्द ले सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*महत्वपूर्ण कार्यों को आज शुरू न करें। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बात-बात में चिड़चिड़ापन आपके लिये खतरनाक हो सकता है। रक्तचाप के रोगियों को ध्यान रखना चाहिये। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपनी कार्यशैली में सुधार करें। योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाणी में संयम और समझदारी रखें। सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे होते जायेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ मिलेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *व्यापार में आप बड़ा जोखिम भरा निवेश कर सकते हैं। पढ़ाई में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। लोगों की चिकनी-चुपड़ी बातों पर ज्यादा भरोसा न करें। शत्रु पक्ष से आपको सावधान रहना चाहिये। शिक्षा में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। आपको कोई बड़ा फैसला अचानक लेना पड़ेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 26, 2021