Friday, June 5, 2020

आज का पंचांग:7 जून 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077,

Filled under:

आज का पंचांग:
7 जून 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, 
आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, तिथि प्रतिपदा, 
नक्षत्र ज्येष्ठा दोपहर 3:12 तक तदनन्तर मूल, 
राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 तक 
गण्डमूल विचार दोपहर 2:11 तक
आज का राशिफल

मेष राशि।
घर में धार्मिकता का माहौल रहेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा के नये अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। रिश्तों में तालमेल की कमी रहेगी। जॉब में स्थितियाँ बदल सकती हैं। आर्थिक चिन्ता दूर होगी।

वृष राशि।

शरीर में पीड़ा हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा कम होगी। बॉस आपसे नाराज होगा। मन की कोई दबी हुयी इच्छा कुंठा बनकर प्रकट हो सकती है। दोपहर के बाद स्थितियों मे कुछ सुधार आ सकता है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

मिथुन राशि।

समय का सदुपयोग करेंगे। शुभ कार्यों में मन लगेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित अवश्य रहेगी, लेकिन दिन शान्ति पूर्वक बीतेगा। कारोबार काफी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में रोमांस और प्रेम की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि।
निकटस्थ लोगों के व्यवहार से मन दुखित होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जॉब में आपकी सैलरी बढ़ने वाली है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। पूरा दिन व्यस्तता से भरपूर रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर के बाद पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि।
लव पार्टनर के प्रति किसी भी तरह की गलत धारणा न बनायें। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। बनते काम बिगड़ सकते हैं।

कन्या राशि।
सुख में कमी आयेगी। आज झूँठ बोलने से बचें वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। नया कार्य शुरू होने में विलम्ब होगा। 

तुला राशि।
आपकी वाकपटुता के लोग कायल रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें। धैर्यवान होकर कार्य करें अवश्य सफलता मिलेगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि।

कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ से काफी अच्छा समय बितायेंगे। पड़ोसियों से कहासुनी हो सकती है। धन हानि हो सकती है। समय बर्बाद न करें। अवसरों का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे।

धनु राशि।

शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। मित्र समय पर आपकी मदद करेंगे। सात्विक विचारों का आपके मन पर व्यापक प्रभाव रहेगा। आज पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि।

दाम्पत्य सम्बन्धों में कटुता न आये इसके लिये अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। चलते हुये काम रुक सकते हैं। कोई बड़ा निवेश करने से पहले आपको पूरी प्लानिंग करनी पड़ेगी। तनाव कम करने के लिये योग-ध्यान का सहारा लें।

कुम्भ राशि।

घर में सुख-समृद्धि रहेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कई सारे कार्यों को एक साथ पूरा कर लेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई उच्च पद मिल सकता है।

मीन राशि।

नये सम्पर्कों का अच्छा लाभ उठा पायेंगे। जॉब में कुछ बाधायें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी कड़वाहट को आज दूर सकते हैं। । पिता के मार्गदर्शन से किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। दोपहर के बाद दिन काफी अच्छा रहेगा।

Posted By KanpurpatrikaFriday, June 05, 2020