Monday, December 28, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग 30 दिसम्बर 2020, बुधवार❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 30 दिसम्बर 2020, बुधवार❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

30 दिसम्बर 2020, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 16, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि पूर्णिमा सुबह 8:58 तक तदनन्तर पौष कृष्ण प्रतिपदा, नक्षत्र आर्द्रा रात्रि 6:55 तक तदनन्तर पुनर्वसु, सूर्योदय 6:53 प्रातः, सूर्यास्त 5:31सायं , राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

तिथि विशेष  मार्गशीर्ष पूर्णिमा (स्नानदानादि प्रातः 8:58 तक)

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आवश्यक कार्यों को समय से पूरा कर लें। कोई नया काम शुरू करने के लिये बेहतर समय है। अध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। नये सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*विरोधी आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। मन में किसी घटना को लेकर रोष हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। कारोबार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। बुरे और खराब लोगों की संगत से दूर रहें। मेहनत का फल नहीं प्राप्त होगा।

👭 *मिथुन (Gemini):अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। रुका हुआ कार्य आज सम्पन्न हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। आपको अचानक से कुछ नकारात्मक स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ अवरोध आ सकते हैं। सम्मान में कमी आ सकती है। विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):अचानक धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थी एकान्त में अध्ययन करना पसन्द करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*कोई नया काम शुरू करने का विचार बनायेंगे। विदेश में जो उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं उनको सफलता मिल सकती है। प्रतिस्पर्धियों पर आप भारी पड़ेंगे। अपने लक्ष्यों को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। आपकी काफी समस्या आज खत्म हो सकती है। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी अपने नजदीकी व्यक्ति से कहासुनी होगी। नये काम शुरू करने के लिये दिन अच्छा नहीं है। जल्दबाज़ी में काम न करें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*भूमि और भवन सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। शरीर में थकावट रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। रिश्तेदारों से कड़वाहट हो सकती है। उच्चाधिकारियों से बहस न करें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिये। पारिवारिक समारोह की रूपरेखा बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। लोग आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। आपको किसी लेन-देन में लाभ प्राप्त होगा। भोग-विलास में व्यस्त रहेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*अपनी बुद्धि और विवेक से काम करें। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। रिसर्च और तकनीक से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी सरकारी ऑफिस में फँसा हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन दूर होगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्याना रखें। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। नयी जमीन और सम्पत्ति खरीद सकते हैं।योजनाओं का लाभ मिलेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। ठंड और वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं। हृदय रोगियों को आज अपना विशेष ध्यान रखना चाहिये। अपशब्दों का प्रयोग न करें। तेज वाहन न चलायें। पुराने कर्ज को लेकर चिन्तित रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, December 28, 2020