Friday, June 18, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग:19 जून 2021, शनिवार,,❖▩ஜ

Filled under:



🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*

आज का पंचांग:19 जून 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2078, शाका 1943,  ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, आषाढ़ मास की प्रविष्टा 5, उत्तरायण, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु, तिथि नवमी सायं 6:46 तक तदनन्तर दशमी, नक्षत्र हस्त, सूर्योदय 5:27 प्रातः , सूर्यास्त 7:31 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30 तक

🐏 *मेष (Aries):* आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सहकर्मियों की आप मदद करेंगे। पारिवारिक सामंजस्य अच्छा रहेगा। कारोबार में आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*बच्चों की पढ़ाई और परवरिश को लेकर गम्भीर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप अच्छी ख़ासी रुचि लेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। प्रियजनों के साथ आप बेहतरीन समय बितायेंगे। नजदीकी लोग आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini)*कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। अनावश्यक विवादों में उलझने से बचें। गले में इन्फेक्शन हो सकता है। ज्यादा वजन उठाने से आपको बचना चाहिये। उत्साहवर्धक समाचार मिलने की सम्भावना है। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer) सोचे हुये काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ फोन पर लम्बी बात होगी। नयी सम्पत्ति खरीदने के उत्तम अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। नये तरीके से आप काम शुरू करेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):*आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपके मन में रचनात्मक विचार आयेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। नकारात्मक बातों का असर आपके व्यवहार पर पड़ सकता है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):* नयी तकनीक को सीखने का प्रयास करेंगे। साहित्य और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। कमर दर्द की समस्या हो सकती है। विधिक मामलों में आपको सफलता मिलने की सम्भावना है।

⚖ *तुला (Libra):* व्यापार में आपको बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में प्रबल आकर्षण भाव रहेगा। गूढ विद्याओं में आप रुचि ले सकते हैं। अपने करियर को लेकर गम्भीर रहें। कोई महत्वपूर्ण यात्रा स्थगित हो सकती है। किसी बड़े कार्यक्रम को लेकर नर्वस हो सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio): रियल स्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। सरकार से आपको लाभ प्राप्त होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सभी कार्य अनुशासन के दायरे में बंधकर करेंगे। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय वृद्धि होने की सम्भावना है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है। निर्माण कार्यों में तीव्रता आने की सम्भावना है। ऑफिस के सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। नये प्रोजेक्ट्स में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*कमीशन से संबन्धित कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है। अपनी पुरानी गलतियों से आप सीखने का प्रयास करेंगे। किसी दुविधा का समाधान मिलने के योग बन रहे हैं। भविष्य के लिये आप योजना बना सकते हैं। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो दिन शुभ सिद्ध होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। क्रोध के कारण आप अपने काम बिगाड़ सकते हैं। प्रेमी जन के प्रति विश्वास भाव रखें। जोड़ों में दर्द और खराब पाचन की समस्या होगी। घर में आपका मन नहीं लगेगा। सरकारी कार्यों में अवरोध आ सकता है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आपके स्वभाव में गम्भीरता रहेगी। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। परिवार और कार्यक्षेत्र में शानदार तालमेल रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने के बहुत अच्छे योग हैं। किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, June 18, 2021