Thursday, June 4, 2020

आज का राशिफल 6 जून शनिवार

Filled under:

आज का पंचांग::
6 जून 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, कृष्ण पक्ष, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र ज्येष्ठा दोपहर 3:12 तक तदनन्तर मूला, , राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 तक
: आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, गण्डमूल विचार

आज का राशिफल  6 जून शनिवार 
मेष राशि।

 पण्डितजी का आज के दिन के बारे में क्या कहना है -

अन्धविश्वास के आधार पर कोई राय न बनायें। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। ससुराल के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। नौकरी में कठिनायी आ सकती है। आध्यात्मिक विषयों में रुचि जागृत होगी।

वृष राशि।

व्यापार में तेजी रहेगी। मित्र और सम्बन्धी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपकी वाणी में खास चुम्बकीय आकर्षण होगा जिससे लोग आपके आकर्षित रहेंगे। करियर में शानदार उछाल मिल सकता है। शाम के बाद मन में अज्ञात भय पनप सकता है।

मिथुन राशि

शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। मन में असन्तोष की भावना न पनपने दें। वैवाहिक जीवन में प्रेम रहेगा। परिवार के साथ बैठकर चर्चा में शामिल हो सकते हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

कर्क राशि।

जॉब को लेकर समस्यायें बढ़ सकती हैं। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। आपके काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग आपके विषय में गलत बातें कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

सिंह राशि।

विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। अपनी भाषा की मर्यादा बनाये रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। दिनचर्या अच्छी रहेगी।

कन्या राशि।

आपके लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके पुराने सम्पर्क आज काम आयेंगे। आपकी कोई योजना साकार हो सकती है। पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। शाम के समय थोड़ा खिन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति रहेगी।

तुला राशि।

आर्थिक स्थिति तनाव पूर्ण हो सकती है। दोपहर के बाद किसी नये कार्य की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। आध्यात्मिक चिन्तन में रुचि लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें।

वृश्चिक राशि।

दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। झूँठ बोलना आपके हितों के विरुद्ध हो सकता है। अपना ध्यान भटकाने से बचें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे।

धनु राशि।

सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। गर्मी से बचने के लिये जल का पर्याप्त सेवन करें। लम्बे समय से आ रही कारोबारी समस्या का समाधान मिल जायेगा। अपने स्वाभिमान को लेकर थोड़े पजेसिव रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने से बचें।

मकर राशि।

दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। कानूनी मामलों में निपटारा कर सकते हैं। जरूरी कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लें। बीमारी में धन खर्च हो सकता है। गेम्स में आज काफी रुचि लेंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध में अहं का भाव न पनपने दें।

कुम्भ राशि।

महिलाओं को आज घर पर काफी काम करना पड़ेगा। अपने रिश्तों को पर्याप्त महत्व दें। विदेश में रह रहे परिजनों और शुभचिन्तकों की कुशल क्षेम लेंगे। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। घर पर मनोरंजन के लिये आज कोई फिल्म देखेंगे।

मीन राशि।

घर के सदस्यों के बीच काफी अच्छा तालमेल रहेगा। भूमि से जुड़े हुये कोई सौदे हो सकते हैं। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। दिन भर कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के प्रति गम्भीर रहेगा। मानसिक तौर पर मजबूत बने रहें।

आपका दिन मंगलमय हो।

Posted By KanpurpatrikaThursday, June 04, 2020

क्या है उपाय ,न्यूज़ चैनल की टी आर पी और चंद्र ग्रहण 5 जून

Filled under:

 .चन्द्र ग्रहणः - ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार तद्नुसार ५ जून २०२० को छाया चन्द्र लगेगा । इसको मांद्य चन्द्रग्रहण भी कहते है । इसमें चन्द्रमा का कोई भी भाग ग्रस्त नहीं अपितु चन्द्रमा की कान्ति कुछ धूमिल सी मलिन दिखती है । इसका कोई भी धर्मशास्त्रीय प्रम एवं प्रतिबन्ध नहीं होता , अत : विवरण की कोई आवश्यकता नहीं है । इसका समय रात्रि १ १६ बजे से २/३४ बजे तक होगा । २. खण्डसूर्यग्रहणः - आषाढ़ कृष्ण अमावस्या रविवार तदनुसार २१ जून को खण्डग्रा भारतीय स्टैण्डर्ड टाइम ) के अनुसार - ग्रहण का स्पर्श घं.९ मि .१६ सूर्य ग्रहण ( चूड़ामणियोग ) युक्त लगेगा जो भारत में दिखाई देगा । यह खण्डग्रास सूर्य ग्रहण गरा नक्षत्र में प्रारम्भ होगा एवं उसकी समाप्ति अर्थात् मोक्ष आर्द्रा नक्षत्र से होगी । 
*🌙चन्द्र ग्रहण 5-06-2020* को है। टी वी चैनल पर इसकी चर्चा होगी वो कई तरह के *फल बताएंगे* ।कई तरह के *उपाय बताएंगे*।सभी *राशि* वालों के लिए।
इसी लिए आप की *जानकारी* के लिए *बता देना चाहता हूं* कि *5-6-2020* को पड़ने वाला *चन्द्र ग्रहण उपछाई चन्द्र ग्रहण है।* इसमें *चन्द्र पृथ्वी* की *विरल छाया* में से गुजरेगा, जिससे केवल *चंद्रकांती मामूली सी मलिन होगी।* वास्तव में *ज्योतिष गणित* की दृष्टि से इसे *ग्रहण नहीं माना* जाता है।
अतः *इस चन्द्र ग्रहण का भारत सहित दुनिया पर कोई असर* नहीं पड़ेगा।
इसमें कोई *सूतक* नहीं लगेगा। कुछ भी *उपाय* करने की *आवश्यकता* नहीं है।

Posted By KanpurpatrikaThursday, June 04, 2020