Monday, February 1, 2021

*फरवरी माह में ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों पर होगा सर्वाधिक प्रभाव*

Filled under:

*फरवरी माह में ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों पर होगा सर्वाधिक प्रभाव*
✍🏻ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का प्रभाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन पर पड़ता है। यह प्रभाव ग्रहों की स्थिति के अनुसार, शुभ-अशुभ दोनों रूप में पड़ सकता है फरवरी माह में तीन ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इन तीनों ग्रहों का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार फरवरी माह में सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से। 
*सूर्य देव का कुंभ राशि में गोचर*
✍🏻इस महीने 12 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 14 मार्च 2021 तक इस राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का प्रधान माना जाता है। यह आत्मा, पिता, यश, मान सम्मान और शीर्ष पद का कारक है। सूर्य देव कुंभ राशि के जातकों को मान-सम्मान के साथ धन लाभ भी करा सकते हैं। सूर्य ग्रह के गोचर से इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपके रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। 
*शुक्र देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश*
✍🏻ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 21 फरवरी 2021 को मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और 17 मार्च 2021 तक यहां विराजमान होंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह कला, सौंदर्यता, धन एवं समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक है। शुक्र का यह गोचर कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फलकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको यह गोचर कई मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है। इस दौरान धन के मामले में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जॉब और करियर के लिए भी यह गोचर अच्छा फल दे सकता है।
*वृष राशि में आएंगे मंगल*
✍🏻फरवरी माह में मंगल ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस महीने की 22 तारीख को मंगल देव मेष राशि से वृष राशि में आएंगे ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। यह क्रोध, ऊर्जा, सैन्य शक्ति, युद्ध एवं रक्त वर्ण का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृष राशि में मंगल का यह गोचर कुछ मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है तो कुछ मामलों में अशुभ फलकारी साबित हो सकता है।

Posted By KanpurpatrikaMonday, February 01, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग3 फरवरी 2021, बुधवार,, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग3 फरवरी 2021, बुधवार,, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

3 फरवरी 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 21, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि षष्ठी दोपहर 2:13 तक तदनन्तर सप्तमी, नक्षत्र चित्रा, सूर्योदय 7:00 प्रातः , सूर्यास्त 6:00 सायं , राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

तिथि विशेष : शीतला षष्ठी

🐏 *मेष (Aries):*प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर कुछ फैसले कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जायेंगे। साझेदारी से जुड़े कार्यों में आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*प्रेम सम्बन्धों में काफी रोमांटिक रहेंगे। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। नयी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आसपास की परिस्थितियों में काफी सुधार होगा। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। हास्य-विनोद और मनोरञ्जन भरा समय व्यतीत करेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):किसी अनुचित और गलत कार्यों में रुचि न लें। गैस और एसीडिटी की समस्या होगी। विवेक और चतुराई से काम लेना आपके लिये हितकर होगा। व्यापार में आप पूरा फोकस नहीं कर पायेंगे। जॉब में आपका मन पूरी तरह से नहीं लगेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*परिवार के लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आलस्य और थकान के कारण आज आराम करेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। छोटी-मोटी बातों को लेकर गुस्सा न करें। किसी नये कार्य को शुरू कर रहे हैं तो समय का इंतजार करेंगे। शुभचिन्तकों से वाद-विवाद न करें।

🦁 *सिंह (Leo):अपने सिद्धांतों और लक्ष्यों पर अडिग रहेंगे। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग मिलने से आपका मनोबल मजबूत होगा। सुख-सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। कारोबार में साझेदारी करने से लाभ हो सकता है। परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*व्यापार में शानदार लाभ प्राप्त होगा। मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। आयकर और बीमा आदि को लेकर योजना बना सकते हैं। सर्दी से अपना बचाव रखें। बनते कार्यों में व्यवधान आ सकता है। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।

⚖ *तुला (Libra):*घर का वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। विपरीत परिस्थितियों का आसानी से सामना कर लेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से बड़े निर्णय ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। योजनाओं को सही दिशा में उपयोग कर पायेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान हो जाना चाहिये। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। पैरों में सूजन की शिकायत हो सकती है। दूसरों के मामलों में न फँसे। ऑफिस में दोगुना काम करना पड़ेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*समय से पहले काम पूरा कर लेंगे। सन्तान से सहयोग प्राप्त होगा। घर के लिये कुछ नया सामान खरीदेंगे। कारोबारियों को नये व्यापारिक अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। आपकी फिटनेस बहुत अच्छी रहेगी। निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*परिवार में सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। मित्रों की सलाह से बिगड़ते काम बन जायेंगे। मन में सन्तोष की भावना रहेगी। आत्मविश्वास और मेहनत के द्वारा कोई भी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। कारोबार में गति आयेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। बच्चों के साथ बातचीत करेंगे। बॉस आपको महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंप सकता है। कारोबारी यात्रा हो सकती है। आपको कुछ नया काम सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *कार्यक्षेत्र में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लोगों की सलाह को ज्यादा महत्व न दें। क्रोध में आकर किसी से बात न करें। शुगर और रक्तचाप के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये। किसी पर ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, February 01, 2021