Thursday, November 12, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,14 नवम्बर 2020, शनिवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,14 नवम्बर 2020, शनिवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

14 नवम्बर 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, कार्तिक मास की प्रविष्टा 29, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्दशी दोपहर 2:18 तक तदनन्तर अमावस, नक्षत्र स्वाति, सूर्योदय 6:58am, सूर्यास्त 5:26pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

 पितृकार्येषु अमावस (दोपहर 2:18 के बाद), नरक-चतुर्दशी (पूर्व-अरुणोदय वाली), तैलाभ्यंग, रूप चौदश, दीपावली, श्रीमहालक्ष्मी पूजन, कुबेर-पूजा, सायं दीपदान देवालये, कौमुदी महोत्सव सम्पन्न, श्रीमहावीर निर्वाण (जैन)

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे। दिखावे और प्रदर्शन से आपको बचना होगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यापार में नवाचार

🐂 *वृषभ (Tauras):* ऋण उतारने में सफलता मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे। जॉब को लेकर परेशानी आज दूर होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उपहार दे सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):* विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ असुविधा हो सकती है। आपकी गलती के कारण काम बिगड़ सकते हैं। आपको दूसरों के सामने झुकना नहीं चाहिये। मन की कई अतृप्त इच्छायें जन्म लेंगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*कुछ लोग आपके कार्यों में दखलंदाजी करने का प्रयास कर सकते हैं। मित्रों और भाइयों-बहनों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अधिक चिन्ता के कारण नकारात्मक विचार आ सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):*समय का शानदार उपयोग कर पायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर तरीके से करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। काफी दिनों से रुके काम आज पूरे होंगे। रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपकी उन्नति से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं। भावुक होकर कुछ भी बोलने से बचें। आर्थिक परेशानी दूर होगी। लॉटरी और सट्टा आदि के प्रति रुचि जागृत होगी। आपको इससे दूर रहने की आवश्यकता है। बुजुर्गों की किसी बात से नाराज हो सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। ससुराल से कुछ मनमुटाव रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। धार्मिक और तांत्रिक अनुष्ठानों में आप भाग ले सकते हैं। मन को संयमित रखना आपके लिये बेहद आवश्यक है। यात्रा करने से आपको बचना चाहिये।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* चापलूस किस्म के लोग आपका नुकसान कर सकते हैं। किसी विवाद को लेकर मन में चिन्ता रहेगी। बचत में कमी आ सकती है। किसी आवश्यक कार्य में हो रही देरी से विचलित रहेंगे। पटाखे जलाते समय सावधानी रखें।

🏹 *धनु (Sagittarius):* नये व्यापारिक सम्बन्ध सुदृढ़ हो सकते हैं। आपकी सम्पत्ति और अधिकार में वृद्धि होगी। दूसरों की सेवा करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी आपको खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):* आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपके कार्य करने के तरीके में बदलाव करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में खुशियों का वातावरण रहेगा। नया मकान खरीद सकते हैं। मन प्रसन्न और उत्साह युक्त रहेगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :पड़ोस में लोगों से मिलेंगे। अपनी क्षमताओं और अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। धार्मिक यात्रा का भी विचार बना सकते हैं। दान-पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये योग और प्राणायाम अवश्य करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*आज आपको कुछ अजीबोगरीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे अधिक होने से परेशान रहेंगे। अपने शुभचिन्तकों को नाराज न होने दें। यात्रा में सावधानी रखें। नींद भरपूर मात्रा में लें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, November 12, 2020