Thursday, April 8, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,9 अप्रैल 2021, शुक्रवार,   ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 27, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद, सूर्योदय 6:11प्रातः, सूर्यास्त 6:48 सायं, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

तिथि प्रदोष व्रत, पंचक विचार

🐏 *मेष (Aries):* आर्थिक दृष्टि से काफी भाग्यशाली रहेंगे। सत्यता और निष्ठा से सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में विस्तार के लिये नयी योजना बनायेंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपको नेतृत्व सम्बन्धी जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती है। आज शाम के समय कोई रुका हुआ काम बन सकता है। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों को काफी सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर व आत्मीय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय भूमिका निभायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)*व्यापारियों की बिक्री बढ़ने की काफी सम्भावना है। लेकिन आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव भी करना पड़ सकता है। उच्च दार्शनिक विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। सन्तान को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। शासकीय सेवाओं में कार्यभार बढ़ेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*आज आपको अपेक्षानुसार लोगों से समर्थन कम मिलेगा। अपनी योजनाओं को लोगों से ज्यादा शेयर न करें। व्यापार में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उधारी वापस करने का दबाव आपको परेशान कर सकता है। बेहतर है की आज थोड़ा शान्त रहें और धार्मिक कार्यों में मन लगायें।

🦁 *सिंह (Leo):भ्रामक समाचारों से दूर रहें। सम्पत्ति को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। आपके मूड में बदलाव हो सकता है। लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। कोई छोटा उद्योग आज शुरू करने का विचार बनायेंगे। कामकाजी महिलाओं को सम्मान मिल सकता है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होगी। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। नयी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नियमों के पालन करने में कोताही न बरतें।

⚖ *तुला (Libra):*शिक्षा के क्षेत्र में आपको नये अवसर मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। अपने लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त कर लेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में आपका यश बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। कारोबारियों को अच्छे क्लाइंट्स मिल सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने का दबाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। शुगर के रोगियों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिये।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिये विचार करेंगे। आपको अचानक से कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखें। परिवार के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को उन्नत परिणाम प्राप्त होंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*प्रणय सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों का मन विचलित हो सकता है। लोग आपकी उदारता से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। दृढ़ निश्चयी होकर कार्य करने से आपको लाभ होगा। मानसिक परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपने विचारों में सन्तुलन रखें। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। नयी तकनीक को अपनाने से व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। मन में किसी अनहोनी का डर रहेगा। सोच-समझकर ही निवेश करें वरना परेशानी में फंस सकते हैं। साझेदारों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। सर्दी-खांसी को हल्के में न लें। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, April 08, 2021