Monday, March 1, 2021

*किसे कहते हैं 'ब्रह्म मुहूर्त ?*ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सेहत और भाग्य दोनों संवर जाते हैं !!

Filled under:

*किसे कहते हैं 'ब्रह्म मुहूर्त ?*
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सेहत और भाग्य दोनों संवर जाते हैं !!

ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा।
 मुहूर्त यानी अनुकूल समय। 24 घंटे में 30 मुहूर्त होते हैं। 30 मुहूर्त में 8 प्रहर होते हैं। ब्रह्म मुहूर्त रा‍त्रि का चौथा प्रहर होता है। चौथा प्रहर उषा नाम से है। आठ प्रहर के नाम:- दिन के चार पूर्वान्ह, मध्यान्ह, अपरान्ह और सायंकाल। रात्रि के चार:- प्रदोष निशिथ, त्रियामा एवं उषा।
सूर्योदय के पूर्व के प्रहर में दो मुहूर्त होते हैं। उनमें से पहले मुहूर्त को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं।
 दिन-रात का 30वां भाग मुहूर्त कहलाता है अर्थात 2 घटी या 48 मिनट का कालखंड मुहूर्त कहलाता है। उसके बाद वाला विष्णु का समय है जबकि सुबह शुरू होती है, लेकिन सूर्य दिखाई नहीं देता। हमारी घड़ी के अनुसार प्रात: 4.24 से 5.12 का समय ब्रह्म मुहूर्त है।
 
प्रातः काल उठते ही अपनी दोनों हथेलियों को ध्यान से देखें और नियम इस श्लोक को पढ़ें !

।।करागे वसति लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। 
कर मूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्॥

 
* ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग बुद्धिमान व उत्साही होते हैं और सोते रहने वालों का जीवन निस्तेज हो जाता है।
 
ब्रह्म मुहूर्त में क्या करें : --
ब्रह्म मुहूर्त में 4 कार्यों में से कोई एक कार्य करें: 1.संध्या वंदन, 2.ध्यान, 3.प्रार्थना और 4.अध्ययन। वैदिक रीति से की गई संध्या वंदन सबसे उचित। उसके बाद ध्यान फिर प्रार्थना। विद्यार्थी वर्ग को संध्या वंदन के बाद अध्ययन करना चाहिए। अध्ययन के लिए यह समय सबसे उत्तम माना गया है।

।।ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी।
अर्थात : ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।)
 
ब्रह्म मुहूर्त में क्या न करें :-
 नकारात्मक विचार, बहस, वार्तालाप, संभोग, नींद, भोजन, यात्रा, किसी भी प्रकार का शोर आदि। यह देखा गया है कि बहुत से लोग इस समय जोर-जोर से आरती आदि पूजन-पाठ करते हैं। कुछ तो हवन करते हैं, यह अनुचित है। इससे वे खुद को और दूसरों को संकट में डाल देंगे। विद्वान मनुष्य को चाहिए कि वे ऐसे लोगों से दूर रहें।

* वैज्ञानिक शोधों से ज्ञात हुआ है कि, ब्रह्म मुहुर्त में वायुमंडल प्रदूषणरहित होता है। इसी समय वायुमंडल में ऑक्सीजन (प्राणवायु) की मात्रा सबसे अधिक (41 प्रतिशत) होती है, जो फेफड़ों की शुद्धि के लिए महत्वपूर्ण होती है। शुद्ध वायु मिलने से मन, मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। ऐसे समय में शहर की सफाई निषेध है।

* वैज्ञानिक खोजों से पता चला है कि इस समय ऑक्सीजन 41 प्रतिशत, करीब 55 प्रतिशत नाइट्रोजन और 4 प्रतिशत कार्बन डाईआक्साइड गैस रहती है। सूर्योदय के बाद वायुमंडल में ऑक्सीजन कम और कार्बन डाईआक्साइड बढ़ती है। 
 
* आयुर्वेद के अनुसार इस समय बहने वाली वायु को अमृततुल्य कहा गया है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर टहलने से शरीर में संजीवनी शक्ति का संचार होता है।
 
* यह समय अध्ययन के लिए भी सर्वोत्तम बताया गया है, क्योंकि रात को आराम करने के बाद सुबह जब हम उठते हैं तो शरीर तथा मस्तिष्क में भी स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है। सुबह ऑक्सिजन का लेवल भी ज्यादा होता है तो मस्तिष्क को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता है जिसके चलते अध्ययन बातें स्मृति कोष में आसानी से चली जाती है।
 
ब्रह्म मुहूर्त में उठने का पौराणिक महत्व...?

* इस समय संपूर्ण वातावरण शांतिमय और निर्मल होता है। देवी-देवता इस काल में विचरण कर रहे होते हैं। सत्व गुणों की प्रधानता रहती है। प्रमुख मंदिरों के पट भी ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए जाते हैं तथा भगवान का श्रृंगार व पूजन भी ब्रह्म मुहूर्त में किए जाने का विधान है।
 
* जल्दी उठने में सौंदर्य, बल, विद्या और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। यह समय ग्रंथ रचना के लिए उत्तम माना गया है।
 
* वाल्मीकि रामायण के मुताबिक माता सीता को ढूंढते हुए श्रीहनुमान ब्रह्म मुहूर्त में ही अशोक वाटिका पहुंचे। जहां उन्होंने वेद व यज्ञ के ज्ञाताओं के मंत्र उच्चारण की आवाज सुनी।
 
* वर्ण कीर्ति मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति। ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥
-भाव प्रकाश सार-93
अर्थात : ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, आयु आदि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता है।
 
वेदों में भी ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्व और उससे होने वाले लाभ का उल्लेख किया गया है।
॥प्रातारत्नं प्रातरिष्वा दधाति तं चिकित्वा प्रतिगृह्यनिधत्तो।
तेन प्रजां वर्धयमान आयू रायस्पोषेण सचेत सुवीर:॥-
 
ऋग्वेद-1/125/1
अर्थात- सुबह सूर्य उदय होने से पहले उठने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसीलिए बुद्धिमान लोग इस समय को व्यर्थ नहीं गंवाते। सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति स्वस्थ, सुखी, ताकतवाला और दीर्घायु होता है।

॥यद्य सूर उदितोऽनागा मित्रोऽर्यमा। सुवाति सविता भग:॥- सामवेद-35
अर्थात- व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले शौच व स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। इस समय की शुद्ध व निर्मल हवा से स्वास्थ्य और संपत्ति की वृद्धि होती है।
 
॥उद्यन्त्सूर्यं इव सुप्तानां द्विषतां वर्च आददे॥-
 अथर्ववेद- 

अर्थात- सूरज उगने के बाद भी जो नहीं उठते या जागते उनका तेज खत्म हो जाता है।
व्यावहारिक महत्व - व्यावहारिक रूप से अच्छी सेहत, ताजगी और ऊर्जा पाने के लिए ब्रह्ममुहूर्त बेहतर समय है। क्योंकि रात की नींद के बाद पिछले दिन की शारीरिक और मानसिक थकान उतर जाने पर दिमाग शांत और स्थिर रहता है। वातावरण और हवा भी स्वच्छ होती है। ऐसे में देव उपासना, ध्यान, योग, पूजा तन, मन और बुद्धि को पुष्ट करते हैं।

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 01, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 2 मार्च 2021, मंगलवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 2 मार्च 2021, मंगलवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

2 मार्च 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 19, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र चित्रा, सूर्योदय 6:54 प्रातः , सूर्यास्त 6:23 सायं, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

तिथि: अंगारकी श्रीगणेश चतुर्थी

🐏 *मेष (Aries):*आज आपको उधार लेन-देन से बचना चाहिये। आपके सहयोगी आपका भरोसा तोड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी प्रभावी रहने वाला है। परिजनों के साथ हास्य-विनोद में समय व्यतीत होगा। कठोर भाषा का प्रयोग न करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपकी सक्रियता काफी बढ़ने वाली है। सिद्धांतों के बजाय आज आप परिस्थितियों को यथार्थ दृष्टिकोण से परखेंगे। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। किसी समारोह में जा सकते हैं। इंजीनियरिंग के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। परिजनों से आपकी राय अलग हो सकती है। रिश्तों में सन्तुलन बनाये रखना आपके लिये चुनौतीपूर्ण होगा। राजनीतिक लोगों के लिये दिन थोड़ा भारी हो सकता है। शान्तचित्त होकर अपने कार्यों को अंजाम दें।

🦀 *कर्क (Cancer):*व्यापार में आपको पुराने मित्रों से लाभ मिल सकता है। आज दिन आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से आपको उचित परामर्श भी प्राप्त होगा जो आपके लिये लाभकारी रहने वाला है। रोजगार के नये अवसर मिल सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते बिगड़ सकता है। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यापार में लाभ के लिये नयी युक्तियों को प्रयोग में लायेंगे। लोगों के लिये आप प्रेरक सिद्ध हो सकते हैं। ऑफिस में आपका प्रभाव पहले के मुक़ाबले ज्यादा मजबूत होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*कारोबारी यात्रा कर सकते हैं। बौद्धिक और सामाजिक कार्यक्रमों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। व्यापार में साझेदारी कर सकते हैं। धार्मिक कर्मकाण्डों से दूरी न बनायें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा को येन-केन प्रकारेण दूर कर ही लेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*अधूरे कार्यों के कारण थोड़े मायूस हो सकते हैं। सूचनाओं के आदान-प्रदान में चूक न हो इसका ध्यान रखें। यदि आवश्यक न हो तो आज बहुत यात्रा न करें। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत शुभ नहीं है। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आज नये विषयों के प्रति जिज्ञासु हो सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण होंगे। अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभायेंगे। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से नयी आशाओं का संचार होगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*बदलते मौसम को लेकर सावधान रहें। धूप में ज्यादा बाहर न निकलें। जोखिम भरे निवेश आपके लिये लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आपके दिमाग में कुछ प्रगतिशील विचार आयेंगे। स्वयं के प्रति मन में दबी गलत और नकारात्मक भावनाओं को दूर करें। दिन आपके लिये शुभ ही रहेगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*भावनात्मक रूप से स्थिर रहें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। बच्चों को खेलकूद के दौरान सावधान रहना चाहिये। दूसरों के सामने खुलकर अपनी बातों को रखें। बॉस की बातों की अवहेलना कदापि न करें। आपकी सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*समाज में अपनी सक्रियता कम रखें। नया वाहन और मशीनरी आज न खरीदें। धन सम्बन्धित मामलों को शाम तक सुलझा लेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपसे नकारात्मक विषयों को रेखांकित करते हों। परिवार का ध्यान रखें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ डिनर पर बाहर जा सकते हैं। रिश्तों में प्रेम की मिठास बढ़ेगी। छात्र अच्छे प्रदर्शन को लेकर काफी स्वप्रेरित रहेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों से आपकी मित्रता बढ़ सकती है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 01, 2021