Tuesday, January 19, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 21 जनवरी 2021, गुरुवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 21 जनवरी 2021, गुरुवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

21 जनवरी 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, शुक्ल पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 8, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि अष्टमी सायं 3:51 तक तदनन्तर नवमी, नक्षत्र अश्विनी सायं 3:36 तक तदनन्तर भरणी, सूर्योदय 7:00 प्रातः , सूर्यास्त 5:49 सायं, राहुकाल अपरान्ह 1:30 से 3:00

तिथि विशेष: श्रीदुर्गा अष्टमी, महारुद्र व्रत, गण्डमूल विचार सायं 3:36 तक

🐏 *मेष (Aries):*अपनी क्षमताओं का विकास करने का प्रयास करेंगे। आज आप पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके विचारों में सरलता और स्पष्टता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होने के योग बन रहे हैं। घर में अतिथि आ सकते हैं। निजी रिश्तों में सन्तुलन स्थापित करने में परेशानी होगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*मानसिक रूप से परिवार से दूरी का अनुभव करेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। मूल्यवान वस्तुओं को सँभाल कर रखें। कार्यस्थल का वातावरण प्रतिकूल रहेगा। किसी हॉरर फिल्म या वेब सीरीज का आनन्द उठा सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में नयी जान आयेगी। वरिष्ठ अधिकारी आप पर काफी प्रसन्न रहेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*आसानी से अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान देना आपके लिये काफी आवश्यक है। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी बन सकती है। व्यापार में विस्तार के लिये कर्ज ले सकते हैं। समय का सदुपयोग करेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):सन्तान की उन्नति से काफी उत्साहित रहने वाले हैं। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपके रुके हुये कार्य सम्पन्न होंगे। अपनी दिनचर्या में सकरात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। किसी बड़े विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*प्रेम सम्बन्धों में तनाव पैदा हो सकता है। शरीर में अस्वस्थता रहेगी। मेहनत का यथोचित फल न मिलने से कुछ निराश हो सकते हैं। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से नहीं कह पायेंगे। जीवनसाथी से विचार-विमर्श करके ही नया कार्य शुरु करें। जन सरोकार के कार्यों में रुचि लेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*रियल स्टेट से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को नियन्त्रण में रखें। करियर को लेकर नये प्रस्ताव मिलेंगे। पुराने कर्ज और रोगों का निवारण होगा। विवाह की चर्चा चल सकती है। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। मन में सन्तोष की भावना प्रबल होगी। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेमी जन को पर्याप्त समय देंगे। दूसरों के लिये मार्गदर्शन का काम करेंगे। बिजनेस पार्टनर्स से आपका सामंजस्य काफी अच्छा रहने वाला है।

🐊 *मकर (Capricorn):*लोगों के मन में आपके प्रति भरोसा कुछ काम हो सकता है। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। परिवार के लोग आपका पूरा समर्थन नहीं कर पायेंगे। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। किसी प्रिय जन से मनमुटाव हो सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। जो लोग आपके विरुद्ध थे वे भी आपके पक्ष में खड़े नजर आयेंगे। आपका भाग्य काफी प्रबल रहने वाला है। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। कम मेहनत पर अधिक लाभ अर्जित कर लेंगे। आज पूरा दिन आराम में बीतेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) नौकरीपेशा लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। साहस के बल पर चुनौतियों का सामना कर पायेंगे। प्रेमी जन कहीं घूमने जा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। चिन्ता और तनाव से मुक्ति मिलने की सम्भावना है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, January 19, 2021