>>> संतान प्राप्ति के सटीक उपाय  >>> हल्दी को हल्के में ना लें♥️  >>> मूंगा रत्न पहनने के 15 चमत्कारी फायदे -   >>> अचानक धन वृद्धि मंत्र  >>> मुख्य द्वार के सामने दूसरे भवन का कोना होना द्वार दोष होता है*  >>> दक्षिण दिशा के दोष निराकरण के लिए हनुमानजी की स्थापना करना चाहिए*  >>> *गुस्सा दूर करने के उपाय*🔶🔹🔶🔹🔶🔹🔶🔹🔶  >>> सफल बना देगी विवेकानंद की ये बाते  >>> 👉वैवाहिक जीवन : दोष एवं निवारण ---  >>> समान गोत्र एक_गोत्र_में_शादी_क्यों_वर्जित_है    undefined

Friday, December 18, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,20 दिसम्बर 2020,रविवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,20 दिसम्बर 2020,रविवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

20 दिसम्बर 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा , दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि षष्ठी 02:52 दोपहर  तक तदन्तर सप्तमी, शतमिषा 09:01 सायं तक तदन्तर पूर्व भाद्रपद,  सूर्यउदय 6:51 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं , राहुकाल  04:02से 05:21 सायं तक। चम्पा षष्ठी।

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*मित्रों की सहायता प्राप्त हो सकती है। परिवार से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। नये कारोबारी अनुबन्ध हो सकते हैं। परिवार के साथ आनन्दित समय व्यतीत करेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। बॉस के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सम्पत्ति खरीदने का निर्णय कर सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):*आलस्य और प्रमाद से दूर रहें। ऑफिस के कार्यों में आपको परेशानी होगी। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। निवेश के मामले में दिन शुभ नहीं है। कानूनी पचड़े से दूर रहें। पिता से नोंक-झोंक हो सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer):*भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे। साथियों के साथ मनमुटाव होगा। आज का दिन काफी संवेदनशील होगा। जीवनसाथी आप पर नाराज हो सकता है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। यदि स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या है तो लापरवाही न करें।

🦁 *सिंह (Leo):*व्यापार में नये समझौते कर सकते हैं। नये वस्त्र और आभूषण पर धन खर्च करेंगे। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है। टीमवर्क की तरह काम करने से कठिन लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन का तनाव दूर होगा। मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज आपके कार्यों को लेकर दूसरों पर काफी निर्भर रहेंगे। अपनी क्षमताओं से अधिक काम न करें। नया व्यापार शुरू करने के वित्तीय लोन के लिये कार्यवाही कर सकते हैं। आज कोई योजना बनायेंगे। भावुक होकर निर्णय न लें। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*आपको बहुत सारी जिम्मेदारियाँ एक साथ निभानी पड़ सकती है। व्यापार में आपको जोखिम नहीं उठाना चाहिये। आप काफी शॉपिंग कर सकते हैं। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ेगी। शोध कार्यों में रुचि लेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*घर में कोई कार्य करते समय चोट लग सकती है। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का लाभ उठायेंगे। विवाह को लेकर जल्दबाज़ी न करें। पेट और सीने में जलन के कारण समस्या हो सकती है। रमन में कन्फ़्यूजन की स्थिति रहेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*मीडिया और संचार माध्यमों से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आप अपने कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपकी जीवनशैली व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। आपके मन में नये और रचनात्मक विचार आयेंगे जो आपके करियर के लिये काफी सहायक होंगे। बिजनेस पार्टनर्स से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*लवमेट्स के प्रति अपनी भावना शुद्ध रखें। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे किसी को दुख पहुँचें। परिवार में कुछ अप्रसन्नता रहेगी। आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। दूसरों को दिखाने के लिये खर्च ज्यादा कर सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)कार्यक्षेत्र में कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं। परिस्थितियों पर आपका पूरा नियन्त्रण रहेगा। मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। आज मंहगा वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। हास्य-विनोद में समय बीतेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मेहनत का उचित लाभ प्राप्त नहीं होगा। कार्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रूझान कम होगा। पुराना कर्ज आज चुकाने का दबाव रहेगा। यात्रा के दौरान परेशानी ज्यादा हो सकती है। इसीलिये आज आपको यात्रा नहीं करनी चाहिये।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment