Monday, November 16, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,18 नवम्बर 2020, बुधवार❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,18 नवम्बर 2020, बुधवार❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

18 नवम्बर 2020, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 4, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र मूला सुबह 10:40 तक तदनन्तर पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय 7:02am, सूर्यास्त 5:24pm, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 ,दूर्वा-गणपति व्रत, गण्डमूल विचार सुबह 10:40 तक

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आज का दिन बहुत ही शानदार सिद्ध होगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस के कार्यों में उलझे रहेंगे। जीवनसाथी धार्मिक कार्यों में आपको सहभागी बनायेगा। परिजनों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):* किसी आवश्यक कार्य में अड़चन आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। ऑफिस में किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):* आपके अन्दर भावुकता रहेगी। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। सन्तान की शिक्षा में उन्नति होगी। आपकी सामाजिक छवि सुधरेगी। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*अधिकारी वर्ग से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। अच्छे और पुण्य कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। विरोधियों से मुक्ति मिल सकती है।

🦁 *सिंह (Leo):*रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। बुजुर्गों की सेवा करेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। वित्तीय मामलों के लिये दिन अच्छा है। बेमतलब की राय रखने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*घर में आपकी कद्र कम हो सकती है। आपकी इच्छा के अनुरूप कार्य न होने से थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। तर्क-वितर्क करने से आपको बचना चाहिये। सरकारी कार्यों में धीमापन रहेगा। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी।

⚖ *तुला (Libra):*आपकी व्यवहार कुशलता की आज प्रशंसा होगी। लेखन और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* धर्म-कर्म के प्रति आपकी निष्ठा मजबूत होगी। घरेलू वातावरण में शान्ति रहेगी। भोग-विलास में अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। आँखों में थोड़ी समस्या रहेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):* भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। सहकर्मियों के साथ पार्टी मना सकते हैं। कला जगत से जुड़े हुए लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मनोवांछित कामना पूरी हो सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):* अपने पारिवारिक रिश्तों को समय दें। व्यवसाय में धीमापन रहेगा। विदेशी व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी को खुश करने का प्रयास करें। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :आपकी इच्छा के अनुसार कार्य पूरे हो जायेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी और व्यय कम होगा। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी। तरक्की के मार्ग बाधित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का परिणाम प्राप्त नहीं होगा। विरोधियों से सतर्क रहें। महिलाओं के साथ अपना व्यवहार खराब न करें। सोशल मीडिया में व्यस्त रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment