Monday, November 16, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,17 नवम्बर 2020, मंगलवार,,❖▩ஜ


❖▩ஜआज का पंचांग,17 नवम्बर 2020, मंगलवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

17 नवम्बर 2020, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 3, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि तृतीया, नक्षत्र ज्येष्ठा दोपहर 12:32 तक तदनन्तर मूला, सूर्योदय 7:01am, सूर्यास्त 5:24pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30, गण्डमूल विचार


         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*दोपहर तक का समय कुछ कमजोर रहेगा। अनावश्यक जिम्मेदारियाँ आपको परेशान करेंगी। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन की समस्या हो सकती है। आपकी बात लोगों को बुरी न लगे इसका ध्यान रखें। देर से ही सही पर कार्य पूरे अवश्य होंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):* आज आपको कुछ सँभल कर रहना चाहिये। अपने काम पर फोकस कम न होने दें। जीवनसाथी से सम्बन्ध खराब होने की आशंका है। आवश्यक कार्यों को सुबह कर लेना हितकर होगा। दूसरों के विवादों में न पड़ें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

👭 *मिथुन (Gemini):* करियर में बदलाव करने का अवसर मिल सकता है। उच्च प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। व्यापार में क्लाइंट्स से प्रोत्साहन मिलेगा। रुठे हुए मित्रों को मनाने का प्रयास करेंगे। प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। बच्चों के करियर की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। निजी रिश्तों में आत्मसम्मान का ध्यान रखें। पाचन में कुछ समस्या हो सकती है। वही काम करें जिससे आपको खुशी मिले। दूसरों के दबाव में आकर निर्णय न लें।

🦁 *सिंह (Leo):*अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। श्वांस के रोगियों को अपनी दिनचर्या सुव्यवस्थित रखनी चाहिये। किसी की बात को दिल से न लें। भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*महिलायें आज घर की सजावट और कुकिंग में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। काम का तनाव आपके चेहरे पर दिख सकता है। भाई-बहनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपने मन की चिन्ता और तनाव दूर करने का प्रयास करें। बुद्धि और विवेक से निर्णय लें।

⚖ *तुला (Libra):*आपमें परोपकार की भावना रहेगी। काफी लम्बे समय से लम्बित कार्य शुरू होंगे। ट्रैवलिंग के कारोबार से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। काम की व्यस्तता के बीच अपने निजी जीवन पर भी ध्यान दें। आपके चिड़चिड़ेपन से लोग नाराज हो सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* अपनी जीवनशैली में मौसमानुकूल बदलाव करें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की कोशिश करें। आपके मन में पिछली किसी गलती को लेकर अपराधबोध जन्म ले सकता है। नये रिश्ते की शुरुआत करना हितकर नहीं होगा। मन में किसी महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर शंका रहेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):* घर में किसी उत्सव को लेकर चर्चा हो सकती है। परिवार और मित्रों का भरपूर प्रोत्साहन और आनन्द प्राप्त होगा। दोपहर के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। अपनी कमियों को पहचानें और उसे दूर करें। परेशानियों का शीघ्र अन्त होगा।

🐊 *मकर (Capricorn):* करियर का चुनाव करने में कठिनायी आयेगी। सिर्फ मौज-मस्ती में भी समय बर्बाद न करें। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध अच्छे रखें। ज्यादा सोचने के बजाय काम करने पर ध्यान दें। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :आपकी आय में अचानक वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। ऑफिस में आपको सम्मान के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। लेकिन आपके कार्यों में कुछ धीमापन रहेगा। व्यायाम अवश्य करें इससे शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। ईर्ष्यालु लोग आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*कारोबार में कोई रिस्की निर्णय ले सकते हैं। अनुभवों का लाभ आज प्राप्त होगा। दाम्पत्य कलह में कमी आयेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अच्छे और बुद्धिमान लोगों की सलाह पर ध्यान अवश्य दें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment