Tuesday, February 9, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,10 फरवरी 2021, बुधवार,❖▩ஜ

Filled under:

❖▩ஜआज का पंचांग,10 फरवरी 2021, बुधवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

10 फरवरी 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 28, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा दोपहर 2:12 तक तदनन्तर श्रवण, सूर्योदय 7:00 प्रातः, सूर्यास्त 6:07सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

  तिथि विशेष : मासशिवरात्रि व्रत

🐏 *मेष (Aries):*व्यापार में नयी तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता का एहसास होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*यात्रा सुखदायक रहने वाली है। अपने जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास करेंगे। भोग-विलास में आप काफी रुचि लेंगे। मन कुछ विचलित सा रहेगा। पुरानी देनदारी से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी सम्बन्धी दस्तावेजों को सँभाल कर रखें। ऑफिस के काम को हल्के में न लें।

👭 *मिथुन (Gemini):काम की अधिकता के कारण तनाव हो सकता है। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करें। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। नये व्यापार में धन लगाने का विचार बनायेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परोपकार के कार्यों में धन खर्च करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*नया रोजगार शुरू कर सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार की उलझनों का समाधान मिलेगा। घर में मेहमान आने के योग बन रहे हैं। कोई शुभ और अनुकूल समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्रों में आपको लाभ प्राप्त होगा।

🦁 *सिंह (Leo):जॉब में आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। किसी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। नये प्रोडक्ट्स को लांच करने के लिये दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। आपकी समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जायेगी। मित्रों के साथ हास्य-विनोद में दिन व्यतीत होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपको अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अवसर आपको मिल सकते हैं। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन फल प्राप्त होगा। नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट घुल सकती है।

⚖ *तुला (Libra):*ऑफिस में जूनियर्स के साथ मतभेद हो सकते हैं। नये सम्पर्कों से लाभ प्राप्त होगा। फेफड़ों में परेशानी आ सकती है। दूसरों पर अपनी निर्भरता कम करें। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। व्यर्थ धन बर्बाद न करें। शाम को थकान की स्थिति हो सकती है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*स्पोर्ट्स और गेम्स में आप विशेष रुचि लेंगे। राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रणय सम्बन्धों को काफी महत्व देंगे। आपके खर्चे कम होंगे। आपसी बातचीत से मामलों को निपटा लेंगे। पूरी ऊर्जा के साथ कारोबार को बढ़ायेंगे। नवीन योजनाओं को सफलतापूर्वक कर लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति के नये अवसर प्राप्त होंगे। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। जोखिम भरे निवेश न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*किसी अभीष्ट कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। अपने रिश्तों को नया स्वरूप दे सकते हैं। इंजीनियरिंग वर्क्स से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा। जीवनसाथी पर पूरा भरोसा रखें। अपनी योजनाओं को लेकर आशावादी रहेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने नजदीकी लोगों का अपमान न करें। अनजाने में की हुई गलती से नुकसान होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेना उचित नहीं होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की शिकायत हो सकती है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा। कोई बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध आपको मिल सकता है। प्रिय जन के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment