Thursday, January 21, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,23 जनवरी 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,23 जनवरी 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

23 जनवरी 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, शुक्ल पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 10, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि दशमी, नक्षत्र कृतिका, सूर्योदय 7:00 प्रातः , सूर्यास्त 5:51सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

तिथि विशेष: सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती

🐏 *मेष (Aries):*परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दें। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। रुके हुये कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यवसाय में नया प्रयोग कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सन्तुष्ट रहेंगे। उच्च शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश सुनिश्चित होगा।

👭 *मिथुन (Gemini):मन में चंचलता के कारण गम्भीर विषयों को अनदेखा कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। अनावश्यक समय बर्बाद न करें। प्रणय सम्बन्धों की गोपनीयता भंग हो सकती है। सर्दी-जुकाम से बचने के लिये खानपान और आवश्यक संयम अवश्य बरतें।

🦀 *कर्क (Cancer):*अति उत्साही होकर काम करेंगे जिसके परिणाम भी सकारात्मक प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये काफी सहायक रहेगी। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यकलापों में पर्याप्त रुचि लेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):आज पूरा दिन व्यस्तता और भागादौड़ी भरा रहेगा। अटके हुये कार्यों में प्रगति हो सकती है। आपकी मेहनत को अधिकारी वर्ग से सराहना मिलेगी। आर्थिक समस्याओं का निदान होगा। व्यापारी वर्ग अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*शत्रुओं से छुटकारा प्राप्त होगा। भावुक होकर के निर्णय लेंगे। आज कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। जॉब में सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा बोर भी होंगे। प्रेमी जन का साथ आपका आत्मविश्वास बढाने में काफी सहायक होगा।

⚖ *तुला (Libra):*आज आपको थोड़ा सतर्क होकर निवेश करना चाहिये। काम का दबाव होने से परिवार को कम समय दे पायेंगे। घर में कलह का माहौल हो सकता है। भोजन शुद्ध और सन्तुलित मात्रा में लें वरना अपच की समस्या होने की आशंका है। आपके द्वारा बोले गये कटु शब्द से आपके शुभ चिंतक आहत हो सकते हैं इसीलिये सोच-समझकर ही बोलें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*सही समय पर कार्य पूरा कर लेने के कारण काफी सन्तुष्ट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में सुधार होगा। व्यापार में काफी अच्छा लाभ मिलेगा। मीडिया प्रोफेशनल्स के लिये दिन उन्नतिकारक सिद्ध होगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अपने तरीके से नया काम करने की कोशिश करेंगे। अपनी निर्णय क्षमता पर भरोसा रखें। नौकरी में आपके ऊपर काम का दबाव एकदम से बढ़ सकता है। परिस्थितियों के चुनौतीपूर्ण होने से मन में कन्फ़्यूजन आ सकता है। सेहत की समस्या हल होगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*धन को लेकर दिन शुभ रहेगा। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। मशीनों के आयात-निर्यात वाले कार्यों में लाभ होगा। आज अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी समर्पित रहेंगे। रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हो सकती है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*जमीन और सम्पत्ति के मामले उलझ सकते हैं। कमर दर्द को हल्के में न लें यदि समस्या है तो तुरन्त चिकित्सक से सलाह लें। रोग और व्यय पर धन खर्च होगा। क्रोध के कारण रिश्ते बिखर सकते हैं। मन कुछ अशान्त सा रहेगा। कुछ कार्य मजबूरी में करने पड़ेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। रिश्तों को एक नये स्तर तक पहुँचा सकते हैं। विवाह संबन्धित योजनाओं को बनाने के लिये उत्तम दिन है। मौज-मस्ती और मनोरञ्जन का लाभ उठायेंगे। बौद्धिक विषयों पर ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment