Sunday, January 17, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 19 जनवरी 2021, मंगलवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 19 जनवरी 2021, मंगलवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

19 जनवरी 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, शुक्ल पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 6, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि षष्ठी सुबह 10:59 तक तदनन्तर सप्तमी, नक्षत्र उत्तराभाद्रपद सुबह 9:55 तक तदनन्तर रेवती, सूर्योदय 7:30am, सूर्यास्त 5:47pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

 पंचक विचार, गण्डमूल विचार सुबह 9:55 से

🐏 *मेष (Aries):*स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। दुष्ट जनों से आपको सावधान रहना चाहिये। कानून का पूरा सम्मान करें वरना समस्या हो सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*समाज की भलाई वाले कार्य करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। IT और बैंकिंग से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारी आपसे खासे प्रसन्न रहेंगे। लम्बित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। सन्तान की उपलब्धियों से गर्व की अनुभूति होगी।

👭 *मिथुन (Gemini):अपनी सुख-सुविधा में काफी धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष से लोगों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर होगी। कंसल्टेंसी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer):*व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

🦁 *सिंह (Leo):व्यापारियों को आय में कुछ समस्या आ सकती है। वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं। उच्च रक्तचाप और मधुमेंह के रोगियों को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिये। आज किसी को कर्ज न दें। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी से आपको काफी सहयोग मिलेगा। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नकदी की कमी को दूर कर लेंगे। लोग आपकी वाकपटुता से काफी प्रसन्न और आकर्षित रहेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पैतृक व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*सन्तान पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। घर के लिये आवश्यक वस्तु खरीद सकते हैं। मित्रों के सहयोग कई सारे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज सुबह से ही काफी सक्रिय और ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*पारिवारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। घर के बुजुर्गों से संवाद अच्छा रखें। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको अड़ियल रवैये से बचना चाहिये। शाम के समय पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*धन लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे। कृषि कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर आपको काम करना चाहिये। कारोबारी यात्रा में परेशानी हो सकती है। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें। बॉस से तनातनी होने की आशंका है। दिनचर्या उथल-पुथल रहेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces)दिन की शुरुआत से ही महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता में रखेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। इंटरव्यू आदि में आपको सफलता मिल सकती है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment