Thursday, December 17, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,19 दिसम्बर 2020,शनिवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,19 दिसम्बर 2020,शनिवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

19 दिसम्बर 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 5, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि पंचमी 02:14 दोपहर  तक तदन्तर षष्ठी, धनिष्ठा 07:40 सायं तक तदन्तर शतमिषा,  सूर्य उदय 6:51 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं , राहुकाल  09:29 से 10:47 प्रातः तक।

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यस्थल में आपका समर्थन शानदार होगा। कारोबार में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी सक्रिय रहेंगे। अल्प मेहनत से आपके कार्य सिद्ध होंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*सामाजिक सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के लिये समय काफी अनुकूल है।

👭 *मिथुन (Gemini):*परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। लम्बित पड़े कार्यों को दोबारा शुरू करने की चुनौती होगी। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। आपके कार्यों से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे। उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं। जोश में आकर कोई कार्य करने से बचें। आपको ठंडे दिमाग से विचार कर ही सभी कार्य करने चाहिये।

🦁 *सिंह (Leo):*अधिकारियों की सहायता से काम निपटा लेंगे। जीवनसाथी के ऊपर धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में कुछ अतिरिक्त निवेश करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को बुद्धिमता से सुलझा लेंगे। विदेश से करियर के लिये अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*नौकरी में सहकर्मियों का बेहतर सहयोग मिलेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा दिन व्यतीत करेंगे। आपका दिन शुभ रहेगा। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन खुश हो जायेगा। आपको लक्ष्य के प्रति निष्ठावान रहना चाहिये। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। शेयर मार्केट से जुड़े हुये कार्य में नुकसान हो सकता है। बेवजह के खर्चे आपके बजट पर भारी पड़ सकते हैं। सन्तान की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। निर्माण कार्यों में प्रगति आयेगी। मन में उद्विग्नता रहेगी। अनजान व्यक्तियों से लेन-देन न करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आ सकता है। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आज आप पिकनिक पर जा सकते हैं। मन में प्रसन्नता और उत्साह की भावना रहेगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।

🐊 *मकर (Capricorn):*जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अनजान व्यक्तियों से लेन-देन करने से बचें। मन में संवेदनशीलता की भावना का अतिरेक न करें। छात्रों के लिये दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*रुके हुये काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है। धन लाभ के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नये सम्पर्कों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*व्यवसाय में अड़चनें आ सकती है। घर में अतिथियों के आगमन से व्यय बढ़ सकता है। आपकी सोच में नयापन आयेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। धन के लेन-देन से दूरी बनाकर रखें। चोट-चपेट लग सकती है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment