Saturday, December 26, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,28 दिसम्बर 2020, सोमवार,,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,28 दिसम्बर 2020, सोमवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

28 दिसम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 14, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र रोहिणी सायं 3:40 तक तदनन्तर मृगशिरा, सूर्योदय 7:30am, सूर्यास्त 5:29pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 पिशाचमोचन श्राद्ध

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*बच्चों की शिक्षा में कुछ अवरोध आ सकता है। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। धन का अपव्यय न करें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क होकर डील करनी चाहिये। मन में किसी बात को लेकर असन्तोष रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*अप्रिय लोगों से भेंट हो सकती है। समय आपके लिये अनुकूल है लेकिन इसका सही उपयोग करने में लापरवाही कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में अत्यधिक निकटता हो सकती है। सुख और विलास की वस्तुओं में धन खर्च होगा। कारोबार में कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):आज आपको कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने पद की चिन्ता रहेगी। आपकी योग्यता को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलेगा। नये व्यवसाय में थोड़ी परेशानी और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर दिन व्यतीत करना चाहिये।

🦀 *कर्क (Cancer):*सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पूरा दिन मनोरञ्जन भरी गतिविधियों से युक्त रहेगा। कारोबार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। धर्म और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। व्यापार और किसी नवाचारी प्रोजेक्ट में आपको अपेक्षा से बेहतर सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। लोग आपकी भावनाओं का अनादर कर सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी से अपने मन की बात करेंगे। लेकिन आपको गुस्सा करने से बचना चाहिये। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।

⚖ *तुला (Libra):*ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। किसी पुरानी घटना को लेकर चिन्तित रहेंगे। नया काम शुरू करना उचित नहीं है। साझेदारी वाले व्यवसाय में थोड़ी अनबन हो सकती है। ध्यान बटा होने के कारण आपके कार्य बाधित हो सकते हैं। इसीलिये आज

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*सरकारी तंत्र का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके सभी कार्य आज समय पर पूरे हो जायेंगे। व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों पर भारी पड़ेंगे। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। नये विचार और ऊर्जा के साथ काम करना लाभकारी होगा। भविष्य के अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुखों का आनन्द उठायेंगे। अपनी जॉब और व्यवसाय के प्रति समर्पित रहेंगे। बुरे स्वप्नों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको स्थिर होकर कार्य करना चाहिये। रुके हुये कार्य शुरू होने की सम्भावना है।

🐊 *मकर (Capricorn):*पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। प्रेमी जन आपसे ‘क्वालिटी टाइम’ की अपेक्षा रख सकता है। आय में काफी अच्छी गति आयेगी। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। जोखिम भरे निवेश से बचें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* छात्रों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी नकारात्मक सूचना से परेशान हो सकते हैं। यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। शाम को किसी झगड़े और विवाद से बचना चाहिये। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता हो सकती है जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*किसी मनोनुकूल कार्य के पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति काफी आस्थावान रहेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहने वाली हैं। राजनीति से जुड़े लोग आज जनता के बीच काफी सक्रिय रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, December 26, 2020

Friday, December 25, 2020

कुंडली मे ऐसे करें दशा फल निर्धारण

Filled under:

इस बार हम जानेंगे की दशाफल का निर्धारण कैसे करें। विंशोत्‍तरी दशा काल निर्धारण का अति महत्‍वपूर्ण औजार है। दशाफल अर्थात किस दशा में हमें क्‍या फल मिलेगा। दशाफल निर्धारण के लिए कुछ बातें ध्‍यान रखने योग्‍य हैं -

1- सर्वप्रथम तो यह कि किसी भी मनुष्‍य को वह ही फल मिल सकता है जो कि उसकी कुण्‍डली में निर्धारित हो। उदाहरण के तौर पर अगर किसी की कुण्‍डली में विवाह का योग नहीं है तो दशा कितनी भी विवाह देने वाली हो, विवाह नहीं हो सकता।

2- कितना फल मिलेगा यह ग्रह की शुभता और अशुभता पर निर्भर करेगा। ग्रहों की शुभता और अशुभता कैसे जानें इसकी चर्चा हम 'फलादेश के सामान्‍य नियम' शीर्षक के अन्‍तर्गत कर चुके हैं, जहां हमनें 15 नियम दिए थे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी दशा में नौकरी मिलने का योग है और दशा का स्‍वामी सभी 15 दिए हुए नियमों के हिसाब से शुभ है तो नौकरी बहुत अच्‍छे वेतन की मिलेगी। ग्रह शुभ नहीं है तो नौकरी मिली भी तो तनख्‍वाह अच्‍छी नहीं होगी।

3- कोई भी दशा पूरी तरह से अच्‍छी या बुरी नहीं होती है। जैसे किसी व्‍यक्ति को किसी दशा में बहुत अच्‍छी नौकरी मिलती है परन्‍तु उसके पिता की मृत्‍यु हो जाती है तो दशा को अच्‍छा कहेंगे या बुरा? इसलिये दशा को अच्‍छा या बुरा मानकर फलादेश करने की बजाय यह देखना चाहिए कि उस दशा में क्‍या क्‍या फल मिल सकते हैं।

किसी दशा में क्‍या फल मिलेगा?

दशाफल महादशा, अन्‍तर्दशा और प्रत्‍यन्‍तर्दशा स्‍वामी ग्रहों पर निर्भर करता है। ग्रहों कि निम्‍न स्थितियों को देखना चाहिए और फिर मिलाजुला कर फल कहना चाहिए -

1- ग्रह किस भाव में बैठा है। ग्रह उस भाव का फल देते हैं जहां वे बैठै होते हैं। यानी अगर कोई ग्रह सप्‍तम भाव में स्थित है और जातक की विवाह की आयु है तो उस ग्रह की दशा विवाह दे सकती है, यदि उसकी कुण्‍डली में विवाह का योग है।

2- ग्रह अपने कारकत्‍व के हिसाब से भी फल देते हैं। जैस सूर्य सरकारी नौकरी का कारक है अत: सूर्य की दशा में सरकारी नौकरी मिल सकती है। इसी तरह शुक्र विवाह का कारक है। समान्‍यत: देखा गया है कि दशा में भाव के कारकत्‍व ग्रह के कारकत्‍व से ज्‍यादा मिलते हैं।

3- ग्रह किन ग्रहों को देख रहा है और किन ग्रहों से दृष्‍ट है। दृष्टि का असर भी ग्रहों की दशा के समय मिलता है। दशा के समय दृष्‍ट ग्रहों असर भी मिला हुआ होगा।

4- सबसे महत्‍वपर्ण और अक्‍सर भूला जाने वाला तथ्‍य यह है कि ग्रह अपने नक्षत्र स्‍वामी से बहुत अधिक प्रभावित रहता है। ग्रह वह सभी फल भी देता है जो उपरोक्‍त तीन बिन्‍दुओं के आधार पर ग्रह का नक्षत्र स्‍वामी देगा। उदाहरण के तौर पर अगर को ग्रह 'अ' किसी ग्रह 'ब' के नक्षत्र में है और ग्रह 'ब' सप्‍तम भाव में बैठा है। ऐसी स्थिति में ग्रह 'अ' कि दशा में भी विवाह हो सकता है, क्‍योंकि सप्‍तम भाव विवाह का स्‍थान है।

5- राहु और केतु उन ग्रहों का फल देते हैं जिनके साथ वे बैठे होते हैं और दृष्टि आदि से प्रभावित होते हैं।

6- महादशा का स्‍वामी ग्रह अपनी अन्‍तर्दशा में अपने फल नहीं देता। इसके स्‍थान पर वह पूर्व अन्‍तर्दशा के स्‍वयं के अनुसार संशोधित फल देता है।

7- उस अन्‍तर्दशा में महादशा से संबन्धित सामान्‍यत: शुभ फल नहीं मिलते जिस अन्‍तर्दशा का स्‍वामी महादशा के स्‍वामी से 6, 8, या 12 वें स्‍थान में स्थित हो।

8- अंतर्दशा में सिर्फ वही फल मिल सकते हैं जो कि महादशा दे सके। इसी तरह प्रत्‍यन्‍तर्दशा में वही फल मिल सकते हैं जो उसकी अन्‍तर्दशा दे सके।

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 25, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,27 दिसम्बर 2020,रविवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,27 दिसम्बर 2020,रविवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

27 दिसम्बर 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 28, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि त्रयोदशी 6:28 प्रातः ,28 दिसंबर तक, तदन्तर चतुर्दशी, कृतिका 1:19 दोपहर तक तदन्तर  रोहणी,  सूर्यउदय 6:54 प्रातः, सूर्यास्त 5:23 सायं , राहुकाल  04:06 सायं से 05:25  तक। 

तिथि विशेष  प्रदोष व्रत

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कठोर वचन बोलने से आपको बचना चाहिये। मन में अज्ञात भय रहेगा। नये कार्यों की योजना बना सकते हैं। खानपान और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। दूसरों के निजी मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कारोबार के विवाद शान्त होंगे। आपके यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):धनागमन प्रभावित हो सकता है। कोई बड़ा कारोबारी निर्णय आज न लें। दिखावे में धन खर्च करेंगे। कार्य न बनने के कारण आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको बुरा समाचार मिल सकता है। क्षमता से अधिक काम करने के कारण नुकसान हो सकता है।

🦀 *कर्क (Cancer):*मन शान्त और तनावमुक्त रहेगा। अचानक धन प्राप्त होने से प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

🦁 *सिंह (Leo):समाज सेवा से जुड़े कार्यों में शामिल लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मन की अस्थिरता और उद्विग्नता समाप्त होगी। करियर में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिरता रहेगी। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। मनपसन्द भोजन का आनन्द उठायेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*उच्च अधिकारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कुटिल और दुष्ट बुद्धि वाले लोगों की संगत का त्याग करें। नये जनसम्पर्क स्थापित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव दूर होगा। कार्यभार ज्यादा होने के कारण थकान हो सकती है।अवरोध आ सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*आज आपको कुछ सावधान रहना चाहिये। यदि किसी कार्य को लेकर सहज नहीं हैं तो उसे टालना फिलहाल उचित होगा। आज आपको गूढ विषयों को लेकर विशेष लगाव हो सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। नींद भरपूर मात्रा में लें वरना शरीर में अकड़न और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*कार्यक्षेत्र के संघर्ष कर्म होंगे। प्रेम सम्बन्धों को ज्यादा समय देंगे। यदि किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो दिन अनुकूल है। साझेदारी वाले कार्यों में विश्वास में कमी आ सकती है। विनिर्माण सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स में तेजी आयेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*परिश्रम द्वारा किये गये कार्य सफल सिद्ध होंगे। युवा वर्ग के लोगों में कुछ नया और रचनात्मक करने की प्रेरणा उत्पन्न होगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*पुरानी समस्यायें दोबारा खड़ी हो सकती है। क्रोध के बजाय धैर्य के साथ उसका समाधान खोजें। परिवार और बच्चों को भी व्यस्तता के बीच समय अवश्य निकालें। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। लोग अकारण ही आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे और गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। कारोबार में ज्यादा बड़ा निवेश आज न करें। अपनी कार्यशैली में सुधार करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। अपने विचार सकारात्मक रखें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*कार्य के प्रति समर्पण भाव से काम करेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। धार्मिक और अध्यात्मिक विचार के प्रभाव में रहेंगे। आपको अड़ियल होने के बजाय दूसरों के विचारों को भी ध्यान पूर्वक सुनना चाहिये।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 25, 2020

Thursday, December 24, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,26 दिसम्बर 2020,शनिवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,26 दिसम्बर 2020,शनिवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

26 दिसम्बर 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 27, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि द्वादशी 4:28प्रातः ,27 दिसंबर तक, तदन्तर त्रयोदशी, भरणी 10:36 प्रातः तक तदन्तर  कृतिका,  सूर्यउदय 6:54 प्रातः, सूर्यास्त 5:23 सायं , राहुकाल  09:32 से 10:51 प्रातः तक। 

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*धार्मिक कार्यों की तरफ प्रवृत्त होंगे। राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में धन खर्च करेंगे। आवश्यक कार्यों से यात्रा कर सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*पुरानी नकारात्मक बातों के कारण नाम खराब हो सकता है। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। सम्बन्धों में पारदर्शिता रखें। मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाना उचित होगा।

👭 *मिथुन (Gemini):दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। लवमेट्स के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति से उत्साहित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी आपके प्रमोशन की चर्चा कर सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*सम्पत्ति सम्बन्धी कार्यों में लाभ प्राप्त हो सकता है। अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर का माहौल शान्तिपूर्ण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये लोन की योजना बनायेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। लोग आपकी बातों और विचारों से सहमत रहेंगे। रिश्तेदारों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*धन को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अपने व्यवहार को लेकर आत्ममंथन करना चाहिये। बुरे लोगों से मिलना पड़ सकता है। व्यय बढ़ने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। दिनचर्या असन्तुलित रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव ला सकते हैं। कोई वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रणय जीवन का आनन्द उठायेंगे। लवमेट्स के साथ घूमने जा सकते हैं। सत्संग में समय व्यतीत करेंगे। मित्रों का सहयोग करेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*व्यापार में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आय बढ़ाने के लिये आप काफी काम करेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। ऋण लेने से आपको बचना चाहिये।

🏹 *धनु (Sagittarius):*सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी। धैर्य और समझदारी पूर्वक निर्णय लेना उचित होगा। परिवार के साथ किसी मनोरञ्जक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कारोबार में स्थिरता रहेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*आपको आलस्य और आराम को त्यागना चाहिये। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। घर में अनुशासन बनाकर रखें। किसी को आज धन उधार न दें। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। कार्य पूरा करने में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* परिवार की ज़िम्मेदारी निभानी पड़ेगी। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगायेंगे। आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। पूर्व में लिये गये निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*धन से जुड़े हुये मामले आपके लिये लाभकारी होंगे। कोई बुरा समाचार मिल सकता है। अपने आक्रामक रवैये पर नियन्त्रण रखें। गलतफहमी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। प्रिय व्यक्ति से कोई वायदा न करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, December 24, 2020

बारह भावो के ग्रह स्वामी के अनुसार महादशा का प्रभाव

Filled under:

यह दशा , अंतर्दशा , प्रत्यंतर दशा , सूक्ष्म प्रत्यंतर दशा कैसी बीतेगी , इसका निर्धारण कुंडली में ग्रह की स्थिति के अनुसार होता है । यदि ग्रह उच्च का है या शक्तिवान है तो दशा अच्छी बीतेगी और यदि कमजोर है तो खराब । हर स्थान के ग्रह स्वामित्व के अनुसार स्थूल रूप में दशा का प्रभाव निम्न प्रकार से जाना जा सकता है
लग्नेश की दशा जातक अपने शुभचिंतकों और रिश्तेदारों से घिरे रहेंगे । 
द्वितीयेश की दशा परिवार को बसाने में व्यस्त रहेंगे । पारिवारिक जीवन सुखपूर्वक बीतेगा ।
तृतीयेश की दशा अप्रिय परिणाम , निराशा और असफलता । चतुर्थेश की दशा धन - सम्पत्ति का जुड़ना , वैभवपूर्ण जीवन होना । 
पंचमेश की दशा संतान - सुख , बौद्धिक विनोद , प्रतिभा दिग्दर्शन में सफलता , ज्ञानार्जन , लॉटरी इत्यादि से अचानक धन लाभ । 
षष्ठेश की दशा रोग , शत्रु से भय ( परंतु क्रूर ग्रह हो तो शत्रुओं या रोगों का हनन ) । 
सप्तमेश की दशा विवाह , प्रेम - संबंध , यौन - सुख ।
 अष्टमेश की दशा रोग - निवृत्ति ( या संभावित मृत्यु यदि अन्य ग्रह ऐसा इंगित करते हों ) , गड़े हुए धन का लाभ । 
नवमेश की दशा भाग्योदय , धर्म का काम , पुरखों की परम्परा आगे बढ़ाने में योगदान ।
दशमेश की दशा कार्यक्षेत्र में सफलता , राज्य से मान या मान्यता , सट्टे से लाभ । 
एकादशेश की दशा विभिन्न गतिविधियों से लाभ । मित्रों का सहयोग , आय में बढ़ोतरी । 
द्वादशेश की दशा बीमारियों पर व्यय , मानसिक पीड़ा , परोपकार में धन लगाना । 
इन ग्रह स्वामियों की दशा का प्रभाव ग्रहों की अपनी स्थित के 
अनुसार घटता - बढ़ता है । यदि कोई ग्रह किसी केन्द्र और त्रिका स्थानों का स्वामी हो तो वह योगकारक ग्रह हो जाता है और बेहद सुख परिणाम देता है । जैसे तुला और वृष लग्न दोनों के लिए शनि योगकारक ग्रह होता है क्योंकि शनि क्रमशः चौथे - पाँचवें ( केन्द्र व त्रिकोण ) और नवें - दसवें ( त्रिकोण व केन्द्र ) स्थानों का स्वामी होता है । जो ग्रह द्वितीय व सप्तम भाव का स्वामी होता है , उसे ' मारकेश ' यानी मारक स्थानों का स्वामी कहते हैं । मारकेश की दशा मृत्यु या मृत्यु तुल्य कष्ट देने वाली होती है । यदि मंगल 1,4,7,8 , 12 स्थानों में हो तो जातक ' मंगली ' कहलाता है । उसकी शादी में रुकावटें जरूर आती हैं , परंतु यदि सम शनि का मंगली जातक मिल जाए तो ऐसे विवाह बेहद सफल रहते हैं । 

Posted By KanpurpatrikaThursday, December 24, 2020