Friday, December 24, 2010

प्याज़ और लहेसून पर डकैती .....

Filled under:



कानपुर क्या पुरे देश में एक बार फिर से प्याज़ सहित अन्य चीजों के दाम आसमान छुने लगे है और आम आदमी की पहुच इन चीजों से दूर होती जा रही है .. और अगर सत्ता पक्षमें जो भी पार्टी हो लेकिन विपक्ष में बैठी अन्य पार्टिया अपना विरोध प्रदर्शन उनके खिलाफ करना चालू कर देती है और नायब तरीके भी ढूँढ निकलती है शायद इनके पास कोई वैकल्पिक अनुवादों के लिए क्लिक करें">क्रिएटिव आदमी रहता है तभी तो नए नए तरीके हमेशा निकाल लाते है ..
अब कानपुर से सपा के विधायक इरफ़ा सोलंकी को ही ले लीजिये उन्होने भी विरोध का नायब और अनोखा तरीका ढूँढ निकला ..
कल शाम 3 बजे के बाद सपा कार्यालय नवीन मार्केट से इरफ़ान सोलंकी का जुलुस लाव लस्कर के साथ आरम्भ हुआ और देखते ही देखते प्याज और लहेसून और अन्य सब्जियों को इरफ़ान सोलंकी जैसे ही गाड़ी पर लेकर बैठे वैसे ही उनके चारो ओर अस्त्र शस्त्र धारी कमांडो आकर खडे हो गय पहले तो लोगो को समझ ही नहीं आया की अचानक इरफ़ान सोलंकी की इतनी सुरक्षा क्यों बढ गई है लेकिन कुछ देर बाद ही मामला समझ में आया और इरफ़ान सोलंकी ने बताया की ये मेरे लिए नहीं है अगर प्याज़ और अन्य सब्जियों के दाम इस तरह ही बदते रहे तो कही इन पर डकैती न पड़ने लगे सो इनकी सुरक्षा व्यवस्था भी तो करनी पड़ेगी सो इन की सुरक्षा के लिए ही ये कमांडो लाया गए है ..
और नारे बजी करते ही इरफ़ान सोलंकी बड़ा चुरह हिओतेय ही पंजाब अब्द सिंध बैंक के पास पहुच कर नारे बजी करने लगे फिर लोगो को आश्चर्य हुआ तो बताया गया की जब सब्जिय इतनी महेंगी होंगी तो उनको लाकर में भी रखन पड़ेगा इशलिये इनको बैंक के लाकर में रखने के लिए लाकर खुलवाने आया हु कुछ देर बाद ही बैंक मंजेर ने फॉर्म लाकर दिया और इरफ़ान सोलंकी ने पंजाब एंड सिंध बैंक में लाकर भी खुलवा दिया ...
कुल मिलाकर सब्जियों या अन्य चीजों के दम बड़े लेकिन नेताओ और राजनितिक पार्टिया तो सिर्फ विरोध प्रदर्शन करके अपना काम कर लेती है लेकिन आज तक किसी के भी विरोध प्रदर्शन के बाद दम काम नहीं होते है ...

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 24, 2010

जहा लोग पीते है खून का MILKSHAKE.......

Filled under:



केन्या ओर तंजानिया के कुछ आदिवासी गाव ऐसे भी है जहा लोग शुबह ओर
शाम में खून का जूस पीते है.. वो भी जिन्दा जानवरों का जो की इनकी
दिनचर्या का हिस्सा है ..जो की झोपड़ पट्टियों में ओर कच्चे मकानों में
रहते है ओर अपना ज्यादा तर समय जानवरों के साथ ही बिताते है..जो की एक
प्रकार के चारवाह की तरह होते है ...जो की अपने धन को गाय के रूप में
देखते है यानि इन गावों में गौ सेवा ओर उन्हे पालने का कम ही सबसे ज्यादा
होता है जो की इनकी रोज़ी रोटी का हिस्सा है...गाव में जितनी ज्यादा गाय
आपके पास होगी आप उतने ही अमीर कहलाओगे ...इनका मुख्या भोजन दूध ओर मांस
ही है जिस पर की ये निर्वाह है ..खास बात ये है की ये सीधे जानवरों के
शरीर से खून निकल कर पीते है ..

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 24, 2010

दबंग का अंत

Filled under:




कानपुर से सटे घाटमपुर गाव में एक दबंग का अंत वहा की जनता ने ही कर दिया . दबंग का नाम राजू (25 ) था जो की एक इनामी बदमाश था और उसके ऊपर लूट हत्या पुलिस के साथ मुटभेड और अपरहण अवैध वसूली हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज थे ..मौके पर पहुचे कोतवाल ऐ . एन राय और सी.ओ प़ी प़ी सिंह मौके पर पहुचे और उन्होने बताया की ...बदमाश राजू का मूल निवास घाटमपुर के भद्रस गाव में है और कुछ दिनों पहले ही वो जेल से छुट कर आया था और अपने पुराने काम अवैध वसूली में फिर से लिप्त हो गया और और करीब 2-3 महीने पहले ही बदमाश राजू ने गाव के ही अध्यापक निर्मल कुशवाहा से रंगदारी वसूलने की कोशिश की लेकिन वो इसमे सफल नहीं हो पाया और उसका निर्मल कुशवाहा से झगड़ा भी हुआ . ..19 दिसम्बर को बदमाश राजू और अध्यापक निर्मल कुशवाहा का फिर से आमना सामना हो गया जिस पर राजू ने निर्मल कुशवाहा को गालिया देना चालू कर दिया और फिर से वसूली की बात कहने लगा जिस पर एक बार फिर से निर्मल कुशवाहा ने एतराज़ जताया और उसको वहा से चले जाने के लिए कहा लेकिन राजू इस बार कुछ और ही सोच कर आया था... और राजू ने फरसे से उनपर जानलेवा हमला बोल दिया .. दोनों के झगड़े को ग्रामीण देख ही रहे थे तभी गाव वालो ने राजू को निर्मल कुशवाहा के ऊपर हमला करते हुए देखा तो उसको ललकरा जिस पर उसने गाव वालो की ओर फिर से हमला बोलना चाहा लेकिन इस बार गाव वाले कुछ और ही इरादा किये ही थे और उन्होने राजू की धमकियों को दरकिनार करे हुए उसको दौड़ा लिया जिस पर राजू वहा से गलिय देता हुआ भगा और ग्रामीणों का हौसला इस बात पर बाद गया और उन्होने राजू को दौड़ा कर पकड़ लिया और उसके ही फरसे से उस पर हमला बोल कर उसके टुकडे कर दिए . और एक दबंग के आतंक का अंत कर दिया . वही निर्मल कुशवाहा को गंभीर हालात में एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण उनको सी एच सी घाटमपुर ले जाया गया जहा भी उनको कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया था खबर लिखे जाने तक निर्मल कुशवाहा की हालात नाजुक बनी हुई थी ..

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 24, 2010

जेमनी सर्कस शरू होने से पहले ही बंद...

Filled under:



कानपुर के शास्त्री नगर इलाके के सेंट्रल पार्क में मशहूर जेमनी सर्कस कई दिनों से अपने करतब कानपुर वाशियों को दिखाने की तैय्यारी कर रहा था लेकिन आज जब जेमनी सर्कस का उद्घाटन होना था ठीक उसके एक दिन पहले ही सर्कस में काम करने वाली लड़की नेहा ने जेमनी सर्कस पर बंधक बनाने के आरोप लगाकर सर्कस शुरू होने से पहले ही बंद करवा दिया ...
सुचना मिलते ही की जेमनी सर्क में लडकिया बंधक बनाकर रखी गई है काकादेव पुलिस के होश उड़ गय और आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुची और जाँच पड़ताद करके सर्कस को फ़िलहाल बंद कर दिया गया है ..
वाकया कुछ यु हुआ की 10 वर्षीय नेहा जो की कल शाम को अचानक सेंट्रल पार्क से बदहवाश हालात में भाग रही थी और जोर जोर से रोते हुए भागती जा रही थी .. तभी आस पास के लोगो ने उसको पकड़ कर कारण पूछा तो लड़की ने बताया की वो जेमनी सर्कस में काम करती थी जहा पर उसको बंधक बना कर रखा गया था आज मौका लगने पर वो वहा से भाग आई है ...
बकौल नेहा के वह मूलरूप से झासी की रहने वाली है जहा बड़ा गाव में माँ ने दूसरी शादी कर ली और वह पिता के साथ रहती थी गाव में ही जेमनी सर्कस करीब चार महीने पहले ही आया था जहा पर वो अपनी सहेली के साथ घुमने गई थी और वहा वह खो गई रोते ही उसको सर्कस के मैनेजेर ने देखा तो अपने पास ही रख लिया और तब से उसको अपने साथ ही रखे ही है .. यहाँ पर कई और लडकियों को बंधक बना कर रखा हुआ है गलती करने पर कोडे से मारते है काफी काम करने के बाद भी कम खाना देते है ..कुछ दिन पहले उसने गाव जाने की बात कही जिस पर उसको काफी पीटा गया और नेहा को सर्कस में ही काम करने वाले राजवीर और सोनिया के साथ कर दिया गया जो की पति पत्नी है और उसको रोज़ ही पिटते थे ...
उन लोगो की पिटाई से ही कुछ दिन पहले दार्जिलिंग की लड़की का सर फट गया था ...काकादेव थानाध्याच ने बतया की नेहा नाबालिग है और इस वजह से उसकी बयान पर किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकती है लेकिन हमने सुचना के अधार पर सर्कस के मैनेजेर और राजवीर और संगीता को हिरासत में ले लिया गया है ..

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 24, 2010

Saturday, December 18, 2010

देश के लिए मिसाल कानपुर पुलिस

Filled under:

देश के लिए मिसाल कानपुर पुलिस

कानपुर में बदते क्राइम पर लगाम न कस पाने के कारण डी .आई. जी प्रेम प्रकश का तबादला कर दिया गया और उनकी जगह आए नए डी. आई .जी मुथा अशोक जैन जिन्होने आते ही शहर का हाल चाल लिया और फिर सीधे जनता से जुडने का माध्यम बनाया फेस बुक को . लेकिन चोरों ने लगातार वारदातें कर उनके इरादो को हिलाने की पुरजोर कोशिश भी की लेकिन मुथा अशोक जैन ने जो सोचा था उसको करने की ठान रखी थी . लेकिन अखबारों की हेडिंग दिन प्रतिदिन बदलती जा रही थी " डी आई जी साहब फेस बुक पर चोर घरो पर " डी आई जी को चुनोती दे चोर हुए हाई टेक " और चोरो ने उडाए लैपटॉप " अदि शीर्षक अखबारों के पन्नो पर देखने को मिल रहे थे इसी बीच डी. आई .जी मुथा अशोक जैन ने सभी थानों के थानेदारो की मीटिंग कर आदेश दिया की सभी थानेदार को थाने के नाम पर आई. डी बना कर फेस बुक पर जुडने के लिए कहा गया ताकि लोगो का सीधा जुडाव पुलिस से हो सके क्योंकि हर आदमी थाने जा कर शिकायत दर्ज करने पर हिचकिचाता है और जहा तक हो बचता ही है थानों के चक्कर लगाने से ।

इस दिशा में सबसे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के नौबस्ता थाने को फेस बुक से जोड़ा गया . लेकिन डी. आई .जी मुथा अशोक जैन की इस व्यवस्था में भी लोगो ने कहा की जिन थानों में कंप्यूटर व्यवस्था नहीं है वो क्या करेंगे और जिन थानेदरो को कंप्यूटर और इन्टरनेट की जानकारी नहीं है वो क्या करेंगे ?.लेकिन डी. आई .जी मुथा अशोक जैन ने मीटिंग में साफ कहा की फेस बुक पर जुडने मात्र से काम नहीं चलेगा जो भी फेस बुक पर शिकायत दर्ज करेगा उसको तुरंत ही कन्फर्म करके उस पर कार्यवाही की जाय जिससे जनता का विश्वास हम पर बढेगा और जनता हमें सहयोग भी करेगी.

इस दिशा में कोहना थाना ने अभूतपूर्व कार्य किया और कोहना थाने के थानेदार अलोक मणि त्रिपाठी ने फेस बुक पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर के पूरे यू प़ी ही नहीं देश में कानपुर पुलिस के हाई टेक होने का लोहा मनवा दिया और डी. आई .जी मुथा अशोक जैन के मजबूत इरादों को बल भी मिला ...

फेस बुक पर लोगो को शिकायत दर्ज करने के लिए सम्बंधित थाने का नाम लिखकर एस ओ लिख कर सर्च करना होगा ....डी. आई .जी मुथा अशोक जैन ने बताया की आम आदमी तो छोटी मोटी या बड़ी शिकायत लेकर थाने में चला जाता है लेकिन कार्पोरेट कल्चर और स्टुडेंट्स थाने जाने से घबराते है खास कर महिलाएं और लडकिया .और वही कानपुर एजुकेशन हब बन चुका है और यहाँ पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टुडेंट्स थाने जाने से तब तक बचते हाई जब तक की उनके साथ बड़ी घटना न हो जाए

डी. आई .जी मुथा अशोक जैन ने बताया की इस फेस बुक के पेज को नियमित चेक भी करेंगे और थानेदारो को भी चेक करने के लिए कहा गया है .शहर के पहले तीन थानों को फेस बुक पर जोड़ा गया है पश्चिम मध्य और साऊथ इसके बाद एक एक करके सभी कानपुर के 44 थानों को फेस बुक पर जोड़ा जायेगा लोगो को इस बात की जानकारी देने के लिए की सम्बंधित थाने फेस बुक पर जुड़ चुके है के लिए मेसेज और न्यूज़ के माध्यम से बताया जा रहा है इस व्यवस्था से अधिकारी भी सीधे किन शिकायतों और क्या कार्यवाही हुई जान सकेगा ..वही शहर की जनता इस नई जमाने की पुलिसिया कार्यवाही से काफी खुश नज़र आ रही है क्योंकि इस सुविधा का लाभ सभी को मिलेगा और पुलिस भी जमाने के साथ चलेगी .

इस कदम का लाभ उठाया सबसे पहले कानपुर के चमन गंज निवासी ताबिश अहमद ने जो की गंगा बैराज से अपने घर जा रहे थे और सड़क में वेंडी तिराहे के पास उनका बैग गिर गया और उसमे कई जरुरी कागजात थे उस समय शाम के तीन बज रहे थे और ताबीज ने हाई टेक पुलिस का लाभ उठाया और तुरंत ही फेस बुक पर कोहना थाने में शिकायत दर्ज करवा दी.जिस पर की कोहना थानेदार अलोक मणि त्रिपाठी ने तुरंत ही सम्बंधित नम्बर पर फ़ोन करके कन्फर्मेशन किया कन्फ़र्म होते ही शिकायत दर्ज कर ली ..

ताबिश ने इस तरह फेस बुक पर लिखा था
Tabish Ahmed

* Mark as Spam
* Report as Abuse

Tabish Ahmed Dear Sir,
Respectfully i inform to you.

I am coming from ganga bairaaj to my home at near your poclie station at wendy tiraha. i lost my bag, in my bag some important documents so please register my complain in your police station and inform me.

...Name: Mohammad Tabish
Father`s Name Mr. Badrudduja
Add : 88/326 Chaman ganj Kanpur 208001
Mobile no: 9889714576
See MoreDecember 10 at 3:१२प्म


इसका जवाब भी तुरंत ही कोहना थाने ने दिया जो इस प्रकार था


Kohana Kanpur Police
dear tabish
your complain has been registered at my police station..
The inquiry officer of this case is
Sub inspector pradeep kumar rai..
his mobile number is 9452434098.
...any time u contact me or my officer.
thank you.See More
December 10 at 3:46pm
इस बात से ताबिश तो खुश ही और डी आई जी मुथा अशोक जैन ने नई इबारत भी कानपुर शहर पर लिख दी साथ ही शहर की जनता को विश्वाश भी हो गया की अब हम भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते है..


(पुलिसवाला के लिए कानपुर से आशीष त्रिपाठी की रिपोर्ट
9307950278 )
सआभार पुलिसवाला.इन वेब साईट (http://policewala.in/article-detail.php?ArticleID=603&CategoryID=२१)

Posted By KanpurpatrikaSaturday, December 18, 2010