Wednesday, March 24, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,25 मार्च 2021, गुरुवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,25 मार्च 2021, गुरुवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

25 मार्च 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 12, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि एकादशी सुबह 9:48 तक तदनन्तर द्वादशी, नक्षत्र आश्लेषा, सूर्योदय 6:29 प्रातः , सूर्यास्त 6:38 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00

तिथि:  गण्डमूल विचार, आमलकी एकादशी व्रत, गोबिन्द द्वादशी

🐏 *मेष (Aries):*आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। लोगों की मदद करने का अवसर नहीं चूकेंगे। दूसरों के काम में आप जबरदस्ती हस्तक्षेप न करें। मित्रों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। मेहनत से आप पीछे न हटें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपको कारोबार में वृद्धि के लिये आर्थिक सहायता मिल सकती है। करियर में आपको सीनियर्स और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों को शानदार लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति अपना फोकस बना कर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)* रिश्तों में मिठास का भाव रहेगा। आपकी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। सेहत को अच्छा बनाये रखने के लिये नियमित व्यायाम करें। सुबह से ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी तार्किक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे। लेन-देन के मामलों में जल्दबाज़ी न करें।

🦀 *कर्क (Cancer):*करियर में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। व्यापार में उलटफेर का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल में आपको काफी ध्यान देना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं को गम्भीरता से एनालिसिस करेंगे। जीवनसाथी को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):किसी विषय में आ रही समस्या आज दूर हो जायेगी। व्यापार में साझेदारों के बीच तालमेल की कमी आ सकती है। लक्ष्यों को पूरा करने के लिये आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा परेशान न हों। खानपान में आपको ध्यान रखना चाहिये।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*पैतृक सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के कारण आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको आशा से उत्तम परिणाम मिलेंगे। कुछ अच्छा सीखने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*सन्तान के व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जन आपका मनोबल बढ़ायेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनन्द लेंगे। व्यापार में नकदी की समस्या का समाधान होगा। दूसरों की खुशियों में शामिल होंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):घर वालों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। सेहत काफी अच्छी रहेगी। बुद्धिमान लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिलेंगे। नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं इसीलिये धरातल पर रहें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अनचाहे भय से व्याकुल हो सकते हैं। यदि बहुत इच्छा न हो तो यात्रा न करें। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। अनुभवी लोगों को भी धोखा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में हानि होने की सम्भावना है। स्थितियाँ आपके नियन्त्रण में रहेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*लवमेट्स के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में नकदी की समस्या आज दूर हो सकती है। फैशन डिजाइन वाले क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलेगा। धार्मिक क्रियाओं में भाग लेंगे। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आज आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ेगी। बेरोजगार बहुत ही अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त होगा। अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर सकते हैं। सहयोगियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित करने का विचार बनायेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *दोस्तों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। रिश्तों में नम्रता बनाकर रखना जरूरी है। अपनी योग्यता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। उग्रता के कारण काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में आपको शानदार सफलता मिलेगी। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 24, 2021

Tuesday, March 23, 2021

आमलकी एकादशी व्रत का मुहूर्त, व्रत विधि और कथा।

Filled under:

🌷 *आमलकी एकादशी व्रत* 🌷

 *आमलकी एकादशी /रंग भरनी एकादशी व्रत 25 मार्च 2021 ,गुरुवार को रखे🙏* 

हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। होली से 4 दिन पहले पड़ने के कारण इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। 

धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति आमलकी एकादशी व्रत को विधि-विधान से रखता है उसे भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन व्रत का लाभ व्रती को तभी मिलता है जब वह आमलकी एकादशी की व्रत कथा को सुनता या पढ़ता है। 

आइए जानते हैं आमलकी एकादशी व्रत का मुहूर्त, व्रत विधि और कथा।

 👉 *आमलकी एकादशी व्रत मुहूर्त👇* 

 **एकादशी तिथि प्रारंभ ** 
 
24 मार्च 2021 ,बुधवार को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से

 *एकादशी तिथि समाप्त* - 

25 मार्च 2021, गुरुवार को सुबह 09=47 मिनट तक

 *एकादशी व्रत पारण का समय* - 

26 मार्च 2021, शुक्रवार को सुबह 06:18 से 08:21 तक

*एकादशी का व्रत सूर्योदय तिथि 25 मार्च 2021, गुरुवार को ही रखें* 🙏
 
*विशेष :  बुधवार  को एवं गुरुवार एकादशी व्रत के दिन खाने में चावल का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें चाहे आपने व्रत न रखा हो तो भी🙏*

 👉 *आमलकी एकादशी व्रत विधि* 👇

 प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें। व्रत का संकल्प लें और फिर विष्णु जी की आराधना करें।भगवान विष्ण़ु को पीले फूल अर्पित करें। घी में हल्दी मिलाकर भगवान विष्ण़ु का पूजन करें। पीपल के पत्ते पर दूध और केसर से बनी मिठाई रखकर भगवान को चढ़ाएं। एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं।भगवान विष्णु को केले चढ़ाएं और गरीबों को भी केले बांट दें। भगवान विष्णु के साथ माता श्री लक्ष्मीजी का पूजन करें और गोमती चक्र और पीली कौड़ी भी पूजा में रखें।

 👉 *आमलकी एकादशी का धार्मिक महत्व* 👇

धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सृष्टि की रचना के समय भगवान विष्णु ने आंवले को पेड़ के रूप में प्रतिष्ठित किया था। इसलिए आंवले के पेड़ में ईश्वर का स्थान माना गया है। आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है अगर आपके नजदीक में आंवले का वृक्ष नहीं है तो बाजार से आंवला लाकर पूजा में श्री विष्णु भगवान को अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

👉 *आमलकी एकादशी कथा* 👇 

एक वैदिश नाम का नगर था जिसमें सभी लोग आनंद सहित रहते थे. उस नगर में सदैव वेद ध्वनि गूंजा करती थी तथा पापी, दुराचारी तथा नास्तिक उस नगर में कोई नहीं था. उस नगर में चैतरथ नाम का चन्द्रवंशी राजा राज्य करता था. वह अत्यंत विद्वान तथा धर्मी था. उस नगर में कोई भी व्यक्ति दरिद्र व कंजूस नहीं था. सभी नगरवासी विष्णु भक्त थे और आबाल-वृद्ध स्त्री-पुरुष एकादशी का व्रत किया करते थे.

एक समय फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी आई उस दिन राजा, प्रजा तथा बाल-वृद्ध सबने हर्षपूर्वक व्रत किया. राजा अपनी प्रजा के साथ मंदिर में जाकर पूर्ण कुंभ स्थापित करके धूप, दीप, नैवेद्य, पंचरत्न आदि से धात्री (आंवले) का पूजन करके उस मंदिर में सब ने रात्रि को जागरण किया.
रात के समय वहां एक बहेलिया आया, जो अत्यंत पापी और दुराचारी था. वह अपने कुटुम्ब का पालन जीव-हत्या करके किया करता था,भूख और प्यास से अत्यंत व्याकुल वह बहेलिया इस जागरण को देखने के लिए मंदिर के एक कोने में बैठ गया और विष्णु भगवान तथा एकादशी माहात्म्य की कथा सुनने लगा,इस प्रकार अन्य मनुष्यों की भांति उसने भी सारी रात जागकर बिता दी.
प्रात:काल होते ही सब लोग अपने घर चले गए तो बहेलिया भी अपने घर चला गया. घर जाकर उसने भोजन किया. कुछ समय बीतने के पश्चात उस बहेलिए की मृत्यु हो गई ..मगर उस आमलकी एकादशी के व्रत तथा जागरण से उसने राजा विदूरथ के घर जन्म लिया और उसका नाम वसुरथ रखा गया. युवा होने पर वह चतुरंगिनी सेना के सहित तथा धन-धान्य से युक्त होकर  ग्रामों का पालन करने लगा.
वह तेज में सूर्य के समान, कांति में चन्द्रमा के समान, वीरता में भगवान विष्णु के समान और क्षमा में पृथ्वी के समान था. वह अत्यंत धार्मिक, सत्यवादी, कर्मवीर और विष्णु भक्त था. वह प्रजा का समान भाव से पालन करता था. दान देना उसका नित्य कर्तव्य था.

एक दिन राजा शिकार करते हुए जंगल में बहुत दूर निकलगये.तभी कुछ जंगली और पहाड़ी डाकुओं ने राजा को घेर लिया.इसके बाद डाकुओं ने शस्त्रों से राजा पर हमला कर दिया. मगर देव कृपा से राजा पर जो भी शस्त्र चलाए जाते वो पुष्प में बदल
जाते.डाकुओं की संख्या अधिक होने से राजा चेतनाहीन होकर धरती पर गिर गए. तभी राजा के शरीर से एक दिव्य शक्ति प्रकट हुई और समस्त राक्षसों को मारकर अदृश्य हो गई. जब राजा की चेतना लौटी तो, उसने सभी राक्षसों का मरा हुआ पाया. यह देख राजा को आश्चर्य हुआ कि इन डाकुओं को किसने मारा❓तभी आकाशवाणी हुई- हे राजन! यह सब राक्षस तुम्हारे आमलकी एकादशी का व्रत करने के प्रभाव से मारे गए हैं. तुम्हारी देह से उत्पन्न आमलकी एकादशी की वैष्णवी शक्ति ने इनका संहार किया है. इन्हें मारकर वह शक्ति पुन: तुम्हारे शरीर में प्रवेश कर गई है... यह सुनकर राजा प्रसन्न हुआ और वापस लौटकर राज्य में सबको एकादशी का महत्व बतलाया

🙏 *ओम नमो नारायणाय* 🙏
मनीष तिवारी baba

Posted By KanpurpatrikaTuesday, March 23, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,24 मार्च 2021, बुधवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,24 मार्च 2021, बुधवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

24 मार्च 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 11, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि दशमी सुबह 10:24 तक तदनन्तर एकादशी, नक्षत्र पुनर्वसु, सूर्योदय 6:31am, सूर्यास्त 6:38pm, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30,गण्डमूल विचार रात्रि 11:12 से

🐏 *मेष (Aries):*आपके व्यर्थ के खर्चे तो कम होंगे लेकिन अचानक से कहीं धन खर्च करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें। व्यवसायी वर्ग की कोई बड़ी समस्या आज हल हो सकती है। गम्भीर विषयों का अध्ययन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा। दूसरों की सहायता करने से आपका मन उत्साहित रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini)* आज कारोबार को लेकर कुछ असमंजस में रहेंगे। शुभ समाचार की इच्छा मन में बनी रहेगी। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। मुँह में छाले की समस्या हो सकती है। आज हो सके तो मौन रहें या कम से कम बोलें इससे विवादों से बचे रहेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। किसी जरूरी काम को कल पर टालना आपके लिये उचित होगा। दिन के पहले भाग में आपको आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। छोटे बच्चों के प्रति स्नेह और वात्सल्य का आनन्द लेंगे। पिछले अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पायेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):जीवनसाथी को मानसिक रूप से समर्थन अवश्य दें उन्हें आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत काम कर सकते हैं। आसपास के लोगों से अपने सम्बन्ध प्रगाढ़ रखें। घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। नये प्रोजेक्ट्स में आप रुचि लेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपके सभी काम आसानी से बनते चले जायेंगे। अपनी शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखें। जॉब में आपको मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। परिवार में नवीन कार्ययोजना बन सकती है। शेयर मार्केट से आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावपूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। अवसरों का शानदार लाभ मिलेगा। घर के सदस्यों की सुख-सुविधा पर ध्यान दें। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):परिजनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। विचारों में लचीलापन हमेशा बनाकर रखें। सरकारी कार्यों से आपको धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*पुराना रुका हुआ काम आपके लिये परेशानी बन सकता है। एलर्जी और खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। रचानात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। मन में असन्तोष की भावना न पनपने दें।

🐊 *मकर (Capricorn):*आपके स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी कर सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। आपके द्वारा निर्णयों से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपकी मध्यस्थता से बड़े विवाद सुलझ सकते हैं। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहेगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*अपने करियर के साथ कभी भी समझौता न करें। आपको अपनी ज़िम्मेदारी निष्ठा के साथ निभानी चाहिये। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का मूड बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *खेलकूद और अन्य कला से जुड़े विषयों में विशेष रुचि ले सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं के सहयोग से लाभ मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर पूर्ण नियन्त्रण बनाये रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे जातक छुट्टी की मांग कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ परिणामकारी है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, March 23, 2021

Monday, March 22, 2021

*"सुंदरकांड पाठ के लाभ"*

Filled under:

*"सुंदरकांड पाठ के लाभ"*

*(1)*
*सुन्दरकाण्ड का पाठ :~*
ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी से जुड़ा कोई भी मंत्र या पाठ अन्य किसी भी मंत्र से अधिक शक्तिशाली होता है। हनुमान जी अपने भक्तों को उनकी उपासना के फल में बल और शक्ति प्रदान करते हैं।
:
*(2)*
*सुन्दरकाण्ड के फायदे :~*
लेकिन आज हम विशेष रूप से सुंदरकांड पाठ के महत्व और उससे मिलने वाले लाभ पर बात करेंगे। भक्तों द्वारा हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए अमूमन हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। हनुमान चालीसा बड़े-बूढ़ों से लेकर बच्चों तक को जल्दी याद हो जाता है।
:
*(3)*
*हनुमान चालीसा :~*
लेकिन हनुमान चालीसा के अलावा यदि आप सुंदरकांड पाठ के लाभ जान लेंगे तो इसे रोजाना करना पसंद करेंगे। हिन्दू धर्म की प्रसिद्ध मान्यता के अनुसार सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्त की मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है।
:
*(4)*
*सुंदरकांड अध्याय :~*
सुंदरकांड, गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी गई रामचरितमानस के सात अध्यायों में से पांचवा अध्याय है। रामचरित मानस के सभी अध्याय भगवान की भक्ति के लिए हैं, लेकिन सुंदरकांड का महत्व अधिक बताया गया है।
:
*(5)*
*सुंदरकांड पाठ का महत्व :~*
जहां एक ओर पूर्ण रामचरितमानस में भगवान के गुणों को दर्शाया गया है, उनकी महिमा बताई गई है लेकिन दूसरी ओर रामचरितमानस के सुंदरकांड की कथा सबसे अलग है। इसमें भगवान राम के गुणों की नहीं बल्कि उनके भक्त के गुणों और उसकी विजय की बात बताई गई है।
:
*(6)*
*हनुमान पाठ के लाभ :~*
सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्त को हनुमान जी बल प्रदान करते हैं। उसके आसपास भी नकारात्मक शक्ति भटक नहीं सकती, इस तरह की शक्ति प्राप्त करता है वह भक्त। यह भी माना जाता है कि जब भक्त का आत्मविश्वास कम हो जाए या जीवन में कोई काम ना बन रहा हो, तो सुंदरकांड का पाठ करने से सभी काम अपने आप ही बनने लगते हैं।
:
*(7)*
*शास्त्रीय मान्यताएं :~*
किंतु केवल शास्त्रीय मान्यताओं ने ही नहीं, विज्ञान ने भी सुंदरकांड के पाठ के महत्व को समझाया है। विभिन्न मनोवैज्ञानिकों की राय में सुंदरकांड का पाठ भक्त के आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति को बढ़ाता है।
:
*(8)*
*सुंदराकांड पाठ का अर्थ :~*
इस पाठ की एक-एक पंक्ति और उससे जुड़ा अर्थ, भक्त को जीवन में कभी ना हार मानने की सीख प्रदान करता है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार किसी बड़ी परीक्षा में सफल होना हो तो परीक्षा से पहले सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।
:
*(9)*
*सुंदराकांड पाठ का महत्व :~*
यदि संभव हो तो विद्यार्थियों को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। यह पाठ उनके भीतर आत्मविश्वास को जगाएगा और उन्हें सफलता के और करीब ले जाएगा।
:
*(10)*
*सफलता के सूत्र :~*
आपको शायद मालूम ना हो, लेकिन यदि आप सुंदरकांड के पाठ की पंक्तियों के अर्थ जानेंगे तो आपको यह मालूम होगा कि इसमें जीवन की सफलता के सूत्र भी बताए गए हैं।
:
*(11)*
*सफल जीवन के मंत्र :~*
यह सूत्र यदि व्यक्ति अपने जीवन पर अमल कर ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए यह राय दी जाती है कि यदि रामचरित्मानस का पूर्ण पाठ कोई ना कर पाए, तो कम से कम सुंदरकांड का पाठ अवश्य कर लेना चाहिए।
:
*(12)*
*इस समय करें सुंदराकांड का पाठ :~*
यहां तक कि यह भी कहा जाता है कि जब घर पर रामायण पाठ रखा जाए तो उस पूर्ण पाठ में से सुंदरकांड का पाठ घर के किसी सदस्य को ही करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक शक्तियों का प्रवाह होता है।
:
*(13)*
*ज्योतिष के लाभ :~*
ज्योतिष के नजरिये से यदि देखा जाए तो यह पाठ घर के सभी सदस्यों के ऊपर मंडरा रहे अशुभ ग्रहों छुटकारा दिलाता है। यदि स्वयं यह पाठ ना कर सकें, तो कम से कम घर के सभी सदस्यों को यह पाठ सुनना जरूर चाहिए। अशुभ ग्रहों का दोष दूर करने में लाभकारी है सुंदरकांड का पाठ।
:
*(14)*
*आत्मा की शुद्धि :~*
सुंदरकांड पाठ करने से आत्मिक लाभ मिलता है। आत्मा शुद्ध होती है। सुंदरकांड का पाठ करने से आत्मा परमात्मा से मिलने के लिए तैयार होती है। मनुष्य इस जीवन रूपी दुनिया में जो करना आया है वही करता है। और सुंदर कांड पाठ करने से आत्मा की शुद्धि होती है।
:
*(15)*
*रोगों को दूर भगाए :~*
सुंदरकांड का पाठ एक तीर से कई निशाने लगाने का नाम है। पाठ करने से रोग दूर रहते हैं। इससे आपकी दरिद्रता खत्म होती है।
:
*(16)*
*मानसिक सुख :~*
अगर कोई व्यक्ति लगातार सुंदरकांड का पाठ करता है तो उसे अनेक लाभ मिलते हैं। सुंदरकांड पाठ निरंतर करने से मानसिक सुख शांति प्राप्त होती है।
:
*(17)*
*अनहोनी दूर करे :~*
अगर आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं जो सूनसान है। और आपको हमेशा किसी अनहोनी का डर रहता है। तो आप सुंदरकांड का पाठ करें। इससे आपके पास आने वाली हर समस्या दूर रहती है।
:
*(18)*
*बच्चे आदर ना करें तो* *सुंदरकांड का पाठ :~*
अगर आपके बच्चे आपकी सुनते नहीं और बड़ों का आदर नहीं करते हैं तो आप अपने बच्चों को सुंदरकांड का पाठ करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। अगर वे अपने संस्कारों को भूल गए हैं तो आप बच्चों को सुंदरकांड का पाठ बच्चों से करवा सकते हैं।
:
*(19)*
*कर्ज से छुटकारा :~*
अगर आप पर बहुत सारा कर्ज हो गया है तो आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ कर्ज से मुक्ति दिलाता है।
:
*(20)*
*मन के भय से मुक्ति :~*
अगर आपको रात को डर लगता है और बुरे सपने आते हैं तो आपको सुंदरकांड पाठ करना चाहिए। जिस तरह से हनुमान चालिसा का पाठ करने से मन के भय से मुक्ति मिलती है। ठीक उसी तरह से सुंदरकांड का पाठ करने से मन के भय से मुक्ति मिलती है।
:
*(21)*
*हनुमान की कृपा :~*
सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान की कृपा बनी रहती है। सिर्फ हनुमान ही नहीं भगवान राम की भी कृपा बनी रहती है। यदि आप दोनों भगवान की कृपा पाना चाहते हैं तो सुंदरकांड का पाठ करें।
:
*(22)*
*गृह क्लेश से छुटकारा :~*
सुंदरकांड का पाठ करने से गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। इसका पाठ करने से सकारात्मक शक्ति घऱ में आती है। जिससे घऱ में पैदा होने वाली नकारात्मक शक्तियों को से छुटकारा मिलता है।
:
*(23)*
*विद्यार्थियों के लिए लाभदायक :~*
यदि विद्यार्थी सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो उन्हें उनके छात्र जीवन में सफलता मिलती है। उनका पढ़ाई में मन लगता है। और परीक्षा में अंक ठीक आते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।
:
*(24)*
*घऱ में सकारात्मक शक्तियों का वास :~*
ऐसा माना जाता है कि सुंदरकांड का पाठ करने से घर में माहौल सकारात्मक और प्रेम पूर्वक रहता है। यदि सुंदरकांड का पाठ घऱ के ही किसी सदस्य द्वारा किया जाता है तो और भी अधिक फायदेमंद होता है।
:
*(25)*
*अशुभ ग्रहों को दूर करे :~*
सुंदरकांड का पाठ करने से अशुभ ग्रहों की स्थिति को शुभ बनाया जा सकता है। इसलिए नियमित सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
:
*(26)*
*कभी हार ना मानना :~*
जीवन में ऐसे कई पड़ाव आता हैं जब हम अपना बल हार जाते हैं। मन दुखी हो जाता है। तो ऐसे में आपको हार नहीं मानना चाहिए। क्योंकि सुंदरकांड का पाठ आपको जीवन में कभी हार ना मानने की शक्ति देता है।

*जय श्री राम*🙏🙏
**जय हनुमान**🙏🙏👏👏
मनीष तिवारी बाबा

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 22, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,23 मार्च 2021, मंगलवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,23 मार्च 2021, मंगलवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

23 मार्च 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 10, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि नवमी सुबह 10:08 तक तदनन्तर दशमी, नक्षत्र पुनर्वसु, सूर्योदय 6:32am, सूर्यास्त 6:37pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

🐏 *मेष (Aries):*आय के नये स्रोत विकसित होंगे। यात्रा बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी। योग्यता के अनुसार आपको यथोचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। जॉब और कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यस्थल में आपसे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*व्यापार में आपको इच्छित परिणाम मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। किसी नवीन योजना को शुरू कर सकते हैं। पिता या गुरुतुल्य व्यक्ति से आपको मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी के बहकावे में आपको नहीं आना चाहिये।

👭 *मिथुन (Gemini)* नवीन योजनाओं को कार्यान्वित करने में आसानी होगी। सत्कर्मों में आप विशेष रुचि लेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। फाइनेंस सम्बन्धी कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। व्यक्तित्व में निखार आयेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। व्यर्थ की मौजमस्ती में समय बर्बाद न करें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। लोभ के कारण गलत गतिविधियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा। समझदारी और धैर्य का परिचय देना आपके लिये हितकर होगा। परोपकार में आप रुचि लेंगे। सन्तान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलेगी। जरूरी कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लें। परिवार और मित्रों को समय देंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*शेयर मार्केट से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमी जन के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। धन सम्बन्धित मामलों के लिये दिन जबरदस्त लाभकारी होगा। रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता का भाव रहेगा। कारोबारी उलझनें आज दूर हो सकती है। सोशल मीडिया में अपने विचारों को अभिव्यक्त कर सकते हैं। व्यापार में नयी डील करते समय थोड़ी सावधानी रखें। जॉब में ट्रांसफर के ऑर्डर मिलेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):दूसरों पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। नौकरी में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद पनप सकता है। गैस और बदहजमी के कारण थोड़े विचलित रहेंगे। जोखिम भरे निवेश लाभकारी हो सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*धन सम्बन्धित मामलों को लेकर बड़ा समझौता कर सकते हैं। आपकी टीमभावना की सब जगह प्रशंसा होगी। कुछ नया करने की इच्छा मन में जागृत होगी। मेहनत और लगन का परिचय देंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*आप सामाजिक कार्यों की तरफ संकल्पित रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता न करें। आप की गणना समाज में बुद्धिजीवियों के रूप में होगी। जॉब में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*गलत गतिविधियों में अपना धन बर्बाद न करें। अपने सम्पर्क सूत्रों को विकसित करें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। किसी से भी अपनी तुलना आपको नहीं करनी चाहिये। दिनचर्या बाधित रहेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अपनी मेहनत की कमाई को ऐसे ही बर्बाद न करें। आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। माता का विशेष लाड़-प्यार प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का प्रयास करें। अच्छे विचारों वाले और बुद्धिमान व्यक्तियों का सम्मान अवश्य करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 22, 2021