Sunday, March 21, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,22 मार्च 2021, सोमवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,22 मार्च 2021, सोमवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

22 मार्च 2021, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 9, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि अष्टमी सुबह 9:01 तक तदनन्तर नवमी, नक्षत्र आर्द्रा, सूर्योदय 6:33प्रातः , सूर्यास्त 6:36 सायं, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00

तिथि : शक सम्वत 1943 प्रारम्भ

🐏 *मेष (Aries):*आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता का काफी अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आपको ऑफिस में सम्मानित किया जा सकता है। समाज में आपका सुयश बढ़ेगा। हर तरह से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। अपनी जीवनशैली को भव्य और विलासी बना सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। आपको बड़ा कर्ज नहीं लेना चाहिये। दूसरों के व्यवहार से आपको समस्या आयेगी। रिश्तों में अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हांथ लग सकता है यदि आप थोड़ी सी सक्रियता रखें।

👭 *मिथुन (Gemini)* कोई निकटस्थ व्यक्ति आपसे सहायता की उम्मीद कर सकता है। गीत-संगीत और कला में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन काफी प्रसन्न रहेगा। किसी नयी डील में धन का निवेश कर सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन में डर और खोने का भय रहेगा। लोगों से ज्यादा बातें न करें नहीं तो लोग आपका अपमान कर सकते हैं। सन्तान की गतिविधियों में नजर बनाकर रखें। जॉब में मन लगाकर काम करें। दोस्तों के लिए आप मददगार रहेंगे। जीवनसाथी पर भरोसा कर सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):आपकी मधुरवाणी से लोग आकर्षित रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से समय काफी उत्तम रहने वाला है। धर्म के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। कार्य को जल्दी पूरा करने के लिये काफी मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों से उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपको किसी सहकर्मी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। रक्तचाप के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। अधिकारी आपसे अपेक्षा रखेंगे। एक साथ कई कार्यों को करेंगे। लेकिन आपकी प्रबन्धन क्षमता में वृद्धि होगी।

⚖ *तुला (Libra):*जीवनसाथी से किसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करना आपके लिये हितकर होगा। आपके सकारात्मक व्यवहार के कारण लोगों के बीच आपकी छवि अच्छी होगी। ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा। ज्ञान और विज्ञान में आप रुचि लेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):पेट में गैस की समस्या हो सकती है। दूसरों के भले के बारे में ही सोचें। दाम्पत्य सम्बन्धों में थोड़ी कटुता बढ़ सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं को सँभाल कर रखें। कारोबार में कोई बड़ा फैसला न लें। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*परिवार में लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम आपको देखने को मिलेंगे। प्रियजनों के साथ हंसी-मज़ाक और विनोद में समय बीतेगा। शाम तक कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जायेंगे। घर के बुजुर्गों की सेवा करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*व्यापार में विस्तार के लिये योजना बना सकते हैं। जमीन से जुड़े मुद्दे का निपटारा हो सकता है। घर-गृहस्थी के कार्यों में आग भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। आप स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी खास मित्र के साथ अपनी बातें शेयर करेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*प्रेमी जन पर आप काफी धन खर्च करेंगे। खर्चों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक खिन्नता और उदासीनता का भाव हो सकता है। मौजूदा समस्याओं को लेकर लापरवाह न रहें। दूसरों से अपनी तुलना बिल्कुल न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *समाज के कार्यों में आप भाग लेंगे। कोई मित्र आपको डिनर के लिये आमन्त्रित कर सकता है। परिजनों के प्रति मन में विश्वास कम होगा। मजबूरी में आपको कुछ काम करने पड़ेंगे। किसी बिजनेस ट्रिप पर आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, March 21, 2021

तुलसी जी को तोडने के नियम!!

Filled under:

तुलसी जी को तोडने के नियम!!

1. तुलसी जी को नाखूनों से कभी नहीं तोडना चाहिए,नाखूनों के तोडने से पाप लगता है।

2.सांयकाल के बाद तुलसी जी को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए ।

3. रविवार को तुलसी पत्र नहीं
तोड़ने चाहिए ।

4. जो स्त्री तुलसी जी की पूजा करती है। उनका सौभाग्य अखण्ड रहता है । उनके घर
सत्पुत्र का जन्म होता है ।

5. द्वादशी के दिन तुलसी को नहीं तोडना चाहिए ।

6. सांयकाल के बाद तुलसी जी लीला करने जाती है।

7. तुलसी जी वृक्ष नहीं है! साक्षात् राधा जी का अवतार है ।

8. तुलसी के पत्तो को चबाना नहीं चाहिए।

#घर_में_जरूर_लगाएं_तुलसी_का_पौधा_जानें_महत्व_और_नियम

तुलसी के पौधे का महत्व धर्मशास्त्रों में भी बखूबी बताया गया है. तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे से कई आध्यात्मिक बातें जुड़ी हैं. शास्त्रीय मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु को तुसली अत्यधिक प्रिय है. तुलसी के पत्तों के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है. क्योंकि भगवान विष्णु का प्रसाद बिना तुलसी दल के पूर्ण नहीं होता है. तुलसी की प्रतिदिन का पूजा करना और पौधे में जल अर्पित करना हमारी प्राचीन परंपरा है. मान्यता है कि जिस घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है. धन की कभी कोई कमी महसूस नहीं होती.

- जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर की कलह और अशांति दूर हो जाती है. घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है.

- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पत्तों के सेवन से भी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जो व्यक्ति प्रतिदिन तुलसी का सेवन करता है, उसका शरीर अनेक चंद्रायण व्रतों के फल के समान पवित्रता प्राप्त कर लेता है.

- तुलसी के पत्ते पानी में डालकर स्नान करना तीर्थों में स्नान कर पवित्र होने जैसा है. मान्यता है कि जो भी व्यक्ति ऐसा करता है वह सभी यज्ञों में बैठने का अधिकारी होता है.

- भगवान विष्णु का भोग तुलसी के बिना अधूरा माना जाता है. इसका कारण यह बताया जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं.

- कार्तिक महीने में तुलसी जी और शालीग्राम का विवाह किया जाता है. कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

- शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी पूजन और उसके पत्तों को तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अति आवश्यक है.

तुलसी पूजन के नियम

- तुलसी का पौधा हमेशा घर के आंगन में लगाना चाहिए. आज के दौर में में जगह का अभाव होने की वजह तुलसी का पौधा बालकनी में लगा सकते है.

- रोज सुबह स्वच्छ होकर तुलसी के पौधे में जल दें और एवं उसकी परिक्रमा करें.

- सांय काल में तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं, शुभ होता है.

- रविवार के दिन तुलसी के पौधे में दीपक नहीं जलाना चाहिए.

- भगवान गणेश, मां दुर्गा और भगवान शिव को तुलसी न चढ़ाएं.

- आप कभी भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं लेकिन कार्तिक माह में तुलसी लगाना सबसे उत्तम होता है.

- तुलसी ऐसी जगह पर लगाएं जहां पूरी तरह से स्वच्छता हो.

- तुलसी के पौधे को कांटेदार पौधों के साथ न रखें

तुलसी की पत्तियां तोड़ने के भी कुछ विशेष नियम हैं-

- तुलसी की पत्तियों को सदैव सुबह के समय तोड़ना चाहिए. अगर आपको तुलसी का उपयोग करना है तो सुबह के समय ही पत्ते तोड़ कर रख लें, क्योंकि तुलसी के पत्ते कभी बासी नहीं होते हैं.

- बिना जरुरत के तुलसी को की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए, यह उसका अपमान होता है.

- तुलसी की पत्तियां तोड़ते समय स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें.

- तुलसी के पौधे को कभी गंदे हाथों से न छूएं.

- तुलसी की पत्तियां तोड़ने से पहले उसे प्रणाम करेना चाहिए और इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए- महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते.

- बिना जरुरत के तुलसी को की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए, यह उसका अपमान होता है.

- रविवार, चंद्रग्रहण और एकादशी के दिन तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए.

"तुलसी वृक्ष ना जानिये।
गाय ना जानिये ढोर।।
गुरू मनुज ना जानिये।
ये तीनों नन्दकिशोर।।

अर्थात-

तुलसी को कभी पेड़ ना समझें
गाय को पशु समझने की गलती ना करें और गुरू को कोई साधारण मनुष्य समझने की भूल ना करें, क्योंकि ये तीनों ही साक्षात भगवान रूप हैं।

     !!     ॐ नमः भगवते वासुदेवाय नमः🚩⛳️    !!

🕉️ #पोस्ट_अच्छी_लगे_तो_पेज_लाइक_और_शेयर_जरू_करे।🙏🚩

Posted By KanpurpatrikaSunday, March 21, 2021

Saturday, March 20, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,21 मार्च 2021, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,21 मार्च 2021, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

21 मार्च 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 8, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि सप्तमी सुबह 7:11 तक तदनन्तर अष्टमी, नक्षत्र मृगशिरा, सूर्योदय 6:34 प्रातः , सूर्यास्त 6:36 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

तिथि: होलाष्टक प्रारम्भ, अन्नपूर्णा-अष्टमी (मध्यान्ह-व्यापिनी)

🐏 *मेष (Aries):*आपके व्यक्तित्व से लोग खासे प्रभावित रहेंगे। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। कारोबार में उन्नति और लाभ होने के योग बन रहे हैं। इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी जॉब के लिये आप चयनित हो सकते हैं। मन में लक्ष्य के प्रति उमंग और उत्साह रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपको अपनी प्रतिरोधक क्षमता का विकास करना चाहिये। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास रहेगी। जीवन में बदलाव न आने के कारण आप थोड़े तनाव में आ सकते हैं। आपका भाग्य साथ देगा। बेवजह के झगड़ों में आपको नहीं फँसना चाहिये।

👭 *मिथुन (Gemini)* आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। आज बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। आपको प्रयत्नों का लाभ मिलेगा। यात्रा करते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। आज आपको पर्याप्त आराम करना चाहिये। काम को लेकर बड़ा प्रोजेक्ट आज आपको मिल सकता है।

🦀 *कर्क (Cancer):*मानसिक रूप से आपको तैयार रहना होगा। अपनी भावनाओं को काबू कर लें। शब्दों के चयन में थोड़ी सावधानी रखें। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक जोखिम नहीं लेना चाहिये। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें।

🦁 *सिंह (Leo):अपने काम के प्रति समर्पण भाव रखें। दोस्तों के साथ मिलकर नया स्टार्टअप प्लान कर सकते हैं। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। व्यापार में पर्याप्त लाभ मिलेगा। सभी काम परिवार के सहयोग से पूरे हो जायेंगे। फार्मा क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम का विस्तार कर सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*राजनीति से जुड़े लोग अपनी दक्षता का परिचय देंगे। आपके व्यक्तित्व में प्रभावशीलता बढ़ेगी। सीनियर्स आपकी आवश्यक मदद करेंगे। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखें। अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ें। आपकी विश्वसनीयता लोगों के सामने बढ़ेगी।

⚖ *तुला (Libra):*घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आने की सम्भावना है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधानी रखनी चाहिये। काल्पनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):रिश्तों में क्रोध और अहंकार को न आने दें। जॉब बदलने में जल्दबाज़ी न करें। आलस्य के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं। जॉब को लेकर बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्य के प्रति समर्पण में कमी आयेगी। गलत शब्दों का प्रयोग न करें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*NGO और सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी तार्किक क्षमता की आज प्रशंसा होगी। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके अनुकूल रहेगी। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*दूसरों के सामने आपके मतों का प्रचार होगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी प्रगति मिलेगी। धन सम्बन्धित समस्याओं का समाधान मिलेगा। लोग आपके मधुर व्यवहार से प्रफुल्लित रहेंगे। उधार चुकाने के लिये दिन उपयुक्त है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। मानसिक शान्ति भंग होगी। आजीविका के नये साधन विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। प्रेमी जन से झूंठे वादे न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अनैतिक कार्यों से आप दूर रहें। परिवार की समस्याओं का समाधान मिलेगा। यूरिन इन्फेक्शन की सम्भावना बन रही है। बाहर का भोजन न करें। आपको वो काम भी करने पड़ेंगे जो लोगों को शायद पसन्द न हो। नियमित योग और प्राणायाम अवश्य करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, March 20, 2021

Friday, March 19, 2021

होलाष्टक,,,,, प्रारम्भ 21 मार्च 2021 से...

Filled under:

होलाष्टक,,,,, प्रारम्भ 21 मार्च 2021 से...
चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका पर्व मनाया जाता है. #होली #पर्व के #आने_की_सूचना होलाष्टक से प्राप्त होती है. होलाष्टक को होली पर्व की सूचना लेकर आने वाला एक हरकारा कहा जात सकता है. "होलाष्टक" के शाब्दिक अर्थ पर जायें, तो होला+ अष्टक अर्थात होली से पूर्व के आठ दिन, जो दिन होता है, वह होलाष्टक कहलाता है. सामान्य रुप से देखा जाये तो होली एक दिन का पर्व न होकर पूरे नौ दिनों का त्यौहार है. दुलैण्डी के दिन रंग और गुलाल के साथ इस पर्व का समापन होता है।

होली की शुरुआत होली पर्व होलाष्टक से प्रारम्भ होकर दुलैण्डी तक रहती है. इसके कारण प्रकृ्ति में खुशी और उत्सव का माहौल रहता है। 21 मार्च से 28 मार्च, 2021 के मध्य की अवधि होलाष्टक पर्व की रहेगी. होलाष्टक से होली के आने की दस्तक मिलती है, साथ ही इस दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरु हो जाती है।

👉 होलिका दहन में होलाष्टक की विशेषता
होलिका पूजन करने के लिये होली से आंठ दिन पहले होलिका दहन वाले स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर उसमें सूखे उपले, सूखी लकडी, सूखी खास व होली का डंडा स्थापित कर दिया जाता है. जिस दिन यह कार्य किया जाता है, उस दिन को होलाष्टक प्रारम्भ का दिन भी कहा जाता है. जिस गांव, क्षेत्र या मौहल्ले के चौराहे पर पर यह होली का डंडा स्थापित किया जाता है. होली का डंडा स्थापित होने के बाद संबन्धित क्षेत्र में होलिका दहन होने तक कोई शुभ कार्य संपन्न नहीं किया जाता है।

👉 होलाष्टक के दिन से शुरु होने वाले कार्य 
सबसे पहले इस दिन, होलाष्टक शुरु होने वाले दिन होलिका दहन स्थान का चुनाव किया जाता है. इस दिन इस स्थान को गंगा जल से शुद्ध कर, इस स्थान पर होलिका दहन के लिये लकडियां एकत्र करने का कार्य किया जाता है. इस दिन जगह-जगह जाकर सूखी लकडियां विशेष कर ऎसी लकडियां जो सूखने के कारण स्वयं ही पेडों से टूट्कर गिर गई हों, उन्हें एकत्र कर चौराहे पर एकत्र कर लिया जाता है.

होलाष्टक से लेकर होलिका दहन के दिन तक प्रतिदिन इसमें कुछ लकडियां डाली जाती है. इस प्रकार होलिका दहन के दिन तक यह लकडियों का बडा ढेर बन जाता है. व इस दिन से होली के रंग फिजाओं में बिखरने लगते है. अर्थात होली की शुरुआत हो जाती है. बच्चे और बडे इस दिन से हल्की फुलकी होली खेलनी प्रारम्भ कर देते है।

👉 होलाष्टक में कार्य निषेध 
होलाष्टक मुख्य रुप से पंजाब और उत्तरी भारत में मनाया जाता है. होलाष्टक के दिन से एक ओर जहां उपरोक्त कार्यो का प्रारम्भ होता है. वहीं कुछ कार्य ऎसे भी है जिन्हें इस दिन से नहीं किया जाता है. यह निषेध अवधि होलाष्टक के दिन से लेकर होलिका दहन के दिन तक रहती है. अपने नाम के अनुसार होलाष्टक होली के ठिक आठ दिन पूर्व शुरु हो जाते है।

होलाष्टक के मध्य दिनों में 16 संस्कारों में से किसी भी संस्कार को नहीं किया जाता है. यहां तक की अंतिम संस्कार करने से पूर्व भी शान्ति कार्य किये जाते है. इन दिनों में 16 संस्कारों पर रोक होने का कारण इस अवधि को शुभ नहीं माना जाता है।

👉 होलाष्टक में नहीं करने चाहिए ये 5 काम
1- शादी-
शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे अहम फैसला होता है। शादी का बंधन बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। यही कारण है कि हिंदू धर्म मे होलाष्टक में विवाह करने की मनाही होती है। 
2- नामकरण संस्कार-
व्यक्ति अपने नाम से ही भविष्य में दुनियाभर में अपनी पहचान बनाता है। व्यक्ति के जीवन पर सबसे ज्यादा उसके नाम का असर पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि नामकरण संस्कार को शुभ काल में किया जाए।
3-विद्या आरंभ- बच्चों की शिक्षा की शुरुआत भी इस काल में नहीं की जानी चाहिए। शिक्षा किसी के भी जीवन के सबसे शुभ कार्यों में से एक है। जब अपने बच्चे को किसी गुरु के देखरेख में दिया जाए तो वह शुभ काल हो। ऐसा करने से बच्चा तेजस्वी बनता है।
4-संपत्ति की खरीद-बिक्री-
हो सकता है कि आपने जो संपत्ति खरीदी या बेची है, वह बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन जाए। इसलिए होलाष्टक में संपत्ति की खरीद-बिक्री नहीं करनी चाहिए। 
5-नया व्यापार और नई नौकरी-
आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या फिर कोई नई नौकरी शुरू करने वाले हैं तो अच्छा होगा उसके लिए होलाष्टक के दिनों को न चुने। होलाष्टक के बाद इन कार्यों को करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ रहेगी और आप जीवन में जल्द सफलता हासिल करेंगे।

👉 होलाष्टक की पौराणिक मान्यता
फाल्गुण शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन अर्थात पूर्णिमा तक होलाष्टक रहता है. इस दिन से मौसम की छटा में बदलाव आना आरम्भ हो जाता है. सर्दियां अलविदा कहने लगती है, और गर्मियों का आगमन होने लगता है. साथ ही वसंत के आगमन की खुशबू फूलों की महक के साथ प्रकृ्ति में बिखरने लगती है. होलाष्टक के विषय में यह माना जाता है कि जब भगवान श्री भोले नाथ ने क्रोध में आकर काम देव को भस्म कर दिया था, तो उस दिन से होलाष्टक की शुरुआत हुई थी।

होलाष्टक से जुडी मान्यताओं को भारत के कुछ भागों में ही माना जाता है. इन मान्यताओं का विचार सबसे अधिक पंजाब में देखने में आता है. होली के रंगों की तरह होली को मनाने के ढंग में विभिन्न है. होली उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडू, गुजरात, महाराष्ट्र, उडिसा, गोवा आदि में अलग ढंग से मनाने का चलन है।
हमारे क्षेत्र में मान्यता है कि फागुन के दिनों में या ऐसी कहावत है कि होली की झल के नीचे कोई शुभ कार्य या अन्य परिवारिक कार्य नहीं करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है, ये सब कार्य हम फागुन में कर सकते हैं, केवल होली से आठ दिन पूर्व से होलिका दहन तक सब कार्य वर्जित हैं, हमारे सनातन धर्म शास्त्रों का ऐसा कथन है।

👉 ज्योतिषीय गढना अनुसार
लखनऊ, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्रीधीरजी #Shreedheerji कहते हैं कि गोचर वश कुम्भ राशिष्ठ सूर्य कुंडली को केंद्र मानकर अशुभ षष्ठेश का पंचम षष्ठ सप्तम भाव में संचार वश बनी असंतुलित मन आत्मा की स्तिथि अस्थिर विचारो एवं कष्टकारी स्तिथियो का निर्माण करती है। अतः होलाष्टक अवधि दौरान शुभकर्म-निषेध पालन आवश्यक बताया गया है।

सत्य है शिव है सुन्दर है,,,

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 19, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,20 मार्च 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,20 मार्च 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

20 मार्च 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 7, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि सप्तमी, नक्षत्र रोहिणी सायं 4:46 तक तदनन्तर मृगशिरा, सूर्योदय 6:36am, सूर्यास्त 6:35pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

तिथि : उत्तरगोल प्रारम्भ, महाविशुव दिन

🐏 *मेष (Aries):*मेहनत का पूरा और शानदार परिणाम मिलेगा। विवादों के कारण थोड़ा खिन्न हो सकते हैं। सड़क पर चलते हुए पूरी सावधानी अवश्य रखें। भावनात्मक सम्बन्धों का दबाव आपके ऊपर रहेगा। रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। शंकालु स्वभाव से आपको बचना चाहिये।

🐂 *वृषभ (Tauras):*जीवनसाथी की सलाह से कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। अपनी प्रोफेशनल योग्यता को और विकसित करने पर काम करेंगे। आज पूरा दिन काफी अच्छी तरह से मौजमस्ती में बितायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)* आर्थिक नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी कलह सम्भव है। हो सके तो आज सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान दें। ऐसी बातों से बचें जिससे किसी तरह की कुतर्कबाजी हो। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिये। दोस्तों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*आज जॉब और कारोबार में नये तरीके का प्रयोग करके लाभ अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपके व्यवहार से सब प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के व्यवहार से आह्लादित रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):ऑफिस में सीनियर्स के सहयोग से उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। अटके हुए मामलों को आज सुलझा लेंगे। मन में आगे बढ़ने और बेहतर करने की ललक बढ़ेगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अपने दायित्वों को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं। अव्यवहारिक निर्णय लेने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। किसी उच्च आदर्श वाले व्यक्ति से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

⚖ *तुला (Libra):*आज लोगों से उतनी ही बातें करें जितनी आवश्यक हो। वैज्ञानिक और दार्शनिक चिन्तन में आप मग्न रहेंगे। भाग्य का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तीखे और मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें। पेट में भारीपन और गैस बन सकती है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):जिस भी काम को हांथ में लेंगे पूरे जोश के साथ अंजाम देंगे। अपनी कमियों को छुपाने में भी सफल रहेंगे। परिवार को आप पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। किसी भी काम को भाग्य के भरोसे न छोड़ें। व्यापार में अपेक्षा से अधिक अच्छा लाभ मिलेगा। इसका कारण ये की आप क्लाइंट्स की मनोदशा को आसानी समझ लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*बेहतरीन अवसरों को लेकर सतर्क रहेंगे। सीनियर्स पर आप भारी पड़ते दिखाई देंगे। आपके काम करने के तरीके से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। आज खर्चों को नियन्त्रित करने के बारे में थोड़ा विचारशील हो सकते हैं। आर्थराइटिस के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*आज आपको ट्रैफिक जाम आदि का सामना करना पड़ सकता है। आपको करियर के प्रति आशावादी होना चाहिये। येनकेन प्रकारेण अपने काम बना ही लेंगे। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। शॉर्टकट तलाशने से बचें बल्कि आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिये। किसी के काम में दोष न निकालें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। जॉब में कठिनाई आयेगी। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। घर में छोटे बच्चों की किलकारी गूँजेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। जोखिम भरे निवेश आज न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आज आपको ट्रैफिक जाम आदि का सामना करना पड़ सकता है। आपको करियर के प्रति आशावादी होना चाहिये। येनकेन प्रकारेण अपने काम बना ही लेंगे। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। शॉर्टकट तलाशने से बचें बल्कि आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिये। किसी के काम में दोष न निकालें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 19, 2021