Sunday, December 27, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,29 दिसम्बर 2020,मंगलवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,29 दिसम्बर 2020,मंगलवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

29 दिसम्बर 2020, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 15, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्दशी सुबह 7:55 तक तदनन्तर पूर्णिमा, नक्षत्र मृगशिरा रात्रि 5:32 तक तदनन्तर आर्द्रा, सूर्योदय 6:53 प्रातः , सूर्यास्त 5:30सायं, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

श्रीदत्तात्रेय जयन्ती, श्रीसत्यनारायण व्रत, त्रिपुरभैरव-जयन्ती

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। आत्मसम्मान और पराक्रम में वृद्धि होगी। बेरोजगार युवाओं को जॉब में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति काफी अनुकूल रहने वाली है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*खानपान का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। आपका मन आनन्दित रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। रात में कहीं डिनर पर जा सकते हैं। धैर्य और व्यवहारिक निर्णय लेना चाहिये। मानसिक बेचैनी दूर होगी।

👭 *मिथुन (Gemini):पारिवारिक जीवन में प्रेम और आनन्द रहेगा। मेहनत का लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनन्दमग्न रहेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। रुके हुये काम आज पूरे हो सकते हैं। वरिष्ठ जनों से परामर्श प्राप्त होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*कोई बड़ा सौदा लाभप्रद होगा। व्यस्तता के चलते शरीर में थकावट हो सकती है। मन में कलुषित विचारों का प्रभाव रहेगा। भावुक होकर निर्णय न लें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

🦁 *सिंह (Leo):विद्यार्थी नये कोर्स को जॉइन कर सकते हैं। बच्चों का व्यापार में सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय के नये स्तोत्र विकसित कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बॉस आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाला है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। मनोरञ्जन पर धन खर्च होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सीनियर्स से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी।

⚖ *तुला (Libra):*पुराने मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार में नये प्रयोग कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा हो सकती है। तनाव से मुक्ति मिलेगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। अपनी क्षमताओं का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे। प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिल सकता है। अति उत्साह में कोई गलती न हो इसका ध्यान रखें। कुछ नया खोजने की कोशिश करेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*भागदौड़ अधिक रहेगी। पुराने सम्पर्कों का अच्छा लाभ उठा पायेंगे। कानूनी अड़चनों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक सहमति मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा समाज में बढ़ेगी। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। चाहिये। रुके हुये कार्य शुरू होने की सम्भावना है।

🐊 *मकर (Capricorn):*आनन्द और मनोविनोद में आपकी रुचि रहेगी। ऑफिस में आपको अच्छी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* परिवार के लोगों के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। प्रतिभाशाली छात्रों का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जॉब में स्थानांतरण हो सकता है। पुरानी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। आपको सोच-विचार में अधिक समय बर्बाद नहीं करना चाहिये। परिवार के लोग आपसे परेशान हो सकते हैं। किसी सहकर्मी के कारण तनाव हो सकता है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, December 27, 2020

सूर्य का हमारे जीव पर प्रभाव और अन्य ग्रहों से युति का फल

Filled under:

सूर्य का हमारे जीव पर प्रभाव और अन्य ग्रहों से युति का फल 
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य      
〰️
यह जगतपिता है,इसी की शक्ति से समस्त ग्रह चलायमान है,यह आत्मा कारक और पितृ कारक है,पुत्र राज्य सम्मान पद भाई शक्ति दायीं आंख चिकित्सा पितरों की आत्मा शिव और राजनीति का कारक है.मेष राशि में उच्च का एवं तुला में नीच का ना जाता है,चन्द्रमा देव ग्रह है,तथा सूर्य का मित्र है,मंगल भी सूर्य का मित्र है,गुरु सूर्य का परम मित्र है,बुध सूर्य के आसपास रहता है,और सूर्य का मित्र है,शनि सूर्य पुत्र है लेकिन सूर्य का शत्रु है,कारण सूर्य आत्मा है और आत्मा का कोई कार्य नही होता है,जबकि शनि कर्म का कारक है,शुक्र का सूर्य के साथ संयोग नही हो पाता है,सूर्य गर्मी है और शुक्र रज है सूर्य की गर्मी से रज जल जाता है,और संतान होने की गुंजायस नही रहती है,इसी लिये सूर्य का शत्रु है,राहु विष्णु का विराट रूप है,जिसके अन्दर सम्पूर्ण विश्व खत्म हो रहा है,राहु सूर्य और चन्द्र दोनो का दुश्मन है,सूर्य के साथ होने पर पिता और पुत्र के बीच धुंआ पैदा कर देता है,और एक दूसरे को समझ नही पाने के कारण दोनो ही एक दूसरे से दूर हो जाते है,केतु सूर्य का सम है,और इसे किसी प्रकार की शत्रु या मित्र भावना नही है,सूर्य से सम्बन्धित व्यक्ति पिता चाचा पुत्र और ब्रहमा विष्णु महेश आदि को जाना जाता है,आत्मा राज्य यश पित्त दायीं आंख गुलाबी रंग और तेज का कारक है।

सूर्य और चन्द्र की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य और चन्द्रमा अगर किसी भाव में एक साथ होते है,तो कारकत्व के अनुसार फ़ल देते है,सूर्य पिता है और चन्द्र यात्रा है,पुत्र को भी यात्रा हो सकती है,एक संतान की उन्नति बाहर होती है।

सूर्य और मंगल की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
मंगल के साथ एक साथ होने पर मंगल की गर्मी और पराक्रम के कारण अभिमान की मात्रा बढ जाती है,पिता प्रभावी और शक्ति मान बन जाता है,मन्गल भाई है,इसी लिये एक भाई सदा सहयोग मे रहता है,मन्गल रक्त है,इसलिये ही पिता पुत्र को रक्त वाली बीमारिया होती है,एक दूसरे से एक सात और एक बारह में भी यही प्रभाव होता है,स्त्री की कुन्डली में पति प्रभावी होता है,लेकिन उसके ह्रदय में प्रेम अधिक होता है।

सूर्य और बुध युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
बुध के साथ होने पर पिता और पुत्र दोनो ही शिक्षित होते है,समाज में प्रतिष्ठा होती है,जातक के अन्दर वासना अधिक होती है,पिता के पास भूमि भी होती है,और बहिन काफ़ी प्रतिष्ठित परिवार से सम्बन्ध रखती है,व्यापारिक कार्यों के अन्दर पिता पुत्र दोनो ही निपुण होते है,पिता का सम्बन्ध किसी महिला से होता है।

सूर्य और गुरु युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
गुरु के साथ होने पर जीवात्मा का संयोग होता है,जातक का विश्वास ईश्व्वर में अधिक होता है,जातक परिवार के किसी पूर्वज की आत्मा होती है,जातक के अन्दर परोपकार की भावना होती है,जातक के पास आभूषण आदि की अधिकता होती है,पद प्रतिष्ठा के अन्दर आदर मिलता रहता है।

सूर्य और शुक्र की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
शुक्र के साथ होने पर मकान और धन की अधिकता होती है,दोनो की युति के चलते संतान की कमी होती है,स्त्री की कुन्डली में यह युति होने पर स्वास्थ्य की कमी मिलती है,शुक्र अस्त हो तो स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पडता है।

सूर्य और शनि की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
शनि के साथ होने पर जातक या पिता के पास सरकार से सम्बन्धित कार्य होते है,पिता के जीवन में जातक के जन्म के समय काफ़ी परेशानी होती है,पिता के रहने तक पुत्र आलसी होता है,और पिता के बाद खुद जातक का पुत्र आलसी हो जाता है,पिता पुत्र के एक साथ रहने पर उन्नति नही होती है,वैदिक ज्योतिष में इसे पितृ दोष माना जाता है,जातक को गायत्री के जाप के बाद सफ़लता मिलने लगती है।

सूर्य और राहु की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ राहु का होना भी पितामह के बारे में प्रतिष्ठित होने की बात मालुम होती है,एक पुत्र की पैदायस अनैतिक रूप से भी मानी जाती है,जातक के पास कानून से विरुद्ध काम करने की इच्छायें चला करती है,पिता की मौत दुर्घटना में होती है,या किसी दवाई के रियेक्सन या शराब के कारण होती है,जातक के जन्म के समय पिता को चोट लगती है,जातक को सन्तान भी कठिनाई से मिलती है,पत्नी के अन्दर गुप चुप रूप से सन्तान को प्राप्त करने की लालसा रहती है,पिता के किसी भाई को जातक के जन्म के बाद मौत जैसी स्थिति होती है।

सूर्य और केतु की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
केतु और सूर्य का साथ होने पर जातक और उसका पिता धार्मिक होता है,दोनो के कामों के अन्दर कठिनाई होती है,पिता के पास कुछ इस प्रकार की जमीन होती है,जहां पर खेती नही हो सकती है,नाना की लम्बाई अधिक होती है,और पिता के नकारात्मक प्रभाव के कारण जातक का अधिक जीवन नाना के पास ही गुजरता है।

सूर्य चन्द्र और मंगल की युति फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य चन्द्र और मंगल के एक साथ होने पर पिता के पास खेती होती है,और उसका काम बागवानी या कृषि से जुडा होता है,पिता का निवास स्थान बदला जाता है,जातक को रक्त विकार भी होता है,माता को पिता के भाई के द्वारा कठिनाई भी होती है,माता या सास को गुस्सा अधिक होता है,एक भाई पहले किसी कार्य से बाहर गया होता है।

सूर्य चन्द्र और बुध की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य चन्द्र बुध का साथ होने पर खेती वाले कामो की ओर इशारा करता है,पिता का सम्बन्ध किसी बाहरी महिला से होता है,एक पुत्र का मन देवी भक्ति में लगा रहता है,और वह अक्सर देवी यात्रा किया करता है,एक पुत्र की विदेश यात्रा भी होती है,पिता जब भी भूमि को बेचता या खरीदता है,तो उसे धोखा ही दिया जाता है।

सूर्य चन्द्र और गुरु की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ चन्द्र और गुरु के होने पर जातक का पिता यात्रा वाले कामो के अन्दर लगा रहता है,और अक्सर निवास स्थान का बदलाव हुआ करता है,जातक पिता का आज्ञाकारी होता है,और उसे बिना पिता की आज्ञा के किसी काम में मन नही लगता है,जातक का सम्मान विदेशी लोग करते है।

सूर्य चन्द्र और शुक्र की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ चन्द्र और शुक्र के होने से भी पिता का जीवन दो स्त्रियों के चक्कर में बरबाद होता रहता है,एक स्त्री के द्वारा वह छला जाता है,जातक की एक बहिन की शादी किसी अच्छे घर में होती है,पिता पुत्र के द्वारा कमाया गया धन एक बार जरूर नाश होता है,किसी प्रकार से छला जाता है,जातक की माता के नाम से धन होता है,जमीन भी होती है,मकान भी होता है,मकान पानी के किनारे होता है,या फ़िर मकान में पानी के फ़व्वारे आदि होते है,जातक के अन्दर या पिता के अन्दर मधुमेह की बीमारी होती है।

सूर्य चन्द्र और शनि युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ चन्द्र और शनि होने के कारण एक पुत्र की सेवा विदेश में होती है,पिता का कार्य यात्रा से जुडा होता है,सूर्य पिता है तो शनि कार्य और चन्द्र यात्रा से जुडा माना जाता है,शनि के कारण माता का स्वास्थ खराब रहता है,उसे ठंड या गठिया वाली बीमारिया होती है।

सूर्य चन्द्र और राहु युति दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ चन्द्र और राहु होने से पिता और पुत्र दोनो को ही टीवी देखने और कम्प्यूटर पर चित्रण करने का शौक होता है,फ़ोटोग्राफ़ी का शौक भी होता है,दादा काफ़ी विलासी रहे होते है,उनका जीवन शराब या लोगों की आफ़तों को समाप्त करने के अन्दर गया होता है,अथवा आयुर्वेद के इलाजो से उन्होने अपना समय ठीक बिताया होता है,एक पुत्र का अनिष्ट माना जाता है,चन्द्र गर्भ होता है,तो राहु मौत का नाम जाना जाता है,राहु चन्द्र मिलकर मुस्लिम महिला से भी लगाव रखते है,पिता का सम्बन्ध किसी विदेशी या मुस्लिम या विजातीय महिला से रहा होता है।

सूर्य चन्द्र और केतु की युति/दृष्टि फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य चन्द्र केतु के साथ होने पर पितामह एक वैदिक जानकार रहे होते है,नानी भी धार्मिक और वैदिक किताबों के पठन पाठन और प्रवचनो से जुडी होती है,माता को कफ़ की परेशानी होती है,जातक के पास खेती करने वाले या पानी से जुडे अथवा चांदी का काम करने वाले हथियार होते है,वह इन हथियारो की सहायता से इनका काम करना जानता है,चन्द्रमा खेती भी है और आयुर्वेद भी है एक पुत्र को आयुर्वेद या खेती का ज्ञान भी माना जाता है.शहरों मे इस काम को पानी के नलों को फ़िट करने वाला और मीटर की रीडिंग लेने वाले से भी जोडा जाता है.सरकारी पाइपलाइन या पानी की टंकी का काम भी इसी ग्रह युति मे जोडा जाता है।

सूर्य मंगल और चन्द्र की युति फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ मंगल और चन्द्र के होने से पिता पराक्रमी और जिद्दी स्वभाव का माना जाता है,जातक या पिता के पास पानी की मशीने और खेती करने वाली मशीने भी हो सकती है,जातक पानी का व्यवसाय कर सकता है,जातक के भाई के पास यात्रा वाले काम होते है,जातक या पिता का किसी न किसी प्रकार का सेना या पुलिस से लगाव होता है।

सूर्य मंगल और बुध युति फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ मन्गल और बुध के होने से तीन भाई का योग होता है,अगर तीनो ग्रह पुरुष राशि में हो तो,सूर्य और मन्गल मित्र है,इसलिये जातक के दो भाई आज्ञाकारी होते है,बुध मन्गल के सामने एजेन्ट बन जाता है,अत: इस प्रकार के कार्य भी हो सकते है,मंगल कठोर और बुध मुलायम होता है,जातक के भाई के साथ किसी प्रकार का धोखा भी हो सकता है।

सूर्य मंगल और गुरु युति फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य मन्गल और गुरु के साथ होने पर जातक का पिता प्रभावशाली होता है,जातक का समाज में स्थान उच्च का होता है,जीवात्मा संयोग भी बन जाता है,सूर्य और गुरु मिलकर जातक को मंत्री वाले काम भी देते है,अगर किसी प्रकार से राज्य या राज्यपरक भाव का मालिक हो,जातक का भाग्योदय उम्र की चौबीसवें साल के बाद चालू हो जाता है,जातक के पिता को अधिकार में काफ़ी कुछ मिलता है,जमीन और जागीरी वाले ठाठ पूर्वजों के जमाने के होते है।

सूर्य मंगल और शुक्र की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य मन्गल और शुक्र से पिता के पास एक भाई और एक बहिन का संयोग होता है,पिता की सहायतायें एक स्त्री के लिये हुआ करती है,जातक का चाचा अपने बल से पिता का धन प्राप्त करता है,जातक की पत्नी के अन्दर अहम की भावना होती है,और वह अपने को दिखाने की कोशिश करती है,एक बहिन या जातक की पुत्री के पास अकूत धन की आवक होती है,जातक के एक भाई की उन्नति शादी के बाद होती है।

सूर्य मंगल और शनि की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ मंगल और शनि के होने से जातक की सन्तान को कष्ट होता है,पिता के कितने ही दुश्मन होते है,और पिता से हारते भी है,जातक की उन्नति उम्र की तीस साल के बाद होती है,जीवन के अन्दर संघर्ष होता है,और जितने भी अपने सम्बन्धी होते है वे ही हर काम का विरोध करते है,भाई को अनिष्ट होता है,स्थान परिवर्तन समस्याओं के चलते रहना होता रहता है,कार्य कभी भी उंची स्थिति के नही हो पाते है,कारण सूर्य दिन का राजा है और शनि रात का राजा है दोनो के मिलने से कार्य केवल सुबह या शाम के रह जाते है,केवल पराक्रम से ही जीवन की गाडी चलती रहती है।

सूर्य मंगल और राहु की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य मन्गल के साथ राहु के होने से इन तीनो का योग पिता की कामों में किसी प्रकार की इन्डस्ट्री की बात का इशारा देता है,जातक की एक भाई की दुर्घटना किसी तरह से होती है,जातक का अन्तिम जीवन परेशानी में होता है,पुत्र से जातक को कष्ट होता है,कम्प्यूटर या फ़ोटोग्राफ़ी का काम भी जातक के पास होता है।

सूर्य मंगल और केतु की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य मन्गल और केतु के साथ होने से जातक के परिवार में हमेशा अनबन रहती है,जातक को कानून का ज्ञान होता है,और जातक का जीवन आनन्द मय नही होता है उसका स्वभाव रूखापन लिये होता है,नेतागीरी वाले काम होते है,एक पुत्र को परेशानी ही रहती है,जातक के शरीर में रक्त विकार हुआ करते है।

सूर्य बुध और चन्द्र की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ बुध और चन्द्रमा की युति होने से पिता का जीवन बुद्धि जीवी कामो में गुजरता है,पिता कार्य के संचालन में माहिर होता है,जातक या जातक का पिता दवाइयों वाले कामों के अन्दर माहिर होते है,चन्द्रमा फ़ल फ़ूल या आयुर्वेद की तरफ़ भी इशारा करता है,इसलिये बुध व्यापार की तरफ़ भी इशारा करता है,जातक की शिक्षा में एक बार बाधा जरूर आती है लेकिन वह किसी न किसी प्रकार से अपनी बाधा को दूर कर देता है।

सूर्य बुध और मंगल की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ बुध और मन्गल के होने से जातक के पिता को भूमि का लाभ होता है,जातक की शिक्षा मे अवरोध पैदा होता है,जातक के भाइयों के अन्दर आपसी मतभेद होते है,जो आगे चलकर शत्रुता में बदल जाते है।

सूर्य बुध और गुरु की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य बुध और गुरु का साथ होने से जातक जवान से ज्ञान वाली बातों का प्रवचन करता है,योग और उपासना का ज्ञानी होता है,पिता को उसके जीवन के आरम्भ मे कठिनाइयों का सामना करना पडता है,लेकिन जातक के जन्म के बाद पिता का जीवन सफ़ल होना चालू हो जाता है,जातक का एक भाई लोकप्रिय होता है,पिता को समाज का काम करने मे आनन्द आता है और वह अपने को सन्यासी जैसा बना लेता है।

सूर्य बुध और शुक्र की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ बुध और शुक्र के होने से जातक की एक संतान बहुत ही शिक्षित होती है,उसके पास भूमि भवन और सवारी के अच्छे साधन होते है,पिता के जीवन में दलाली बाले काम होते है,वह शेयर या भवन या भूमि की दलाली के बाद काफ़ी धन कमाता है,जातक या जातक के पिता को दो स्त्री या दो पति का सुख होता है,जातक समाज सेवी और स्त्री प्रेमी होता है।

सूर्य बुध और शनि की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य बुध के साथ शनि के होने पर जातक के पिता के साथ सहयोग नही होता है,पिता के पास जो भी काम होते है वे सरकारी और बुद्धि से जुडे होते है,बुद्धि के साथ कर्म का योग होता है,जातक को सरकार से किसी न किसी प्रकार की सहायता मिलती है,राजकीय सेवा में जाने का पूरा पूरा योग होता है।

सूर्य बुध और राहु की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य बुध के साथ राहु के होने से जातक एक पिता और पितामह दोनो ही प्रसिद्ध रहे होते है,पिता के पास धन और भूमि भी होती है,लेकिन वह जातक के जन्म के बाद धन को दवाइयों या आकस्मिक हादसों मे अथवा शराब आदि में उडाना चालू कर देता है,एयर लाइन्स वाले काम या उनसे सम्बन्धित एजेन्सी वाले काम भी मिलते है,यात्राओं को अरेन्ज करने वाले काम और सडकॊ की नाप जोख के काम भी मिलते है,जातक को पैतृक सम्पत्ति कम ही मिल पाती है।

सूर्य बुध और केतु की युति का फल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
सूर्य के साथ बुध और केतु होने से जातक के मामा का परिवार प्रभावी होता है,पिता या जातक को कोर्ट केशो से और बेकार के प्रत्यारोंपो से कष्ट होता है,पिता के अवैद्य संबन्धों के कारण परिवार में तनाव रहता है,जातक को इन बातो से परेशानी होती है।

पं देवशर्मा
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

Posted By KanpurpatrikaSunday, December 27, 2020

Saturday, December 26, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,28 दिसम्बर 2020, सोमवार,,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,28 दिसम्बर 2020, सोमवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

28 दिसम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 14, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र रोहिणी सायं 3:40 तक तदनन्तर मृगशिरा, सूर्योदय 7:30am, सूर्यास्त 5:29pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 पिशाचमोचन श्राद्ध

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*बच्चों की शिक्षा में कुछ अवरोध आ सकता है। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। धन का अपव्यय न करें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क होकर डील करनी चाहिये। मन में किसी बात को लेकर असन्तोष रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*अप्रिय लोगों से भेंट हो सकती है। समय आपके लिये अनुकूल है लेकिन इसका सही उपयोग करने में लापरवाही कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में अत्यधिक निकटता हो सकती है। सुख और विलास की वस्तुओं में धन खर्च होगा। कारोबार में कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):आज आपको कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने पद की चिन्ता रहेगी। आपकी योग्यता को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलेगा। नये व्यवसाय में थोड़ी परेशानी और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर दिन व्यतीत करना चाहिये।

🦀 *कर्क (Cancer):*सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पूरा दिन मनोरञ्जन भरी गतिविधियों से युक्त रहेगा। कारोबार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। धर्म और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। व्यापार और किसी नवाचारी प्रोजेक्ट में आपको अपेक्षा से बेहतर सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। लोग आपकी भावनाओं का अनादर कर सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी से अपने मन की बात करेंगे। लेकिन आपको गुस्सा करने से बचना चाहिये। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।

⚖ *तुला (Libra):*ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। किसी पुरानी घटना को लेकर चिन्तित रहेंगे। नया काम शुरू करना उचित नहीं है। साझेदारी वाले व्यवसाय में थोड़ी अनबन हो सकती है। ध्यान बटा होने के कारण आपके कार्य बाधित हो सकते हैं। इसीलिये आज

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*सरकारी तंत्र का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके सभी कार्य आज समय पर पूरे हो जायेंगे। व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों पर भारी पड़ेंगे। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। नये विचार और ऊर्जा के साथ काम करना लाभकारी होगा। भविष्य के अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुखों का आनन्द उठायेंगे। अपनी जॉब और व्यवसाय के प्रति समर्पित रहेंगे। बुरे स्वप्नों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको स्थिर होकर कार्य करना चाहिये। रुके हुये कार्य शुरू होने की सम्भावना है।

🐊 *मकर (Capricorn):*पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। प्रेमी जन आपसे ‘क्वालिटी टाइम’ की अपेक्षा रख सकता है। आय में काफी अच्छी गति आयेगी। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। जोखिम भरे निवेश से बचें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* छात्रों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी नकारात्मक सूचना से परेशान हो सकते हैं। यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। शाम को किसी झगड़े और विवाद से बचना चाहिये। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता हो सकती है जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*किसी मनोनुकूल कार्य के पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति काफी आस्थावान रहेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहने वाली हैं। राजनीति से जुड़े लोग आज जनता के बीच काफी सक्रिय रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, December 26, 2020

Friday, December 25, 2020

कुंडली मे ऐसे करें दशा फल निर्धारण

Filled under:

इस बार हम जानेंगे की दशाफल का निर्धारण कैसे करें। विंशोत्‍तरी दशा काल निर्धारण का अति महत्‍वपूर्ण औजार है। दशाफल अर्थात किस दशा में हमें क्‍या फल मिलेगा। दशाफल निर्धारण के लिए कुछ बातें ध्‍यान रखने योग्‍य हैं -

1- सर्वप्रथम तो यह कि किसी भी मनुष्‍य को वह ही फल मिल सकता है जो कि उसकी कुण्‍डली में निर्धारित हो। उदाहरण के तौर पर अगर किसी की कुण्‍डली में विवाह का योग नहीं है तो दशा कितनी भी विवाह देने वाली हो, विवाह नहीं हो सकता।

2- कितना फल मिलेगा यह ग्रह की शुभता और अशुभता पर निर्भर करेगा। ग्रहों की शुभता और अशुभता कैसे जानें इसकी चर्चा हम 'फलादेश के सामान्‍य नियम' शीर्षक के अन्‍तर्गत कर चुके हैं, जहां हमनें 15 नियम दिए थे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी दशा में नौकरी मिलने का योग है और दशा का स्‍वामी सभी 15 दिए हुए नियमों के हिसाब से शुभ है तो नौकरी बहुत अच्‍छे वेतन की मिलेगी। ग्रह शुभ नहीं है तो नौकरी मिली भी तो तनख्‍वाह अच्‍छी नहीं होगी।

3- कोई भी दशा पूरी तरह से अच्‍छी या बुरी नहीं होती है। जैसे किसी व्‍यक्ति को किसी दशा में बहुत अच्‍छी नौकरी मिलती है परन्‍तु उसके पिता की मृत्‍यु हो जाती है तो दशा को अच्‍छा कहेंगे या बुरा? इसलिये दशा को अच्‍छा या बुरा मानकर फलादेश करने की बजाय यह देखना चाहिए कि उस दशा में क्‍या क्‍या फल मिल सकते हैं।

किसी दशा में क्‍या फल मिलेगा?

दशाफल महादशा, अन्‍तर्दशा और प्रत्‍यन्‍तर्दशा स्‍वामी ग्रहों पर निर्भर करता है। ग्रहों कि निम्‍न स्थितियों को देखना चाहिए और फिर मिलाजुला कर फल कहना चाहिए -

1- ग्रह किस भाव में बैठा है। ग्रह उस भाव का फल देते हैं जहां वे बैठै होते हैं। यानी अगर कोई ग्रह सप्‍तम भाव में स्थित है और जातक की विवाह की आयु है तो उस ग्रह की दशा विवाह दे सकती है, यदि उसकी कुण्‍डली में विवाह का योग है।

2- ग्रह अपने कारकत्‍व के हिसाब से भी फल देते हैं। जैस सूर्य सरकारी नौकरी का कारक है अत: सूर्य की दशा में सरकारी नौकरी मिल सकती है। इसी तरह शुक्र विवाह का कारक है। समान्‍यत: देखा गया है कि दशा में भाव के कारकत्‍व ग्रह के कारकत्‍व से ज्‍यादा मिलते हैं।

3- ग्रह किन ग्रहों को देख रहा है और किन ग्रहों से दृष्‍ट है। दृष्टि का असर भी ग्रहों की दशा के समय मिलता है। दशा के समय दृष्‍ट ग्रहों असर भी मिला हुआ होगा।

4- सबसे महत्‍वपर्ण और अक्‍सर भूला जाने वाला तथ्‍य यह है कि ग्रह अपने नक्षत्र स्‍वामी से बहुत अधिक प्रभावित रहता है। ग्रह वह सभी फल भी देता है जो उपरोक्‍त तीन बिन्‍दुओं के आधार पर ग्रह का नक्षत्र स्‍वामी देगा। उदाहरण के तौर पर अगर को ग्रह 'अ' किसी ग्रह 'ब' के नक्षत्र में है और ग्रह 'ब' सप्‍तम भाव में बैठा है। ऐसी स्थिति में ग्रह 'अ' कि दशा में भी विवाह हो सकता है, क्‍योंकि सप्‍तम भाव विवाह का स्‍थान है।

5- राहु और केतु उन ग्रहों का फल देते हैं जिनके साथ वे बैठे होते हैं और दृष्टि आदि से प्रभावित होते हैं।

6- महादशा का स्‍वामी ग्रह अपनी अन्‍तर्दशा में अपने फल नहीं देता। इसके स्‍थान पर वह पूर्व अन्‍तर्दशा के स्‍वयं के अनुसार संशोधित फल देता है।

7- उस अन्‍तर्दशा में महादशा से संबन्धित सामान्‍यत: शुभ फल नहीं मिलते जिस अन्‍तर्दशा का स्‍वामी महादशा के स्‍वामी से 6, 8, या 12 वें स्‍थान में स्थित हो।

8- अंतर्दशा में सिर्फ वही फल मिल सकते हैं जो कि महादशा दे सके। इसी तरह प्रत्‍यन्‍तर्दशा में वही फल मिल सकते हैं जो उसकी अन्‍तर्दशा दे सके।

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 25, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,27 दिसम्बर 2020,रविवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,27 दिसम्बर 2020,रविवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

27 दिसम्बर 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 28, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि त्रयोदशी 6:28 प्रातः ,28 दिसंबर तक, तदन्तर चतुर्दशी, कृतिका 1:19 दोपहर तक तदन्तर  रोहणी,  सूर्यउदय 6:54 प्रातः, सूर्यास्त 5:23 सायं , राहुकाल  04:06 सायं से 05:25  तक। 

तिथि विशेष  प्रदोष व्रत

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कठोर वचन बोलने से आपको बचना चाहिये। मन में अज्ञात भय रहेगा। नये कार्यों की योजना बना सकते हैं। खानपान और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। दूसरों के निजी मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कारोबार के विवाद शान्त होंगे। आपके यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):धनागमन प्रभावित हो सकता है। कोई बड़ा कारोबारी निर्णय आज न लें। दिखावे में धन खर्च करेंगे। कार्य न बनने के कारण आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको बुरा समाचार मिल सकता है। क्षमता से अधिक काम करने के कारण नुकसान हो सकता है।

🦀 *कर्क (Cancer):*मन शान्त और तनावमुक्त रहेगा। अचानक धन प्राप्त होने से प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

🦁 *सिंह (Leo):समाज सेवा से जुड़े कार्यों में शामिल लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मन की अस्थिरता और उद्विग्नता समाप्त होगी। करियर में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिरता रहेगी। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। मनपसन्द भोजन का आनन्द उठायेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*उच्च अधिकारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कुटिल और दुष्ट बुद्धि वाले लोगों की संगत का त्याग करें। नये जनसम्पर्क स्थापित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव दूर होगा। कार्यभार ज्यादा होने के कारण थकान हो सकती है।अवरोध आ सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*आज आपको कुछ सावधान रहना चाहिये। यदि किसी कार्य को लेकर सहज नहीं हैं तो उसे टालना फिलहाल उचित होगा। आज आपको गूढ विषयों को लेकर विशेष लगाव हो सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। नींद भरपूर मात्रा में लें वरना शरीर में अकड़न और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*कार्यक्षेत्र के संघर्ष कर्म होंगे। प्रेम सम्बन्धों को ज्यादा समय देंगे। यदि किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो दिन अनुकूल है। साझेदारी वाले कार्यों में विश्वास में कमी आ सकती है। विनिर्माण सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स में तेजी आयेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*परिश्रम द्वारा किये गये कार्य सफल सिद्ध होंगे। युवा वर्ग के लोगों में कुछ नया और रचनात्मक करने की प्रेरणा उत्पन्न होगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*पुरानी समस्यायें दोबारा खड़ी हो सकती है। क्रोध के बजाय धैर्य के साथ उसका समाधान खोजें। परिवार और बच्चों को भी व्यस्तता के बीच समय अवश्य निकालें। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। लोग अकारण ही आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे और गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। कारोबार में ज्यादा बड़ा निवेश आज न करें। अपनी कार्यशैली में सुधार करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। अपने विचार सकारात्मक रखें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*कार्य के प्रति समर्पण भाव से काम करेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। धार्मिक और अध्यात्मिक विचार के प्रभाव में रहेंगे। आपको अड़ियल होने के बजाय दूसरों के विचारों को भी ध्यान पूर्वक सुनना चाहिये।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 25, 2020