Sunday, December 20, 2020

जानिए कुंडली मे नवग्रह के कारकत्‍व एवं स्‍वभाव -

Filled under:

जानिए कुंडली मे नवग्रह के कारकत्‍व एवं स्‍वभाव -

–वैदिक ज्योतिष के अनुसार  प्रत्येक कुंडली में कुछ शुभ ग्रह होते है जो अपनी अवस्था के अनुसार आपको शुभ फल देने वाल होते हैं . ये कुंडली के कारक ग्रह कहे जाते हैं.  करक ग्रह वे ग्रह होते हैं जो जिस भी स्थान से बैठते हैं और जिस भाव को भी देखते है उस भाव के फलों में वृद्धि करते हैं.

ज्योतिष में कुल 9 ग्रहों की गणना की जाती है। इनमें सूर्य, चंद्र, बृहस्पति (गुरु), शुक्र, मंगल, बुध, ‍श‍िन मुख्य ग्रह तथा राहु-केतु छाया ग्रह माने जाते हैं। इन ग्रहों में सूर्य-मंगल क्रूर ग्रह तथा शनि, राहु व केतु पाप ग्रह माने जाते हैं।

किसी भी कारक ग्रह के फल का अध्ययन करते समय हमे इस भाव का ध्यान अवस्य रखना चाहिए की वो यदि अपनी उच्च राशि मूलत्रिकोण राशि या खुद की राशि में होगा तो उसके सम्पूर्ण शुभ फल जातक को मिलेंगे यदि वो शत्रु राशि या नीच की राशि में हुआ तो उसके शुभ फल में बिलकुल न्यूनता आ जायेगी  | साथ ही ये भी देखना जरूरी है की कारक ग्रह कुंडली के किस भाव में है जैसे यदि त्रिक भाव में हुआ तो इन भावों से सम्बन्धित फल में वृद्धि कर देगा जैसे छटे भाव में हुआ तो ऋण रोग शत्रु में वृद्धि करेगा.


सूर्य 

स्‍वभाव: चौकौर, छोटा कद, गहरा लाल रंग, पुरुष, क्षत्रिय जाति, पाप ग्रह, सत्वगुण प्रधान, अग्नि तत्व, पित्त प्रकृति है।

कारकत्‍व: राजा, ज्ञानी, पिता, स्‍वर्ण, तांबा, फलदार वृक्ष, छोटे वृक्ष, गेंहू, हड्डी, सिर, नेत्र, दिमाग़ व हृदय पर अपना प्रभाव रखता है।

चन्द्र –

स्‍वभाव: गोल, स्त्री, वैश्य जाति, सौम्य ग्रह, सत्वगुण, जल तत्व, वात कफ प्रकृति है।

कारकत्‍व: सफेद रंग, माता, कलाप्रिय, सफेद वृक्ष, चांदी, मिठा, चावल, छाती, थूक, जल, फेंफड़े तथा नेत्र-ज्योति पर अपना प्रभाव रखता है।

मंगल –

स्‍वभाव: तंदुरस्‍त शरीर, चौकौर, क्रूर, आक्रामक, पुरुष, क्षत्रिय, पाप, तमोगुणी, अग्नितत्व, पित्त प्रकृति है।

कारकत्‍व: लाल रंग, भाई बहन, युद्ध, हथियार, चोर, घाव, दाल, पित्त, रक्त, मांसपेशियाँ, ऑपरेशन, कान, नाक आदि का प्रतिनिधि है।

बुध –

स्‍वभाव: दुबला शरीर, नपुंसक, वैश्य जाति, समग्रह, रजोगुणी, पृथ्वी तत्व व त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) प्रकृति है।

कारकत्‍व: हरा रंग, चना, मामा, गणित, व्‍यापार, वायुरोग, वाक्, जीभ, तालु, स्वर, गुप्त रोग, गूंगापन, आलस्य व कोढ़ का प्रतिनिधि है।

बृहस्पति –

स्‍वभाव: भारी मोटा शरीर, पुरुष, ब्राह्मण, सौम्य, सत्वगुणी, आकाश तत्व व कफ प्रकृति है।

कारकत्‍व: पीला रंग, वेद, धर्म, भक्ति, स्‍वर्ण, ज्ञानी, गरु, चर्बी, कफ, सूजन, घर, विद्या, पुत्र, पौत्र, विवाह तथा गुर्दे का प्रतिनिधित्व करता है।

शुक्र –

स्‍वभाव: सुन्‍दर शरीर, स्त्री, ब्राह्मण, सौम्य, रजोगुणी, जल तत्व व कफ प्रकृति है।

कारकत्‍व: सफेद रंग, सुन्‍दर कपडे, सुन्‍दरता, पत्‍नी, प्रेम सम्‍बन्‍ध, वीर्य, काम-शक्ति, वैवाहिक सुख, काव्य, गान शक्ति, आँख व स्त्री का प्रतिनिधि है।

शनि –

स्‍वभाव: काला रंग, धसी हुई आंखें, पतला लंबा शरीर, क्रूर, नपुंसक, शूद्रवर्ण, पाप, तमोगुणी, वात कफ प्रकृति व वायु तत्व प्रधान है।

कारकत्‍व: काला रंग, चाचा, ईर्ष्‍या, धूर्तता, चोर, जंगली जानवर, नौकर, आयु, तिल, शारीरिक बल, योगाभ्यास, ऐश्वर्य, वैराग्य, नौकरी, हृदय रोग आदि का प्रतिनिधि है।

राहु व केतु –

स्‍वाभाव: पाप ग्रह, चाण्डाल, तमोगुणी, वात पित्त प्रकृति व नपुंसक हैं।

कारकत्‍व: गहरा धुंए जैसा रंग, पितामह मातामह, धोखा, दुर्घटना, झगडा, चोरी, सर्प, विदेश, चर्म रोग, पैर, भूख व उन्नति में बाधा के प्रतिनिधि हैं।

राहु का स्‍वाभाव शनि की तरह और केतु का स्‍वाभाव मंगल की तरह होता है।

Horoscope
भाव, ग्रह और राशि की अब आपको पर्याप्‍त जानकारी हो चुकी है और आप शुरूआती भविष्‍यफल के लिए तैयार हैं। एक उदाहरण से जानते हैं कि इस जानकारी का प्रयोग भविष्‍यफल जानने के लिए कैसे किया जाय। अपनी उदाहरण कुण्‍डली एक बार फिर देखते हैं। माना की हमें कुण्‍डली वाले के रंग रूप के विषय में जानना है। अब हम जानते हैं कि रंग रूप के लिए विचारणीय भाव प्रथम भाव है। प्रथम भाव, जिसे लग्‍न भी कहते हैं, का स्‍वामी शनि है क्‍योंकि प्रथव भाव में ग्‍यारह नम्‍बर की राशि अर्थात कुम्‍भ राशि पड़ी है और कुम्‍भ राशि का स्‍वामी शनि होता है। तो कुण्‍डली वाले का रूप रंग शनि से प्रभावित रहेगा। शनि सूर्य और बुध के साथ सप्‍तम भाव में सिंह राशि में स्थित है। सिंह राशि का स्‍वामी भी सूर्य है अत: रंग रूप पर सूर्य का प्रभाव भी रहेगा। शनि का स्‍वभाव - काला रंग, धसी हुई आंखें, पतला लंबा शरीर, क्रूर, नपुंसक, शूद्रवर्ण, पाप, तमोगुणी, वात कफ प्रकृति व वायु तत्व प्रधान है। और सूर्य का स्‍वाभाव - चौकौर, छोटा कद, गहरा लाल रंग, पुरुष, क्षत्रिय जाति, पाप ग्रह, सत्वगुण प्रधान, अग्नि तत्व, पित्त प्रकृति है। अत: जातक पर इन दोनों का मिला जुला स्‍वाभाव होगा।

Posted By KanpurpatrikaSunday, December 20, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,22 दिसम्बर 2020,मंगलवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,22 दिसम्बर 2020,मंगलवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

22 दिसम्बर 2020, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्लपक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 8, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि अष्टमी 06:14 दोपहर  तक तदन्तर नवमी, उत्तर भाद्रपद 1:38 प्रातः तदन्तर रेवती,  सूर्यउदय 6:53 प्रातः, सूर्यास्त 5:22 सायं , राहुकाल  02:45 से 04:03 दोपहर तक। ।

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*शरीर में थकान और कमजोरी हो सकती है। किसी लम्बी यात्रा की योजना बनेगी। अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे। आज आपको सकारात्मक होना चाहिये। व्यय बढ़ने के कारण आर्थिक समस्या हो सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*शुभचिन्तकों से आपको अच्छी सलाह प्राप्त होगी। जीवनसाथी से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। विद्यार्थी बौद्धिक चर्चाओं और विचारों में व्यस्त रहेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होने से कार्य को बेहतर बनाने की प्रेरणा रहेगी। प्रणय सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी।

👭 *मिथुन (Gemini):*आपके कार्यों में कोई हस्तक्षेप न करें इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र की परेशानियों के बाद भी उस पर नियन्त्रण पा लेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*शैक्षणिक कार्यों में आप अपना समय बितायेंगे। नये सम्बन्धों को लेकर सजग रहें। कोई पुराना कार्य आज पूरा कर सकते हैं। कारोबार में नया प्रयोग करने का विचार बना सकते हैं। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):*सरकारी कार्यों में समस्या आ सकती है। आपको मेहनत का लाभ नहीं मिलेगा। किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। आपको चोट और पेटदर्द की समस्या हो सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपको मन लगाकर काम करना चाहिये। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र को लेकर परेशानी दूर होगी। किसी जॉब के लिये इंटरव्यू में बैठ सकते हैं। व्यापार में आपको अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा।

⚖ *तुला (Libra):*परिवार जनों के साथ ज्यादा समय बितायेंगे। नयी नौकरी मिलने की सम्भावना प्रबल है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*मौज-मस्ती और मनोरञ्जन में समय व्यतीत होगा। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज ले सकते हैं। पुराने मित्रों से सम्पर्क मिलेगा। जॉब में परेशानियाँ आ सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। सन्तान के व्यवहार से आप प्रसन्न नहीं रहेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*आप लोगों की भावनाओं का ध्यान रखेंगे। आपके मन में कुछ अच्छा करने का संकल्प होगा। भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। परिवार में आपकी लोकप्रियता बढ़ने वाली है। आर्थिक परेशानियों का निवारण होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* विचारों में स्पष्टता रखनी आवश्यक है। मन में निराशा और आलस्य के भाव पनप सकते हैं। पुरानी और नकारात्मक यादों से दूरी बनाकर रखें। बड़े और अनुभवी लोगों से सलाह लें वो आपके लिये हितकर होगी। प्रेमी जनों को कुछ अलगत्व का सामना करना पड़ सकता है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*विदेशी भूमि से व्यापार करने वाले लोगों को बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कहीं बाहर घूमने जाने के योग बन रहे हैं। अपेक्षा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। अपने आचरण और व्यवहार पर नियन्त्रण रखें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार रहेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, December 20, 2020

Saturday, December 19, 2020

कुण्डली में चंद्र की स्थिति दर्शाती है कि - आपके विचार कैसे हैं ?

Filled under:

• इन्सान के मन की संकल्प-शक्ति और ईच्छा-शक्ति - विचारों को जन्म देती है । ये विचार अच्छे भी हो सकते है और बुरे भी हो सकते हैं । फिर एक प्रक्रिया का जन्म होता है  - एक वैचारिक शक्ति का उदय होता है । इस वैचारिक शक्ति से शरीर मे थरथराहट पैदा होती है जो बढ़ती जाती है फिर एक लहर के रूप में परिवर्तित हो जाती है और धीरे-धीरे इसमे दबाव पैदा करने की शक्ति आ जाती है । ये दबाव व्यक्ति को कर्म करने को प्रेरित करता है । इससे व्यक्ति उस दिशा में कर्म करता है - जैसी उसकी वैचारिक शक्ति होती है । यहीं से ये शक्ति शरीर की आवश्यकता के अनुसार ऊर्जा के विभिन्न रूपों में प्रकट होती है । फिर - ये ऊर्जा शरीर पर प्रभाव डालने लगती है । 
विभिन्न रूपों में ऊर्जा का एक रूप परमाणु अथवा अणु के रूप में प्रकट होता है । जिससे शरीर के ऊतक अथवा कोशिकायें बनती है और फिर इनसे शारीरिक अंग पुष्ट होते है अथवा नये अंग बनते है ।
अब - अच्छे विचार, रचनात्मक विचार और उन्नतिशील विचार इंसान को सुंदर, हष्ट-पुष्ट और सफल बनाते हैं । लेकिन - बुरे विचार, विध्वंसक विचार और नकारात्मक विचार इन्सान को असुंदर, रोगी और मलिन बनाते हैं । 
अपनी ऊर्जा को हम जिस रूप में उपयोग करेंगे उसका वैसा ही फल हमारे समक्ष प्रकट होगा । इसका जन्म हमारे विचारों से होता है ।
हमारे विचार - हमारे मन से उपजते है और मस्तिष्क में पनपते है । हमारे मन का कारक ग्रह - चंद्र है । कुण्डली में चंद्र की स्थिति दर्शाती है कि - आपके विचार कैसे हैं ? हमारी बुद्धी का कारक बुध है और कुण्डली में बुध की स्थिति दर्शाती है कि - हमारे विचार कैसे पनपते है । जब ये दोनों पीड़ित होते है - तभी मनोविकार पैदा होता है । जब - ये दोनों बलवान होते हैं - तभी व्यक्ति बुद्धीमान, सफल और आकर्षक होता है ।
जहाँ - बलवान चंद्र, व्यक्ति को व्यवहार कुशल और दुनियादारी में दक्ष बनाता है । वहीं - उसके विचारों को रचनात्मक और सुन्दर बनाता है - जिससे व्यक्ति उत्साहित रहता है और उसके शरीर मे प्रफुल्लित ऊतकों और कोशिकाओं का निर्माण होता है और व्यक्ति निरोगी रहता है । इसके विपरीत निर्बल चंद्र, व्यक्ति को निराश और हतोत्साहित बनाता और उसके अंतर्मन में मलिन तथा विध्वंसक विचारों का जन्म होता है - जिससे उसके शरीर मे निर्बल ऊतकों और कोशिकाओं का निर्माण होता है - जो अंत मे रोग का कारण बनते हैं ।
वैसे - तो चंद्र और बुध को बलवान बनाने के बहुत से उपाय हैं । 
जैसे - रत्न पहनना, पूजा-पाठ और मंत्रोउच्चारण करना, यंत्र स्थापित करना, इन दोनो ग्रहों से संबंधित खान-पान, रंग और जड़ी-बूटी का उपयोग करना - इत्यादि ।
लेकिन - प्राणायाम इसका सबसे बेहतरीन उपाय है । प्राणायाम करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और इससे कुण्डली में कर्क-राशि बलवान होती है - जिसका स्वामी चंद्र है । जब फेफड़े सशक्त होकर कार्य करते हैं - तो अधिक ऑक्सिजन को शरीर मे प्रवेश कराते है । ऑक्सिजन का स्वामी बुध है । बुध - चंद्र का पुत्र है । बाप, बेटे के लिये रास्ता तो बनाता ही है । निरन्तर प्राणायाम करने से मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट मिलता है जिससे खाना सहज ही पच जाता है और शरीर हष्ट-पुष्ट बनता है । इससे पेट साफ होता है और छोटी-आँत ज्यादा लचीली हो जाती है - जिसका स्वामी बुध है ।
जब शरीर मे ऑक्सिजन की बढ़ोतरी होती है तब शरीर से कार्बन-डाइऑक्साइड विदा होने लगती है । कार्बन-डाइऑक्साइड - राहु है । जब राहु का प्रभाव कम होने लगे तो सहज ही मलिन, बुरे और विध्वंसक विचार कम हो जायेंगे । शरीर मे ऑक्सीजन और कार्बन-डाइऑक्साइड का अनुपात ही शरीर के रोगी और निरोगी होने को तय करता है ।
जब - पेट साफ हो, छोटी आँत लचीली हो और शरीर हष्ट-पुष्ट हो तो 'पिट्यूटरी-ग्लैण्ड' पीयूष-ग्रंथि हरकत में आती है । इसका स्वामी भी बुध है - ये हरकत में हो तो विचारों को उन्नतिशील ढंग से पनपने का मौका मिलता है । ये दाहिने कान के ऊपर और माथे के अन्तिम छोर पर होती है । इसकी हरकत फिर एक चमकीली नीली लहर को पैदा करती है जो पिनियल-ग्लैण्ड की ओर जाती है । पिनियल-ग्लैण्ड अथवा आज्ञा-चक्र का स्वामी चंद्र है । सूर्य भी आज्ञा-चक्र का स्वामी है - परन्तु को किसी और सन्दर्भ में है । बहरहाल, पिनियल-ग्लैंड से न्यूरॉन्स की सप्लाई होती है - जो शरीर के सुरक्षा-तंत्र को मजबूत करते हैं । पिनियल-ग्लैंड अथवा आज्ञा-चक्र के सक्रीय होने से विचारों पर भी नियंत्रण हो जाता है । 
इस तरह प्राणायाम करने से चंद्र और बुध तथा इनके उपकरण बलवान होते चले जाते हैं ।
सुरेश भारद्वाज - उल्हासनगर, मुम्बई

Posted By KanpurpatrikaSaturday, December 19, 2020

मनोकामना पूर्ण करने का उपाय

Filled under:

ज्योतिष के मुताबिक रोज़ाना 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Posted By KanpurpatrikaSaturday, December 19, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,21 दिसम्बर 2020,सोमवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,21 दिसम्बर 2020,सोमवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

21 दिसम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 7, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि सप्तमी 04:14 दोपहर  तक तदन्तर अष्टमी, पूर्व भाद्रपद 11:03 रात्रि तक तदन्तर उत्तर भाद्रपद,  सूर्यउदय 6:53 प्रातः, सूर्यास्त 5:21 सायं , राहुकाल  08:11 से 09:30 प्रातः तक। साल का सबसे छोटा दिन।

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*पूरे उत्साह के साथ अपने काम करेंगे। भूमि-सम्पत्ति में निवेश करने के लिये समय शुभ रहेगा। आपको खुशी का एहसास होगा। व्यापारियों को बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लोग आपसे काफी आकर्षित रहने वाले हैं। मित्रों से उपहार मिल सकता है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार और कारोबार में सन्तुलन रहेगा। मन सन्तुष्ट रहेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अध्यात्मिक विचारों से ओत-प्रोत रहेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):*आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आपकी वाक्पटुता की प्रशंसा होगी। अपने काम को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें। आपके भीतर सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*जीवनसाथी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपना चरित्र अच्छा रखें। दिनचर्या का क्रम बिगड़ने न दें। आलस्य से आपको बचना चाहिये। अनहोनी ही आशंका रहेगी। महिलाओं से अपना व्यवहार अच्छा रखें।

🦁 *सिंह (Leo):*व्यापार में नये समझौते कर सकते हैं। नये वस्त्र और आभूषण पर धन खर्च करेंगे। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है। टीमवर्क की तरह काम करने से कठिन लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन का तनाव दूर होगा। मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपको बड़े अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास का बेहतरीन लाभ मिलेगा। कारोबार में शानदार लाभ प्राप्त होगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।

⚖ *तुला (Libra):*मित्रों से आपको बेहतर सलाह प्राप्त होगी। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके घर में सुख-समृद्धि रहेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का मजबूती से सामना करना पड़ेगा। आप पूरे उत्साह से काम करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये बहुत अच्छा समय है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*सीनियर्स के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक समस्या के कारण परेशानी होगी। गुस्से और उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। अपनी क्षमता का सही प्रयोग नहीं कर पायेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*कार्यक्षेत्र की परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद शानदार रहेगा। किसी नयी डील की शुरुआत कर सकते हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी में आपकी सैलरी बढ़ सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा का सार्थक प्रयोग करने का प्रयास करेंगे। कम प्रयास से लाभ प्राप्त होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* आज आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक निर्णय सहमति लें। विवादों को टालना आपके लिये बेहतर होगा। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़ों की सलाह का अनुसरण करना लाभकारी होगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*अनायास खर्च सामने आ सकते हैं। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सँभाल कर रखें। सोच-समझकर ही आपको बोलना चाहिये। ऑफिस में आपके व्यवहार से लोग नाराज हो सकते हैं।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, December 19, 2020