Sunday, November 22, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,24 नवम्बर 2020, मंगलवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,24 नवम्बर 2020, मंगलवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

24 नवम्बर 2020, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 10, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि दशमी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद दोपहर 3:32 तक तदनन्तर उत्तराभाद्रपद, सूर्योदय 6:35 प्रातः, सूर्यास्त 5:17 सांय, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी रखनी होगी। विरोधी आपकी मानसिक शान्ति को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। आपके चिड़चिड़े स्वभाव के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। इसीलिये अपना व्यवहार नम्र रखें।

🐂 *वृषभ (Tauras):* घर में अतिथि आ सकते हैं। व्यापार में साझेदारों से सम्बन्ध गहरे होंगे। जीवनसाथी की सलाह पर गौर अवश्य करें। ऑफिस में आपको बेहतरीन अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। व्यवसाय में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):* कोई उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क प्रगाढ़ होंगे। लम्बे समय से रुके हुए कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। समाज में आपकी छवि अच्छी रहेगी। दोपहर के बाद ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*पिता की सेहत का ध्यान रखें । पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष बहुत अच्छा रहेगा। आपको कारोबार विस्तार के लिये ऋण लेना पड़ेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। अपने काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):*घर से दूर जाने की इच्छा रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खींचतान हो सकती है। आपके बहुत से काम अधूरे छूट सकते हैं। आवश्यक पड़ने पर ही यात्रा करें। पुराने रोग उभर सकते हैं। अपनी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*प्रेमी जन के साथ विवाह तय हो सकता है। व्यापारिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा कार्य आसानी से कम प्रयत्नों में पूरा हो जायेगा। जोखिम भरे निवेशों से बचें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।

⚖ *तुला (Libra):*महिला सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपना काम समय पर पूरा कर लें। उच्चाधिकारियों से अपने प्रमोशन की चर्चा कर सकते हैं। अपने कार्यालय में कुछ इंटीरियर में बदलाव कर सकते हैं। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*घरेलू सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को अचानक धन लाभ या हानि हो सकती है। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। बच्चों के किसी कृत्य से मन आह्लादित होगा। युवा वर्ग अपने प्रणय जीवन को लेकर उदास हो सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):* आजीविका को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। उधार लेन-देन में सावधानी रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। दूषित भोजन के कारण पेट खराब हो सकता है।

🐊 *मकर (Capricorn):*ऑफिस से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। परिजनों और मित्रों से सम्बन्ध मधुर होंगे। घर में कोई आयोजन हो सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* आपके गलत निर्णयों के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। विवादित मामलों में अपनी राय देने से बचें। बेवजह गुस्सा न करें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*सन्तान की सफलता से मन हर्षित होगा। धार्मिक और पुण्य कार्यों में आप रुचि लेंगे। मन शान्त रहेगा। ज़िम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने के कारण परिवार और ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। मन में नयी इच्छा जागृत होगी।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, November 22, 2020

Saturday, November 21, 2020

*क्या है विष योग और 12 भावो में इसका शुभ अशुभ फल*

Filled under:

*क्या है विष योग और 12 भावो में इसका शुभ अशुभ फल*

आज हम जानेंगे पंडित चन्द्र कान्त शुक्ल से कुंडली मे   होने वाले विष योग के बारे में। फलदीपिका  ग्रंथ के अनुसार कुंडली मे शनि ग्रह आयु, मृत्यु, भय, दुख, अपमान, रोग, दरिद्रता, दासता, बदनामी, विपत्ति, निन्दित कार्य, नीच लोगों से सहायता, आलस, कर्ज, लोहा, कृषि उपकरण तथा बन्धन का विचार शनि ग्रह से करते है। 

वही शनि के विपरीत चंद्रमा एक शुभ परन्तु निर्बल ग्रह है। चन्द्रमा एक राशि का संक्रमण केवल 2 से 2½ दिन में पूरा कर लेता है। चन्द्रमा के कार्यकाल में मन की स्थिति, माता का सुख, सम्मान, सुख-साधन, मीठे फल, सुगन्धित फूल, कृषि, यश, मीठे, कांसा, चांदी, चीनी, दूध, कोयला, वस्त्र, तरल पदार्थ, स्त्री का सुख आदि आते हैं।

चन्द्रमा मन का कारक है और शनि का कारक तत्व दुखदाई है। अत: शनि-चन्द्र की युति मन को विचलित व दुखी करने वाली होती है। शनि के चन्द्रमा से अधिक अंश या अगली राशि में होने पर जातक अपयश का भागी होता है। सभी ज्योतिष ग्रंथों में शनि चन्द्र की युति का फल अशुभ कहा गया है।  अशुभ फलादेश के कारण इस युति को विष योग की संज्ञा दी गई है। विष योग का अशुभ फल जातक को चन्द्रमा और शनि की दशा में उनके बलानुसार अधिक मिलता है। कष्टक शनि, अष्टम शनि तथा साढ़ेसाती कष्ट बढ़ाती है।

कुण्डली के जिस भाव में विष योग स्थित होता है, उस भाव संबंधी कष्ट मिलते हैं। नजदीकी परिवारजन स्वयं दुखी रहकर विश्वासघात करते हैं। जातक को दीर्घकालीन रोग होते हैं और वह आर्थिक तंगी के कारण कर्ज से दबा रहता है। जीवन में सुख नहीं मिलता। जातक के मन में संसार से विरक्ति का भाव जागृत होता है और वह अध्यात्म की ओर अग्रसर होता है।

*विभिन्न भावों में विष योग का फल इस प्रकार होता है* -

प्रथम भाव (लग्न) में- इस योग के कारण माता के बीमार रहने या उसकी मृत्यु से किसी अन्य स्त्री (बुआ अथवा मौसी) द्वारा उसका बचपन में पालन-पोषण होता है। उसे सिर और स्नायु में दर्द रहता है। शरीर रोगी तथा चेहरा निस्तेज रहता है। आर्थिक सम्पन्नता नहीं होती। नौकरी में पदोन्नति देरी से होती है। विवाह देर से होता है। 

द्वितीय भाव में- घर के मुखिया की बीमारी या मृत्यु के कारण काााटटबचपन  ता रहती है। वह कंजूस होता है। धन कमाने के लिए उसे कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जीवन के उत्तराद्र्ध में आॢथक स्थिति ठीक रहती है। दांत, गला एवं कान में बीमारी की संभावना रहती है।

तृतीय भाव में- जातक की शिक्षा अपूर्ण रहती है। वह नौकरी से धन कमाता है। भाई-बहनों के साथ संबंध में कटुता आती है। नौकर विश्वासघात करते हैं। यात्रा में विघ्न आते हैं। श्वास के रोग होने की संभावना रहती है।

चतुर्थ भाव में- माता के सुख में कमी अथवा माता से विवाद रहता है। जन्म स्थान छोड़ना पड़ता है। मध्यम आयु में आय कुछ ठीक रहती है, परन्तु अन्तिम समय में फिर से धन की कमी हो जाती है। स्वयं दुखी व दरिद्र होकर दीर्घ आयु पाता है। उसके मृत्योपरान्त ही उसकी संतान का भाग्योदय होता है। 

पंचम भाव में- विष योग होने से शिक्षा प्राप्ति में बाधा आती है। वैवाहिक सुख अल्प रहता है। संतान देरी से होती है या संतान मंदबुद्धि होती है। स्त्री राशि में कन्याएं अधिक होती हैं। संतान से कोई सुख नहीं मिलता।

षष्ठम भाव में- जातक को दीर्घकालीन रोग होते हैं। ननिहाल पक्ष से सहायता नहीं मिलती। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी हानि करते हैं। घर में चोरी की संभावना रहती है।

सप्तम भाव में- स्त्री की कुंडली में विष योग से पहला विवाह देर से होकर टूटता है और दूसरा विवाह करती है। पुरुष की कुंडली में यह युति विवाह में अधिक विलम्ब करती है। पत्नी अधिक उम्र की या विधवा होती है। संतान प्राप्ति में बाधा आती है। दाम्पत्य जीवन में कटुता और विवाद के कारण वैवाहिक सुख नहीं मिलता। 

अष्टम भाव में- दीर्घकालीन शारीरिक कष्ट और गुप्त रोग होते हैं। टांग में चोट अथवा कष्ट होता है। जीवन में कोई विशेष सफलता नहीं मिलती। उम्र लंबी रहती है। अंत समय कष्टकारी होता है।

नवम भाव में- भाग्योदय में रुकावट आती है। कार्यों में विलंब से सफलता मिलती है। यात्रा में हानि होती है। ईश्वर में आस्था कम होती है। कमर व पैर में कष्ट रहता है। जीवन अस्थिर रहता है। भाई-बहन से संबंध अच्छे नहीं रहते।


दशम भाव में- पिता से संबंध अच्छे नहीं रहते। नौकरी में परेशानी तथा व्यवसाय में घाटा होता है। पैतृक संपत्ति मिलने में कठिनाई आती है। आॢथक स्थिति अच्छी नहीं रहती। वैवाहिक जीवन भी सुखी नहीं रहता।

एकादश भाव में- बुरे दोस्तों का साथ रहता है। किसी भी कार्य में लाभ नहीं मिलता। संतान से सुख नहीं मिलता। जातक का अंतिम समय बुरा गुजरता है। बलवान शनि सुखकारक होता है।

द्वादश स्थान में- जातक निराश रहता है। उसकी बिमारियों के इलाज में अधिक समय लगता है। जातक व्यसनी बनकर धन का नाश करता है। अपने कष्टों के कारण वह कई बार आत्महत्या तक करने की सोचता है।

*उपाय*

शिव जी शनि देव के गुरु हैं और चन्द्रमा को अपने सिर पर धारण करते हैं। अत: विष योग के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए देवों के देव महादेव शिव की आराधना व उपासना करनी चाहिए। सुबह स्नान करके प्रतिदिन थोड़ा सरसों का तेल व काले तिल के कुछ दाने मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए ऊं नम: शिवाय का उच्चारण करना चाहिए। उसके बाद कम से कम एक माला महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।

शनिवार को शनि देव का संध्या के समय तेलाभिषेक करने के बाद गरीब, अनाथ एवं वृद्धों को उड़द की दाल और चावल से बनी खिचड़ी का दान करना चाहिए।

ऐसे व्यक्ति को रात के समय दूध व चावल का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे चंद्रमा और निर्बल हो जाता है।

Posted By KanpurpatrikaSaturday, November 21, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग, 23 नवम्बर 2020, सोमवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 23 नवम्बर 2020, सोमवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

23 नवम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 9, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि नवमी, नक्षत्र शतभिषा दोपहर 1:05 तक तदनन्तर पूर्वाभाद्रपद, सूर्योदय 6:34 प्रातः , सूर्यास्त 5:16 सांय, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 अक्षय-कूष्माण्ड नवमी, आरोग्य व्रत, आमला नवमी

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में आपकी सजगता के कारण काफी लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। व्यर्थ की उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):* कारोबार में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपके मन में हर्ष की भावना प्रबल होगी। ऑफिस में आपका सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की समस्या का समाधान प्राप्त होगा।

👭 *मिथुन (Gemini):* कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सांसारिक विषयों के प्रति आकर्षण कम रहेगा। दार्शनिक चिन्तन से प्रभावित रहेंगे। व्यवसाय में लापरवाही भारी पड़ सकती है। रिश्तेदारों और मित्रों से अपने सम्बन्ध मधुर रखें।

🦀 *कर्क (Cancer):*दुविधा में फँसे हुए होने के कारण निर्णय नहीं ले पायेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी कष्टकारक रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):*स्नेहीजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों से अच्छा तालमेल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने में सफल रहेंगे। तनाव और थकान आज दूर हो सकती है। मित्रों के साथ उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*घरेलू वातावरण में शान्ति रहेगी। किसी शुभ सूचना के कारण प्रफुल्लित होंगे। प्रणय सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। सरकार का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान से सुखद समाचार मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*आपका अहंकार किसी से टकरा सकता है। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से व्यवहार अच्छा बनाये रखें। जीवनसाथी को कोई उपहार देने का विचार बनायेंगे। लम्बी यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ भूल सकते हैं इसीलिये सावधान रहें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपनी बात को सही तरह से समझा नहीं पायेंगे। विद्यार्थियों के लिये समय अच्छा नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत अधिक करनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को कठिनाई उठानी पड़ सकती है।

🏹 *धनु (Sagittarius):* प्रत्येक कार्य में आप सफल रहेंगे। मीडिया से जुड़े जातकों को करियर में नये मौके प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शासन और सत्ता का बखूबी लाभ उठायेंगे। छात्र किसी नये कोर्स में शामिल हो सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):* पुराने विवादों को दूर करने का अवसर मिलेगा। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। मन में उर्वर विचार आयेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* विवाह के इच्छुक लोगों को उत्तम वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। उच्च अधिकारी आपका मनोबल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। काफी दिनों से रुके हुए कार्य बनते चले जायेंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। दिखावे में धन बर्बाद न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*बहुमूल्य वस्तुओं को सँभाल कर रखें। कार्यक्षेत्र में आशा के विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में अनचाही देरी का सामना करना पड़ेगा। वाणी में सौम्यता बनाये रखें। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, November 21, 2020

Friday, November 20, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,22 नवम्बर 2020, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,22 नवम्बर 2020, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

22 नवम्बर 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 8, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि अष्टमी, नक्षत्र धनिष्ठा सुबह 11:09 तक तदनन्तर शतभिषा, सूर्योदय 6:33 प्रातः, सूर्यास्त 5:17 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00,पंचक विचार, गोपाष्टमी

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*परिवर्तन आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। कम प्रयासों में अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

🐂 *वृषभ (Tauras):* प्रियजनों के साथ हँसी-ठिठोली भरा समय व्यतीत होगा। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। भोग-विलास की तरफ आकर्षित रहेंगे। आपको नये काम का नेतृत्व भी सौंपा जा सकता है।

👭 *मिथुन (Gemini):* आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। व्यापारिक समझौतों में अस्पष्टता जैसी स्थिति हो सकती है। कर्मचारियों से कहासुनी हो सकती है। जोड़ों में दर्द की शिकायत रहेगी। काल्पनिक विचारों में खोये न रहें अपितु यथार्थ को परख कर निर्णय लें।

🦀 *कर्क (Cancer):*कुछ नया करने का उत्साह मन में रहेगा। लेकिन सफलता के लिये प्रयत्न ज्यादा करना होगा। किसी विश्वस्त व्यक्ति द्वारा धोखे का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

🦁 *सिंह (Leo):*राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध मधुर होंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अपनी योग्यता को समझें और उसका सही उपयोग करें। कार्यक्षेत्र में टीम भावना के साथ काम करना चाहिये। जॉब में अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। सर्विस क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे मौके प्राप्त होंगे। यात्रा का आनन्द उठायेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*आपको वाणी में सौम्यता रखनी चाहिये। चित्त अशान्त रहेगा। लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। कोई गलत काम करने से आपको बचना चाहिये। प्रेमी जन से धोखा मिल सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*स्वास्थ्य की समस्या को लेकर चिन्तित रहेंगे। यदि कोई बीमारी है तो चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आलस्य में अपना मूल्यवान समय बर्बाद न करें। अपनी संगत अच्छी रखें।

🏹 *धनु (Sagittarius):* नौकरीपेशा लोगों को नयी जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। आय के नये स्तोत्र विकसित करेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। किसी झगड़े का निपटारा हो सकता है। परिवार के साथ शॉपिंग और घूमने-फिरने जा सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):* ऑफिस में काम के दबाव के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा आपको बिन माँगी सलाह मिलेगी। सन्तान की शिक्षा को लेकर योजना बना सकते हैं। कड़वी और अप्रिय भाषा बोलने से बचें। जोश में आकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की भागदौड़ हो सकती है। महिला जातिका अपने सौन्दर्य को लेकर काफी सक्रिय रहेंगी। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहेंगे। परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। धन के साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*मन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। आत्मविश्वास की कमी के कारण अच्छे मौके चूक सकते हैं। सर्दी-जुकाम और अकड़न की समस्या रहेगी। गृहस्थ जीवन में परस्पर विश्वास की कमी न होने दें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, November 20, 2020

Thursday, November 19, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,21 नवम्बर 2020, शनिवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,21 नवम्बर 2020, शनिवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

21 नवम्बर 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 7, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि सप्तमी, नक्षत्र श्रवण सुबह 9:53 तक तदनन्तर धनिष्ठा, सूर्योदय 7:04am, सूर्यास्त 5:23pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30, पंचक विचार रात्रि 10:26 से

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*व्यवसायिक सफलता से उत्साहित रहेंगे। किन्तु स्वास्थ्य को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। बहुमूल्य वस्तु और सम्पत्ति का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को कुछ तनाव हो सकता है। चुनौतियों का मजबूती से सामना करेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):* भविष्योन्मुख होकर योजना बनायेंगे। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। स्थानान्तरण से लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। लोग आपको शुभकामना देंगे। पिता से सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):* आज कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा हो सकती है। विदेश यात्रा कर सकते हैं। अपने मन को शान्त रखें। ऑफिस में जूनियर कर्मचारियों से बहस हो सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेज़ इधर-उधर हो सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*रियल स्टेट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वयं में बदलाव की कोशिश करेंगे। आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यवसायिक साझेदारों पर काफी निर्भर रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):*पुराने क्लाइंट्स से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें। दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। कामकाज में आ रही रुकावट दूर होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*ऐसे कार्यों से बचें जिसके लिये आप पूरी तरह निश्चिन्त नहीं हैं। जीवनसाथी की सलाह पर कुछ नया करने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को नये संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी।

⚖ *तुला (Libra):*जमीनी विवाद सामने आ सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। वरना मुश्किलों में फँस सकते हैं। भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा समय इंतजार कर लें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*दाम्पत्य जीवन की उलझने समाप्त होंगी। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। ऑफिस की किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में भाग ले सकते हैं। घरेलू सामान खरीदने के लिये बाजार जाना पड़ेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):* बच्चों के साथ मौजमस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। वाहन में खराबी आ सकती है। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। पाचन दुरुस्त रखने के लिये गरिष्ठ भोजन न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):* आपमें परोपकार की भावना रहेगी। घर का वातावरण काफी खुशनुमा रहेगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रियजनों से मुलाक़ात हो सकती है। व्यापार में नवाचारी प्रयोग कर सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :अधूरे कार्यों को जल्दबाज़ी में पूरा न करें। कारोबार में अचानक धन का निवेश करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा। लव लाइफ में नीरसता रहेगी। विरोधियों से अपना तालमेल बनाकर रखें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। परिवार के साथ मिलकर खुशियाँ बनायेंगे। परिवार के उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। आय के मामलें में भाग्यशाली रहेंगे। पर्यटन की योजना बना सकते हैं।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, November 19, 2020