Saturday, April 4, 2015

MY CHOICE vs मेरी खवाहिश

Filled under:



मेरी खवाहिश


मैं एक अच्छी बेटी बनू ये है मेरी खवाहिश
मैं एक अच्छी बहन बनू ये है मेरी खवाहिश
मैं क्या पहनू क्या न पहनू ये तय कौन करेगा
ये है मेरी खवाहिश जिन्होने मुझे जन्म दिया
ये है मेरी खवाहिश जिन्होने मुझे प्यार दिया
मैं कहा जाऊ कहा न जाऊ ये फैसला सिर्फ मेरा
नहीं है ये मेरी खवाहिश ये फैसला एक परिवार का
ये है MY CHOICE
ये है मेरी खवाहिश की मैं अपने संस्कारो और
संस्कृति को ले कर चलू THATS MY CHOICE
बिंदी मांग में सिन्दूर और चूड़िया ये तो पहचान है मेरी
ये है मेरी खवाहिश यही है हम सब की CHOICE 
मैं एक बेटी हु एक बहन हु एक पत्नी हु और इस संसार को निरंतर
संतान देने वाली माँ हु कैसे मैं करू अपनी पसंद का फैसला
जबकि शुरू होता ये मुझसे ही ये सिलसिला
अगर मैं करुँगी अपनी पसंद से वो सब कुछ
तो रिश्तो में न रहा जायेगा प्रेम सचमुच
मैं हु रिश्तो से बंधी रिश्ते हैं मुझसे बंधे   
फिर कहा रह जाती है MY CHOICE .
एक अनाथ भी नहीं करता कभी
MY CHOICE  

Ashish Tripathi

Posted By KanpurpatrikaSaturday, April 04, 2015

Monday, December 15, 2014

चीखती है दिल्ली की नारी

Filled under:



ये दिल्ली की मेहरबानी है
की वो भारत की राजधानी है
यहाँ पर महिला बड़ी बेचारी है
जिसके कंधो पर खुद की लाज की जिम्मेदारी है
क्या नेता और क्या समाज सेवक
सभी है हालत के आगे बेबस
कभी बस में लुटी है इज्ज़त तो
कभी घर में ही हो जाती है बेईज्ज़त
कभी आफिस में तो कभी स्कूल में
कभी खुले में तो कभी बंद कमरों में
चीखती है दिल्ली की नारी
सड़क से लेकर अदालत तक
और भ्रूण से लेकर म्रत्यु तक
हमेशा लडती ही दिखती है ये नारी
कभी बेचारी तो कभी बेसहारा
क्या यही है नारी शक्ति नारा

Posted By KanpurpatrikaMonday, December 15, 2014

Monday, December 1, 2014

पक्षियों को कौन बना रहा है आत्मघाती ......

Filled under:



काबुल:-बेहद चौकाने वाली खबर काबुल से जहा पुलिस ने एक अपक्षी को मर्गिराया जब उस पक्षी को उड़ते समय उसके शारीर से टार सा कुछ लटकता मिला /
जब पक्षी नीचे गिरा तो सभी पुलिस अधिकारी हैरान थे /फरयाब प्रान्त के पुलिस अधिकारियो ने ये बताया की ये एक ऐसा पक्षी है जो खास कर तुर्कमेनिस्तान के आस पास वाले इलाके में पाया जाता है / अफगानिस्तान पुलिस के मेजर जनरल अब्दुल नबी इलहाम ने सोमवार को ये जानकारी दी ये मामला तब सामने आया है जब अमेरिकी की नाटो सेना लगभग वह से हटाई जा रही है / मार गिरे गई पक्षी के शरीर से जीपीएस और डेटोनेटर
विस्फोटक आदि बंधे थे / ये सभी चीज़े एक विशेष प्रकार की जाकेट के द्वारा पक्षी के श्री से बंधे गे थे /

Posted By KanpurpatrikaMonday, December 01, 2014

Tuesday, November 18, 2014

बताओ मैं हु कौन

Filled under:

बताओ मैं हु कौन ?

जहा दिन में भी अँधियारा छाए 
बिजली बिन पानी न आए
एक बार आप कानपुर तो आए !

जहा रोज़ रोज़ी रोटी है टूटती 
गरीब ही नहीं आमिर की किस्मत है फूटती 
आपको कानपुर की क्यों नहीं सूझती !

जहा सड़के न सही गड्डे है मिलते 
जहा बिना ट्रेफिक के है सब भिडते 
आप कानपुर में क्यों नहीं घूमते !

जहा घर से लेकर गंगा तक है गन्दगी 
जहा पर अब भाई भाई की नहीं है बनती 
फिर आपके कानो में कानपुर की जूं क्यों नहीं रेंगती !

जहा मीले और फैक्ट्रिया सब हो गई है बंद 
यहाँ गलियों से लेकर सड़के तक है तंग 
आपका विकास कानपुर आ कर क्यों हो जाता है मंद !
 
यहाँ मसाला थूकने में शर्ते है लगती 
यहाँ से ही कैंसर की जड़े है निकलती 
अब आप ही बताए  आपकी कानपुर से क्यों नहीं बनती ?

Posted By KanpurpatrikaTuesday, November 18, 2014

Tuesday, November 11, 2014

नई राहे

Filled under:



नई राहे

न अमीरों को सताता हु
न गरीबो को रुलाता हु
मैं तो अपनी मंजिल की राहे खुद ही पाता हु
जब निकलता हु यादो की राहों पर
तो बेवफ़ाओ को पाता हु
आँखों ही आँखों में इज़हार हो जाता था
मगर लफ्जों के निकलते ही बेवफ़ा हो जाता था
देखता था जब भी मैं चाँद को
तो मुझको वो हमेशा बेदाग नज़र आता था
लाख नुख्स थे मेरी प्यार की राहों में
पर कमी न थी मेरे चाहने वालो की
जब देखता था चांदनी रात में आसमान को
तो एक नहीं कई चाँद नज़र आते थे
जो मेरी यांदो के सहारे जमीं पर उतर आते थे
लोग लाख वेवफ़ा मुझे कहे
लेकिन हर बार प्यार की नई राहे मैं ही तो ढूंढ पाता हु

Posted By KanpurpatrikaTuesday, November 11, 2014