Saturday, March 20, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,21 मार्च 2021, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,21 मार्च 2021, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

21 मार्च 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 8, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि सप्तमी सुबह 7:11 तक तदनन्तर अष्टमी, नक्षत्र मृगशिरा, सूर्योदय 6:34 प्रातः , सूर्यास्त 6:36 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

तिथि: होलाष्टक प्रारम्भ, अन्नपूर्णा-अष्टमी (मध्यान्ह-व्यापिनी)

🐏 *मेष (Aries):*आपके व्यक्तित्व से लोग खासे प्रभावित रहेंगे। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। कारोबार में उन्नति और लाभ होने के योग बन रहे हैं। इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी जॉब के लिये आप चयनित हो सकते हैं। मन में लक्ष्य के प्रति उमंग और उत्साह रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपको अपनी प्रतिरोधक क्षमता का विकास करना चाहिये। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास रहेगी। जीवन में बदलाव न आने के कारण आप थोड़े तनाव में आ सकते हैं। आपका भाग्य साथ देगा। बेवजह के झगड़ों में आपको नहीं फँसना चाहिये।

👭 *मिथुन (Gemini)* आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। आज बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। आपको प्रयत्नों का लाभ मिलेगा। यात्रा करते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। आज आपको पर्याप्त आराम करना चाहिये। काम को लेकर बड़ा प्रोजेक्ट आज आपको मिल सकता है।

🦀 *कर्क (Cancer):*मानसिक रूप से आपको तैयार रहना होगा। अपनी भावनाओं को काबू कर लें। शब्दों के चयन में थोड़ी सावधानी रखें। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक जोखिम नहीं लेना चाहिये। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें।

🦁 *सिंह (Leo):अपने काम के प्रति समर्पण भाव रखें। दोस्तों के साथ मिलकर नया स्टार्टअप प्लान कर सकते हैं। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। व्यापार में पर्याप्त लाभ मिलेगा। सभी काम परिवार के सहयोग से पूरे हो जायेंगे। फार्मा क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम का विस्तार कर सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*राजनीति से जुड़े लोग अपनी दक्षता का परिचय देंगे। आपके व्यक्तित्व में प्रभावशीलता बढ़ेगी। सीनियर्स आपकी आवश्यक मदद करेंगे। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखें। अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ें। आपकी विश्वसनीयता लोगों के सामने बढ़ेगी।

⚖ *तुला (Libra):*घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आने की सम्भावना है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधानी रखनी चाहिये। काल्पनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):रिश्तों में क्रोध और अहंकार को न आने दें। जॉब बदलने में जल्दबाज़ी न करें। आलस्य के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं। जॉब को लेकर बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्य के प्रति समर्पण में कमी आयेगी। गलत शब्दों का प्रयोग न करें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*NGO और सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी तार्किक क्षमता की आज प्रशंसा होगी। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके अनुकूल रहेगी। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*दूसरों के सामने आपके मतों का प्रचार होगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी प्रगति मिलेगी। धन सम्बन्धित समस्याओं का समाधान मिलेगा। लोग आपके मधुर व्यवहार से प्रफुल्लित रहेंगे। उधार चुकाने के लिये दिन उपयुक्त है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। मानसिक शान्ति भंग होगी। आजीविका के नये साधन विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। प्रेमी जन से झूंठे वादे न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अनैतिक कार्यों से आप दूर रहें। परिवार की समस्याओं का समाधान मिलेगा। यूरिन इन्फेक्शन की सम्भावना बन रही है। बाहर का भोजन न करें। आपको वो काम भी करने पड़ेंगे जो लोगों को शायद पसन्द न हो। नियमित योग और प्राणायाम अवश्य करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, March 20, 2021

Friday, March 19, 2021

होलाष्टक,,,,, प्रारम्भ 21 मार्च 2021 से...

Filled under:

होलाष्टक,,,,, प्रारम्भ 21 मार्च 2021 से...
चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका पर्व मनाया जाता है. #होली #पर्व के #आने_की_सूचना होलाष्टक से प्राप्त होती है. होलाष्टक को होली पर्व की सूचना लेकर आने वाला एक हरकारा कहा जात सकता है. "होलाष्टक" के शाब्दिक अर्थ पर जायें, तो होला+ अष्टक अर्थात होली से पूर्व के आठ दिन, जो दिन होता है, वह होलाष्टक कहलाता है. सामान्य रुप से देखा जाये तो होली एक दिन का पर्व न होकर पूरे नौ दिनों का त्यौहार है. दुलैण्डी के दिन रंग और गुलाल के साथ इस पर्व का समापन होता है।

होली की शुरुआत होली पर्व होलाष्टक से प्रारम्भ होकर दुलैण्डी तक रहती है. इसके कारण प्रकृ्ति में खुशी और उत्सव का माहौल रहता है। 21 मार्च से 28 मार्च, 2021 के मध्य की अवधि होलाष्टक पर्व की रहेगी. होलाष्टक से होली के आने की दस्तक मिलती है, साथ ही इस दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरु हो जाती है।

👉 होलिका दहन में होलाष्टक की विशेषता
होलिका पूजन करने के लिये होली से आंठ दिन पहले होलिका दहन वाले स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर उसमें सूखे उपले, सूखी लकडी, सूखी खास व होली का डंडा स्थापित कर दिया जाता है. जिस दिन यह कार्य किया जाता है, उस दिन को होलाष्टक प्रारम्भ का दिन भी कहा जाता है. जिस गांव, क्षेत्र या मौहल्ले के चौराहे पर पर यह होली का डंडा स्थापित किया जाता है. होली का डंडा स्थापित होने के बाद संबन्धित क्षेत्र में होलिका दहन होने तक कोई शुभ कार्य संपन्न नहीं किया जाता है।

👉 होलाष्टक के दिन से शुरु होने वाले कार्य 
सबसे पहले इस दिन, होलाष्टक शुरु होने वाले दिन होलिका दहन स्थान का चुनाव किया जाता है. इस दिन इस स्थान को गंगा जल से शुद्ध कर, इस स्थान पर होलिका दहन के लिये लकडियां एकत्र करने का कार्य किया जाता है. इस दिन जगह-जगह जाकर सूखी लकडियां विशेष कर ऎसी लकडियां जो सूखने के कारण स्वयं ही पेडों से टूट्कर गिर गई हों, उन्हें एकत्र कर चौराहे पर एकत्र कर लिया जाता है.

होलाष्टक से लेकर होलिका दहन के दिन तक प्रतिदिन इसमें कुछ लकडियां डाली जाती है. इस प्रकार होलिका दहन के दिन तक यह लकडियों का बडा ढेर बन जाता है. व इस दिन से होली के रंग फिजाओं में बिखरने लगते है. अर्थात होली की शुरुआत हो जाती है. बच्चे और बडे इस दिन से हल्की फुलकी होली खेलनी प्रारम्भ कर देते है।

👉 होलाष्टक में कार्य निषेध 
होलाष्टक मुख्य रुप से पंजाब और उत्तरी भारत में मनाया जाता है. होलाष्टक के दिन से एक ओर जहां उपरोक्त कार्यो का प्रारम्भ होता है. वहीं कुछ कार्य ऎसे भी है जिन्हें इस दिन से नहीं किया जाता है. यह निषेध अवधि होलाष्टक के दिन से लेकर होलिका दहन के दिन तक रहती है. अपने नाम के अनुसार होलाष्टक होली के ठिक आठ दिन पूर्व शुरु हो जाते है।

होलाष्टक के मध्य दिनों में 16 संस्कारों में से किसी भी संस्कार को नहीं किया जाता है. यहां तक की अंतिम संस्कार करने से पूर्व भी शान्ति कार्य किये जाते है. इन दिनों में 16 संस्कारों पर रोक होने का कारण इस अवधि को शुभ नहीं माना जाता है।

👉 होलाष्टक में नहीं करने चाहिए ये 5 काम
1- शादी-
शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे अहम फैसला होता है। शादी का बंधन बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। यही कारण है कि हिंदू धर्म मे होलाष्टक में विवाह करने की मनाही होती है। 
2- नामकरण संस्कार-
व्यक्ति अपने नाम से ही भविष्य में दुनियाभर में अपनी पहचान बनाता है। व्यक्ति के जीवन पर सबसे ज्यादा उसके नाम का असर पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि नामकरण संस्कार को शुभ काल में किया जाए।
3-विद्या आरंभ- बच्चों की शिक्षा की शुरुआत भी इस काल में नहीं की जानी चाहिए। शिक्षा किसी के भी जीवन के सबसे शुभ कार्यों में से एक है। जब अपने बच्चे को किसी गुरु के देखरेख में दिया जाए तो वह शुभ काल हो। ऐसा करने से बच्चा तेजस्वी बनता है।
4-संपत्ति की खरीद-बिक्री-
हो सकता है कि आपने जो संपत्ति खरीदी या बेची है, वह बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन जाए। इसलिए होलाष्टक में संपत्ति की खरीद-बिक्री नहीं करनी चाहिए। 
5-नया व्यापार और नई नौकरी-
आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या फिर कोई नई नौकरी शुरू करने वाले हैं तो अच्छा होगा उसके लिए होलाष्टक के दिनों को न चुने। होलाष्टक के बाद इन कार्यों को करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ रहेगी और आप जीवन में जल्द सफलता हासिल करेंगे।

👉 होलाष्टक की पौराणिक मान्यता
फाल्गुण शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन अर्थात पूर्णिमा तक होलाष्टक रहता है. इस दिन से मौसम की छटा में बदलाव आना आरम्भ हो जाता है. सर्दियां अलविदा कहने लगती है, और गर्मियों का आगमन होने लगता है. साथ ही वसंत के आगमन की खुशबू फूलों की महक के साथ प्रकृ्ति में बिखरने लगती है. होलाष्टक के विषय में यह माना जाता है कि जब भगवान श्री भोले नाथ ने क्रोध में आकर काम देव को भस्म कर दिया था, तो उस दिन से होलाष्टक की शुरुआत हुई थी।

होलाष्टक से जुडी मान्यताओं को भारत के कुछ भागों में ही माना जाता है. इन मान्यताओं का विचार सबसे अधिक पंजाब में देखने में आता है. होली के रंगों की तरह होली को मनाने के ढंग में विभिन्न है. होली उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडू, गुजरात, महाराष्ट्र, उडिसा, गोवा आदि में अलग ढंग से मनाने का चलन है।
हमारे क्षेत्र में मान्यता है कि फागुन के दिनों में या ऐसी कहावत है कि होली की झल के नीचे कोई शुभ कार्य या अन्य परिवारिक कार्य नहीं करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है, ये सब कार्य हम फागुन में कर सकते हैं, केवल होली से आठ दिन पूर्व से होलिका दहन तक सब कार्य वर्जित हैं, हमारे सनातन धर्म शास्त्रों का ऐसा कथन है।

👉 ज्योतिषीय गढना अनुसार
लखनऊ, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्रीधीरजी #Shreedheerji कहते हैं कि गोचर वश कुम्भ राशिष्ठ सूर्य कुंडली को केंद्र मानकर अशुभ षष्ठेश का पंचम षष्ठ सप्तम भाव में संचार वश बनी असंतुलित मन आत्मा की स्तिथि अस्थिर विचारो एवं कष्टकारी स्तिथियो का निर्माण करती है। अतः होलाष्टक अवधि दौरान शुभकर्म-निषेध पालन आवश्यक बताया गया है।

सत्य है शिव है सुन्दर है,,,

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 19, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,20 मार्च 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,20 मार्च 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

20 मार्च 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 7, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि सप्तमी, नक्षत्र रोहिणी सायं 4:46 तक तदनन्तर मृगशिरा, सूर्योदय 6:36am, सूर्यास्त 6:35pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

तिथि : उत्तरगोल प्रारम्भ, महाविशुव दिन

🐏 *मेष (Aries):*मेहनत का पूरा और शानदार परिणाम मिलेगा। विवादों के कारण थोड़ा खिन्न हो सकते हैं। सड़क पर चलते हुए पूरी सावधानी अवश्य रखें। भावनात्मक सम्बन्धों का दबाव आपके ऊपर रहेगा। रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। शंकालु स्वभाव से आपको बचना चाहिये।

🐂 *वृषभ (Tauras):*जीवनसाथी की सलाह से कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। अपनी प्रोफेशनल योग्यता को और विकसित करने पर काम करेंगे। आज पूरा दिन काफी अच्छी तरह से मौजमस्ती में बितायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)* आर्थिक नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी कलह सम्भव है। हो सके तो आज सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान दें। ऐसी बातों से बचें जिससे किसी तरह की कुतर्कबाजी हो। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिये। दोस्तों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*आज जॉब और कारोबार में नये तरीके का प्रयोग करके लाभ अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपके व्यवहार से सब प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के व्यवहार से आह्लादित रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):ऑफिस में सीनियर्स के सहयोग से उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। अटके हुए मामलों को आज सुलझा लेंगे। मन में आगे बढ़ने और बेहतर करने की ललक बढ़ेगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अपने दायित्वों को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं। अव्यवहारिक निर्णय लेने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। किसी उच्च आदर्श वाले व्यक्ति से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

⚖ *तुला (Libra):*आज लोगों से उतनी ही बातें करें जितनी आवश्यक हो। वैज्ञानिक और दार्शनिक चिन्तन में आप मग्न रहेंगे। भाग्य का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तीखे और मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें। पेट में भारीपन और गैस बन सकती है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):जिस भी काम को हांथ में लेंगे पूरे जोश के साथ अंजाम देंगे। अपनी कमियों को छुपाने में भी सफल रहेंगे। परिवार को आप पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। किसी भी काम को भाग्य के भरोसे न छोड़ें। व्यापार में अपेक्षा से अधिक अच्छा लाभ मिलेगा। इसका कारण ये की आप क्लाइंट्स की मनोदशा को आसानी समझ लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*बेहतरीन अवसरों को लेकर सतर्क रहेंगे। सीनियर्स पर आप भारी पड़ते दिखाई देंगे। आपके काम करने के तरीके से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। आज खर्चों को नियन्त्रित करने के बारे में थोड़ा विचारशील हो सकते हैं। आर्थराइटिस के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*आज आपको ट्रैफिक जाम आदि का सामना करना पड़ सकता है। आपको करियर के प्रति आशावादी होना चाहिये। येनकेन प्रकारेण अपने काम बना ही लेंगे। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। शॉर्टकट तलाशने से बचें बल्कि आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिये। किसी के काम में दोष न निकालें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। जॉब में कठिनाई आयेगी। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। घर में छोटे बच्चों की किलकारी गूँजेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। जोखिम भरे निवेश आज न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आज आपको ट्रैफिक जाम आदि का सामना करना पड़ सकता है। आपको करियर के प्रति आशावादी होना चाहिये। येनकेन प्रकारेण अपने काम बना ही लेंगे। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। शॉर्टकट तलाशने से बचें बल्कि आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिये। किसी के काम में दोष न निकालें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 19, 2021

Thursday, March 18, 2021

☘️ *_कपूर : धार्मिक महत्व के साथ पर्यावरण की रक्षा और औषधीय गुणों से भी भरपूर है_*

Filled under:

☘️ *_कपूर : धार्मिक महत्व के साथ पर्यावरण की रक्षा और औषधीय गुणों से भी भरपूर है_*

आज हम चर्चा करेंगे बेहद सुलभ कपूर के बारे में .. जहां हम पुजा में इसका उपयोग करते है आम तौर पर कपूर वातावरण में से नकारात्मकता को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करता है और पूरा वातावरण पवित्र और सुगन्धित हो जाता है। 

*कपूर के फायदे*

कपूर को सूंघने से हमारे मस्तिष्क में लेकवस नामक रसायन अधिक सक्रिय हो जाता है जिसका खास उपयोग निर्णय क्षमता के लिए होता है। 

कपूर को सूंघने से हमारे नाक के अंदर अगर सूंघने की क्षमता कम हो गयी हो तो वो बढ़ जाती है। 

घर में कपूर जलाने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। 

कपूर को रुमाल में गर्म करके गले को सेका जाए तो गले की बीमारियों में आराम मिलता है और बन्द गला खुल जाता है। 

हमारी eye brow मतलब भौहें उनके ऊपर सेक देने से धीरे धीरे चश्मे के नम्बर कम होने लगते हैं। 

कपूर का उपयोग जलाने से ज्यादा उसे Evaporate  करने में करें। अधिक मात्रा में कपूर जलाने से आंखों में जलन होकर आंखों को नुकसान भी हो सकता है। 

कपूर और नमक गर्म पानी में डालकर उसमे पैर डालकर सेक लेने से पैरों की सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है।

कपूर को गर्म पानी में डालकर बफारा लेने से सर्दी,जुकाम में बहुत आराम मिलता है और शुरुआती लक्षण हो तो ठीक भी हो जाता है। 

बच्चों के सिर,नाक,छाती पर कपूर लगा सकते हैं लेकिन सावधानीपूर्वक। बच्चे की आयु का विशेष ध्यान रखते हुए मात्रा कम अधिक करें। 

आप अपने बैग ,पर्स,वॉलेट में रख सकते हो। 

तिल के तेल में कपूर डालकर हल्का सा गर्म करके जहां भी संधि वा (joint pain) हो वहाँ हल्के हाथ से मालिश करने से उस दर्द में तुतंत आराम मिलता है वह खाने की परहेजी के साथ यह दर्द खत्म भी हो जाता है। 

खोरा(Dandruff) की समस्या जिनको हो वो तिल के तेल में कपूर डालकर बालों की जड़ों में मालिश करें तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

कपूर को सरसों(राई) के तेल में डालकर पैर के तलवों को मालिश करने से थकान दूर होती है। 

नाभि में कपूर लगाने से शरीर का रक्तसंचार सही रूप से कार्य करने लग जाता है और पेट सम्बंधित बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन ये आप वैद्यकीय सलाहनुसार करें तो उचित रहेगा।

पूजा के समय वातावरण सुंगन्धित करने के लिए आरती में कपूर का उपयोग किया जाता है। 

तिरुपति बालाजी के प्रसाद लड्डू में भी भीमसेनी कपूर का उपयोग किया जाता है। 

दांतों के दर्द में दांत के नीचे दबाने से दांत का दर्द दूर होता है। 

कपड़ों में रखने से कपड़ों में से कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और कपड़ों में से अच्छी सुगंध आती है। 

घर में कपूर के नियमित प्रयोग से मच्छर, कोकरोज ,चूहे और छिपकली भी भाग जाते हैं।
कपूर 2 प्रकार का होता है। 

1. प्राकृतिक कपूर
2. केमिकल युक्त कपूर

भीमसेनी कपूर प्राकृतिक कपूर है जिसे आयुर्वेदिक कपूर के नाम से भी जाना जाता है। 

  यह कपूर प्राकृतिक होने के कारण यह कोई विशेष आकार में नहीं मिलता। यह दिखने में स्फटिक जैसा होता है। 

ओर ये जानकारी नहीं भी हो तो भीमसेनी कपूर से हमारा मन प्रफुल्लित और दिमाग तरोताजा  हो जाता है उसकी महक मात्र से हमारे अंदर एक नवचेतना का सृजन हो जाता है।

वंदे मातरम 🇮🇳
स्वस्थ और सबल भारत

Posted By KanpurpatrikaThursday, March 18, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,19 मार्च 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,19 मार्च 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

19 मार्च 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 6, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि षष्ठी, नक्षत्र कृतिका दोपहर 1:44 तक तदनन्तर रोहिणी, सूर्योदय 6:37 प्रातः , सूर्यास्त 6:34 सायं, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

🐏 *मेष (Aries):*आज का दिन आपके लिये बहुत अच्छा बीतने वाला है। मन लगाकर कार्य करने से सभी कार्य सिद्ध होंगे। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय अवश्य देंगे। बच्चे पढ़ाई और गृहकार्यों में रुचि लेंगे। किसी कौटुम्बिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अधिकारी वर्ग के लिये समय उत्तम है। सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। महिलाओं के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। मूल्यवान वस्तुओं को खरीद सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini)अचानक से शत्रु खड़े हो सकते हैं। कोई बीती हुई नकारात्मक बात आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती हैं। बदलते मौसम के कारण सुस्ती रहेगी। युवाओं को मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। मन में परोपकार की भावना रहेगी। अपने ऊपर तनाव हावी न होने दें।

🦀 *कर्क (Cancer):*गृहस्थ जीवन में सुख-शान्ति की अनुभूति होगी। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। व्यापार में आपको नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनस्तर को अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। शुभ कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):किसी कानूनी मुकदमें में आपको सफलता मिल सकती है। घर के आसपास सुखद वातावरण रहेगा। राजनीतिक सम्पर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। लोग आपका आत्मविश्वास बढ़ायेंगे। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अधिकारियों की कृपा और पथ-प्रदर्शन प्राप्त होगा। समय का भरपूर सदुपयोग करें। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। घरेलू कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। सभी कार्य निर्बाध रूप से चलते रहेंगे। लोन और टैक्स संबन्धित मामलों को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। उच्च आदर्शों के मार्ग में आप चलेंगे। भरोसेमंद लोग आपका विश्वास तोड़ सकते हैं। अनजान व्यक्तियों के साथ ज्यादा लेन-देन न करें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा का आपको आभास होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):आज कारोबार को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। किसी शारीरिक दर्द से आपको छुटकारा मिलेगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आकस्मिक लाभ के समाचार से आनन्दित होंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में तालमेल बेहतरीन रहेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपके उच्च प्रबन्धन कौशल के कारण आपके सभी काम सफल होंगे। विनोदी स्वभाव के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। किसी गुप्त चिन्ता का आपको समाधान मिल जायेगा। अपने कर्म के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*अहंकार और गुस्से के कारण आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। सन्तान को इच्छित सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। शासन वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। कला और साहित्य में आप रुचि लेंगे। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। जॉब में कठिनाई आयेगी। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। घर में छोटे बच्चों की किलकारी गूँजेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। जोखिम भरे निवेश आज न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *प्रेम सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज घूमने जा सकते हैं। जॉब में स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से काफी प्रसन्न रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, March 18, 2021