ABOUT कानपूर पत्रिका
कानपूर का अपना ब्लॉग जिसे पसंद करते है आप, आप का इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद क्योंकि अपने अपना बहुमूल्य समय जो दिया .......कानपुर पत्रिका ;
reportkanpur@gmail.com
Get in touch - mon-sat: 12:00 am - 4:00 pm
❖▩ஜआज का पंचांग,20 दिसम्बर 2020,रविवार,❖▩ஜ
🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞
🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹
*🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ
20 दिसम्बर 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा , दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि षष्ठी 02:52 दोपहर तक तदन्तर सप्तमी, शतमिषा 09:01 सायं तक तदन्तर पूर्व भाद्रपद, सूर्यउदय 6:51 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं , राहुकाल 04:02से 05:21 सायं तक। चम्पा षष्ठी।
🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞
🐏 *मेष (Aries):*मित्रों की सहायता प्राप्त हो सकती है। परिवार से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। नये कारोबारी अनुबन्ध हो सकते हैं। परिवार के साथ आनन्दित समय व्यतीत करेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
🐂 *वृषभ (Tauras):*आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। बॉस के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सम्पत्ति खरीदने का निर्णय कर सकते हैं।
👭 *मिथुन (Gemini):*आलस्य और प्रमाद से दूर रहें। ऑफिस के कार्यों में आपको परेशानी होगी। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। निवेश के मामले में दिन शुभ नहीं है। कानूनी पचड़े से दूर रहें। पिता से नोंक-झोंक हो सकती है।
🦀 *कर्क (Cancer):*भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे। साथियों के साथ मनमुटाव होगा। आज का दिन काफी संवेदनशील होगा। जीवनसाथी आप पर नाराज हो सकता है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। यदि स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या है तो लापरवाही न करें।
🦁 *सिंह (Leo):*व्यापार में नये समझौते कर सकते हैं। नये वस्त्र और आभूषण पर धन खर्च करेंगे। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है। टीमवर्क की तरह काम करने से कठिन लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन का तनाव दूर होगा। मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज आपके कार्यों को लेकर दूसरों पर काफी निर्भर रहेंगे। अपनी क्षमताओं से अधिक काम न करें। नया व्यापार शुरू करने के वित्तीय लोन के लिये कार्यवाही कर सकते हैं। आज कोई योजना बनायेंगे। भावुक होकर निर्णय न लें। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
⚖ *तुला (Libra):*आपको बहुत सारी जिम्मेदारियाँ एक साथ निभानी पड़ सकती है। व्यापार में आपको जोखिम नहीं उठाना चाहिये। आप काफी शॉपिंग कर सकते हैं। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ेगी। शोध कार्यों में रुचि लेंगे।
🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*घर में कोई कार्य करते समय चोट लग सकती है। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का लाभ उठायेंगे। विवाह को लेकर जल्दबाज़ी न करें। पेट और सीने में जलन के कारण समस्या हो सकती है। रमन में कन्फ़्यूजन की स्थिति रहेगी।
🏹 *धनु (Sagittarius):*मीडिया और संचार माध्यमों से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आप अपने कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपकी जीवनशैली व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। आपके मन में नये और रचनात्मक विचार आयेंगे जो आपके करियर के लिये काफी सहायक होंगे। बिजनेस पार्टनर्स से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
🐊 *मकर (Capricorn):*लवमेट्स के प्रति अपनी भावना शुद्ध रखें। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे किसी को दुख पहुँचें। परिवार में कुछ अप्रसन्नता रहेगी। आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। दूसरों को दिखाने के लिये खर्च ज्यादा कर सकते हैं।
⚱ *कुंभ (Aquarius)कार्यक्षेत्र में कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं। परिस्थितियों पर आपका पूरा नियन्त्रण रहेगा। मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। आज मंहगा वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। हास्य-विनोद में समय बीतेगा।
🧜♀ *मीन (Pisces):*मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मेहनत का उचित लाभ प्राप्त नहीं होगा। कार्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रूझान कम होगा। पुराना कर्ज आज चुकाने का दबाव रहेगा। यात्रा के दौरान परेशानी ज्यादा हो सकती है। इसीलिये आज आपको यात्रा नहीं करनी चाहिये।
*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*
पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य
*🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
*😍आपका दिन शुभ हो😍*
*🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसी समय उसके भाग्य का फैसला उसी समय हो जाता है। बच्चे के जन्म के समय ही ग्रहों और नक्षत्रों से उसकी राशि का निर्धारण हो जाता है। ज्योतिष में राशि का विशेष महत्व होता है। राशियां ही जातक के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। जातक की कुंडली में राशि का आकलन कर व्यक्ति के जीवन में उसकी सफलता और असफलता का पता चलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाश मंडल में 360 अंश हैं, इन्हें 12 राशियों एवं 27 नक्षत्रों में बांटा गया है। एक राशि में 30 अंश हैं। प्रत्येक भाग अपने-आप में एक आकृति बनाता है। इसी आकृति के आधार पर प्रत्येक राशि का नाम रखा गया है। नाम के अनुरूप सभी राशियों का अपना अलग-अलग महत्व होता है।तुला – पुरुष जाति, चरसंज्ञक, वायुतत्व, पश्चिम दिशा की स्वामिनी, अल्पसंतान वाली, श्यामवर्ण शीर्षोदयी, शूद्रसंज्ञक, दिनबली, क्रूर स्वभाव और पाद जल राशि है। इसका प्राकृतिक स्वभाव विचारशील, ज्ञानप्रिय, कार्य-सम्पादक और राजनीतिज्ञ है। इससे नाभि के नीचे के अंगों का विचार किया जाता है।
वृश्चिक – स्थिरसंज्ञक, शुभ्रवर्ण, स्त्रीजाति, जलतत्व, उत्तर दिशा की स्वामिनी, रात्रिबली, कफ प्रकृति, बहुसन्तति, ब्राह्मण वर्ण और अर्द्ध जल राशि है। इसका प्राकृतिक स्वभाव दम्भी, हठी, दृढ़प्रतिज्ञ, स्पष्टवादी और निर्मल है। इससे शरीर के क़द और जननेन्द्रियों का विचार किया जाता है।
धनु – पुरुष जाति, कांचन वर्ण, द्विस्वभाव, क्रूरसंज्ञक, पित्त प्रकृति, दिनबली, पूर्व दिशा की स्वामिनी, दृढ़ शरीर, अग्नि तत्व, क्षत्रिय वर्ण, अल्पसन्तति और अर्द्ध जल राशि है। इसका प्राकृतिक स्वभाव अधिकारप्रिय, करुणामय और मर्यादा का इच्छुक है। इससे पैरों की सन्धि और जंघाओं का विचार किया जाता है।
मकर – चरसंज्ञक, स्त्री जाति, पृथ्वीतत्व, वात प्रकृति, पिंगल वर्ण, रात्रिबली, वैश्यवर्ण, शिथिल शरीर और दक्षिण दिशा की स्वामिनी है। इसका प्राकृतिक स्वभाव उच्च दशाभिलाषी है। इससे घुटनों का विचार किया जाता है।
कुम्भ – पुरुष जाति, स्थिरसंज्ञक, वायु तत्व, विचित्र वर्ण, शीर्षोदय, अर्द्धजल, त्रिदोष प्रकृति, दिनबली, पश्चिम दिशा की स्वामिनी, उष्ण स्वभाव, शूद्र वर्ण, क्रूर एवं मध्य संतान वाली है। इसका प्राकृतिक स्वभाव विचारशील, शान्तचित्त, धर्मवीर और नवीन बातों का आविष्कारक है। इससे पेट की भीतरी भागों का विचार किया जाता है।
मीन – द्विस्वभाव, स्त्री जाति, कफ प्रकृति, जलतत्व, रात्रिबली, विप्रवर्ण, उत्तरदिशा की स्वामिनी और पिंगल वर्ण है। इसका प्राकृतिक स्वभाव उत्तम, दयालु और दानशील है। यह सम्पूर्ण जलराशि है। इससे पैरों का विचार किया जाता है।
कानपूर का अपना ब्लॉग जिसे पसंद करते है आप, आप का इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद क्योंकि अपने अपना बहुमूल्य समय जो दिया .......कानपुर पत्रिका ;
Copyright © 201. Metro UI Theme. Designed by: Templateism