Tuesday, April 13, 2021

▬▭▬▭✠👣✠▭▬▭▬▭▬🔮 *_चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन

Filled under:

.......... ✦•••  *_जय मां दुर्गा_*  •••✦ ........
  ▬▭▬▭▬▭✠👣✠▭▬▭▬▭▬
🔮 *_चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है | चैत्र नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा के शक्तियों के विभिन्न नौ रूपों में से एक रूप की आराधना की जाती है। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जायेगी|_*

*_सफेद वस्त्र धारण किये हुए मां ब्रह्मचारिणी के दो हाथों में से दाहिने हाथ में जप माला और बाएं हाथ में कमंडल है | मां ब्रह्मचारिणी के नाम में ब्रह्म शब्द का अर्थ है– तपस्या, यानी ब्रह्मचारिणी का अर्थ है- तप का आचरण करने वाली।  मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से व्यक्ति के अंदर जप-तप की शक्ति बढ़ती है | मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों को संदेश देती हैं कि परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है | _*

🤷🏻‍♀️ *_मां बह्मचारिणी नाम पड़ने का कारण_*

*_कहते हैं नारद जी के उपदेश से मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए कठिन तपस्या की थी | इसलिए इन्हें तपश्चारिणी भी कहा जाता है | मां ब्रह्मचारिणी कई हजार वर्षों तक जमीन पर गिरे बेलपत्रों को खाकर भगवान शंकर की आराधना करती रहीं और बाद में उन्होंने पत्तों को खाना भी छोड़ दिया, जिससे उनका एक नाम अपर्णा भी पड़ा | लिहाजा देवी मां हमें हर स्थिति में परिश्रम करने की और कभी भी हार न मानने की प्रेरणा देती हैं और अपने भक्तों को भी लक्ष्य पर डटे रहने में मदद करती हैं।_*

✡️ *_मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि_*

*_मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले जिन देवी-देवताओ एवं गणों व योगिनियों को आपने कलश में आमंत्रित किया है। उन्हें पंचामृत स्नान दूध, दही, घृत, मेवे और शहद से स्नान कराएं। इसके बाद इन पर फूल, अक्षत, रोली, चंदन का भोग लगाएं। इसके बाद पान, सुपारी और कुछ दक्षिणा रखकर पंडित को दान करें। इसके बाद अपने हाथों में एक फूल लेकर प्रार्थना करते हुए बार-बार मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी को सिर्फ लाल रंग का ही फूल चढ़ाए साथ ही कमल से बना हुआ ही माला पहनाएं। मां को चीनी का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां जल्द ही प्रसन्न होती है। इसके बाद भगवान शिव जी की पूजा करें और फिर ब्रह्मा जी के नाम से जल, फूल, अक्षत आदि हाथ में लेकर “ऊं ब्रह्मणे नम:” कहते हुए इसे भूमि पर रखें।_*

👉🏼 *_इन मंत्रों का जाप दिलाएंगे जीत_*

*_अगर आप भी किसी कार्य में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको देवी ब्रह्मचारिणी के इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।  देवी ब्रह्मचारिणी का मंत्र इस प्रकार है - 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:।'  आज के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम एक माला, यानी 108 बार जाप करना चाहिए। इससे विभिन्न कार्यों में आपकी जीत सुनिश्चित होगी।_*

👸🏻 *_ब्रह्मचारिणी देवी का मंत्र_*

*_देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय हाथों में एक लाल फूल लेकर देवी का ध्यान करें और हाथ जोड़ते हुए प्रार्थना करते हुए मंत्र का उच्चारण करें।_*

🗣️ *_श्लोक_*

*_दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलु|देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ||_*

🧘🏻‍♀️ *_ध्यान मंत्र_*

*_वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।_*
*_जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥_*
*_गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम।_*
*_धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालंकार भूषिताम्॥_*
*_परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।_*
*_पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥_*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, April 13, 2021

Friday, April 9, 2021

चैत्र अमावस्या 11 अप्रैल को:इस तिथि पर श्राद्ध से संतुष्ट होते हैं पितृ, 12 को भी अमावस्या होने से स्नान-दान के लिए 2 दिन

Filled under:

चैत्र अमावस्या 11 अप्रैल को:इस तिथि पर श्राद्ध से संतुष्ट होते हैं पितृ, 12 को भी अमावस्या होने से स्नान-दान के लिए 2 दिन

  • 11 अप्रैल को पूजा-पाठ के साथ स्नान-दान भी कर सकते हैं, 12 तारीख को रहेगा सोमवती अमावस्या पर्व
  • गरुड़ पुराण के अनुसार इस अमावस्या पर अपने वंशजों से मिलने जाते हैं पितर

इस दिन पीपल की पूजा करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं। श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है कि पीपल में भगवान का वास होता है। वहीं अन्य पुराणों के मुताबिक यही एक ऐसा पेड़ है जिसमें पितर और देवता दोनों का निवास होता है। इसलिए चैत्र महीने की अमावस्या पर सुबह जल्दी उ‌ठकर नहाने के बाद सफेद कपड़े पहनकर लोटे में पानी, कच्चा दूध और तिल मिलाकर पीपल में चढ़ाया जाता है। फिर पीपल की परिक्रमा भी की जाती है और पेड़ के नीचे दीपक भी लगाया जाता है। इससे पितरों को तृप्ति मिलती है।

चैत्र अमावस्या का महत्व
मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन व्रत रखने से भी पितरों को संतुष्टि मिलती है। इस दिन किसी पवित्र नदी में नहाने का विधान है। तर्पण करने के लिए नदी में नहाकर सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण करना चाहिए। इसके बाद किसी ब्राह्मण को भोजन करना चाहिए और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।

चैत्र अमावस्या पर स्नान और दान के लिए शुभ मुहूर्त
अमावस्या 11 अप्रैल, रविवार को सुबह सूर्योदय से शुरू होगी। जो कि अगले दिन यानी 12 अप्रैल, सोमवार को सुबह करीब 8 बजे तक रहेगी। इसलिए रविवार को पूजा-पाठ और अगले दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त रहेगा। सोमवार को अमावस्या का योग होने से स्नान-दान के नजरिये से ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि इस अमावस्या पर पितर अपने वंशजों से मिलने जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर पवित्र नदी में स्नान, दान व पितरों को भोजन अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

स्नान-दान की परंपरा
अमावस्या पर पवित्र नदियों में नहाने की परंपरा है। हो सके तो किसी भी नदी में जरूर नहाएं। स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को दान दिया जाता है। अमावस्या पर दान का विशेष महत्व है। इस तिथि पर किसी जरूरतमंद को भोजन, कपड़े, फल, खाने की सफेद चीजें, पानी के लिए मिट्टी का बर्तन और जूते या चप्पल दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही किसी ब्राह्मण को भी भोजन करवाना चाहिए या मंदिर में आटा, घी, नमक और अन्य चीजों का दान करना चाहिए।

Posted By KanpurpatrikaFriday, April 09, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,10 अप्रैल 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,10 अप्रैल 2021, शनिवार,   ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

10 अप्रैल 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 28, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद सुबह 6:46 तक तदनन्तर उत्तराभाद्रपद, सूर्योदय 6:10प्रातः, सूर्यास्त 6:49 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

तिथि: मास शिवरात्रि व्रत, पंचक विचार, मेला पृथूदक-पिहोवातीर्थ (हरियाणा)

🐏 *मेष (Aries):* आज का दिन आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। आप दूसरों की मदद करेंगे। नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनायेंगे। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini)*आप अपनी छवि को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। रिश्तेदारों से उधार धन लेना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में धीमापन आ सकता है। आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें। शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। गम्भीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें।

🦀 *कर्क (Cancer):*पुराने लोन को चुकाने में आसानी होगी। महान और दार्शनिक लोगों के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। लोगों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।

🦁 *सिंह (Leo):सर्दी-खांसी से आपको परेशानी होगी। गलत और अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। मन में असन्तोष का भाव रहेगा। बड़ों की राय लेना न भूलें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति आसक्ति का भाव बढ़ेगा। सन्तान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जिसका आप काफी इंतजार कर रहे थे।

⚖ *तुला (Libra):*आज आपका दिन विशेष उन्नतिकारक रहेगा। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जॉब में आपका कद बढ़ेगा। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):पुराने लोन को चुकाने की कोशिश करेंगे। सन्तान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पाचन तन्त्र में गड़बड़ी हो सकती है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शाम के समय दोस्तों के साथ चैटिंग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ेगी। घर के सदस्यों को महत्व दें। वाणी में संयम रखें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*मंहगे समान की ख़रीदारी कर सकते हैं। प्रतियोगिता और परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको पिछले अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। बिजनेस में गति आ सकती है

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिये। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। जीवन की सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको कारोबार में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *लोगों पर आपका प्रभाव काफी अच्छा पड़ेगा। आज आप खूब प्रयास करेंगे जिससे आपकी आय बढ़े। अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे। परिवार के छोटों की चिन्ता रहेगी। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, April 09, 2021

Thursday, April 8, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,9 अप्रैल 2021, शुक्रवार,   ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 27, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद, सूर्योदय 6:11प्रातः, सूर्यास्त 6:48 सायं, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

तिथि प्रदोष व्रत, पंचक विचार

🐏 *मेष (Aries):* आर्थिक दृष्टि से काफी भाग्यशाली रहेंगे। सत्यता और निष्ठा से सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में विस्तार के लिये नयी योजना बनायेंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपको नेतृत्व सम्बन्धी जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती है। आज शाम के समय कोई रुका हुआ काम बन सकता है। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों को काफी सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर व आत्मीय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय भूमिका निभायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)*व्यापारियों की बिक्री बढ़ने की काफी सम्भावना है। लेकिन आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव भी करना पड़ सकता है। उच्च दार्शनिक विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। सन्तान को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। शासकीय सेवाओं में कार्यभार बढ़ेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*आज आपको अपेक्षानुसार लोगों से समर्थन कम मिलेगा। अपनी योजनाओं को लोगों से ज्यादा शेयर न करें। व्यापार में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उधारी वापस करने का दबाव आपको परेशान कर सकता है। बेहतर है की आज थोड़ा शान्त रहें और धार्मिक कार्यों में मन लगायें।

🦁 *सिंह (Leo):भ्रामक समाचारों से दूर रहें। सम्पत्ति को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। आपके मूड में बदलाव हो सकता है। लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। कोई छोटा उद्योग आज शुरू करने का विचार बनायेंगे। कामकाजी महिलाओं को सम्मान मिल सकता है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होगी। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। नयी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नियमों के पालन करने में कोताही न बरतें।

⚖ *तुला (Libra):*शिक्षा के क्षेत्र में आपको नये अवसर मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। अपने लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त कर लेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में आपका यश बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। कारोबारियों को अच्छे क्लाइंट्स मिल सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने का दबाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। शुगर के रोगियों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिये।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिये विचार करेंगे। आपको अचानक से कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखें। परिवार के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को उन्नत परिणाम प्राप्त होंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*प्रणय सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों का मन विचलित हो सकता है। लोग आपकी उदारता से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। दृढ़ निश्चयी होकर कार्य करने से आपको लाभ होगा। मानसिक परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपने विचारों में सन्तुलन रखें। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। नयी तकनीक को अपनाने से व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। मन में किसी अनहोनी का डर रहेगा। सोच-समझकर ही निवेश करें वरना परेशानी में फंस सकते हैं। साझेदारों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। सर्दी-खांसी को हल्के में न लें। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, April 08, 2021

Wednesday, April 7, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,8 अप्रैल 2021, गुरुवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,8 अप्रैल 2021, गुरुवार,   ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

8 अप्रैल 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 26, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वादशी, नक्षत्र शतभिषा, सूर्योदय 6:12 प्रातः, सूर्यास्त 6:48सायं , राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 पंचक विचार

🐏 *मेष (Aries):* आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम आपको तुरन्त प्राप्त होगा। कारोबारियों को कमाई के लिये दिन काफी अच्छा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। नये रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपके धन और ऐश्वर्य से लोग ईर्ष्या कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी पारिवारिक समारोह की योजना बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी।

👭 *मिथुन (Gemini)*गलती से आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपकी कार्यपद्धति में सुधार कर लें। पेट में गैस के कारण परेशानी हो सकती है। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिये। घर के रखरखाव और मरम्मत पर धन खर्च करना पड़ेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। तय किये गये लक्ष्यों को वास्तविकता में लाने का प्रयास करें। काम की अधिकता के कारण परिवार में आपकी उपेक्षा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। विवादों से दूर रहें।

🦁 *सिंह (Leo):मनोवांछित कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। चल-अचल सम्पत्ति के विवाद शान्त होंगे। धर्म-कर्म का दिखावा न करें। जानकार लोगों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। शत्रुओं पर आप भारी पढ़ेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिये। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। समस्याओं का कूटनीतिक समाधान प्राप्त करेंगे। शरीर की इम्युनिटी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। सेहत की समस्या दूर होगी।

⚖ *तुला (Libra):*आपको काल्पनिकता से दूर रहना चाहिये। मन में कुछ अजीब तरह से विचार आ सकते हैं। किसी जरूरी विषय को नजरअंदाज न करें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):इच्छानुसार कार्य करने से मन सन्तुष्ट रहेगा। नये साझेदारों को जोड़ने से पहले गहराई से विचार कर लें। गर्मी से बचने के लिये पर्याप्त जल का सेवन करें। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*व्यापार में बदलाव का विचार करेंगे। अत्यधिक तत्परता के कारण आपके काफी सारे काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। बॉस आपका उत्साह बढ़ायेंगे। मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*कारोबार में मन्दी की चिन्ता रहेगी। आपनी वाणी से लोग कुपित हो सकते हैं। नींद में खलल पड़ सकती है। मौज-मस्ती पर अधिक ध्यान न दें। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनायें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *घर में अचानक अतिथि आ सकते हैं। आपको स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेना चाहिये। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। मन में अनावश्यक तर्क न पनपने दें। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, April 07, 2021