Saturday, April 3, 2021

**पीपल के लाभ

Filled under:

**पीपल के लाभ* 
अकेला ऐसा पौधा जो दिन और रात दोनो समय आक्सीजन देता है

💛पीपल के ताजा 6-7 पत्ते लेकर 400 ग्राम पानी मे डालकर 100 ग्राम रहने तक उबाले,ठंडा होने पर पिए ब्रर्तन स्टील और एल्युमिनियम का नहीं हो, आपका ह्रदय एक ही दिन में ठीक होना शुरू हो जाएगा

💛पीपल के पत्तो पर भोजन करे, लीवर ठीक हो जाता है

💛पीपल के सूखे पत्तों का पाउडर बनाकर आधा चम्मच गुड़ में मिलाकर सुबह दोपहर शाम खायेँ, किंतना भी पुराना दमा ठीक कर देता है

💛पीपल के ताजा 4-5 पत्ते लेकर पीसकर पानी मे मिलाकर पिलाये,1- 2 बार मे ही पीलिया में आराम देना शुरू कर देता है

💛पीपल की छाल को गंगाजल में घिसकर घाव में लगाये तुरंत आराम देता है

💛पीपल की छाल में गुड़ मिलाकर दिन में 5-6 बार चूसे, कोई भी नशा छूट जाता है

💛पीपल के पत्तों का काढ़ा पिये, फेफड़ो, दिल ,अमाशय और लीवर के सभी रोग ठीक कर देता है

💛पीपल के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिये, किडनी के रोग ठीक कर देता है व पथरी को तोड़कर बाहर करता है

💛किंतना भी डिप्रेशन हो, पीपल के पेड़ के नीचे जाकर रोज 30 मिनट बैठिए डिप्रेशन खत्म कर देता है

💛पीपल की फल और ताजा कोपले लेकर बराबर मात्रा में लेकर पीसकर सुखाकर गुड़ मिलाकर दिन में 2 बार ले, महिलाओ के गर्भशाय और मासिक समय के सभी रोग ठीक करता है

💛पीपल का फल और ताजा कोपले लेकर बराबर मात्रा में लेकर पीसकर सुखाकर गुड़ मिलाकर दिन में 2 बार ले, बच्चो का तुतलाना ठीक कर देता है और दिमाग बहुत तेज करता है

💛जिन बच्चो में हाइपर एक्टिविटी होती है, जो बच्चे दिनभर रातभर दौड़ते भागते है सोते कम है, पीपल के पेड़ के नीचे बैठाइए सब ठीक कर देता है

💛शरीर मे कही से भी खून आये, महिलाओ को मासिक समय मे रक्त अधिक आता हो, बाबासीर में रक्त आता हो, दांत निकलवाने पर रक्त आये ,चोट लग जाये, 8-10 पत्ते पीसकर,छानकर पी जाएं, तुंरत रक्त का बहना बंद कर देता है

💛शरीर मे कही भी सूजन हो, दर्द हो, पीपल के पत्तों को गर्म 

Posted By KanpurpatrikaSaturday, April 03, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,4 अप्रैल 2021, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,4 अप्रैल 2021, रविवार,   ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

4 अप्रैल 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 22, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि अष्टमी, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय 6:17प्रातः, सूर्यास्त 6:45सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 , तिथि: शीतलाष्टमी व्रत


🐏 *मेष (Aries):* परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनायेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। शोधकार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों और विचारों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*रचनात्मक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता और व्यग्रता रहेगी। आय और व्यय में सन्तुलन रखें। कोई नकारात्मक समाचार मिल सकता है। सनसनीखेज खबरों को ज्यादा प्रसारित न करें।

👭 *मिथुन (Gemini)*सम्पत्ति के बड़े सौदे आपको मिल सकते हैं। उत्साह और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑनलाइन नये वस्त्र और एक्सेसरीज आप खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*आपको दी गयी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन करेंगे। जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। सरकारी तन्त्र का सहयोग मिलेगा। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिये समय उत्तम है। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ मिलेगा।

🦁 *सिंह (Leo):बोलने से पहले आपको सोचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में भी निजता का ध्यान रखें। लोग आपकी व्यवहार कुशलता से प्रभावित रहेंगे। घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। मौसम में बदलाव आ रहा है इसीलिये अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*परिवार के साथ आनन्द भरा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। ऑफिस में काम कर रहे किसी व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आर्थिक परेशानियाँ दूर होंगी। समय की अनुकूलता का एहसास होगा। पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*काम को आगे बढ़ाने के नये विकल्प बनेंगे। आपको धैर्यवान होकर काम करना चाहिये। नया कारोबार शुरू करने के लिये धन उधार ले सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से आपको बचना चाहिये।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेमी जन से मीठी और प्यार भारी चर्चा होगी। घर बाहर आपकी पूंछ-परख बढ़ेगी। लाभ के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धैर्य और आत्मविश्वास बनाये रखे। आपकी वाक्शैली से सब प्रभावित रहेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*धन की समस्याओं का निवारण होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें। शोधकार्यों से आपको काफी लाभ मिलेगा। बिजनेस पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*पीठ और कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है। शराब और नशे के सेवन से दूर रहें। बातों में अधिक उलझने के कारण काम बिगड़ सकते हैं। पुराने विवाद उभरने वाले हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आपके कुछ प्रोजेक्ट्स समय से पहले पूर्ण हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके काफी प्रभावित रहने वाले हैं। लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। विदेश में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। इच्छाशक्ति और संकल्प के कारण आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आपको पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रुके हुए काम आज बन सकते हैं। सन्तान पर आपका स्नेह और वातसलय बढ़ेगा। इच्छित लक्ष्यों को आज प्राप्त कर लेंगे। ज्वैलरी और कपड़े से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बन सकती हैं। बड़े सौदों के लिये समय बहुत ही शुभ है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, April 03, 2021

Friday, April 2, 2021

क्यों की जाती है शीतलाष्टमी को शीतला माता की पूजा

Filled under:

,"कौन है शीतला माता "?                                      
क्यों की जाती है शीतलाष्टमी को शीतला माता की पूजा 

शीतला अष्टमी या बसोड़ा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि, जानें
होली के आठवें दिन उत्तर भारत के अधिकांश घरों में शीतला अष्टमी मनाई जाती है. यह पर्व शीतला माता को समर्पित है. शीतला माता चेचक, हैजा जैसे रोगों से रक्षा करती हैं. इस बार यह व्रत 4 अप्रैल 2021 को पड़ रहा है. शीतला अष्टमी को बसोड़ा भी कहा जाता है. इस दिन घर में ताज़ा खाना बनाना वर्जित माना जाता है.

 
हर साल होली के त्योहार के आठवें दिन शीतला अष्टमी मनाई जाती है. कई जगह पर ये सप्तमी तिथि को भी मनाई जाती है. उत्तर भारत के अधिकांश घरों में शीतला अष्टमी के दिन व्रत और शीतला माता की पूजा अर्चना की जाती है. शीतला अष्टमी को बसोड़ा भी कहा जाता है. यह शीतला माता का पर्व है इसलिए इस दिन शीतला माता की सच्चे मन से आराधना करने से चेचक, खसरा हैजा जैसे संक्रामक रोग नहीं होते हैं. ये देवी इन बीमारियों के प्रकोप से बचाती है. इस दिन माता को बासी पकवान चढ़ाने की प्रथा है.

शीतला अष्टमी शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि आरंभ- 4 अप्रैल 2021 को सुबह 04 बजकर 12 मिनट से

अष्टमी तिथि समाप्त- 05 अप्रैल 2021 को प्रातः 02 बजकर 59 मिनट तक

पूजा मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम को 06 बजकर 41 मिनट तक

पूजा की कुल अवधि- 12 घंटे 33 मिनट

शीतला अष्टमी से ग्रीष्मकाल की हो जाती है शुरुआत
पौराणिक मान्यता के अनुसार शीतला अष्टमी से ही ग्रीष्मकाल आरंभ हो जाता है. कहा जाता है कि शीतला अष्टमी के दिन इस दिन से ही मौसम तेजी से गर्म होने लगता है. शीतला माता के स्वरूप को शीतलता प्रदान करने वाला कहा गया है. इस व्रत का अर्थ यह है कि उस दिन के बाद बासी भोजन त्याज्य होता है. इसके साथ ही गर्मियों में साफ सफाई को विशेष महत्व दिया जाता है ताकि ग्रीष्म रोगों जैसे चेचक, खसरा आदि के प्रकोप से बचा जा सके.

अभय मुद्रा में विराजमान हैं शीतला माता
शीतला माता को चेचक जैसे रोग की देवी माना जाता है. यह हाथों में कलश, सूप, मार्जन (झाड़ू) और नीम के पत्ते धारण किए होती हैं. गर्दभ की सवारी किए हुए यह अभय मुद्रा में विराजमान हैं.

शीतला माता को मीठे चावलों का लगाया जाता है भोग

शीतला अष्टमी के दिन शीतला माता की पूजा के समय उन्हें खास प्रकार के मीठे चावलों का भोग चढ़ाया जाता है. ये चावल गुड़ या गन्ने के रस से बनाए जाते हैं. इन्हें सप्तमी की रात को बनाया जाता है. इसी प्रसाद को घर में सभी सदस्यों को खिलाया जाता है.

शीतला अष्टमी पूजा विधि

सप्तमी के दिन शाम के समय रसोईघर की साफ-सफाई करके माता का प्रसाद तैयार किया जाता है और अगले दिन का भोजन भी बनाकर रख दिया जाता है. अष्टमी के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत का संकल्प लिया जात है और शीतला माता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की जाती है. इसके बाद बासी भोजन का भोग लगाया जाता है. तत्पश्चात जहां होलिका दहन किया गया था उस स्थान पर जाकर पूजा की जाती है, इस दिन घरों में ताजा खाना नहीं बनाया जाता. ताजा खाना अगली सुबह ही बनता है

Posted By KanpurpatrikaFriday, April 02, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,3 अप्रैल 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,3 अप्रैल 2021, शनिवार,   ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

3 अप्रैल 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 21, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि सप्तमी, नक्षत्र मूला, सूर्योदय 6:18 प्रातः, सूर्यास्त 6:44 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

तिथि: शीतला सप्तमी, गण्डमूल विचार रात्रि 2:39 तक


🐏 *मेष (Aries):* बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी होनें की आशंका है। आपको शान्तिपूर्ण तरीके से काम करना चाहिये। युवाओं को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। आपकी लोकप्रियता में कमी आ सकती है। चिन्ता और तनाव के कारण परेशानी बढ़ेगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*उच्च शिक्षा में अवरोध आने की आशंका है। आय में अनिश्चितता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ में कमी आ सकती है। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेवजह की यात्राओं से बचें। ऑफिस में काफी सारा काम आपके ऊपर आ सकता है।

👭 *मिथुन (Gemini)*पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*विदेश से सम्बन्धित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सहयोगियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करना चाहिये। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा।

🦁 *सिंह (Leo):प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम सा हो सकता है। समाज से आपको उपयुक्त सहयोग मिलेगा। अध्यात्म अध्यात्म में आप विशेष रुचि लेंगे। सम्पत्ति से सम्बन्धित व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*ऐसी जगह बोलने से बचें जहां लोग आपके सम्पर्क ज्यादा न हो। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि कम हो सकती है। लेकिन फिर भी अपनी पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहें। विवाह योग्य जातकों के विवाह तय होने में बाधा आ सकती है। विवादित मुद्दों से दूर रहना ही उचित है।

⚖ *तुला (Libra):*भाइयों और मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार आने का प्रयास करेंगे। रुचिपूर्ण कार्यों में अपना मन लगायेंगे। नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। आडंबर से आपको दूर रहना चाहिये।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी का निर्वहन करेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। पिता के सहयोग से आपके कुछ काम बनेंगे। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिये आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करें। घरेलू काम से जल्द फ्री होकर दूसरे काम करेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*ईर्ष्या के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति प्राप्त होगी। कोई भी निर्णय भावुकता में न लें। पैतृक सम्पत्ति में वृद्धि होगी। घर के रख-रखाव पर धन खर्च करेंगे। प्रेमी जन को आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रखने के लिये योग और फिटनेस पर ध्यान दें। आर्थिक संकट जैसी समस्या हो सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियन्त्रण रखें। नया मकान खरीद सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*कारोबारी यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। लोग आपके ऊपर भरोसा करेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार मिल सकता है। आपको कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बॉस आपके प्रमोशन की फाइल बढ़ा सकता है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आपको प्रयासों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। भविष्य को लेकर नयी योजना बनायेंगे। कोई बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। आपके सम्मान को कुछ लोग ठेस पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। संतसंग में सम्मिलित हो सकते हैं।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, April 02, 2021

Thursday, April 1, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,2 अप्रैल 2021, शुक्रवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,2 अप्रैल 2021, शुक्रवार  ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1943, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 20, उत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतु, तिथि पंचमी सुबह 8:16 तक तदनन्तर षष्ठी, नक्षत्र ज्येष्ठा, सूर्योदय 6:19प्रातः , सूर्यास्त 6:44सायं , राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

तिथि एकनाथ षष्ठी, श्रीरंग-पंचमी, गंगा मेला(कानपुर) मेला नवचण्डी (मेरठ) प्रारम्भ, मेला गुरु रामराय (देहरादून), षष्ठी तिथि का क्षय


🐏 *मेष (Aries):* ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। घर में अकेलापन और बोरियत जैसा एहसास हो सकता है। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। मानसिक उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आज का दिन कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ की सम्भावनायें निर्मित करेगा। सन्तान के प्रति विश्वास बनाये रखें। आपके ऊपर काम का दबाव कम रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट्स पर आप धन लगा सकते हैं। आपके सभी काम सफल होंगे। व्यवसाय में आपका मन लगेगा। कला प्रेमी काफी आनन्द उठायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)*शेयर और सट्टे में निवेश से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नये व्यवसाय में आपका मन लगेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):धार्मिक अनुष्ठानों में आप रुचि लेंगे। नया वाहन खरीद रहे हैं तो उसके विषय में पूरी जानकारी ले लें। जिन लोगों पर आप आँख-मूंदकर भरोसा करते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे दें। बदहज़मी और गैस से बचने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। युवाओं को नये करियर के अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

⚖ *तुला (Libra):*रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है। आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। महत्वपूर्ण पेपर्स को सँभाल कर रखें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):आपके सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। लोगों की मदद करेंगे। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आप दूसरों की सेवा में मन लगायेंगे। आपके भीतर निर्भीकता का भाव रहेगा। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*अटके हुए कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। पुराने सम्पर्कों का लाभ आप उठायेंगे। ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक के लिये जा सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आपको पहले किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आवश्यक कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आज फोन पर काफी समय बिता सकते हैं। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *परिजन आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुका सकते हैं। बिना मांगे किसी को राय न दें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, April 01, 2021