Monday, March 8, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 9 मार्च 2021, मंगलवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 9 मार्च 2021, मंगलवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

9 मार्च 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 26, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि एकादशी सायं 3:03 तक तदनन्तर द्वादशी, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, सूर्योदय 6:45 प्रातः , सूर्यास्त 6:28 सायं , राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

तिथि : विजया एकादशी व्रत

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत होगा। सम्मानित व्यक्तियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सन्तान की प्रगति से गर्व की अनुभूति होगी। ऑफिस में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। पैतृक सम्पत्ति के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*परिस्थितियों को सही दिशा में प्रयोग करने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। व्यावसायिक यात्रा का लाभ मिलेगा। नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक फल मिलने से मानसिक सन्तोष प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को मधुर बनाने का प्रयास करेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini) मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। गुस्से के कारण परिजनों से मतभेद उभर सकते हैं। अपनी योजनाओं में अचानक बदलाव न करें।

🦀 *कर्क (Cancer):*अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करें। व्यवसाय में विशेष आर्थिक निवेश कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। समाज के कार्यों में आप सहयोग करेंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। आराम और मनोरञ्जन के मूड में रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):जीवनसाथी के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से हो जायेंगे। पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात हो सकती है। अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। मार्केटिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अपने ऊपर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। समय की महत्व को कम न आँकें। करियर में आगे बढ़ने के लिये सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*अपने विचारों को सदैव सकारात्मक रखें। नकारात्मक विषयों पर चिन्तन करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नये कारोबार को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको लाभ मिलेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):घर के लिये उपयोगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपकी दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जॉब में स्थानान्तरण और पदोन्नति दोनों की सम्भावना प्रबल है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*कानूनी अड़चनों को दूर कर लेंगे। अपने कार्यों को दूसरों पर न थोपें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सभी काम सुचारू रूप से चलेंगे। अपनी दबी हुई क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करेंगे। गैस और अपच की समस्या होने पर ध्यान दें।

🐊 *मकर (Capricorn):*प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। रिश्तों की मर्यादा को ध्यान में रखें। लोग आपके विचारों को सुनने के लिये उत्सुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में सुदृढ़ होगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*वाहन प्रयोग में आपको सावधानी रखनी चाहिये। परिवार की जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। ईर्ष्या रखने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। चंचलता और जिद्दी व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में उलझनों का सामना करना पड़ेगा। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आपमें परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। व्यवसाय में सार्थक लाभ मिलने से मन उत्साहित रहेगा। कोई विशिष्ट कार्य होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 08, 2021

Sunday, March 7, 2021

सदा विजयी होने के लिए जानिए विजया एकादशी कथा माहात्म्य -

Filled under:

सदा विजयी होने के लिए जानिए विजया एकादशी कथा माहात्म्य -

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी विजया एकादशी के नाम से जानी जाती है। इस साल विजया एकादशी 9 मार्च 2021 को है। नाम के अनुसार ही इस एकादशी का व्रत करने वाला सदा विजयी रहता है। 

प्राचीन काल में कई राजा-महाराजा इस व्रत के प्रभाव से अपनी निश्चित हार को भी जीत में बदल चुके हैं। विजया एकादशी व्रत के बारे में पद्म पुराण और स्कन्द पुराण में अति सुन्दर वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि कि जब जातक शत्रुओं से घिरा हो तब विकट से विकट से परिस्थिति में भी विजया एकादशी के व्रत से जीत सुनिश्चित की जा सकती है। कहा जाता है कि विजया एकादशी का व्रत करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

विजया एकादशी व्रत करने वाले के जीवन में शुभ कर्मों में वृद्धि, मनोवांछित फलों की प्राप्ती होती है और कष्टों का नाश होता है। इतना ही नहीं जो भी इस एकादशी का व्रत विधि विधान और सच्चे मन से करता है वह भगवान विष्णु का कृपापात्र बन जाता है।

विजया एकादशी कथा माहात्म्य - 

अर्जुन भगवान श्री कृष्ण से एकादशी का महात्मय सुन कर आनन्द विभोर हो रहे हैं। जया एकादशी के महात्मय को जानने के बाद अर्जुन कहते हैं माधव फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी का क्या महात्मय है आपसे मैं जानना चाहता हूं अत: कृपा करके इसके विषय में जो कथा है वह सुनाएं।

अर्जुन द्वारा अनुनय पूर्वक प्रश्न किये जाने पर श्री कृष्णचंद जी कहते हैं प्रिय अर्जुन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी विजया एकादशी के नाम से जानी जाती है। इस एकादशी का व्रत करने वाला सदा विजयी रहता है। 

हे अर्जुन तुम मेरे प्रिय सखा हो अत: मैं इस व्रत की कथा तुमसे कह रहा हूं, आज तक इस व्रत की कथा मैंने किसी को नहीं सुनाई। तुमसे पूर्व केवल देवर्षि नारद ही इस कथा को ब्रह्मा जी से सुन पाए हैं। तुम मेरे प्रिय हो इसलिए तुम मुझसे यह कथा सुनो।

त्रेतायुग की बात है श्री रामचन्द्र जी जो विष्णु के अंशावतार थे अपनी पत्नी सीता को ढूंढते हुए सागर तट पर पहुंचे। सागर तट पर भगवान का परम भक्त जटायु नामक पक्षी रहता था। उस पक्षी ने बताया कि सीता माता को सागर पार लंका नगरी का राजा रावण ले गया है और माता इस समय आशोक वाटिका में हैं। 

जटायु द्वारा सीता का पता जानकर श्रीराम चन्द्र जी अपनी वानर सेना के साथ लंका पर आक्रमण की तैयारी करने लगे परंतु सागर के जल जीवों से भरे दुर्गम मार्ग से होकर लंका पहुंचना प्रश्न बनकर खड़ा था।

भगवान श्री राम इस अवतार में मर्यादा पुरूषोत्तम के रूप में दुनियां के समझ उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते थे अत: आम मानव की भांति चिंतित हो गये। जब उन्हें सागर पार जाने का कोई मार्ग नहीं मिल रहा था तब उन्होंने लक्ष्मण से पूछा कि हे लक्ष्मण इस सागर को पार करने का कोई उपाय मुझे सूझ नहीं रहा अगर तुम्हारे पास कोई उपाय है तो बताओ। 

श्री रामचन्द्र जी की बात सुनकर लक्ष्मण बोले प्रभु आपसे तो कोई भी बात छिपी नहीं है आप स्वयं सर्वसामर्थवान है फिर भी मैं कहूंगा कि यहां से आधा योजन दूर परम ज्ञानी वकदाल्भ्य मुनि का निवास हैं हमें उनसे ही इसका हल पूछना चाहिए।

भगवान श्रीराम लक्ष्मण समेत वकदाल्भ्य मुनि के आश्रम में पहुंचे और उन्हें प्रणाम करके अपना प्रश्न उनके सामने रख दिया। मुनिवर ने कहा हे राम आप अपनी सेना समेत फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत रखें, इस एकादशी के व्रत से आप निश्चित ही समुद्र को पार कर रावण को पराजित कर देंगे। 

श्री रामचन्द्र जी ने तब उक्त तिथि के आने पर अपनी सेना समेत मुनिवर के बताये विधान के अनुसार एकादशी का व्रत रखा और सागर पर पुल का निर्माण कर लंका पर चढ़ाई की। राम और रावण का युद्ध हुआ जिसमें रावण मारा गया।

हे अर्जुन विजया एकादशी की जो कथा है वह मैंने तुमसे कहा अब इस व्रत का जो विधान है वह तुम मुझसे सुनो। श्री रामचन्द्र जी ने जिस विधि से विजया एकादशी का व्रत किया उसी विधि से विजया एकादशी का व्रत करना चाहिए। 

दशमी के दिन एक वेदी बनाकर उस पर सप्तधान रखें फिर अपने सामर्थ्य के अनुसार स्वर्ण, रजत, ताम्बा अथवा मिट्टी का कलश बनाकर उस पर स्थापित करें। एकदशी के दिन उस कलश में पंचपल्लव रखकर श्री विष्णु की मूर्ति स्थापित करें और विधि सहित धूप, दीप, चंदन, फूल, फल एवं तुलसी से प्रभु का पूजन करें। व्रत के पूरे दिन भगवान की कथा का पाठ एवं श्रवण करें और रात्रि में कलश के सामने बैठकर जागरण करे। द्वादशी के दिन कलश को योग्य ब्राह्मण अथवा पंडित को दान कर दें।

अत: हे राजन्! जो कोई मनुष्य विधिपूर्वक इस व्रत को करेगा, दोनों लोकों में उसकी अवश्य विजय होगी। श्री ब्रह्माजी ने नारदजी से कहा था कि हे पुत्र! जो कोई इस व्रत के महात्म्य को पढ़ता या सुनता है, उसको वाजपेय यज्ञ का फल प्राप्त होता है।

विजया एकादशी मुहूर्त-

एकादशी तिथि प्रारम्भ- मार्च 08, 2021 सोमवार को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से

एकादशी तिथि समाप्त- मार्च 09, 2021 मंगलवार को 03 बजकर 02 मिनट तक 

पारण का समय- 10 मार्च, बुधवार सुबह 06 बजकर 36 से सुबह 8 बजकर 58 मिनट तक

।। आपका आज का दिन शुभ मंगलमय हो ।। 

                 🙏  धन्यवाद  🙏

Posted By KanpurpatrikaSunday, March 07, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 8 मार्च 2021, सोमवार,,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 8 मार्च 2021, सोमवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

8 मार्च 2021, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 25, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि दशमी सायं 3:45 तक तदनन्तर एकादशी, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय 6:50am, सूर्यास्त 6:27pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00

तिथि: स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती

🐏 *मेष (Aries):*व्यक्तिगत जीवन से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार मिल सकता है। आज दिन भर महत्वपूर्ण कार्यों में लगे रहेंगे। भाई-बहनों से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप दूसरों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*कोई महत्वपूर्ण कार्य आज टल सकता है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें। अत्यधिक भावुक होने से कुछ गलतियाँ कर सकते हैं। शोधकार्यों और अनुसंधान में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini) सन्तान से शुभ समाचार मिल सकता है। नये मित्रों से आपको मिलने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में आपको बेहतरीन उन्नति मिलेगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आयेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम के लिये अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक उन्नति के नये मार्ग प्रशस्त होंगे। लेन-देन करने से पूर्व थोड़ी जांच-परख अवश्य कर लें। आज आप स्वादिष्ट भोजन विशेष रूप से मिष्ठान्न का आनन्द उठा सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

🦁 *सिंह (Leo):परिजनों की दृष्टि में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आज काफी तरोताजा महसूस करेंगे। सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। घर में भोज का किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*नौकरीपेशा लोगों को लगन से काम करना चाहिये। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। आप परेशानी के दौरान भी सकारात्मक बने रहेंगे। घर में किसी वस्तु की अचानक जरूरत पड़ने के कारण उसे खरीदना पड़ेगा। सहकर्मियों पर एकतरफा विश्वास न करें।

⚖ *तुला (Libra):*नये अनुबन्ध आज आपको मिल सकते हैं। प्रेमी जन के साथ आज घूमने जाने का विचार बनायेंगे। कार्य सम्बन्धित लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। अपनी कार्यशैली में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नये विचारों का सृजन होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):वित्तीय मामलों में आपको काफी अनिश्चचितता का सामना करना पड़ेगा। भ्रम की स्थितियों के कारण वादविवाद न करें। आपके घर मेहमान आ सकते हैं। दूसरों की बातों पर सीधे यकीन न करें। शरीर में थकावट हो सकती है। आपके सौन्दर्य में वृद्धि होगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखेंगे। नयी जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। लोग आपको सहयोग कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मनोवांछित वस्तु के प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*भोगविलास में आज काफी प्रवृत्त रहेंगे। अनुशासनहीनता के कारण काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर थोड़े सचेत रहें। आज आपको अपना ध्यान स्थिर रखना चाहिये। शेयर मार्केट में ध्यानपूर्वक ही निवेश करें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*उत्तम स्वास्थ्य सुख का आनन्द उठायेंगे। किसी इच्छानुसार काम होने से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आज छुट्टी लेकर कहीं घूमने निकल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। उलझे हुए मामलों को सुलझाते चले जायेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आपके मन में किसी वस्तु के प्रति प्रबल आकर्षण रहेगा। प्रेमी जन को आज काफी समय देंगे। लीवर की समस्याओं को ध्यान में रखें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, March 07, 2021

Saturday, March 6, 2021

कुंडली मिलान क्यों जरुरी है -

Filled under:

 कुंडली मिलान क्यों जरुरी है -   
 विवाह मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है, हिंदू वैदिक संस्कृति में विवाह से पूर्व जन्म कुंडली मिलान की शास्त्रीय परंपरा है | विवाह पूर्व भावी दंपत्ती की कुंडली मिलान करना आवश्यक है, ताकि विवाहोपरांत वर कन्या अपना गृहस्थ जीवन निर्विघ्न गुजार सकें | 
विवाह तय करने के संबंध में आमतौर पर कई लोग सिर्फ गुण मिलान करके ही निश्चिंत हो जाते हैं, जबकि कुंडली मिलान उससे कहीं अधिक आवश्यक है, इसके अभाव में दांपत्य जीवन को आगे चल कर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

वैवाहिक संबंधों की अनुकूलता के परीक्षण के लिए ऋषि-मुनियों ने अनेक ग्रंथ की रचना की, जिनमें वशिष्ठ, नारद, गर्ग आदि की संहिताएं, मुहुर्तमार्तण्ड, मुहुर्तचिंतामणि इत्यादि, जिसमे अष्ट-कूट सर्वाधिक प्रचलित है:-
१) वर्ण से कार्य क्षमता, मानसिक अभिरुचिया, व्यक्तित्व, प्रकृति,
२) वश्य से संबंध, भावनात्मक सामंजस्य, आकर्षण, अधीनता, प्रधानता,
३) तारा से समझने की प्रवृत्ति, भाग्योदय, दोनों की आय व वैवाहिक जीवन में मधुरता या वियोग, भाग्य,
४) योनि से बौद्धिक क्षमता, मानसिकता, स्वभाव गुणदोष, प्रणय संबंध, यौन संबंध में साम्यता व शारीरिक संतोष,
५) राशि से स्वास्थ्य, आपसी विश्वास व सहयोग, परस्पर मित्रता समता या शत्रुता, सामंजस्य,
६) गण से अभिरुचि, कुटुंब के साथ संबंध, प्रकृति की एकरूपता, गुण प्रधानता,
७) भकूट से दिनदैनिक जीवन, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, आपसी लेन-देन, प्रेम, एवं
८) नाडी़ से दांपत्य जीवन में स्थिरता, त्रिदोष की साम्यता व संतान सुख में अनुकूलता या बाधा, स्वास्थ्य, आदि
इन अष्टकूट से गुण-दोष अर्थात् आठ प्रकार के दोषों का परिहार देखा जाता है |


Posted By KanpurpatrikaSaturday, March 06, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 7 मार्च 2021, रविवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 7 मार्च 2021, रविवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

7 मार्च 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 24, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि नवमी सायं 4:48 तक तदनन्तर दशमी, नक्षत्र मूला, सूर्योदय 6:52am, सूर्यास्त 6:26pm, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

 तिथि : गण्डमूल विचार रात्रि 8:59 तक

🐏 *मेष (Aries):*नये कार्य की शुरुआत करने की योजना बनायेंगे। परिवार के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अध्यात्मिक विषयों में आपका रूझान रहेगा। किसी लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर हो सकती है। जॉब की तलाश आज पूरी होगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*प्रणय जीवन में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। अधूरे कार्यों को पूरा करने में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी। महत्वपूर्ण सामना गुम हो सकता है। वैवाहिक जीवन को महत्व दें। इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

👭 *मिथुन (Gemini) सन्तान के साथ अच्छा समय बितायेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। किसी बड़े अधिकारी से आपको लाभ मिल सकता है। आपके भीतर नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। पिछली बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करें। कानूनी बाधाओं का निराकरण हो सकता है।

🦀 *कर्क (Cancer):*पेट के रोगों को हल्के में न लें। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवार हो सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स को आज शुरू करेंगे। शिक्षा में अड़चनें आ सकती है। धन कमाने के अवसर मिलेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):पराक्रम से शत्रुओं का पराभव होगा। आपके मृदु व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे। रिश्तों में आ रहे बदलावों को गम्भीरता से लें। मित्रों को धन उधार देना पड़ सकता है। गम्भीर विषयों के अध्ययन की प्रवृत्ति जागृत होगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। माता की आज्ञा की अवज्ञा न करें। साइटिका और गठिया के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। कारोबार में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये।

⚖ *तुला (Libra):*घर में आनन्द का वातावरण रहेगा। अपनी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। समय से काम पूरा कर लेने के कारण आप सन्तुष्ट रहेंगे। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज भाग्य का साथ मिलेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):किसी पर भी सहज विश्वास न करें। कफ के कारण समस्या हो सकती है। सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे। विवाह के लिये प्रयास सफल होंगे। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। परिवार में आपकी उपेक्षा हो सकती है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आज आप अपनी ही मस्ती में रहेंगे। दार्शनिक विचारों का प्रभाव आपके ऊपर देखने को मिलेगा। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आपकी उन्नति से सन्तोष का अनुभव होगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*अपने धन का दुरुपयोग न करें। जिद्दी व्यवहार के कारण आपको नुकसान हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। शत्रु आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। देवस्थल की यात्रा हो सकती है। विदेश में रहने वाले मित्रों से आज बात होगी। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *रोज़मर्रा के कार्यों में आपको धन खर्च कराना होगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ेगी। अधिकारी आपको नया कार्य सौंप सकते हैं। कम प्रयत्न से ही आवश्यक कार्यों में आसानी होगी।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, March 06, 2021