Friday, December 18, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,20 दिसम्बर 2020,रविवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,20 दिसम्बर 2020,रविवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

20 दिसम्बर 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा , दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि षष्ठी 02:52 दोपहर  तक तदन्तर सप्तमी, शतमिषा 09:01 सायं तक तदन्तर पूर्व भाद्रपद,  सूर्यउदय 6:51 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं , राहुकाल  04:02से 05:21 सायं तक। चम्पा षष्ठी।

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*मित्रों की सहायता प्राप्त हो सकती है। परिवार से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। नये कारोबारी अनुबन्ध हो सकते हैं। परिवार के साथ आनन्दित समय व्यतीत करेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। बॉस के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सम्पत्ति खरीदने का निर्णय कर सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):*आलस्य और प्रमाद से दूर रहें। ऑफिस के कार्यों में आपको परेशानी होगी। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। निवेश के मामले में दिन शुभ नहीं है। कानूनी पचड़े से दूर रहें। पिता से नोंक-झोंक हो सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer):*भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे। साथियों के साथ मनमुटाव होगा। आज का दिन काफी संवेदनशील होगा। जीवनसाथी आप पर नाराज हो सकता है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। यदि स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या है तो लापरवाही न करें।

🦁 *सिंह (Leo):*व्यापार में नये समझौते कर सकते हैं। नये वस्त्र और आभूषण पर धन खर्च करेंगे। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है। टीमवर्क की तरह काम करने से कठिन लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन का तनाव दूर होगा। मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज आपके कार्यों को लेकर दूसरों पर काफी निर्भर रहेंगे। अपनी क्षमताओं से अधिक काम न करें। नया व्यापार शुरू करने के वित्तीय लोन के लिये कार्यवाही कर सकते हैं। आज कोई योजना बनायेंगे। भावुक होकर निर्णय न लें। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*आपको बहुत सारी जिम्मेदारियाँ एक साथ निभानी पड़ सकती है। व्यापार में आपको जोखिम नहीं उठाना चाहिये। आप काफी शॉपिंग कर सकते हैं। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ेगी। शोध कार्यों में रुचि लेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*घर में कोई कार्य करते समय चोट लग सकती है। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का लाभ उठायेंगे। विवाह को लेकर जल्दबाज़ी न करें। पेट और सीने में जलन के कारण समस्या हो सकती है। रमन में कन्फ़्यूजन की स्थिति रहेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*मीडिया और संचार माध्यमों से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आप अपने कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपकी जीवनशैली व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। आपके मन में नये और रचनात्मक विचार आयेंगे जो आपके करियर के लिये काफी सहायक होंगे। बिजनेस पार्टनर्स से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*लवमेट्स के प्रति अपनी भावना शुद्ध रखें। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे किसी को दुख पहुँचें। परिवार में कुछ अप्रसन्नता रहेगी। आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। दूसरों को दिखाने के लिये खर्च ज्यादा कर सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)कार्यक्षेत्र में कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं। परिस्थितियों पर आपका पूरा नियन्त्रण रहेगा। मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। आज मंहगा वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। हास्य-विनोद में समय बीतेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मेहनत का उचित लाभ प्राप्त नहीं होगा। कार्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रूझान कम होगा। पुराना कर्ज आज चुकाने का दबाव रहेगा। यात्रा के दौरान परेशानी ज्यादा हो सकती है। इसीलिये आज आपको यात्रा नहीं करनी चाहिये।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 18, 2020

चिकित्सा खण्ड : - विशेष रोगों के योग : - शुगर

Filled under:

चिकित्सा खण्ड : - विशेष रोगों के योग : - शुगर : -
 यदि शुक्र तथा चन्द्रमा जन्म कुंडली में द्वादश लग्न द्वितीय भाव अथवा छठे सातवे व आठवे भाव में स्थित हो तो शर्करा रोग होता है । इसके अतिरिक्त यदि गुरु की दोनों रशिया पीड़ित हो जाए तो शर्करा रोग अवश्य होता है । 
उपाय : - शुक्रवार को शुक्र की होरा में शर्करा कुम्भ दान शर्करा सात किलो / तुला दान अपने वजन के बराबर चावल व तराजू। क्रीम कलर के रेशमी वस्त्र और 365 रूपये का दान शुक्र की होरा में करे | औषधि गुलर के मुलायम पत्ते कोपल 7 की संख्या में भोजन से पहले चबाकर खाए।  पत्ती पत्ती खाते समय हो शुक्राय नमः काा मंत्र भी बोलते जाएं यह प्रक्रिया 1 वर्ष तक करते रहें

 गुनगुने जल से सेवन करे व सेवन करते समय ॐ धन्वंतरये नमः का मन्त्र भी बोलते जावे । एसिडिटी : - जब शनि गृह की स्थित कुंडली में दुसरे चौथे सातवे व 10 वे भाव में हो या द्रष्टि पद रही हो तो एसिडिटी होने के लक्षण होते है । उपाय : - काचा प्याज संरक्षित खाद्य पदार्थ बसी भोजन उड़द पापड़ मुली का सेवन न करे । कोलैटिस संग्रहणी : - जब राहु ग्रह की स्थित कुंडली में लग्न चौथे छठे आठवे नवे भाव में हो या द्रष्टि पड़ रही हो तो कोलैंटिस संग्रहणी -11 -Mouth

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 18, 2020

Thursday, December 17, 2020

कुंडली मे 12 राशियों के स्वभाव, गुणधर्म व प्रकृति का वर्णन

Filled under:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसी समय उसके भाग्य का फैसला उसी समय हो जाता है। बच्चे के जन्म के समय ही ग्रहों और नक्षत्रों से उसकी राशि का निर्धारण हो जाता है। ज्योतिष में राशि का विशेष महत्व होता है। राशियां ही जातक के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। जातक की कुंडली में राशि का आकलन कर व्यक्ति के जीवन में उसकी सफलता और असफलता का पता चलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाश मंडल में 360 अंश हैं, इन्हें 12 राशियों एवं 27 नक्षत्रों में बांटा गया है। एक राशि में 30 अंश हैं। प्रत्येक भाग अपने-आप में एक आकृति बनाता है। इसी आकृति के आधार पर प्रत्येक राशि का नाम रखा गया है। नाम के अनुरूप सभी राशियों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। 
मेष – पुरुष जाति, चरसंज्ञक, अग्नि तत्व, पूर्व दिशा की मालिक, मस्तक का बोध कराने वाली, पृष्ठोदय, उग्र प्रकृति, लाल-पीले वर्ण वाली, कान्तिहीन, क्षत्रियवर्ण, सभी समान अंग वाली और अल्पसन्तति है। यह पित्त प्रकृतिकारक है। इसका प्राकृतिक स्वभाव साहसी, अभिमानी और मित्रों पर कृपा रखने वाला है।
वृष – स्त्री राशि, स्थिरसंज्ञक, भूमितत्व, शीतल स्वभाव, कान्ति रहित, दक्षिण दिशा की स्वामिनी, वातप्रकृति, रात्रिबली, चार चरण वाली, श्वेत वर्ण, महाशब्दकारी, विषमोदयी, मध्य सन्तति, शुभकारक, वैश्य वर्ण और शिथिल शरीर है। यह अर्द्धजल राशि कहलाती है। इसका प्राकृतिक स्वभाव स्वार्थी, समझ-बूझकर काम करने वाली और सांसारिक कार्यों में दक्ष होती है। इससे कण्ठ, मुख और कपोलों का विचार किया जाता है।
मिथुन – पश्चिम दिशा की स्वामिनी, वायुतत्व, तोते के समान हरित वर्ण वाली, पुरुष राशि, द्विस्वभाव, विषमोदयी, उष्ण, शूद्रवर्ण, महाशब्दकारी, चिकनी, दिनबली, मध्य सन्तति और शिथिल शरीर है। इसका प्राकृतिक स्वभाव विद्याध्ययनी और शिल्पी है। इससे हाथ, शरीर के कंधों और बाहुओं का विचार किया जाता है।

कर्क – चर, स्त्री जाति, सौम्य और कफ प्रकृति, जलचारी, समोदयी, रात्रिबली, उत्तर दिशा की स्वामिनी, रक्त-धवल मिश्रित वर्ण, बहुचरण एवं संतान वाली है। इसका प्राकृतिक स्वभाव सांसारिक उन्नति में प्रयत्नशीलता, लज्जा, और कार्यस्थैर्य है। इससे पेट, वक्षःस्थल और गुर्दे का विचार किया जाता है।
सिंह – पुरुष जाति, स्थिरसंज्ञक, अग्नितत्व, दिनबली, पित्त प्रकृति, पीत वर्ण, उष्ण स्वभाव, पूर्व दिशा की स्वामिनी, पुष्ट शरीर, क्षत्रिय वर्ण, अल्पसन्तति, भ्रमणप्रिय और निर्जल राशि है। इसका प्राकृतिक स्वरूप मेष राशि जैसा है, पर तो भी इसमें स्वातन्त्र्य प्रेम और उदारता विशेष रूप से विद्यमान है। इससे हृदय का विचार किया जाता है।

कन्या – पिंगल वर्ण, स्त्रीजाति, द्विस्वभाव, दक्षिण दिशा की स्वामिनी, रात्रिबली, वायु और शीत प्रकृति, पृथ्वीतत्व और अल्पसन्तान वाली है। इसका प्राकृतिक स्वभाव मिथुन जैसा है, पर विशेषता इतनी है कि अपनी उन्नति और मान पर पूर्ण ध्यान रखने की यह कोशिश करती है। इससे पेट का विचार किया जाता है।

तुला – पुरुष जाति, चरसंज्ञक, वायुतत्व, पश्चिम दिशा की स्वामिनी, अल्पसंतान वाली, श्यामवर्ण शीर्षोदयी, शूद्रसंज्ञक, दिनबली, क्रूर स्वभाव और पाद जल राशि है। इसका प्राकृतिक स्वभाव विचारशील, ज्ञानप्रिय, कार्य-सम्पादक और राजनीतिज्ञ है। इससे नाभि के नीचे के अंगों का विचार किया जाता है।

वृश्चिक – स्थिरसंज्ञक, शुभ्रवर्ण, स्त्रीजाति, जलतत्व, उत्तर दिशा की स्वामिनी, रात्रिबली, कफ प्रकृति, बहुसन्तति, ब्राह्मण वर्ण और अर्द्ध जल राशि है। इसका प्राकृतिक स्वभाव दम्भी, हठी, दृढ़प्रतिज्ञ, स्पष्टवादी और निर्मल है। इससे शरीर के क़द और जननेन्द्रियों का विचार किया जाता है।

धनु – पुरुष जाति, कांचन वर्ण, द्विस्वभाव, क्रूरसंज्ञक, पित्त प्रकृति, दिनबली, पूर्व दिशा की स्वामिनी, दृढ़ शरीर, अग्नि तत्व, क्षत्रिय वर्ण, अल्पसन्तति और अर्द्ध जल राशि है। इसका प्राकृतिक स्वभाव अधिकारप्रिय, करुणामय और मर्यादा का इच्छुक है। इससे पैरों की सन्धि और जंघाओं का विचार किया जाता है।

मकर – चरसंज्ञक, स्त्री जाति, पृथ्वीतत्व, वात प्रकृति, पिंगल वर्ण, रात्रिबली, वैश्यवर्ण, शिथिल शरीर और दक्षिण दिशा की स्वामिनी है। इसका प्राकृतिक स्वभाव उच्च दशाभिलाषी है। इससे घुटनों का विचार किया जाता है।

कुम्भ – पुरुष जाति, स्थिरसंज्ञक, वायु तत्व, विचित्र वर्ण, शीर्षोदय, अर्द्धजल, त्रिदोष प्रकृति, दिनबली, पश्चिम दिशा की स्वामिनी, उष्ण स्वभाव, शूद्र वर्ण, क्रूर एवं मध्य संतान वाली है। इसका प्राकृतिक स्वभाव विचारशील, शान्तचित्त, धर्मवीर और नवीन बातों का आविष्कारक है। इससे पेट की भीतरी भागों का विचार किया जाता है।

मीन – द्विस्वभाव, स्त्री जाति, कफ प्रकृति, जलतत्व, रात्रिबली, विप्रवर्ण, उत्तरदिशा की स्वामिनी और पिंगल वर्ण है। इसका प्राकृतिक स्वभाव उत्तम, दयालु और दानशील है। यह सम्पूर्ण जलराशि है। इससे पैरों का विचार किया जाता है।

Posted By KanpurpatrikaThursday, December 17, 2020

इस उपाय से बच्चे का पढ़ाई में लगेगा मन

Filled under:

 आप अपने बच्चे को अपने मकान के देहली पर बैठाकर काली उड़द, नमक और मिट्टी को बराबर मात्रा में लेकर सात बार दक्षिण दिशा फेंक दें। ऐसा करने से भी आपके बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा और नजर भी उतर जाएगी

Posted By KanpurpatrikaThursday, December 17, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,19 दिसम्बर 2020,शनिवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,19 दिसम्बर 2020,शनिवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

19 दिसम्बर 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 5, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि पंचमी 02:14 दोपहर  तक तदन्तर षष्ठी, धनिष्ठा 07:40 सायं तक तदन्तर शतमिषा,  सूर्य उदय 6:51 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं , राहुकाल  09:29 से 10:47 प्रातः तक।

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यस्थल में आपका समर्थन शानदार होगा। कारोबार में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी सक्रिय रहेंगे। अल्प मेहनत से आपके कार्य सिद्ध होंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*सामाजिक सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के लिये समय काफी अनुकूल है।

👭 *मिथुन (Gemini):*परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। लम्बित पड़े कार्यों को दोबारा शुरू करने की चुनौती होगी। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। आपके कार्यों से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे। उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं। जोश में आकर कोई कार्य करने से बचें। आपको ठंडे दिमाग से विचार कर ही सभी कार्य करने चाहिये।

🦁 *सिंह (Leo):*अधिकारियों की सहायता से काम निपटा लेंगे। जीवनसाथी के ऊपर धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में कुछ अतिरिक्त निवेश करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को बुद्धिमता से सुलझा लेंगे। विदेश से करियर के लिये अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*नौकरी में सहकर्मियों का बेहतर सहयोग मिलेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा दिन व्यतीत करेंगे। आपका दिन शुभ रहेगा। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन खुश हो जायेगा। आपको लक्ष्य के प्रति निष्ठावान रहना चाहिये। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। शेयर मार्केट से जुड़े हुये कार्य में नुकसान हो सकता है। बेवजह के खर्चे आपके बजट पर भारी पड़ सकते हैं। सन्तान की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। निर्माण कार्यों में प्रगति आयेगी। मन में उद्विग्नता रहेगी। अनजान व्यक्तियों से लेन-देन न करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आ सकता है। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आज आप पिकनिक पर जा सकते हैं। मन में प्रसन्नता और उत्साह की भावना रहेगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।

🐊 *मकर (Capricorn):*जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अनजान व्यक्तियों से लेन-देन करने से बचें। मन में संवेदनशीलता की भावना का अतिरेक न करें। छात्रों के लिये दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*रुके हुये काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है। धन लाभ के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नये सम्पर्कों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*व्यवसाय में अड़चनें आ सकती है। घर में अतिथियों के आगमन से व्यय बढ़ सकता है। आपकी सोच में नयापन आयेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। धन के लेन-देन से दूरी बनाकर रखें। चोट-चपेट लग सकती है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, December 17, 2020