Monday, November 23, 2020

upay

Filled under:

( 1 ) सोमवार को शिव - मंदिर में जाकर दूध मिश्रित जल शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा रूद्राक्ष की माला से ' ऊँ सोमेश्वराय नम : ' का 108 बार जप करें । साथ ही पूर्णिमा को जल में दूध मिला कर चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्यवसाय में उन्नति की प्रार्थना करें , तुरन्त ही असर दिखाई देगा । ( 2 ) यदि बेहद कोशिशों के बाद भी घर में पैसा नहीं रुकता है तो एक छोटा सा उपाय करें । सोमवार या शनिवार को थोड़े से गेहूं में 11 पत्ते तुलसी तथा 2 दाने केसर के डाल कर पिसवा लें । बाद में इस आटे को पूरे आटे में मिला लें । घर में बरकत रहेगी और लक्ष्मी दिन दूना रात चौगुना बढने लगेगी । ( 3 ) घर में लक्ष्मी के स्थाई वास के लिए एक लोहे के बर्तन में जल , चीनी , दूध व घी मिला लें । इसे पीपल के पेड़ की छाया के नीचे खड़े होकर पीपल की जड़ में डाले । इससे घर में लक्ष्मी का स्थाई वास होता है । ( 4 ) घर में सुख - समृद्धि लाने के लिए एक मिट्टी के सुंदर से बर्तन में कुछ सोने - चांदी के सिक्के लाल कपड़े में बांधकर रखें । इसके बाद बर्तन को गेहूं या चावल के भर कर घर के वायव्य ( उत्तर - पश्चिम ) कोने में रख दें । ऐसा करने से घर में धन का कभी कोई अभाव नहीं रहेगा ।

5,विवाह बाधा दूर करने के उपाय 
यदि कन्या की शादी में कोई बाधा आ रही हो तो पूजा वाले 5 नारियल लें ! भगवान शिव की मूर्ती या फोटो के आगे रख कर “ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नमः” मंत्र का पांच माला जाप करें, फिर वो पांचों नारियल शिव जी के मंदिर में चढा दें ! विवाह की बाधायें अपने आप दूर होती जांयगी !

6 शिक्षा में बाधा दूर करने के उपाय
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन शंखपुष्पी के पौधे को निमंत्रण दे आयें उसके बाद हस्त नक्षत्र को उस पौधे की जड़ घर लाकर कूट-पीस कर गोली बनाकर रख लें, जब श्रावण मास आये उसमें जिस दिन श्रवण नक्षत्र पड़े उस दिन यह गोली जिस बालक या व्यक्ति को गो-दुग्ध को खिला दी जाये तो उस व्यक्ति के विद्या में उत्पन्न समस्त बाधाएं दूर हो जाएंगी।

7- अचानक बीमारी में लाभकारी यह उपाय-- एक लोटे में जल ले कर उसमे एक मुठी सबूत धनिया डालकर पीड़ित व्यक्ति के चारो और 6 बार सीधे घुमा कर घर से बाहर किसी एकांत जगह पर डाल दे पीड़ित व्यक्ति को आराम मिल जायेगा । पीड़ित व्यक्ति अगर घर से दूर है तो जिस दिशा में वह है उस दिशा में ही जा कर जल को गिरा देवे ।
8 : कर्ज से उबरने के  उपाय 
यदि व्यक्ति पर अत्यन्त भारी कर्जा हो जाए , आर्थिक परेशानियां आए - दिन दुखी करने लगे । तब गणेशजी की पूजा करने के बाद गणेश कुबेर मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से व्यक्ति का कर्जा उतारना शुरू हो जाता है तथा धन के नए स्रोत प्राप्त होते हैं जिनसे व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है । मंत्र इस प्रकार है ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
। 
धन समृधि के अचूक टोटके
1  यदि आप व्यवसायी हैं, पुराने उद्योग के चलते नया उद्योग आरम्भ कर रहे हों तो अपने पुराने कारखाने से कोई भी लोहे की वास्तु ला कर अपने नए उद्योग स्थल में रख दें। जिस स्थान पर इस को रखेंगे वहां पर स्वस्तिक बनाएं और वहां पर थोड़े से काले उडद रखें उसके ऊपर उस वस्तु को रख दें। ऐसा करने से नवीन उद्योग भी पुराने उद्योग की तरह सफलता पूर्वक चल पड़ता है।

2  यदि आप के कर्मचारी अक्सर छोड़कर जाते हैं तो इसको रोकने के लिये आपको यदि रास्ते में पडी हुए कोई कील मिले, यदि वह दिन शनिवार हो तो अति उत्तम है। इसे भैंस के मूत्र से धो लें। जिस जगह के कर्मचारी ज्यादा छोड़ कर जाते हैं। वहां पर इस कील को गाद दें इस के फलस्वरूप कर्मचारी स्थिर हो जायेंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके कर्मचारी इस प्रकार अपना काम करें कि काम करते समय उनका मुख पूर्व या उत्तर की ओर रहे।

3  यदि धन की कमी हो या किसी का धन कहीं अटक गया हो तो शुक्ल पक्ष के गुरूवार से अपने माथे पर केसर एवं चन्दन का तिलक लगाना आरम्भ कर दें। प्रत्येक गुरूवार को रामदरबार के सामने दण्डवत प्रणाम कर मनोकामना करें, कार्य सफल हो जाएगा।

4  यदि धन टिकता नहीं है तो प्रत्येक शनिवार को काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं। रोटी खिलाने के पश्चात मनोकामना करें। ऐसा प्रत्येक शनिवार को करने से धन टिकता है।

5  आर्थिक कष्टों से निपटने के लिये किसी भी मन्दिर में सिद्ध मूहर्त में केले के दो पौधे (नर एवं मादा) लगाएं तथा इन्हें नियमित सीचें। जब यह फल देने लग जाए तो समझो आपके आर्थिक कष्ट दूर होने वाले हैं।

6  अचानक धन प्राप्ति के लिये पांच गोमती चक्र ले कर लाल वस्त्र में बाँध कर अपनी दुकान की चौखट पर बाँध दें। यह कार्य शुक्रवार के दिन शुभ मूहर्त में करें।

7  दीपावली की संध्या को अशोक वृक्ष की पूजा करें ओर उस वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। दूज के दिन उसी पूजित वृक्ष की जड़ का एक हिस्सा अपने पास रखें। धनागमन होगा।

8  घर में या कार्यालय में 6 मोर पंख रखें इससे आपके घर व कार्यालय पर किसी की नजर नहीं लगेगी।

9  सूर्यास्त के समय आधा किलो गाय के कच्चे दूध में 9 बूँदें शहद की डाल दें। स्नान करने के पश्चात अपने मकान की छ्त से आरम्भ कर मकान के प्रत्येक कमरे व भाग में इस दूध के छीटें लगाएं। ध्यान रहे कि घर का कुछ भी हिस्सा न बचे। अब इस में बचे हुए दूध को अपने मुख्यद्वार के सामने धार देते हुए गिरा दें। ऐसा 21 दिन तक लगातार करें। छीटें डालते समय जिस देवी देवता को आप मानते हों उससे मन ही मन अपने आर्थिक कष्टों, प्रमोशन आदि की कामना करते रहें।

10  घर या दुकान के दरवाजे पर सफ़ेद सरसों रखने से दुकान में बिक्री करते है।

11  किसी भी शुभ तिथि एवं वार वाले इन दिन यदि ज्येष्ठ नक्षत्र हो तो जामुन की जड़ निकाल कर लायें। इसे आप अपने पास रखें। आपको राज्य सम्मान मिलेगा।

12  यदि आप का धन कहीं फंसा हुआ (रुका हुआ) है तो इसको निकलवाने के लिये रोजाना लाल मिर्च के ग्यारह बीज जलपात्र में डालकर सूर्य को अर्ध्य दें। ॐ सूर्याय नमः कहते हुए अपने रुके धन की प्राप्ति की प्रार्थना करें।

13  यदि आप व्यापार के लिये बाहर जा रहे हैं तथा एक नीबों ले कर उस पर चार लौंग गाड़ दें। तथा ॐ श्री हनुमते नमः का 21 बार जप करके इस नींबू को अपने साथ ले जाएँ, व्यापार में सफलता मिलेगी।

14  गेहूं पिसवाते समय उसमें 11 पत्ते तुलसी और थोड़ा सा केसर डाल कर पिसवा लें। इसको पिसवाने से पूर्व इसमें से एक मुट्ठी मिश्रण को एक रात्रि के लिये किसी मन्दिर में रख दें। उसे अगले दिन वहां से वापस लाकर इस मिश्रण में मिला दें। इसके पश्चात ही सम्पूर्ण मिश्रण को पिसवाएं। ऐसा जब भी आप आटा पिसवाने को जाएं उससे एक दिन पूर्व करें। ऐसा करने से घर में बरकत रहेगी।

15  कारोबार में उन्नति के लिये एक टोटका यह है, किसी भी शुक्ल पक्ष की शुक्रवार को सवा किलो काले चने भिगो दें। इसे अगले दिन सरसों के तेल में बना लें इसके अब तीन हिस्से कर लें। एक हिस्सा शनिवार को ही घोड़े या भैंस को खिला दें, एक हिस्सा किसी कोढी या अंग विहीन भिकारी को दे आये तथा एक हिस्सा अपने सिर से उलटा फेर कर इसे एक दोने में रख कर किसी चौराहे पर रख दें ऐसा प्रयोग 40 शनिवार को करें।

16  एक मिटटी का बना शेर बुधवार को दुर्गा माता के आगे चढाने से सब कार्य पूर्ण हो जाते हैं।

17  व्यापार में वृद्धि के लिये एक और टोटका है। एक पीपल का पत्ता शनिवार को तोड़ कर घर ले आयें। उसे गंगा जल से अच्छी तरह धो लें। इसको 21 बार गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित कर इसे अपने कैश बाक्स में रखें। ऐसा हर शनिवार को करें। नया पत्ता रखने पर पुराना पत्ता वहां से हटा लें। इस जल में बहा दें या पीपल पर चढ़ा दें।

18  बिक्री बढाने के लिये 11 गुरूवार को अपने व्यापार स्थल के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वस्तिक बना लें। इस पर थोड़ी चने की दाल एवं गुड रख दें। अगले सप्ताह इस सामग्री को वहां से हटा कर किसी मन्दिर में चढ़ा दें।

19  अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिये शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को हरे हकीम की 54 नागों की एक माला लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

20  बेरोजगार को रोजगार पाने के लिये प्रत्येक बुधवार को गणेश जी को मूंगा के लड्डू चढाने चाहिए। उस दिन व्रत भी रखें। शीघ्र ही रोजगार प्राप्त होगा।

21  नौकरी प्राप्ति के लिये एक बारहमुखी रुद्राक्ष को अभिमंत्रित कर गले में धारण करें।


जीवन में सुख शान्ति के उपाय

1. कन्या के सुखी विवाहिक जीवन के लिए विवाह के पश्चात् जब कन्या की विदाई होने वाली हो तो किसी पीले रंग के धातु के लोटे में गंगाजल लेकर,उसमें थोडी सी पिसी हल्दी मिलाएं फिर एक तांबे का सिक्का उस लोटे में डालकर कन्या के ऊपर से 7 बार उतार कर उसके आगे गिरा दें, कन्या का विवाहिक जीवन सुखमय रहेगा ।

2. यदि कन्या विवाह के चार दिन पूर्व साबुत हल्दी की ७ गांठे, पीतल के ३ सिक्के, थोडा सा केसर, गुड और चने की दाल इन सबको एक पीले वस्त्र में बाँधकर अपनी ससुराल की दिशा में उछाल दे तो उसको अपने पति और ससुराल के अन्य सभी सदस्यों का सदैव भरपूर प्यार मिलेगा।पं रवि शर्मा

3. यदि कोई कन्या विदाई के बाद अपने ससुराल में प्रवेश करने से पहले चुपचाप मेहंदी में मिले हुए साबुत उडद गिरा दे और फिर प्रवेश करे तो उसका दाम्पत्य जीवन सदा सुखमय रहेगा , उसकी अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों से सदैव अच्छे सम्बन्ध बने रहेंगे 

4. घर में रोज या सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी का पोछा अवश्य लगवाये ।पं रवि शर्मा

5. यदि घर में पत्नी अपने हाथों में कम से कम २ सोने की या पीली चूड़ी पहने तो भी दाम्पत्य जीवन में प्रेम और घर में सुख बना रहता है ।पं रवि शर्मा

6. जहाँ तक संभव हो मंगलवार , ब्रहस्पतिवार और शनिवार को घर का कोई भी सदस्य न तो नाखून, बाल काटें , और ना ही शेव बनाये , इसके अतिरिक्त ब्रहस्पतिवार और शनिवार को घर में कपडे भी ना धोएं , नहाते हुए सर को गीला ना करें और बालों में तेल भी कतई ना लगायें 

7. यदि व्यक्ति सुबह नाश्ते में पत्नी या माँ के द्वारा केसर मिश्रित दूध का सेवन करें और काम में जाते समय नियमपूर्वक उनके हाथ से जबान में केसर लगाये और थोड़ी सी चीनी खाए तो घर में सदैव सुख शांति और आर्थिक सम्रद्धि बनी रहती है 

8. यदि घर में क्लेश रहता है घर के सदस्यों में मतभेद रहते है तो घर में आटा शनिवार को ही पिसवाएं या खरीदे और साथ ही १०० ग्राम पिसे काले चने भी लें जो उस आटे में मिला दें जल्दी ही स्थिति में सुधार होते हुए देखेंगे ;

9. जब भी घर में खाने पीने की कोई वास्तु (मिठाई , फल आदि ) आयें तो सबसे पहले भगवान को भोग लगायें फिर घर के बड़े बुजुर्गो और बच्चों को देकर ही पति पत्नी उस वस्तु का सेवन करें , यह बहुत ही चमत्कारी और परखा हुआ उपाय है बुजुर्गो के आशीषों और बच्चों के खुशियों से घर में सर्वत्र हर्ष , शुभता का वातावरण बनेगा और उस घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं रहेगी ।

10. यदि घर में पति पत्नी में मतभेद होते है तो 11 गोमती चक्रों को लाल रंग की सिंदूर की डिब्बी में रखकर घर में रखें तो उनके बीच के सभी प्रकार के क्लेश दूर हो जाएंगे।**पं रवि शर्मा


Posted By KanpurpatrikaMonday, November 23, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,25 नवम्बर 2020, बुधवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,25 नवम्बर 2020, बुधवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

25 नवम्बर 2020, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 11, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र उत्तराभाद्रपद रात्रि 6:20 तक तदनन्तर रेवती, सूर्योदय 6:17am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30,हरिप्रबोधिनी एकादशी व्रत (स्मार्त), तुलसी विवाह, भीष्म पंचक प्रारम्भ, चातुर्मास्य व्रत-नियमादि समाप्त, गंडमूल विचार रात्रि 6:20 से

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपके जीवन में काफी बदलाव आ सकता है। नयी चुनौतियों के लिये तैयार रहें। अपने आत्मसम्मान का ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। किसी जरूरतमन्द की सहायता करेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

🐂 *वृषभ (Tauras):* जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिये बेहतरीन दिन है। आत्मविश्वास के बलबूते कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):* कंसल्टेंसी और अध्यापन से जुड़े करियर में लाभ प्राप्त होगा। प्रणय सम्बन्धों को विशेष महत्व देंगे। बड़ों को मान-सम्मान दें। विद्यार्थियों के लिये समय बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। लम्बी यात्रा के लिये जाने का विचार बनेगा। सामाजिक संस्थानों से जुड़ सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*परिवार में खुशहाली रहेगी। धन की चिन्ता दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद ले कर ही काम करें। कार्यक्षेत्र में आपका फोकस अच्छा रहेगा। नये करियर का चुनाव करना कठिन होगा। सोच-समझकर ही नया काम शुरू करें।

🦁 *सिंह (Leo):*बहस और टकराव की स्थिति बन सकती है। आपके प्रदर्शन पर लोग नजर रखेंगे। आवश्यक दस्तावेजों को हमेशा तैयार रखें। गलत निर्णयों के कारण आपकी आलोचना होगी। यूरिक एसिड से जुड़ी कोई समस्या बढ़ सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपकी सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। लोगों को सही सलाह दें। शाम के बाद घर में स्वादिष्ट पकवान का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति आकर्षित रहेगा और आपकी काफी प्रशंसा भी करेगा। कारोबार में

⚖ *तुला (Libra):*समाज में आपका रसूख और मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। सोचे हुए कार्य पूरे होने से आर्थिक समस्या दूर होगी। अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। चिकित्सा पेशे से जुड़े जातकों के लिये दिन बेहद शानदार रहने वाला है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*दूसरों के भरोसे कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न छोड़ें। करियर में बदलाव करने की सोच सकते हैं। नौकरी में अशान्ति का वातावरण रहेगा। सन्तान की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में खर्च काफी ज्यादा बढ़ सकता है। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी हो सकती है।

🏹 *धनु (Sagittarius):* अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। लोग आपसे सहायता मांगने की चेष्ठा कर सकते हैं। लेकिन आप दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। जॉब में काम का दबाव आपके ऊपर साफ देखने को मिलेगा। शाम के समय तनाव से राहत मिलेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। बच्चों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखने के लिये उनके साथ संवाद मजबूत करें। गृहस्थ जीवन से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* जो लोग नये व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें कुछ निराशा हांथ लग सकती है। अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने का प्रयास करें। दिनचर्या में बदलाव होने के कारण सिर भारी हो सकता है। अपने खर्चों को सीमित करें। भविष्य के प्रति आशान्वित रहें। स्वभाव में प्रतिद्वंदिता और ईर्ष्या के भाव उत्पन्न न होने दें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*दाम्पत्य सम्बन्धों में अन्तरंगता बढ़ेगी। मैरिज गार्डन और सम्बन्धित कारोबारों में अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों के भरोसे पर खरे उतरेंगे। विवादों का निपटारा होगा। लोगों की नकारात्मक बातों के प्रभाव में न आयें। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, November 23, 2020

Sunday, November 22, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,24 नवम्बर 2020, मंगलवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,24 नवम्बर 2020, मंगलवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

24 नवम्बर 2020, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 10, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि दशमी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद दोपहर 3:32 तक तदनन्तर उत्तराभाद्रपद, सूर्योदय 6:35 प्रातः, सूर्यास्त 5:17 सांय, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी रखनी होगी। विरोधी आपकी मानसिक शान्ति को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। आपके चिड़चिड़े स्वभाव के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। इसीलिये अपना व्यवहार नम्र रखें।

🐂 *वृषभ (Tauras):* घर में अतिथि आ सकते हैं। व्यापार में साझेदारों से सम्बन्ध गहरे होंगे। जीवनसाथी की सलाह पर गौर अवश्य करें। ऑफिस में आपको बेहतरीन अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। व्यवसाय में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):* कोई उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क प्रगाढ़ होंगे। लम्बे समय से रुके हुए कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। समाज में आपकी छवि अच्छी रहेगी। दोपहर के बाद ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*पिता की सेहत का ध्यान रखें । पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष बहुत अच्छा रहेगा। आपको कारोबार विस्तार के लिये ऋण लेना पड़ेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। अपने काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):*घर से दूर जाने की इच्छा रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खींचतान हो सकती है। आपके बहुत से काम अधूरे छूट सकते हैं। आवश्यक पड़ने पर ही यात्रा करें। पुराने रोग उभर सकते हैं। अपनी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*प्रेमी जन के साथ विवाह तय हो सकता है। व्यापारिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा कार्य आसानी से कम प्रयत्नों में पूरा हो जायेगा। जोखिम भरे निवेशों से बचें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।

⚖ *तुला (Libra):*महिला सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपना काम समय पर पूरा कर लें। उच्चाधिकारियों से अपने प्रमोशन की चर्चा कर सकते हैं। अपने कार्यालय में कुछ इंटीरियर में बदलाव कर सकते हैं। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*घरेलू सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को अचानक धन लाभ या हानि हो सकती है। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। बच्चों के किसी कृत्य से मन आह्लादित होगा। युवा वर्ग अपने प्रणय जीवन को लेकर उदास हो सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):* आजीविका को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। उधार लेन-देन में सावधानी रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। दूषित भोजन के कारण पेट खराब हो सकता है।

🐊 *मकर (Capricorn):*ऑफिस से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। परिजनों और मित्रों से सम्बन्ध मधुर होंगे। घर में कोई आयोजन हो सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* आपके गलत निर्णयों के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। विवादित मामलों में अपनी राय देने से बचें। बेवजह गुस्सा न करें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*सन्तान की सफलता से मन हर्षित होगा। धार्मिक और पुण्य कार्यों में आप रुचि लेंगे। मन शान्त रहेगा। ज़िम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने के कारण परिवार और ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। मन में नयी इच्छा जागृत होगी।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, November 22, 2020

Saturday, November 21, 2020

*क्या है विष योग और 12 भावो में इसका शुभ अशुभ फल*

Filled under:

*क्या है विष योग और 12 भावो में इसका शुभ अशुभ फल*

आज हम जानेंगे पंडित चन्द्र कान्त शुक्ल से कुंडली मे   होने वाले विष योग के बारे में। फलदीपिका  ग्रंथ के अनुसार कुंडली मे शनि ग्रह आयु, मृत्यु, भय, दुख, अपमान, रोग, दरिद्रता, दासता, बदनामी, विपत्ति, निन्दित कार्य, नीच लोगों से सहायता, आलस, कर्ज, लोहा, कृषि उपकरण तथा बन्धन का विचार शनि ग्रह से करते है। 

वही शनि के विपरीत चंद्रमा एक शुभ परन्तु निर्बल ग्रह है। चन्द्रमा एक राशि का संक्रमण केवल 2 से 2½ दिन में पूरा कर लेता है। चन्द्रमा के कार्यकाल में मन की स्थिति, माता का सुख, सम्मान, सुख-साधन, मीठे फल, सुगन्धित फूल, कृषि, यश, मीठे, कांसा, चांदी, चीनी, दूध, कोयला, वस्त्र, तरल पदार्थ, स्त्री का सुख आदि आते हैं।

चन्द्रमा मन का कारक है और शनि का कारक तत्व दुखदाई है। अत: शनि-चन्द्र की युति मन को विचलित व दुखी करने वाली होती है। शनि के चन्द्रमा से अधिक अंश या अगली राशि में होने पर जातक अपयश का भागी होता है। सभी ज्योतिष ग्रंथों में शनि चन्द्र की युति का फल अशुभ कहा गया है।  अशुभ फलादेश के कारण इस युति को विष योग की संज्ञा दी गई है। विष योग का अशुभ फल जातक को चन्द्रमा और शनि की दशा में उनके बलानुसार अधिक मिलता है। कष्टक शनि, अष्टम शनि तथा साढ़ेसाती कष्ट बढ़ाती है।

कुण्डली के जिस भाव में विष योग स्थित होता है, उस भाव संबंधी कष्ट मिलते हैं। नजदीकी परिवारजन स्वयं दुखी रहकर विश्वासघात करते हैं। जातक को दीर्घकालीन रोग होते हैं और वह आर्थिक तंगी के कारण कर्ज से दबा रहता है। जीवन में सुख नहीं मिलता। जातक के मन में संसार से विरक्ति का भाव जागृत होता है और वह अध्यात्म की ओर अग्रसर होता है।

*विभिन्न भावों में विष योग का फल इस प्रकार होता है* -

प्रथम भाव (लग्न) में- इस योग के कारण माता के बीमार रहने या उसकी मृत्यु से किसी अन्य स्त्री (बुआ अथवा मौसी) द्वारा उसका बचपन में पालन-पोषण होता है। उसे सिर और स्नायु में दर्द रहता है। शरीर रोगी तथा चेहरा निस्तेज रहता है। आर्थिक सम्पन्नता नहीं होती। नौकरी में पदोन्नति देरी से होती है। विवाह देर से होता है। 

द्वितीय भाव में- घर के मुखिया की बीमारी या मृत्यु के कारण काााटटबचपन  ता रहती है। वह कंजूस होता है। धन कमाने के लिए उसे कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जीवन के उत्तराद्र्ध में आॢथक स्थिति ठीक रहती है। दांत, गला एवं कान में बीमारी की संभावना रहती है।

तृतीय भाव में- जातक की शिक्षा अपूर्ण रहती है। वह नौकरी से धन कमाता है। भाई-बहनों के साथ संबंध में कटुता आती है। नौकर विश्वासघात करते हैं। यात्रा में विघ्न आते हैं। श्वास के रोग होने की संभावना रहती है।

चतुर्थ भाव में- माता के सुख में कमी अथवा माता से विवाद रहता है। जन्म स्थान छोड़ना पड़ता है। मध्यम आयु में आय कुछ ठीक रहती है, परन्तु अन्तिम समय में फिर से धन की कमी हो जाती है। स्वयं दुखी व दरिद्र होकर दीर्घ आयु पाता है। उसके मृत्योपरान्त ही उसकी संतान का भाग्योदय होता है। 

पंचम भाव में- विष योग होने से शिक्षा प्राप्ति में बाधा आती है। वैवाहिक सुख अल्प रहता है। संतान देरी से होती है या संतान मंदबुद्धि होती है। स्त्री राशि में कन्याएं अधिक होती हैं। संतान से कोई सुख नहीं मिलता।

षष्ठम भाव में- जातक को दीर्घकालीन रोग होते हैं। ननिहाल पक्ष से सहायता नहीं मिलती। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी हानि करते हैं। घर में चोरी की संभावना रहती है।

सप्तम भाव में- स्त्री की कुंडली में विष योग से पहला विवाह देर से होकर टूटता है और दूसरा विवाह करती है। पुरुष की कुंडली में यह युति विवाह में अधिक विलम्ब करती है। पत्नी अधिक उम्र की या विधवा होती है। संतान प्राप्ति में बाधा आती है। दाम्पत्य जीवन में कटुता और विवाद के कारण वैवाहिक सुख नहीं मिलता। 

अष्टम भाव में- दीर्घकालीन शारीरिक कष्ट और गुप्त रोग होते हैं। टांग में चोट अथवा कष्ट होता है। जीवन में कोई विशेष सफलता नहीं मिलती। उम्र लंबी रहती है। अंत समय कष्टकारी होता है।

नवम भाव में- भाग्योदय में रुकावट आती है। कार्यों में विलंब से सफलता मिलती है। यात्रा में हानि होती है। ईश्वर में आस्था कम होती है। कमर व पैर में कष्ट रहता है। जीवन अस्थिर रहता है। भाई-बहन से संबंध अच्छे नहीं रहते।


दशम भाव में- पिता से संबंध अच्छे नहीं रहते। नौकरी में परेशानी तथा व्यवसाय में घाटा होता है। पैतृक संपत्ति मिलने में कठिनाई आती है। आॢथक स्थिति अच्छी नहीं रहती। वैवाहिक जीवन भी सुखी नहीं रहता।

एकादश भाव में- बुरे दोस्तों का साथ रहता है। किसी भी कार्य में लाभ नहीं मिलता। संतान से सुख नहीं मिलता। जातक का अंतिम समय बुरा गुजरता है। बलवान शनि सुखकारक होता है।

द्वादश स्थान में- जातक निराश रहता है। उसकी बिमारियों के इलाज में अधिक समय लगता है। जातक व्यसनी बनकर धन का नाश करता है। अपने कष्टों के कारण वह कई बार आत्महत्या तक करने की सोचता है।

*उपाय*

शिव जी शनि देव के गुरु हैं और चन्द्रमा को अपने सिर पर धारण करते हैं। अत: विष योग के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए देवों के देव महादेव शिव की आराधना व उपासना करनी चाहिए। सुबह स्नान करके प्रतिदिन थोड़ा सरसों का तेल व काले तिल के कुछ दाने मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए ऊं नम: शिवाय का उच्चारण करना चाहिए। उसके बाद कम से कम एक माला महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।

शनिवार को शनि देव का संध्या के समय तेलाभिषेक करने के बाद गरीब, अनाथ एवं वृद्धों को उड़द की दाल और चावल से बनी खिचड़ी का दान करना चाहिए।

ऐसे व्यक्ति को रात के समय दूध व चावल का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे चंद्रमा और निर्बल हो जाता है।

Posted By KanpurpatrikaSaturday, November 21, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग, 23 नवम्बर 2020, सोमवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 23 नवम्बर 2020, सोमवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

23 नवम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 9, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि नवमी, नक्षत्र शतभिषा दोपहर 1:05 तक तदनन्तर पूर्वाभाद्रपद, सूर्योदय 6:34 प्रातः , सूर्यास्त 5:16 सांय, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 अक्षय-कूष्माण्ड नवमी, आरोग्य व्रत, आमला नवमी

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में आपकी सजगता के कारण काफी लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। व्यर्थ की उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):* कारोबार में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपके मन में हर्ष की भावना प्रबल होगी। ऑफिस में आपका सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की समस्या का समाधान प्राप्त होगा।

👭 *मिथुन (Gemini):* कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सांसारिक विषयों के प्रति आकर्षण कम रहेगा। दार्शनिक चिन्तन से प्रभावित रहेंगे। व्यवसाय में लापरवाही भारी पड़ सकती है। रिश्तेदारों और मित्रों से अपने सम्बन्ध मधुर रखें।

🦀 *कर्क (Cancer):*दुविधा में फँसे हुए होने के कारण निर्णय नहीं ले पायेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी कष्टकारक रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):*स्नेहीजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों से अच्छा तालमेल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने में सफल रहेंगे। तनाव और थकान आज दूर हो सकती है। मित्रों के साथ उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*घरेलू वातावरण में शान्ति रहेगी। किसी शुभ सूचना के कारण प्रफुल्लित होंगे। प्रणय सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। सरकार का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान से सुखद समाचार मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*आपका अहंकार किसी से टकरा सकता है। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से व्यवहार अच्छा बनाये रखें। जीवनसाथी को कोई उपहार देने का विचार बनायेंगे। लम्बी यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ भूल सकते हैं इसीलिये सावधान रहें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपनी बात को सही तरह से समझा नहीं पायेंगे। विद्यार्थियों के लिये समय अच्छा नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत अधिक करनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को कठिनाई उठानी पड़ सकती है।

🏹 *धनु (Sagittarius):* प्रत्येक कार्य में आप सफल रहेंगे। मीडिया से जुड़े जातकों को करियर में नये मौके प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शासन और सत्ता का बखूबी लाभ उठायेंगे। छात्र किसी नये कोर्स में शामिल हो सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):* पुराने विवादों को दूर करने का अवसर मिलेगा। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। मन में उर्वर विचार आयेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* विवाह के इच्छुक लोगों को उत्तम वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। उच्च अधिकारी आपका मनोबल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। काफी दिनों से रुके हुए कार्य बनते चले जायेंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। दिखावे में धन बर्बाद न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*बहुमूल्य वस्तुओं को सँभाल कर रखें। कार्यक्षेत्र में आशा के विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में अनचाही देरी का सामना करना पड़ेगा। वाणी में सौम्यता बनाये रखें। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, November 21, 2020