Wednesday, November 18, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,20 नवम्बर 2020, शुक्रवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,20 नवम्बर 2020, शुक्रवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ


20 नवम्बर 2020, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 6, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि षष्ठी, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा सुबह 9:22 तक तदनन्तर श्रवण, सूर्योदय 7:04am, सूर्यास्त 5:23pm, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 ,सूर्य षष्ठी पर्व (छठ-पूजा)

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपको काम की नयी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। परिवार को भरपूर समय देंगे। आपका सामाजिक यश बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे कर सकते हैं। किसी मार्गदर्शक का सहयोग प्राप्त होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):* आवश्यक कार्यों को जल्दबाज़ी में निपटाने की कोशिश करेंगे। विचारों में अनुशासन रखना आवश्यक है। डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े करियर में लाभ होगा। पुराने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने का समय है। काम में व्यस्तता रहेगी।

👭 *मिथुन (Gemini):* जॉब में आपके अधिकार सीमित हो सकते हैं। घर में कलह का वातावरण हो सकता है। उत्तेजना और गुस्से पर नियन्त्रण रखें। यात्रा में कष्ट की अनुभूति होगी। व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें। लोगों के व्यवहार में कुटिलता रहेगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*आपके कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार में बेहतरीन उपलब्धि प्राप्त होगी। पुरानी योजनाओं को दोबारा शुरू कर सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):*व्यर्थ के कार्यों से स्वयं को दूर रखें। घर के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। लोग आपसे काफी खुश रहेंगे। किसी समारोह में सम्मलित होने का निमन्त्रण प्राप्त हो सकता है। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपकी रचनात्मकता से लोग प्रभावित रहेंगे। प्रेमी जन के साथ डिनर पर जा सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में आपका मन लगेगा। मन में असन्तोष पनप सकता है। छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

⚖ *तुला (Libra):*नया कार्य प्रारम्भ करने में जल्दबाज़ी न करें। धन को लेकर जोखिम न उठायें। बाहर के खानपान से बचें। पुराने कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिस्थितियाँ रहेंगी।साज-सजावट में धन खर्च हो सकता है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटे भाई-बहनों की सहायता करेंगे। काफी दिनों से लम्बित प्रोजेक्ट आज सफलता पूर्वक शुरू हो सकता है। पैतृक व्यवसाय में शानदार वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यक्रम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):* गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण तनाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं तो डॉक्टर से अवश्य मिलें। कोई नया लेन-देन कर रहे हैं तो उसकी जांच पड़ताल अवश्य कर लें।

🐊 *मकर (Capricorn):* आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लोग आपको सहयोग देने और आपसे जुडने की कोशिश करेंगे। पिता के मार्गदर्शन से आपके कार्य सिद्ध होंगे। पुराने झगड़ों का निपटारा हो सकता है। अधिकारियों से आपको सराहना मिलेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :जीवनशैली में बदलाव के कारण परेशानी हो सकती है। कर्ज लेने से आपको बचना चाहिये। कार्यसिद्धि में देरी होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नौकरी में बॉस के दबाव से क्षुब्ध हो सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*प्रणय जीवन में मधुरता से मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। करियर को लेकर आशान्वित रहेंगे। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कानूनी मामले हल हो सकते हैं।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, November 18, 2020

Tuesday, November 17, 2020

नौकरी पाने का अहम उपाय भगवान शिव का पूजन है।

Filled under:

अक्सर ज्यादा तर लोग नौजरी न मिलने या नौकरी में प्रमोशन के लिए परेशान रहते है। इसके लिये भगवान शिव का पूजन करने से आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी ।
 प्रत्येक  सोमवार शिव जी के मंदिर में जाकर कच्चा दूध, साबुत चावल (जो टूटे हुए न हों) अर्पित करें और भोलेनाथ से अपने मन की बात कहें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आने वाली सारी मुसीबतें दूर हो जाएंगी। 

Posted By KanpurpatrikaTuesday, November 17, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग19 नवम्बर 2020, गुरुवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग19 नवम्बर 2020, गुरुवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

19 नवम्बर 2020, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 5, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि पंचमी, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा सुबह 9:38 तक तदनन्तर उत्तराषाढ़ा, सूर्योदय 6:31प्रातः, सूर्यास्त 5:17सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00, सौभाग्य-पंचमी, ज्ञान-पंचमी (जैन), जया-पंचमी

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का बेहतरीन समाधान निकाल लेंगे। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव का वातावरण रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों पर काम का दबाव हो सकता है। अपनी आदतों पर सुधार करें। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):* जीवनसाथी से अपने मन की बात कहने से कतरायेंगे। उच्च शिक्षा में बाधा आ सकती है। कारोबार में दूसरों की राय पर ज्यादा विचार न करें। तकनीक और मैनेजमेंट से जुड़े जातकों को जॉब में उन्नति मिलेगी। यात्रा में थोड़ी कठिनाई उठानी पड़ेगी।

👭 *मिथुन (Gemini):* चिकित्सा से जुड़े पेशे में लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस में कोई काम छूट सकता है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। मूल्यवान वस्तु के चोरी और गुमने का भय रहेगा। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer):*अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये आवश्यक संसाधन जुटाने का प्रयास करेंगे। जो लोग विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। नये मित्रों के प्रति आकर्षित रहेंगे। करियर में अच्छे विकल्प आपको प्राप्त हो सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):*अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सही समय है। सम्पत्ति सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। लोग आपसे बहुत उम्मीदें रखेंगे। जीवन के अनुभवों से सबल लेंगे। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। सफलता के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जॉब के लिये ऑफर लेटर मिल सकता है। वकालत और एकाउंटेंसी से जुड़े करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नये दोस्त बन सकते हैं।रहेगी।

⚖ *तुला (Libra):*कार्यशैली में सुधार आयेगा। जोखिम भरे निवेश से लाभ प्राप्त होगा। परिश्रम का यथोचित लाभ प्राप्त नहीं होगा। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा। घर की साज-सजावट में धन खर्च हो सकता है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* जोखिम भरे निवेश में लाभ प्राप्त होगा। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर प्राप्त होंगे। मन में कुछ रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। सामाजिक समारोहों में सम्मिलित हो सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):* आर्थिक स्थिति बहुत ही मजबूत रहेगी। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेंगे। व्यापारिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। मन प्रफुल्लित और उत्साह युक्त होगा। पैतृक व्यापार में वृद्धि होगी। अधिकारियों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):* भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। गलत लोगों के संगत से दूर रहें। कठिन विषयों का अध्ययन करेंगे। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। आपको आज पर्याप्त आराम करना चाहिये।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :अनावश्यक दिमाग न लगायें। आज दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। लेकिन शाम के बाद कार्यों में गड़बड़ी आ सकती है। झूंठे प्रलोभनों से बचें। प्रेमी जन को समय देंगे। चालाक लोगों से दूर रहें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*जीवनसाथी को करियर में उन्नति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्राइवेट संस्थाओं में उच्च पद पर कार्यरत जातकों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। रोजगार के नये मौके मिल सकते हैं।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, November 17, 2020

Monday, November 16, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,18 नवम्बर 2020, बुधवार❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,18 नवम्बर 2020, बुधवार❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

18 नवम्बर 2020, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 4, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र मूला सुबह 10:40 तक तदनन्तर पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय 7:02am, सूर्यास्त 5:24pm, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 ,दूर्वा-गणपति व्रत, गण्डमूल विचार सुबह 10:40 तक

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आज का दिन बहुत ही शानदार सिद्ध होगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस के कार्यों में उलझे रहेंगे। जीवनसाथी धार्मिक कार्यों में आपको सहभागी बनायेगा। परिजनों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):* किसी आवश्यक कार्य में अड़चन आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। ऑफिस में किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):* आपके अन्दर भावुकता रहेगी। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। सन्तान की शिक्षा में उन्नति होगी। आपकी सामाजिक छवि सुधरेगी। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*अधिकारी वर्ग से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। अच्छे और पुण्य कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। विरोधियों से मुक्ति मिल सकती है।

🦁 *सिंह (Leo):*रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। बुजुर्गों की सेवा करेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। वित्तीय मामलों के लिये दिन अच्छा है। बेमतलब की राय रखने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*घर में आपकी कद्र कम हो सकती है। आपकी इच्छा के अनुरूप कार्य न होने से थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। तर्क-वितर्क करने से आपको बचना चाहिये। सरकारी कार्यों में धीमापन रहेगा। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी।

⚖ *तुला (Libra):*आपकी व्यवहार कुशलता की आज प्रशंसा होगी। लेखन और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* धर्म-कर्म के प्रति आपकी निष्ठा मजबूत होगी। घरेलू वातावरण में शान्ति रहेगी। भोग-विलास में अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। आँखों में थोड़ी समस्या रहेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):* भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। सहकर्मियों के साथ पार्टी मना सकते हैं। कला जगत से जुड़े हुए लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मनोवांछित कामना पूरी हो सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):* अपने पारिवारिक रिश्तों को समय दें। व्यवसाय में धीमापन रहेगा। विदेशी व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी को खुश करने का प्रयास करें। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :आपकी इच्छा के अनुसार कार्य पूरे हो जायेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी और व्यय कम होगा। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी। तरक्की के मार्ग बाधित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का परिणाम प्राप्त नहीं होगा। विरोधियों से सतर्क रहें। महिलाओं के साथ अपना व्यवहार खराब न करें। सोशल मीडिया में व्यस्त रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, November 16, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,17 नवम्बर 2020, मंगलवार,,❖▩ஜ


❖▩ஜआज का पंचांग,17 नवम्बर 2020, मंगलवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

17 नवम्बर 2020, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 3, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि तृतीया, नक्षत्र ज्येष्ठा दोपहर 12:32 तक तदनन्तर मूला, सूर्योदय 7:01am, सूर्यास्त 5:24pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30, गण्डमूल विचार


         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*दोपहर तक का समय कुछ कमजोर रहेगा। अनावश्यक जिम्मेदारियाँ आपको परेशान करेंगी। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन की समस्या हो सकती है। आपकी बात लोगों को बुरी न लगे इसका ध्यान रखें। देर से ही सही पर कार्य पूरे अवश्य होंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):* आज आपको कुछ सँभल कर रहना चाहिये। अपने काम पर फोकस कम न होने दें। जीवनसाथी से सम्बन्ध खराब होने की आशंका है। आवश्यक कार्यों को सुबह कर लेना हितकर होगा। दूसरों के विवादों में न पड़ें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

👭 *मिथुन (Gemini):* करियर में बदलाव करने का अवसर मिल सकता है। उच्च प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। व्यापार में क्लाइंट्स से प्रोत्साहन मिलेगा। रुठे हुए मित्रों को मनाने का प्रयास करेंगे। प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। बच्चों के करियर की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। निजी रिश्तों में आत्मसम्मान का ध्यान रखें। पाचन में कुछ समस्या हो सकती है। वही काम करें जिससे आपको खुशी मिले। दूसरों के दबाव में आकर निर्णय न लें।

🦁 *सिंह (Leo):*अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। श्वांस के रोगियों को अपनी दिनचर्या सुव्यवस्थित रखनी चाहिये। किसी की बात को दिल से न लें। भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*महिलायें आज घर की सजावट और कुकिंग में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। काम का तनाव आपके चेहरे पर दिख सकता है। भाई-बहनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपने मन की चिन्ता और तनाव दूर करने का प्रयास करें। बुद्धि और विवेक से निर्णय लें।

⚖ *तुला (Libra):*आपमें परोपकार की भावना रहेगी। काफी लम्बे समय से लम्बित कार्य शुरू होंगे। ट्रैवलिंग के कारोबार से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। काम की व्यस्तता के बीच अपने निजी जीवन पर भी ध्यान दें। आपके चिड़चिड़ेपन से लोग नाराज हो सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* अपनी जीवनशैली में मौसमानुकूल बदलाव करें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की कोशिश करें। आपके मन में पिछली किसी गलती को लेकर अपराधबोध जन्म ले सकता है। नये रिश्ते की शुरुआत करना हितकर नहीं होगा। मन में किसी महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर शंका रहेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):* घर में किसी उत्सव को लेकर चर्चा हो सकती है। परिवार और मित्रों का भरपूर प्रोत्साहन और आनन्द प्राप्त होगा। दोपहर के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। अपनी कमियों को पहचानें और उसे दूर करें। परेशानियों का शीघ्र अन्त होगा।

🐊 *मकर (Capricorn):* करियर का चुनाव करने में कठिनायी आयेगी। सिर्फ मौज-मस्ती में भी समय बर्बाद न करें। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध अच्छे रखें। ज्यादा सोचने के बजाय काम करने पर ध्यान दें। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :आपकी आय में अचानक वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। ऑफिस में आपको सम्मान के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। लेकिन आपके कार्यों में कुछ धीमापन रहेगा। व्यायाम अवश्य करें इससे शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। ईर्ष्यालु लोग आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*कारोबार में कोई रिस्की निर्णय ले सकते हैं। अनुभवों का लाभ आज प्राप्त होगा। दाम्पत्य कलह में कमी आयेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अच्छे और बुद्धिमान लोगों की सलाह पर ध्यान अवश्य दें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, November 16, 2020