Thursday, September 15, 2016

बुध छीन सकता है सुनने और बोलने की ताकत

Filled under:



बुध छीन सकता है सुनने और बोलने की ताकत
कमजोर बुध से हो सकती हैं कई परेशानियां

बुध आपकी जुबान, बर्ताव, आपके दिमाग और आपकी खूबसूरती का कारक ग्रह है. कुंडली में बुध की स्थति तय करती है कि आप कैसा बोलते हैं, कैसा व्यवहार करते हैं, आपका व्यक्तित्व और बुद्धि कैसी है.
बुध का महत्व और विशेषताएं -
-
बुध को ग्रहों में सबसे सुकुमार और सुन्दर ग्रह माना जाता है.
-
ज्योतिष में बुध को युवराज ग्रह भी कहते हैं.
-
कन्या और मिथुन राशी का स्वामी बुध है और इसका तत्व पृथ्वी है.
- बुद्धि,
एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य और सुगंध का कारक होता बुध है.
-
कान, नाक, गले और संचार से भी बुध का संबंध है.
-
बुध बुद्धि तेज करता है.
-
गणितीय और आर्थिक मामलों में कामयाबी दिलाता है.
बुध से बुद्धि, वाणी और एकाग्रता की समस्या -
आपको लगता है कि आपकी सोचने और समझने की शक्ति कमजोर है. कोई भी फैसला लेने में आपको वक्त लगता है और आपका ध्यान भी बार-बार भटकता है तो हो सकता है कि आपका बुध कमजोर हो.
-
बुध कमजोर हो तो इंसान अपनी बुद्धि का सही प्रयोग नहीं कर पाता.
-
ऐसे इंसान को कोई भी चीज देर से समझ आती है और वह अक्सर दुविधा में ही रहता है.
-
बुध कमजोर हो तो इंसान ठीक से बोल नहीं पाता, कभी कभी हकलाहट भी होती है.
बुध से बुद्धि, वाणी और एकाग्रता की समस्याओं के उपाय -
-
रोज सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करें.
-
इसके बाद 108 बार 'ॐ ऐं सरस्वतयै नमः' का जाप करें.
-
हर बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और इस दूर्वा को अपने पास रखें.


बुध के कारण त्वचा की समस्या -
कमजोर बुध कभी-कभी त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी देता है.
-
कमजोर बुद्ध से एलर्जी, दाने और खुजली की समस्या होती है.
-
सूर्य का प्रभाव हो तो त्वचा पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं.
-
मंगल का भी प्रभाव हो तो त्वचा झुलस सी जाती है.
-
राहु का योग हो तो विचित्र तरह की त्वचा की समस्या होती है.
×
बुध के कारण त्वचा की समस्या के उपाय -
-
रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं.
-
ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों और सलाद का सेवन करें.
-
प्रभावित जगह पर नारियल का तेल लगाएं.
-
अगर त्वचा की समस्या ज्यादा हो तो एक ओनेक्स पहनें.
बुध से कान, नाक और गले की समस्या -
-
बुध बहुत कमजोर हो तो सुनने और बोलने में दिक्कत होती है.
-
कभी-कभी गला खराब हो जाता है और लगातार खराब ही रहता है.
-
सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है.
-
किसी खास तरह की गंध से एलर्जी होती है.
बुध से कान, नाक और गले की समस्या के उपाय -
-
रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप करें या मन में दोहराएं.
-
चांदी के चौकोर टुकड़े पर "ऐं" लिखवाकर गले में पहनें.
-
ज्यादा से ज्यादा हरे कपड़े पहनें.
-
रोज सुबह स्नान के बाद पीला चन्दन माथे, कंठ और सीने पर लगाएं.
कमजोर बुध से गणित से जुड़े विषयों की समस्या -
कई बार पढ़ाई-लिखाई में कड़ी मेहनत करने के बावजूद कुछ लोग गणित और इससे जुड़े विषयों में कमजोर ही रह जाते हैं. ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इसका कारण कमजोर बुध हो सकता है.
-
बुध कमजोर हो तो गणित या गणित से जुड़े विषयों में समस्या होती है.
-
गणित से मिलते जुलते विषय जैसे - अकाउंट्स, इकोनॉमिक्स या सांख्यिकी में भी दिक्कत होती है.
-
इंसान को बार-बार इन विषयों में नाकामी का सामना करना पड़ता है.
कमजोर बुध के चलते गणित से जुड़ी समस्याओं के उपाय -
-
अपनी इच्छा से ही गणित से जुड़े विषय चुनें, जबरदस्ती नहीं.
-
रोज सुबह और शाम "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें.
-
अपने पढ़ने की जगह पर कोई हरे रंग की देव प्रतिमा लगाएं.
-
खाने में थोड़ी सी हरी मिर्च का प्रयोग जरूर करें.

Posted By KanpurpatrikaThursday, September 15, 2016

Tuesday, August 30, 2016

चन्द्र कालानल चक्र

Filled under:


Posted By KanpurpatrikaTuesday, August 30, 2016

सूर्य कालानल चक्र

Filled under:



सूर्य कालानल चक्र  

 सूर्य काला नल चक्र का प्रयोग दैनिक प्रश्न गत यात्रा शत्रु विजयी आदि में प्रयोग करते है |

सूर्य काला नल चक्र के द्वारा पिता से सम्बन्ध पिता का सुख सहयोग पिता का स्वास्थ्य अदि का विचार करते है | सूर्य कालानल चक्र दो प्रकार से बनते है |
प्रथम जन्म कालीन सूर्य काला नल चक्र
दूसरा प्रश्न कालीन सूर्य काला नल चक्र
सूर्य कालानल चक्र का फल निम्न प्रकार से है |

त्रिशूल वाली रेखाओ में नीचे मूल में क्रमशः चिंता वध बंधन
दोनों श्रृंगो में पडे तो रोग होने की सम्भावना
तीनो त्रिशूल में पडे तो मृत्यु तुल्य कष्ट और पराजय
अन्य स्थान विजयी व शुभ धन लाभ अभीष्ट की सिद्धि कार्य सफलता |
ग्रहों का वेध गोचर कालीन कालानल चक्र में त्रिशूल मूल और श्रिंग इत्यादि अशुभ स्थानों में जो ग्रह बैठते है उनका वेध मन जाता है |यदि चंद्रमा का वेध होता है तो मनशिक कष्ट, मंगल का वेध होतो धन हानि,शनि का वेध रोग पीड़ा, राहु केतु का वेध मृत्यु तुल्य कष्ट, शुक्र का वेध हो तो रत्न लाभ मित्र लाभ,  गुरु का वेध हो तो धन लाभ, बुध का वेध हो तो सभी प्रकार के सुख लाभ|

 

Posted By KanpurpatrikaTuesday, August 30, 2016

Friday, August 26, 2016

आपकी कमजोरी और छठा भाव ?

Filled under:



आपकी कमजोरी और छठा भाव ?
कुंडली का छठा भाव जिसे ख़राब भावो के रूप में देखा जाता है | आपके जीवन में ऋण रोग शत्रु कम या ज्यादा होंगे आपके जीवन में कौन समस्या पैदा करेगा और कैसे आप इनका सामना करेंगे , यह सब छठे भाव से पता चलता है |
लेकिन जीवन में उन्नति करने के लिए छठे भाव को काफी महत्वपूर्ण माना गया है | छठा भाव जातक की कमजोरी को भी दर्शाता है | छठे भाव पर यदि आप नियंत्रण कर ले तो आपको उन्नति करने से कोई नहीं रोक सकता है | जैसे मिथुन लग्न की कुंडली में वृश्चिक राशि छठे हुई और इसके स्वामी मंगल देव जो आपके गुस्से को दर्शाते है यदि आप अपने गुस्से या आक्रामकता पर नियंत्रण कर लेते है तो आप अपने बनते काम कभी बिगड़ने नहीं देंगे नहीं तो आप अपने गुस्से से बनते कामो को अक्सर बिगाड़ देंगे |

और एक बात यदि छठे भाव वृश्चिक राशि में कोई ग्रह बैठा है तो फिर उसका भी ध्यान रखना होगा जैसे यदि इस मिथुन लग्न की कुंडली में ही वृश्चिक रही छठे भाव में बुध देव स्थित है तो आपको अपने बुद्धि और विवेक को भी ध्यान रखना होगा | आप अपने गुस्से में अपने बुद्धि और विवेक को भी खो देंगे | ऐसा अक्सर होता है की जब किसी को भी गुस्सा आता है तो वो अपना विवेक खो देता है लेकिन यहाँ पर भाव यह है की एक तो आप अपने गुस्से से बनते काम बिगाड़ देंगे दूसरा दूसरे लोग आपका फायदा भी उठायंगे जो आप के लिए नुकसान देह होगा ऐसे में आप बैगैर गुस्सा किये अपने विवेक से अपने काम करते रहे |
छठा भाव और उसका स्वामी        कमजोरी
छठा भाव और सूर्य               अहंकार घमंड
छठा भाव और चंद्रमा              मन की चंचलता
छठा भाव और मंगल              क्रोध
छठा भाव और बुद्ध                बुद्धि और विवेक
छठा भाव और गुरु                ज्ञान शिक्षा
छठा भाव और शुक्र               सुन्दरता कामुकता विलाशिता
शनि                           आलस्य
अब अगर आप अपनी कमजोरी को पहचान गए और उस पर नियंत्रण कर लिया तो आप अपने जीवन में सफल हो सकते है | साथ ही अन्य ग्रहों की युति द्रष्टि और योग भी कुंडली में अपना प्रभुत्व रखते है इन पर विचार जरुरी है |   
    

Posted By KanpurpatrikaFriday, August 26, 2016