Saturday, June 5, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग ,6 जून 2021, रवीवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग ,6 जून 2021, रवीवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*

आज का पंचांग:6 जून 2021, रवीवार, विक्रमी सम्वत 2078, शाका 1943,  ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, ज्येष्ठ मास की प्रविष्टा 24, उत्तरायण, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु, तिथि एकादशी सुबह 6:20 तक तदनन्तर द्वादशी, नक्षत्र अश्विनी, सूर्योदय 5:27प्रातः , सूर्यास्त 7:26सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

तिथि: अपरा एकादशी व्रत, मेला भद्रकाली (कपूरथला) पंजाब, गण्डमूल विचार रात्रि 2:27 तक

🐏 *मेष (Aries):*व्यापार में आ रही गिरावट दूर होगी। अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखे। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पायेंगे। आज नयी जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें। अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी न आने दें। यदि इन दिनों घर से ही ऑफिस का काम रहे हैं तो आज भी आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता है।

👭 *मिथुन (Gemini)*लोगों के विश्वासपात्र बने रहेंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये समर्पित रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर मित्रों से चर्चा करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की समस्याओं को शान्तिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। को और भी विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer)आपकी दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच काफी अच्छा तालमेल रहेगा। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब के मौके मिल सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है।

🦁 *सिंह (Leo):*आज कामकाज को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। घर में मन नहीं लगेगा। बुजुर्ग लोगों का अनादर न करें। घर में मेहमान आ सकते हैं। लोगों की मदद करने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे आज पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। पेट में जलन की समस्या रहेगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*व्यापारी लोग डील करते समय थोड़ी सावधानी रखें। सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का कड़ाई से पालन करें। धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। असन्तुलित खानपान के कारण आपको परेशानी हो सकती है।

⚖ *तुला (Libra):*व्यापार में आपको पुराने सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ मिलेगा। नया कार्य आज शुरू करना हितकर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम आज आपको मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):ऑनलाइन कारोबार से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। लोग आपसे काफी अपेक्षा करेंगे। महिला अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहेंगी। साझेदारी में नये काम शुरू कर सकते हैं। रीसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों में ध्यान देंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। बड़ों के द्वारा होने वाले सुझावों पर गौर अवश्य करें। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। गुस्से के कारण अवसरों को खो सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाज़ी के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। दौड़धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। पड़ोसियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। आपकी आय में भी वृद्धि होने की सम्भावना है। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अपने लक्ष्यों को सुनियोजित तरीके से पूरा कर लेंगे। आपके स्वभाव में ताजगी रहेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों पर नाराज हो सकते हैं। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। प्रेमी जन से कोई वादा न करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, June 05, 2021

Friday, June 4, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग , 5 जून 2021, शनिवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग , 5 जून 2021, शनिवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*

आज का पंचांग: 5 जून 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2078, शाका 1943,  ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, ज्येष्ठ मास की प्रविष्टा 23, उत्तरायण, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र रेवती, सूर्योदय 5:27 प्रातः, सूर्यास्त 7:25 सायं , राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30,,, : पंचक विचार रात्रि 11:28 तक, गण्डमूल विचार

🐏 *मेष (Aries):*अपनी नौकरी से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। पारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। सम्पत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिये। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत ज्यादा श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा। व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिये काफी शुभ दिन है। विवाहोच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini)*व्यापार बढ़ाने के लिये जोखिम ले सकते हैं। जल्दबाज़ी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर्स पर एक तरफा भरोसा न करें। आज यदि आप धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता मिलती निश्चित है। अपने व्यक्तित्व को और भी विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer)दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। ऑफिस में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे। यदि आप कंसल्टेंसी संबन्धित किसी काम से जुड़े हुए हैं तो आपके काम की काफी सराहना होगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे।

🦁 *सिंह (Leo):*युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है। यदि आपके कार्य रुक भी रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ायें। अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें। आज आप इन्टरनेट पर काफी व्यस्त रहने वाले हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*पुराने दोस्तों से काफी अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा आज दूर होने की सम्भावना है। महत्वपूर्ण व्यापारिक आपको स्वयं ही लेने चाहिये। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

⚖ *तुला (Libra):*समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी की देखभाल करेंगे। नये विचारों को परखने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से आपको लाभ होगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे।।

🏹 *धनु (Sagittarius):*घर का माहौल अच्छा रहेगा। किन्तु लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। इसीलिये पेपर्स को सावधानी से पढ़ें उसके बाद ही उस पर कार्यवाही करें। ऑफिस में आपको सहकर्मियों के कपटयुक्त व्यवहार से सावधान रहना चाहिये।

🐊 *मकर (Capricorn):*स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। कोई बड़ी व्यवसायिक डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। आपके सभी कम तय समय पर पूरे होंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*दिन कुछ आलस्य युक्त हो सकता है। आज घर को पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। युवाओं को जॉब संबन्धित कॉल आ सकती है। अपने कर्म पर विश्वास रखें। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पढ़ाई और करियर को लेकर आपको ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नये विचारों को खुलेमन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, June 04, 2021

Thursday, June 3, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग ,आज का पंचांग: 4 जून 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग ,आज का पंचांग: 4 जून 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*

आज का पंचांग:4 जून 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2078, शाका 1943,  ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, ज्येष्ठ मास की प्रविष्टा 22, उत्तरायण, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु, तिथि दशमी, नक्षत्र उत्तराभाद्रपद, सूर्योदय 5:27 प्रातः, सूर्यास्त 7:25सायं, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 ,,: पंचक विचार , गण्डमूल विचार रात्रि 8:47 से

🐏 *मेष (Aries):*आज आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर के साथ अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति को लेकर मन दुखी हो सकता है। व्यवसायिक यात्रा कर सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*मन में बेचैनी का भाव रहेगा। लेकिन आपके सभी काम बनते हुए नजर आयेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी संवेदनशील हो सकते हैं। नये बिजनेस अनुबन्ध आपको प्राप्त होने की सम्भावना है। लोग गम्भीर विषयों पर आपसे परामर्श ले सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini)*भारी उद्योगों और माइनिंग आदि जैसे कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। भावनाओं के बहकर निर्णय न लें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नयी तकनीक का प्रयोग सीखने का प्रयास करेंगे। आप मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer)खर्चों के मामलों में आपको सावधान हो जाना चाहिये। सेहत से जुड़े हुए मामलों में धन खर्च करेंगे। सन्तान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में बेचैनी का भाव हो सकता है। आपको उधार धन लेना पड़ेगा। आत्मसंयम बनाये रखें।

🦁 *सिंह (Leo):*कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी। अपने विचारों को लोगों से साझा न करें। दोपहर बाद स्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होगी। मन में डर का भाव रहेगा। लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*साझेदारी वाले कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और प्रसिद्धि बढ़ेगी। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। भविष्य की योजना बना सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेंगे। किसी पर भी अपने विचारों को लेकर ज्यादा दबाव न बनायें। आप किसी गम्भीर मामले को लेकर साहसिक निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका समन्वय करने वाले व्यक्ति के रूप में होगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी शुभ रहने वाला है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):व्यवसाय में कुछ नुकसान की आशंका है। किसी कर्मचारी पर ज्यादा भरोसा न करें। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रखें। मन में विरक्ति का भाव रहेगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स और गैजेट्स आदि में काफी रुचि लेंगे। सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अपरिचितों पर ज्यादा भरोसा न करें। कोरोना के दौरान सावधानी के साथ अपना काम करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद न करें। मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यों में बदलाव करने के प्रयास आज उचित नहीं है।

🐊 *मकर (Capricorn):*व्यवसाय में नये साझेदार बन सकते हैं। आय के स्तोत्रों में वृद्धि हो सकती हैं। आपको कोई शुभ सूचना मिलने की सम्भावना बन रही है। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। आप दूसरों का हित करने का प्रयास करेंगे जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*लोग आपके अधिकारों पर प्रश्नचिन्ह लगा सकते हैं। आपके द्वारा किये गये प्रयास निष्फल होने की आशंका है। धन का उधार लेन-देन नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें। आलस्य को अपनी जीवनशैली से दूर रखें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। नयी तकनीक का प्रयोग सीखना उचित होगा। परोपकार के कार्यों में आप भाग लेंगे। विवेकपूर्ण लेने से आपको करियर में उत्तम लाभ मिल सकता है। व्यापार वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखने का प्रयास करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, June 03, 2021

Wednesday, June 2, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग ,आज का पंचांग:3 जून 2021, गुरुवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग ,आज का पंचांग:3  जून 2021, गुरुवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*

आज का पंचांग:3  जून 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2078, शाका 1943,  ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, ज्येष्ठ मास की प्रविष्टा 21, उत्तरायण, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु, तिथि नवमी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद सायं 6:35 तक तदनन्तर उत्तराभाद्रपद, सूर्योदय 5:28 प्रातः, सूर्यास्त 7:24 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00: पंचक विचार

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। हर काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। यात्रा थकाऊ लेकिन फलदायक रहेगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*ऑफिस में सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठायेंगे। व्यापारी क्लाइंट्स के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)*सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। चार्टेड एकाउंटेंट्स के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

🦀 *कर्क (Cancer)परिवार जनों की सहमति से किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं। कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट में गैस और एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

🦁 *सिंह (Leo):*आपको सहकर्मियों पर पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिये। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को स्वतः की सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। घर की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। दोपहर के बाद की स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। ऑफिस की अव्यवस्था को दूर करने के लिये कड़े कदम उठा सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किये गये बदलावों से लाभ प्राप्त होगा।

⚖ *तुला (Libra):*आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। कृषि संबन्धित उद्योगों से काफी लाभ प्राप्त होगा। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे वो आप आसानी से पूरा कर लेंगे। लोग आपसे फोन पर लम्बी-लम्बी चर्चा कर सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें। इस समय भावुक होने के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमी जन से सम्बन्ध मधुर रखें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं। सोशल डिस्टेन्सिंग का कड़ाई से पालन करें। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी रुचि लेंगे। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। नये लोगों पर जल्दी से भरोसा न करें। ऑफिस में आपको कठिन प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। सम्पत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ होगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, June 02, 2021

Tuesday, April 20, 2021

_चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति

Filled under:

.......... ✦•••  *_जय श्री हरि_*  •••✦ ........
  ▬▭▬▭▬▭✠👣✠▭▬▭▬▭▬
🔮 *_चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी की उपासना की जाएगी। इनका रंग पूर्णतः गोरा होने के कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। इस दिन कन्या पूजन करने का भी विधान है। लेकिन इस कोरोना महामारी बहुत तेजी से फैल रहा है। इसलिए घर पर मौजूद ही कन्याओं को भोजन कराएं।_*

🤷🏻‍♀️ *_ऐसा है महागौरी का स्वरूप_*

*_शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि महागौरी को शिवा भी कहा जाता है। इनके हाथ में दुर्गा शक्ति का प्रतीक त्रिशूल है तो दूसरे हाथ में भगवान शिव का प्रतीक डमरू है। अपने सांसारिक रूप में महागौरी उज्ज्वल, कोमल, श्वेत वर्णी तथा श्वेत वस्त्रधारी और चतुर्भुजा हैं। इनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू है तो तीसरा हाथ वरमुद्रा में हैं और चौथा हाथ एक गृहस्थ महिला की शक्ति को दर्शाता हुआ है। महागौरी को गायन और संगीत बहुत पसंद है। ये सफेद वृषभ यानी बैल पर सवार रहती हैं। इनके समस्त आभूषण आदि भी श्वेत हैं। महागौरी की उपासना से पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं।_*

🚩 *_मां महागौरी पूजा शुभ मुहूर्त_*

➡️ *_अष्टमी तिथि प्रारंभ- 20 अप्रैल 2021 को आधी रात 12 बजकर 2 मिनट से_*
🎱 *_अष्टमी तिथि समाप्त- 21 अप्रैल 2021 को आधीरात 12 बजकर 44 मिनट तक_*

💮 *_अष्टमी तिथि शुभ मुहूर्त_*

👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त- 20 अप्रैल सुबह 4 बजकर 11 मिनट से सुबह 4 बजकर 55 मिनट तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त- 20 अप्रैल सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त- 20 अप्रैल शाम 6 बजकर 22 मिनट से शाम बजकर 6 बजकर 46 मिनट तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त- 20 अप्रैल दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शाम 3 बजकर 8 मिनट तक_*
💧 *_अमृत काल- 21 अप्रैल मध्यरात्रि 1 बजकर 17 मिनट से सुबह 02 बजकर 58 मिनट तक_*

🙏🏼 *_मां महागौरी की पूजा विधि_*

*_अष्टमी के दिन सबसे पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में लकड़ी की चौक पर महागौरी की प्रतिमा स्थापित करें। मां के आगे दीपक जलाएं और फल, फूल अर्पित करें। मां की आरती के बाद कन्या पूजन करें।_*

*_आज महाअष्टमी के दिन देवी दुर्गा के महागौरी  के निमित्त उपवास किया जाता है, लेकिन धर्मशास्त्र का इतिहास चतुर्थ भाग के पृष्ठ- 67 पर चर्चा में ये उल्लेख भी मिलता है कि पुत्रवान व्रती इस दिन उपवास नहीं करता। साथ ही वह नवमी तिथि को पारण न करके अष्टमी को ही व्रत का पारण कर लेता है।_*

👸🏻 *_महागौरी का बीजमंत्र_*

*_सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके._*
*_शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते_*

⚛️ *_नवरात्रि के अष्टमी के दिन कन्या पूजन करने की विधि_*

*_महाअष्टमी के दिन देवी मां की पूजा के साथ ही कुमारियों  को भोजन कराया जाता है।  स्कंदपुराण में कुमारियों के बारे में बताया गया है  की  2 वर्ष की कन्या को कुमारिका कहते हैं, 3 वर्ष की कन्या को त्रिमूर्ति कहते हैं। इसी प्रकार क्रमश: कल्याणी, रोहिणी, काली, चंडिका, शांभवी, दुर्गा, सुभद्रा आदि वर्गीकरण भी किये गये हैं। अष्टमी के दिन कुमारी भोजन में पूड़ी , चने और मीठा हलुआ खिलने की परम्परा है । कुमारियों को यथेष्ट भोजन कराने के बाद   कुछ दक्षिणा देकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। महाष्टमी में दान की वस्तुओं में कमर और उससे ऊपर धारण किये जाने योग्य चीज़ें ही दान करनी चाहिए । बाकी आपके ऊपर निर्भर है।_*

      
   
*_सम्पूर्ण -------🖌_*
   *_≪━─━─━─━─◈─━─━─━─━≫_*
            ☆••*´¨`*••♥••*´¨`*••☆

Posted By KanpurpatrikaTuesday, April 20, 2021