Friday, March 5, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 6 मार्च 2021, शनिवार,,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 6 मार्च 2021, शनिवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

6 मार्च 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 23, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि अष्टमी सायं 6:11 तक तदनन्तर नवमी, नक्षत्र ज्येष्ठा, सूर्योदय 6:53am, सूर्यास्त 6:25pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

तिथि : जानकी-व्रत (मतान्तरे), गण्डमूल विचार

🐏 *मेष (Aries):*आपके कार्यों पर कोई रोक-टोंक न करें इसका ध्यान रखें। सोच-समझकर के ही कोई व्यापारिक अनुबन्ध करें। कार्यक्षेत्र में आपको गतिरोध का सामना करना पड़ेगा। कारोबार के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रदर्शन के लिये उत्तम मंच मिल सकता है। जॉब में बदलाव के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम सम्बन्धों में सकारात्मकता आयेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है।

👭 *मिथुन (Gemini) आपके द्वारा लिये गये निर्णयों से लोगों में असन्तोष का भाव पनप सकता है। परिस्थितियों में बदलाव को लेकर तैयार रहें। पुरानी गलतियों से सीखने के कारण आपको सफलता मिलेगी। घर के वातावरण से थोड़े हताश हो सकते हैं। शत्रुओं के प्रति भी अपना व्यवहार अच्छा रखें।

🦀 *कर्क (Cancer):*धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है। मांगलिक आयोजन में आप भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आज आपको कारोबार में लाभ करा सकती है। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

🦁 *सिंह (Leo):व्यापार में साझेदारों पर ज्यादा निर्भर न रहें। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। समय के अपव्यय से आप अवसर चूक सकते हैं। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। जॉब को लेकर आपको भ्रमण करना पड़ सकता है। आपको सन्तुष्ट रहने का प्रयास करना चाहिये।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपकी वाक्शैली से सब आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको विभिन्न क्षेत्रों से धन लाभ हो सकता है। परिस्थितियों को देखने का आपका दृष्टिकोण काफी बदला हुआ सा रहेगा।

⚖ *तुला (Libra):*पारिवारिक मामलों में इस समय आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। लेकिन आपको स्वयं के लिये भी समय निकालना चाहिये। रोड में चलते समय नियमों का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। विदेशों से जॉब और व्यापार के अवसर आपको मिल सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):लोग आपके काफी अपेक्षा रखने वाले हैं। और आप सभी की अपेक्षाओं पर खरे भी अवश्य उतरेंगे। दाम्पत्य जीवन में नवीनता लाने का विचार करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाने के लिये बाहर डिनर के लिये जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आज आपको पढ़ने और सीखने का शौक लग सकता है। युवाओं को नौकरी में परेशानी हो सकती है। छोटी सी चूक परेशानी का सबब न बनें इसका ध्यान रखें। किसी पूर्व निर्णय के कारण आत्मविश्वास को कम न होने दें। धन के अभाव के कारण कुछ काम बनते-बनते रुक सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*ऑफिस में आपके कार्यों की जमकर प्रशंसा होगी। मित्रों द्वारा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको अचानक सफलता मिल सकती है। बच्चों के कार्यों से प्रफुल्लित होंगे। बड़े अधिकारियों का समर्थन आपको प्राप्त होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*किसी भी विषय पर अतिरिक्त चिन्तन न करें इसके कारण आप मानसिक रूप से थोड़ी थकावट महसूस करेंगे। पढ़ाई के प्रति ध्यान भंग हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव सा महसूस करेंगे। गुप्त शत्रुओं से भी आपको आज सावधान भी रहना होगा। सफलता के लिये शॉर्टकट अपनाने से बचें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आज का दिन आपके लिये सामान्य फलदायी सिद्ध होगा। बेहतर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य रखें। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। कुछ उंटपटांग विषयों में आप ज्यादा रुचि लेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 05, 2021

घर में नमक और हल्‍दी को रखते हैं एक साथ, अगर हां तो संभल जाएं

Filled under:

घर में नमक और हल्‍दी को रखते हैं एक साथ, अगर हां तो संभल जाएं

घर की सुख, शांति, समृद्धि के लिए नमक और हल्‍दी का घर में होना शुभ माना जाता है, मगर दोनों को घर में एक साथ रखना शुभ नहीं होता है।
आपने अक्सर अपने बुजुर्गों से यह कहते सुना होगा कि जिस घर में नमक बंधा होता है उस घर में बरकत रहती है और जिस घर में नमक नहीं होता वहां लक्ष्मी वास नहीं करतीं। वहीं हल्दी की गाठों में साक्षात गणेश का रूप माना गया है।  सकारात्मक ऊर्जा नियम अनुसार दोनों चीजों की कई अहमियतें हैं। घर की सुख, शांति, समृद्धि के लिए नमक और हल्दी का घर में होना शुभ माना जाता है, ऐसे उपाय भी हैं
जिनके अनुसार दोनों का इस्तेमाल कर कई दोष खत्म किए जाते हैं। मगर नमक और हल्दी को एक साथ रखना शुभ नहीं होता है।
जी हां, अगर आप अब तक यह करते आ रहे हैं तो संभल जाइए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन दोनों चीजोंं को कभी एक साथ नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे मतिभ्रम की संभावना रहती है। इस तरह और भी कई चीजें हैं, जिनका ध्यान रखकर आप अपने घर की सुख, शांति, समृद्धि को बनाए रख सकते हैं।

– घर में किसी भी दरवाजे पर शीशा लगाने से बचें, यह स्थिति कभी भी हानिकारक हो सकती है।
– प्रवेश द्वार के सामने किचन द्वार हो, यह पाचन संबंधी बीमारियों को जन्म देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। अगर किचन द्वार का स्थान परिवर्तन संभव न हो तो दरवाजे पर चिक या परदा लगा दें।
– जहां तक हो सके पूजाघर का द्वार लकडी का ही बनवायें, लोहे या टिन का नहीं।
– समृद्धि बनाए रखने के लिए घर या ऑफिस के दक्षिणी-पूर्वी भाग में क्रिस्टल रखें।
– रोजगार न होने की स्थिति में अपने घर में पानी के बहाव की स्थिति देखें। उत्तरी-पूर्वी हिस्से में पानी का बहाव होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ होती है।

Vastu tip to bring good luck to your life or home:

#vastu #vastufacts #vastutipsforhome #vastushastratips #indianvastu #vastuexpert #astro #horoscope #jyotishastrology #vastu #astrology #vastutips #vastushastra #astrologer #numerology #vastuexpert #astro #horoscope #vastutip

Posted By KanpurpatrikaFriday, March 05, 2021

Thursday, March 4, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 5 मार्च 2021, शुक्रवार,,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 5 मार्च 2021, शुक्रवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

5 मार्च 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 22, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि सप्तमी रात्रि 7:55 तक तदनन्तर अष्टमी, नक्षत्र अनुराधा, सूर्योदय 6:48 प्रातः, सूर्यास्त 6:25 सायं , राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

 तिथि श्रीनाथ-उत्सव, गण्डमूल विचार रात्रि 10:38 से

🐏 *मेष (Aries):*आज आपको मेहनत का पर्याप्त फल प्राप्त नहीं होगा। अत्यधिक मेहनत के कारण थकान हो सकती है। अपने अहम् पर नियन्त्रण रखें। खानपान और दिनचर्या को सन्तुलित रखें। अपने अनुभवों को लोगों से शेयर न करें। नयी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को ध्यान रखें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रिय रहेंगे। उच्च शिक्षा को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आने वाली है। आय के नये रास्ते खुल सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini) किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जीवन के उच्च दर्शन के प्रति आपका ध्यान प्रवृत्त होगा। सर्दी-जुकाम की समस्या आपको घेर सकती है। वकीलों को कोई बड़ा केस आज मिल सकता है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को धन लाभ प्राप्त होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*जॉब और व्यवसाय के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आप सभी कार्यों को लगन के साथ पूरे करेंगे। जीवन पथ में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। मनोविनोद और आनन्द में समय बितायेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):आर्थिक मामलों में आपको संयमित रहना होगा। सगे-सम्बन्धियों पर आप धन खर्च करेंगे। नये सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*नयी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। आपकी योजनायें सफल होंगी। समय से पहले अपना काम पूरा कर लेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*ऑफिस के दबाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। निजी परेशानियों को सुलझाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। घर के लिये कुछ नया सामान खरीद सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेंगे। धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आपकी प्रतिभा और क्षमता का लोग सम्मान करेंगे। ऑनलाइन बिजनेस में आपको धन लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों को आज शुरू कर सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*घर के सदस्यों की सेहत का ध्यान अवश्य रखें। कुछ लोग आपकी तरक्की से ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। सिर में भारीपन और दर्द की समस्या हो सकती है। उधार लिया हुआ कर्ज आपको लौटाना पड़ सकता है। खर्चों को नियन्त्रित कर के रखें।

🐊 *मकर (Capricorn):*जीवनसाथी और बच्चों से आपको लाभ मिलेगा। किसी पारिवारिक समारोह में आप जा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में रुचि बढ़ेगी। आज आप तनाव से मुक्त रहेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आज आपको किसी महिला के माध्यम से लाभ मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। कुछ अनावश्यक खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *व्यापार में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिये। घर में मेहमानों की चहल-पहल रहेगी। एकाग्रचित्त होकर काम करने से आपको लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर काम करेंगे। अतीत के अनुभवों को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, March 04, 2021

Wednesday, March 3, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 4 मार्च 2021, गुरुवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 4 मार्च 2021, गुरुवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

4 मार्च 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 21, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि षष्ठी, नक्षत्र विशाखा, सूर्योदय 6:55  प्रातः, सूर्यास्त 6:24 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00

🐏 *मेष (Aries):*कारोबार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*धन लाभ के लिये गये प्रयास लाभकारी सिद्ध होंगे। सन्तान की चिन्ता दूर होगी। करियर में नये आयामों का स्पर्श कर पायेंगे। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। उत्तम विश्लेषण क्षमता के कारण आपको व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। उच्च अध्ययन में आप रुचि लेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):विद्यार्थियों को अध्ययन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। अपनी गोपनीय बातों को किसी से साझा न करें। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। आज आपको काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। झूँठे वादों से आपको बचना चाहिये। परिवार जनों की राय को हल्के में न लें। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। अपनी सफलताओं का आनन्द उठायें। अहंकार के कारण शुभचिन्तक आपसे नाराज हो सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):प्राइवेट जॉब करने वाले जातकों के लिये दिन बहुत शुभ रहने वाला है। किसी विकट समस्या को सुलझाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। पुराने मित्रों और सम्बन्धियों से मुलाक़ात होगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*सहयोगी कर्मचारियों से आपको सहायता मिल सकती है। समाज में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। फाइनेंस सम्बन्धी कारोबार में आपको लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र में सन्तुलन बनाकर रखें।

⚖ *तुला (Libra):*साझेदारी के कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में आपको शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नयी विद्याओं को सीखने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय और नयी दुकान खोलने के लिये दिन शुभ है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करने के बजाय स्वयं के विवेक का प्रयोग करें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। खर्च करते समय सावधानी रखें। व्यापार की रणनीति पर पुनर्विचार अवश्य करें। मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी ज़िम्मेदारी अच्छे से निभानी होगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*उच्चाधिकारी आपके कार्य से काफी प्रसन्न होंगे। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। रिश्तों में परस्पर सद्भाव और एकता का भाव रहेगा। मन में दबी हुई अभिलाषा आज प्रकट होगी। दोस्तों के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*आज आवश्यक कार्यों को निपटाने में विशेष रुचि लेंगे। धैर्य और संयम के साथ सभी कार्यों को पूरा करते चले जायेंगे। इसका परिणाम भी आपको शीघ्र प्राप्त होगा। माता-पिता आपकी प्रशंसा करेंगे। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में सफल होंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*उचित अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। आज आप आराम करने के मूड में रहेंगे। घूमने-फिरने और चर्चाओं में समय बितायेंगे। ललित कलाओं में आप रुचि ले सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। दूसरों से सहायता की अधिक अपेक्षा न करें। मन में सन्तोष की भावना का अभाव हो सकता है। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। गलत शब्दों का प्रयोग न करें। इंश्योरेंस सम्बन्धित कारोबार में आपको लाभ मिलेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 03, 2021

👉आपकी कुंडली बताएगी अगले जन्म में आप क्या बनेंगे ?

Filled under:

👾।।हर हर महादेव शम्भो काशी विश्वनाथ वन्दे ।👾।
〰️〰️〰️〰️〰️👾👾👾〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
👉आपकी कुंडली बताएगी अगले जन्म में  आप क्या बनेंगे ?---
〰️〰️〰️〰️〰️〰️👾👾〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

 👉पूर्वजन्म में जातक ने जैसे कर्म किये होते हैं, अपने उन्ही कर्मों के आधार पर वह पृथ्वी पर नया जन्म लेता है। उसी के आधार पर भगवान उसे परिवार व सगे सम्बन्धी देता है। जातक अपने पूर्व जन्म के कर्मों की पोटली लेकर ही यह जन्म प्राप्त करता है, लेकिन इस जन्म में किये जाने वाले कर्मों से वह अपने भविष्य को सुधार सकता है। अपना आगे का जीवन बेहतर बना सकता है। 

 👉 हमें यह जन्म क्यों प्राप्त हुआ है? क्या उद्देश्य है इसका और क्या लिखा है हमारी तकदीर में? यह सब बताती है आपकी कुंडली। आइये जानते हैं कैसे:---

. 👉किसी भी जातक के इस जन्म से जुड़े राज को हम दो तरह से देख सकते हैं------

 1---👉पहला उसकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को देखा जाता है। जातक की पत्रिका में बृहस्पति ग्रह किस भाव में है, उसकी स्थिति के अनुसार जातक के पूर्वजन्म के कर्म तथा वर्तमान का उद्देश्य का पता चलता है —

👉 लग्न भाव : --
〰️〰️〰️〰️〰️

 👉यदि जातक की जन्मपत्रिका में बृहस्पति लग्न में स्थित हो तो जातक का जन्म किसी के आशीर्वाद या श्राप फलस्वरूप हुआ होता है और जातक को उसी के अनुसार सुख-दुःख प्राप्त होते हैं। एकांत में जब जातक चिंतन मनन करता है, तब उसे इसका भान होता रहता है।

 👉द्वितीय व अष्टम भाव : ---
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

 👉यदि कुंडली में बृहस्पति ग्रह द्वितीय या अष्टम भाव में स्थित हो तो जातक पूर्वजन्म में संत महात्मा रहा होता है। वर्तमान में यह धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं तथा इनका जन्म अच्छे परिवार में होता है। यह इच्छापूर्ति हेतु इस जन्म में आये होते हैं।

 👉तृतीय भाव :---
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
👉 यदि गुरु तृतीय भाव में उपस्थित हों तो जातक का जन्म किसी महिला के आशीर्वाद या श्राप के कारण हुआ होता है और यह महिला वर्तमान जन्म वाले परिवार की ही होती है। इनका जीवन आशीर्वाद के फलस्वरूप सुखमय या श्राप के फलस्वरूप कष्टों से युक्त होता है।

 👉चतुर्थ भाव : --
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

 👉कुंडली में बृहस्पति ग्रह का चतुर्थ भाव में स्थित होना उसके पूर्वजन्म में इसी परिवार का होने का संकेत देता है, जो किसी उद्देश्य की पूर्ती हेतु दोबारा उसी परिवार में जन्म लेता है और अपने उद्देश्य की पूर्ति कर मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।

 👉नवम भाव : ---
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
👉 गुरु ग्रह का नवम भाव में उपस्थित होना पितरों की कृपादृष्टि उनके आशीर्वाद को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति इस जीवन में त्याग व ब्रह्म ज्ञान की प्रवृत्ति रखता है तथा भाग्यशाली होता है।

 👉दशम भाव : ----
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
 👉जन्मपत्रिका में गुरु का दशम भाव में स्थित होना पूर्व में धार्मिक विचारों वाला होना बतलाता है। इस जन्म में वह समाज सुधारक का कार्य करता है। वह उपदेशक होता है, लेकिन पूजा-पाठ का दिखावा नहीं करता।

 👉पंचम/एकादश भाव :----
〰️〰️〰️〰️〰️👾👾〰️

 👉 गुरु यदि पंचम या एकादश भाव में उपस्थित हो तो जातक पूर्व जन्म में तंत्र-मंत्र एवं गुप्त विद्या का जानकार होता है। जिसके कारण इस जन्म में उसे मानसिक अशांति बनी रहती है तथा दुष्ट आत्माओं द्वारा कष्ट व परेशानी पाता रहता है। जातक को संतान सुख भी कम प्राप्त होता है।

 👉दशम भाव - 
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

 👉बृहस्पति का दशम भाव में उपस्थित होना जातक का जन्म गुरु का ऋण चुकाने  के उद्देश्य से होता है। वह धार्मिकता से जीवन जीता है तथा उसके निवास के आसपास मंदिर आदि होता है।

2--- 👉बृहस्पति द्वारा जहां पूर्व जन्मों के कृत्य जाने जाते हैं,वहीं शनि की स्थिति द्वारा भाग्य-कुभाग्य अथवा प्रारब्ध देखा जाता है। जिसे जातक की कुंडली के निम्न भावों में स्थिति को देखकर पता लगाया जा सकता है —

 👉प्रथम भाव : यदि शनि और राहु जातक की जन्मपत्रिका के प्रथम भाव में होता है तो जातक पूर्वजन्म में जड़ी-बूटियों का जानकार होता है। वर्तमान जन्म में ऐसा जातक एकांतप्रिय व शांत स्वभाव का होता है तथा इन्हें अदृश्य शक्तियों से सहायता प्राप्त होती है।

 👉द्वितीय भाव: ---शनि या राहु की द्वितीय भाव में स्थिति जातक के पूर्व जन्म में व्यक्तियों के सताने व कष्ट पहुंचने के विषय में बतलाती है। जिसके परिणाम स्वरुप जातक शारीरिक बाधा में रहता है और इनका बचपन आर्थिक कष्टों में गुजरता है।

 👉तृतीय भाव: ---यदि जातक के तृतीय भाव में शनि या राहु हों तो जातक घर की अंतिम संतान होता है। जातक को भविष्य का ज्ञान अदृश्य शक्तियों द्वारा होता रहता है।

 👉चतुर्थ भाव:  ---इस भाव में शनि या राहु उपस्थित हो, जातक मानसिक रूप से परेशान रहता है तथा उदर रोग से पीड़ित होते हैं, इन्हें सर्प भय लगा रहता है, बहुधा यह सर्पों के विषय में जानकारी रखना पसंद करते हैं।

 👉षष्ठ भाव: ---वर्तमान में ये जातक भ्रमित अथवा संतान सम्बन्धी कष्टों से घिरे रहते हैं। इनकी शिक्षा में रुकावटें आती रहती हैं। इससे पूर्व जन्म का जातक द्वारा हत्या अपराध के दोष से ग्रसित होना पाया जाता है।

 👉सप्तम भाव: ---इस भाव में शनि या राहु पूर्वजन्म में विपरीत लिंग से संबंधित दुर्व्यवहार को दर्शाते हैं।   

 👉अष्टम भाव: ---इस भाव में शनि-राहु होने से जातक पूर्वजन्म में तंत्र-मंत्र करने वाला रहा होता है। यही कारण है कि इस जन्म में उसे अनावश्यक भय लगा रहता है, बहुधा ये मानसिक रूप से ग्रसित पाए जाये जाते हैं।

 👉दशम भाव:--- इस भाव में शनि व्यक्ति का कर्मठ व मेहनती होना बताता है। पूर्वजन्म में इसने घोर यातनाएं पायी होती हैं। जिसके चलते इस जीवन में यह व्यक्ति बहुत सफल जीवन जीता है परन्तु इसकी तरक्की धीरे-धीरे ही हो पाती है।

 👉द्वादश भाव:--- ऐसे जातक का जन्म सर्पो के आशीर्वाद से होता है तथा यह अपने गृहस्थान से दूर कामयाब होते हैं। पूर्वजन्म में इन्हें निम्न योनी की प्राप्ति हुई होती है लेकिन इस जीवन में यह समस्त सुख प्राप्त करते हैं।

 👉विशेष ----यदि किसी की पत्रिका में शनि राहु इकठ्ठे किसी भी भाव में हों तो जातक प्रेत-दोष का शिकार होता है। जिस कारण जातक का शरीर हमेशा भारीपन लिए तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां बनी रहती हैं। ये आलसी एवं क्रोधी स्वभाव के होते हैं तथा पूजा-अर्चना के समय इन्हें नींद व उबासी आती रहती है।

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 03, 2021