Friday, February 12, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,13 फरवरी 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,13 फरवरी 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

13 फरवरी 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 2, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वितीया, नक्षत्र शतभिषा दोपहर 3:11 तक तदनन्तर पूर्वाभाद्रपद, सूर्योदय 7:15am, सूर्यास्त 6:09pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30,पंचक विचार

🐏 *मेष (Aries):*आर्थिक साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा। प्रसिद्ध व्यक्तियों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। कार्यालय का वातावरण आपके लिये अनुकूल रहने वाला है। प्रेमी जन से दिल की बात कह सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*किसी क्रिएटिव काम में आप भाग ले सकते हैं। आज घर पर आराम करने की सोचेंगे। परिश्रम का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज काफी व्यवहारिक रहने वाले हैं। पुराने मामले आज सुलझ सकते हैं। जिस काम को आप सबसे ज्यादा पसन्द करते हैं वही करने का प्रयास करेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):*आपके विचारों को पर्याप्त सम्मान मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई को विद्यार्थी काफी समय देंगे। अपने भाग्य पर पूरा भरोसा रखें। इधर-उधर के विचारों में खोये रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। दिनचर्या असन्तुलित हो सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer):*अपनी क्षमता के अनुसार ही धन खर्च करें। परिवार और कार्यक्षेत्र के निर्धारित नियमों के पालन में कोताही न करें। कई सारे काम एक साथ न फैलायें। घर का कोई विद्युतीय उपकरण खराब हो सकता है। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार और समाज के लोग आपसे सलाह की अपेक्षा रखेंगे। अपनी भावनाओं को संयमित रखें। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने की सम्भावना है। शोध कार्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*व्यापार में कुछ जोखिम भरे लेन-देन कर सकते हैं। बच्चों को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। अपनी बुद्धि का प्रयोग कुशलता से करेंगे। अधूरे कार्य आसानी से निपट जायेंगे। सृजनात्मक कार्यों में मन लगेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

⚖ *तुला (Libra):*जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। व्यापार में विवाद का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं के लिये दिन कुछ चुनौतीपूर्ण है। धर्म और अध्यात्म में विशेष रुचि लेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। सभी कार्य लगन से करेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*कार्यक्षेत्र में ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में दुष्प्रचार कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। किसी की भी बातों में आकर प्रतिक्रिया न दें। आज शान्त होकर सबको सुनें। शीघ्र ही परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आ जायेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आज व्यवहार कुशलता का परिचय देंगे। वकीलों और फाइनेंस से जुड़े लोगों को करियर में उन्नति के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रात में कोई मित्र आपके घर आ सकते हैं। रिश्तों में मधुरता का एहसास होगा। अधियाकरियों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अभिमान में आकर गलत बातों पर तर्क न रखें। आजीविका के क्षेत्र में कठिनाई आयेगी। जीवनसाथी के साथ बहस न करें। मित्रों से अपने दिल की बात शेयर करेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पण भाव रखेगा। रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। दूसरों की भलाई का विचार करेंगे। आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने काम को लेकर एकाग्र रहेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अपच की शिकायत हो सकती है। मान-प्रतिष्ठा की हानि होने की सम्भावना है। आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। ऑफिस के लोग आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं। भावुक होने के बजाय अपने अनुभवों के आधार पर काम करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, February 12, 2021

Thursday, February 11, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,12 फरवरी 2021, शुक्रवार❖▩ஜ

Filled under:

❖▩ஜआज का पंचांग,12 फरवरी 2021, शुक्रवार❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

12 फरवरी 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 1, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र धनिष्ठा दोपहर 2:23 तक तदनन्तर शतभिषा, सूर्योदय 7:00 प्रातः, सूर्यास्त 6:08सायं  राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

 तिथि विशेष : माघ शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, फाल्गुन संक्रान्ति, पंचक विचार, गुप्त नवरात्रे प्रारम्भ

🐏 *मेष (Aries):*कोई मनोवांछित कामना पूरी होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। समझदारी और धैर्य पूर्वक समस्या से निजात पा लेंगे। अपनी ऊर्जा का कुशल प्रयोग कर लेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के लिये उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों का भी गम्भीरता से मूल्यांकन करेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*यवसाय में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। करियर में तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। प्रणय जीवन को लेकर थोड़ा सावधान रहेंगे। रुका हुआ कार्य शाम तक सिद्ध हो सकता है। आपने व्यवहार से परिजन प्रसन्न रहेंगे। धन-सम्पदा में वृद्धि होगी।

👭 *मिथुन (Gemini):परिवार जनों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। लोगों के बीच आपकी छवि बहुत अच्छी बनेगी। मित्रों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*कार्यक्षेत्र में ओवर टाइम करना पड़ेगा। सन्तान के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बदलती परिस्थितियों को लेकर भ्रमित न हों। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):जनसम्पर्क का अच्छा लाभ उठायेंगे। भावी लक्ष्यों को लेकर सावधान रहेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। सरकारी अधिकारियों की सहायता से काम पूरे होंगे। शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने व्यवहार को संयमित रखें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*किसी की बातों पर ज्यादा भरोसा न करें। नजदीकी सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल होंगे। आपका मन शान्त रहेगा। रुचिपूर्ण गतिविधियों में धन खर्च करेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर संयमित रहें। टैक्स सम्बन्धी मामलों को लेकर थोड़े सचेत रहें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपको किसी भी स्थिति में आपको स्वाभिमान नहीं त्यागना चाहिये। बुजुर्ग महिलाओं से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। गलत आदतों और सम्बन्धों से दूरी बनायें। सामाजिक और राजनीति से जुड़े लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अनुभवी व्यक्तियों से आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरू कर सकते हैं। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। ज्ञान और विज्ञान के विचारों में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। वाणी की सौम्यता से आपको सम्मान मिलेगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अभिमान में आकर गलत बातों पर तर्क न रखें। आजीविका के क्षेत्र में कठिनाई आयेगी। जीवनसाथी के साथ बहस न करें। मित्रों से अपने दिल की बात शेयर करेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आज आपको स्वयं के लिये समय निकालना चाहिये। दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। लेकिन शाम को आज पार्टी के मूड में रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व और नियन्त्रण बना रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अपनी बुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। आपको जॉब में परेशानी आ सकती है। कोई बड़ा काम हांथ में न लें। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। किसी विवाद में न पड़ें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, February 11, 2021

Wednesday, February 10, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,11 फरवरी 2021, गुरुवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,11 फरवरी 2021, गुरुवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

11 फरवरी 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 29, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि अमावस, नक्षत्र श्रवण दोपहर 2:05 तक तदनन्तर धनिष्ठा, सूर्योदय 7:17प्रातः, सूर्यास्त 6:07 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 

तिथि विशेष:  माघ (मौनी ) अमावस (स्नानदानादि), महोदय योग (दोपहर 2:05 तक, पितृ तर्पणादि विशेष माहात्म्य), पंचक विचार रात्रि 2:11 से, मेला हरिद्वार, प्रयागराज आदि

🐏 *मेष (Aries):*आज आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे। विलम्ब के साथ सभी कार्य सफल होंगे। अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। अपने जूनियर्स का मार्गदर्शन करेंगे। व्यापारिक यात्रा सार्थक होगी। रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*वैवाहिक रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। उच्चाधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। असन्तुलित खानपान से सेहत खराब हो सकती है। कारोबार में नया और बेहतरीन क्लाइंट मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूरा कर लें।

👭 *मिथुन (Gemini):विवादित मामलों में अपनी टाँग न अड़ायें। लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। किसी को उधार धन देने से बचें। पुरानी यादें ताजा हो सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer):*मित्र आपकी काफी सहायता करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। परिवार से स्नेह प्राप्त होगा। समाज सेवा में आप रुचि लेंगे। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ी व्यावसायिक डील आज फाइनल हो सकती है।

🦁 *सिंह (Leo):नौकरीपेशा लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। आपके काम की प्रशंसा होगी। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। एसीडिटी की समस्या हो सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सही परिणाम नहीं मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में निराशा और नकारात्मकता छा सकती है। शरीर की इम्यूनिटी कम होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी नहीं लेनी चाहिये।

⚖ *तुला (Libra):*अपनी व्यक्तिगत क्षमताओं को कम करके न आँकें। अतीत में की हुई गलतियाँ सामने आ सकती है। अपच के कारण आपको समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान दें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। लोग आपकी भरसक सहायता करेंगे। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। छोटे भाई-बहनों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अति-आत्मविश्वास से बचें वरना हानि हो सकती है। कानूनी विवादों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। कार्यालय का वातावरण आपके अनुकूल नहीं रहेगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*समझदारी से समस्याओं का समाधान मिल जायेगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और आदर दोनों बढ़ेगा। परिवार को समय देंगे। अपनी नौकरी और व्यापार से सन्तुष्ट रहेंगे। आज आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। व्यापार में अचानक धन लाभ प्राप्त होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*अपेक्षा के अनुरूप लाभ प्राप्त नहीं होगा। गलत बयानी के कारण आपको नुकसान हो सकता है। नये व्यापार में धन लगा सकते हैं। आपके कार्यों में विघ्न आने की सम्भावना है। कष्टदायी यात्रा हो सकती है। महिलाओं को स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिये।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *गुप्त कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। दूसरी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में ध्यान देंगे। प्रणय जीवन में रोमांस बढ़ेगा। दिन आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाला है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, February 10, 2021

Tuesday, February 9, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,10 फरवरी 2021, बुधवार,❖▩ஜ

Filled under:

❖▩ஜआज का पंचांग,10 फरवरी 2021, बुधवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

10 फरवरी 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 28, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा दोपहर 2:12 तक तदनन्तर श्रवण, सूर्योदय 7:00 प्रातः, सूर्यास्त 6:07सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

  तिथि विशेष : मासशिवरात्रि व्रत

🐏 *मेष (Aries):*व्यापार में नयी तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता का एहसास होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*यात्रा सुखदायक रहने वाली है। अपने जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास करेंगे। भोग-विलास में आप काफी रुचि लेंगे। मन कुछ विचलित सा रहेगा। पुरानी देनदारी से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी सम्बन्धी दस्तावेजों को सँभाल कर रखें। ऑफिस के काम को हल्के में न लें।

👭 *मिथुन (Gemini):काम की अधिकता के कारण तनाव हो सकता है। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करें। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। नये व्यापार में धन लगाने का विचार बनायेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परोपकार के कार्यों में धन खर्च करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*नया रोजगार शुरू कर सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार की उलझनों का समाधान मिलेगा। घर में मेहमान आने के योग बन रहे हैं। कोई शुभ और अनुकूल समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्रों में आपको लाभ प्राप्त होगा।

🦁 *सिंह (Leo):जॉब में आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। किसी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। नये प्रोडक्ट्स को लांच करने के लिये दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। आपकी समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जायेगी। मित्रों के साथ हास्य-विनोद में दिन व्यतीत होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपको अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अवसर आपको मिल सकते हैं। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन फल प्राप्त होगा। नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट घुल सकती है।

⚖ *तुला (Libra):*ऑफिस में जूनियर्स के साथ मतभेद हो सकते हैं। नये सम्पर्कों से लाभ प्राप्त होगा। फेफड़ों में परेशानी आ सकती है। दूसरों पर अपनी निर्भरता कम करें। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। व्यर्थ धन बर्बाद न करें। शाम को थकान की स्थिति हो सकती है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*स्पोर्ट्स और गेम्स में आप विशेष रुचि लेंगे। राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रणय सम्बन्धों को काफी महत्व देंगे। आपके खर्चे कम होंगे। आपसी बातचीत से मामलों को निपटा लेंगे। पूरी ऊर्जा के साथ कारोबार को बढ़ायेंगे। नवीन योजनाओं को सफलतापूर्वक कर लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति के नये अवसर प्राप्त होंगे। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। जोखिम भरे निवेश न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*किसी अभीष्ट कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। अपने रिश्तों को नया स्वरूप दे सकते हैं। इंजीनियरिंग वर्क्स से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा। जीवनसाथी पर पूरा भरोसा रखें। अपनी योजनाओं को लेकर आशावादी रहेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने नजदीकी लोगों का अपमान न करें। अनजाने में की हुई गलती से नुकसान होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेना उचित नहीं होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की शिकायत हो सकती है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा। कोई बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध आपको मिल सकता है। प्रिय जन के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, February 09, 2021

Monday, February 8, 2021

रामायण के सात काण्ड मानव की उन्नति के सात सोपान

Filled under:

रामायण के सात काण्ड मानव की उन्नति के सात सोपान
 
1 बालकाण्ड –
 बालक प्रभु को प्रिय है क्योकि उसमेँ छल , कपट , नही होता विद्या , धन एवं प्रतिष्ठा बढने पर भी जो अपना हृदय निर्दोष निर्विकारी बनाये रखता है ,उसी को भगवान प्राप्त होते है। बालक
जैसा निर्दोष निर्विकारी दृष्टि रखने
पर ही राम के स्वरुप को पहचान सकते है। जीवन मेँ सरलता का आगमन संयम एवं ब्रह्मचर्य से होता है।बालक की भाँति अपने
मान अपमान को भूलने से
जीवन मेँ सरलता आती है बालक के समान निर्मोही एवं निर्विकारी बनने पर शरीर अयोध्या बनेगा ।जहाँ युद्ध,वैर ,ईर्ष्या नहीँ है ,वही अयोध्या है 

2 अयोध्याकाण्ड –
 यह काण्ड मनुष्य
को निर्विकार बनाता है।जब जीव भक्ति रुपी सरयू नदी के तट पर हमेशा निवास करता है,तभी मनुष्य निर्विकारी बनता है।भक्ति अर्थात् प्रेम ,अयोध्याकाण्ड प्रेम प्रदान करता है । रामका भरत प्रेम , राम का सौतेली माता से प्रेम
आदि ,सब इसी काण्ड मेँ है।राम
की निर्विकारिता इसी मेँ दिखाई  देती है ।अयोध्याकाण्ड का पाठ
करने से परिवार मेँ प्रेम बढता है ।उसके घर मेँ लडाई झगडे नहीँ होते ।उसका घर अयोध्या बनता है ।कलह का मूल कारण धन एवं
प्रतिष्ठा है ।अयोध्याकाण्ड का फल निर्वैरता है ।सबसे पहले
अपने घर की ही सभी प्राणियोँ मेँभगवद् भाव रखना चाहिए।

3 अरण्यकाण्ड –
 यह निर्वासन प्रदान
करता है ।इसका मनन करने से वासना नष्ट होगी ।बिना अरण्यवास(जंगल) के जीवन मेँ
दिव्यता नहीँ आती ।रामचन्द्र राजा होकर भी सीता के साथ वनवास किया ।वनवास मनुष्य
हृदय को कोमल बनाता है।तप द्वारा ही कामरुपी रावण का बध
होगा । इसमेँ सूपर्णखा(मोह )एवं
शबरी (भक्ति)दोनो ही है।भगवान राम सन्देश देते हैँ कि मोह को त्यागकर भक्ति को अपनाओ ।

4 किष्किन्धाकाण्ड –
जब मनुष्य निर्विकार एवं निर्वैर होगा तभी जीव की ईश्वर से मैत्री होगी ।इसमे सुग्रीव और राम अर्थात् जीव और ईश्वर की मैत्री का वर्णन है।जब जीव सुग्रीव की भाँति हनुमान अर्थात् ब्रह्मचर्य का आश्रय लेगा तभी उसे राम मिलेँगे। जिसका कण्ठ सुन्दर है वही सुग्रीव है।कण्ठ की शोभा आभूषण से नही बल्कि राम नाम का जप करने से है।जिसका कण्ठ सुन्दर है ,उसी की मित्रता राम से होती है किन्तु उसे हनुमान यानी ब्रह्मचर्य की सहायता लेनी पडेगी 

5 सुन्दरकाण्ड –
 जब जीव की मैत्री राम से
हो जाती है तो वह सुन्दर हो जाता है ।इस काण्ड मेँ हनुमान को सीता के दर्शन होते है।सीताजी पराभक्ति है ,जिसका जीवन सुन्दर होता है उसे ही पराभक्ति के दर्शन होते है ।संसार समुद्र पार करने वाले को पराभक्ति सीता के दर्शन होते है ।ब्रह्मचर्य एवं रामनाम का आश्रय लेने वाला संसार सागर को पार करता है ।संसार सागर को पार करते समय
मार्ग मेँ सुरसा बाधा डालने आ जाती है , अच्छे रस ही सुरसा है , नये नये रस की वासना रखने वाली जीभ ही सुरसा है। संसार सागर पार करने की कामना रखने वाले को जीभ को वश मे
रखना होगा ।जहाँ पराभक्ति सीता है वहाँ शोक नही रहता ,जहाँ सीता है वहाँ अशोकवन है।

6 लंकाकाण्ड –
 जीवन भक्तिपूर्ण होने पर राक्षसो का संहार होता है काम क्रोधादि ही राक्षस हैँ ।जो इन्हेँ मार
सकता है ,वही काल को भी मार सकता है ।जिसे काम मारता है उसे काल भी मारता है ,लंका शब्द के अक्षरो को इधर उधर करने पर होगा कालं ।काल सभी को मारता है किन्तु हनुमान जी काल को भी मार देते हैँ ।क्योँकि वे ब्रह्मचर्य का पालन करते हैँ पराभक्ति का दर्शन करते है ।
7 उत्तरकाण्ड –
 इस काण्ड मेँ काकभुसुण्डि एवं गरुड संवाद को बार बार पढना चाहिए । इसमेँ सब कुछ है ।जब तक राक्षस ,काल का विनाश
नहीँ होगा तब तक उत्तरकाण्ड मे प्रवेश नही मिलेगा ।इसमेँ भक्ति की कथा है । भक्त कौन है ? जो भगवान से एक क्षण भी अलग नही हो सकता वही भक्त है पूर्वार्ध मे जो काम रुपी रावण को मारता है उसी का उत्तरकाण्ड
सुन्दर बनता है ,वृद्धावस्था मे
राज्य करता है ।जब जीवन के पूर्वार्ध मे युवावस्था मे काम
को मारने का प्रयत्न होगा तभी उत्तरार्ध –उत्तरकाण्ड सुधर पायेगा । अतः जीवन को सुधारने का प्रयत्न युवावस्था से ही करना चाहिए ।

भावार्थ रामायण से

जय श्री राम.... जय वीर हनुमान....

Posted By KanpurpatrikaMonday, February 08, 2021