Sunday, January 31, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,2 फरवरी 2021, मंगलवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,2 फरवरी 2021, मंगलवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

2 फरवरी 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 20, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि पंचमी सायं 4:20 तक तदनन्तर षष्ठी, नक्षत्र हस्त, सूर्योदय 7:05 प्रातः , सूर्यास्त 6:00 सायं, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

🐏 *मेष (Aries):*आज आपके कार्य बड़ी सहजता से पूरे हो जायेंगे। ऑफिस में आपको बड़े दायित्व सौंपे जा सकते हैं। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। परिवार की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

🐂 *वृषभ (Tauras):*मन में किसी बात को लेकर असन्तोष रहेगा। जल्दबाज़ी में कुछ निर्णय लेने से हानि हो सकती है। प्रेमी जन के साथ क्वालिटी समय व्यतीत कर सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में दूरी हो सकती है।

👭 *मिथुन (Gemini):व्यापारिक मुद्दों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। कुछ लोग आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें।

🦀 *कर्क (Cancer):*रोगियों की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक दृष्टि से आज काफी भाग्यशाली रहेंगे। प्रसन्नता और उदारतापूर्ण व्यवहार के कारण लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। जॉब इंटरव्यू के परिणाम आपके पक्ष में रहने की सम्भावना है। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। वेब सीरीज और सिनेमा आदि में विशेष रुचि दिखा सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से नाखुश हो सकते हैं। नये सम्बन्धों को लेकर चौकन्ने रहें। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। गृहोपयोगी मंहगा सामान खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको थोड़ा समझदारी पूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान और अधिकार बढ़ेगा। प्रियजनों के बीच रहने से काफी सन्तुष्टि महसूस करेंगे। कारोबार में वैधानिक पहलुओं को लेकर थोड़े व्यग्र हो सकते हैं लेकिन कोई समस्या नहीं आयेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

⚖ *तुला (Libra):*कार्यक्षेत्र में असन्तोष की भावना पनप सकती है। आपको अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचें। जीवनसाथी आपकी बाद का निरादर कर सकता है इसीलिये थोड़ा अन्तर्मुखी रहना आपके लिये हितकर होगा। ध्यान और योग का सहारा लें तो दिन अच्छा बीतेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति हो सकती है। कारोबार में नयी तकनीक का प्रयोग करने से आर्थिक लाभ होगा। पुराने विवादों को आज प्रयासों से सुलझा लेंगे। टीमवर्क के कारण कठिन कार्य भी सहजता से हो जायेंगे। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होने के प्रबल योग हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। लोग आपकी बातों और विचारों से असहमत होते हुये भी आपका समर्थन करेंगे। एकाउंटिंग और फाइनेंस से जुड़े कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है। नये विषयों का अध्ययन करेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*व्यावसायिक योजनाओं में आ रही बाधा दूर होगी। नये व्यापार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। उच्चाधिकारियों से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। अपने हितैषियों की बातों को न टालें। बुद्धिमान लोगों की भेंट प्राप्त होगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*झूँठे और मक्कार लोगों की संगत का त्याग करें। पुराने रोग उभर सकते हैं। किसी जानकार व्यक्ति की राय लेकर ही नया काम करने का विचार बनायें। दूसरों की सहायता करके आपको अच्छा लगेगा। सिर्फ दिखावे के लिये धन और संसाधनों की बर्बादी न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *कार्यक्षेत्र में आपको आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्य आसानी से हो जायेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। रचनात्मक विचार मन में उत्पन्न होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। किसी का अपमान न करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, January 31, 2021

हिन्दी पंचांग के माह के अनुसार जन्मे जातको का व्यक्तित्व

Filled under:

हिन्दी पंचांग के माह के अनुसार जन्मे जातको का व्यक्तित्व

आदिकाल से ही शास्त्रों में अनेको बार काल की गणना एवं मनुष्य के भाग्य चक्र का वर्णन आया है क्योके सनातन पद्धति में वार -तिथि-नक्षत्र-एवं पक्षों का एक सुंदर समन्वय शास्त्रों में दर्शाया गया है !
मानव जन्म से ही असर पड़ता है जातक के भाग्य पर ,उसके मानव शरीर पर,जातक जन्म जिस मास, तिथि या वार को पैदा हुआ हो, उसका असर इनके आधार पर उनका स्वभाव, वृत्ति, संवेदन, चारित्र, गुण, दोष आदि जान सकते है । क्योके उपरोक्त विषयों का मानव के साथ एक घनिष्ट सम्बन्ध रहा है !

1. कार्तिकः- कार्तिक मास में जन्मा हुआ व्यक्ति अच्छे काम करने वाला, सुंदर एवं आकर्षक चेहरा, सुंदर केश वाला, ज्यादा बोलने वाला, व्यापारमें रस रखने वाला, उदार, परिश्रमवादी, साहसिक, और हमेशा ईमानदारी से जीवन व्यतित करने वाला, अन्य ऊपर वर्चस्व धराने की इच्छा वाला एवं निर्णय किया हुआ कार्य अवश्य पूर्ण करने वाला होता है ।

2. मार्गशिर्षः- मार्गशिर्ष मास में जन्मा हुआ व्यक्ति कलाओ में रस लेने वाला, यात्रा का शोकीन, परोपकारी, विलासी, चतुर. स्वच्छ दिल वाला, विद्याभ्यास का रसिक, अन्य का किया हुआ कार्य पसंद न आये, ईट का जवाब पत्थर से देने वाला, अन्यो के लिए दुःख सहन करने वाला, सामाजिक कार्यो में रस लेने वाला और सर्विस में वफादार रहने वाला होता है ।

3. पौषः- पौष मास में जन्मा हुआ व्यक्ति साधारण एवं कमजोर शरीर वाला, पिताकी संपत्ति कम प्राप्त करने वाला, पैसा प्राप्त करने में तकलीफ वाला, प्रभावशाली, साधारण स्थिति वाला, लोभी, धर्म का रसिक, स्वाभिमानी, चतुर, माता-पिता के पिछे खर्च करने वाला एवं शत्रुओ के ऊपर विजय प्राप्त करने वाला होता है ।

4. माघः- माघ मास में जन्मा हुआ व्यक्ति धार्मिक, श्रद्धावान, अच्छे मित्र वाला, विचारशील, संगीतप्रेमी, आकस्मिक पैसे प्राप्त करने वाला, कुटुंब प्रेमी, कर्तव्य परायण, उदार, निःस्वार्थी, जीवन जीनेमें रस रखने वाला होता है ।

5. फाल्गुनः- फाल्गुन मास में जन्मा हुआ व्यक्ति चतुर, व्यवहार कुशल, दयावान, बलवान, जिद्दि, व्यक्ति के स्वभाव को पहचानने वाला, आत्म विश्वासु एवं भावनाशील होता है ।

6. चैत्रः- चैत्र मास में जन्मा हुआ व्यक्ति खाने पीने का शोखीन, अच्छे विचार रखने वाला, नम्र, अच्छे कार्य करने वाला,ईमानदार , स्पष्ट वक्ता, साफ दिल वाला, कला ओर विज्ञान में रस रखने वाला, निडरतासे काम करने वाला, कुटुंबसे सुखी, मिलनसार व्यक्तित्व वाला, नौकरी -व्यवसायमें प्रतिकूलता खडी करने वाला और मित्रो से लाभ प्राप्त करने वाला होता है ।

7. वैशाखः- वैशाख मास में जन्मा हुआ व्यक्ति भाई से सुखी, अपना कार्य स्वतंत्र करने वाला, गुणवान, बळवान, अन्यको प्रभावित करने वाला, मिलनसार व्यक्तित्व वाला, खुशामत का विरोधी, संतानो के लीए खर्च करने वाला, शुभ और धार्मिक कार्योमें भी खर्च करने वाला एवं आधुनिक विचार वाला होता है ।

8. जेठः- जेठ मास में जन्मा हुआ व्यक्ति चंचल, तीव्र बुद्धि वाला, महेनती , Let go की भावना वाला, विरोध सहन नही करने वाला, कितनेक समय पर व्यसनी, वाचाल, समय के अनुरुप कार्य कुशल, द्रढ निर्णय धराने वाला, स्वतंत्र निर्णय शक्ति वाला, कुटुंब हेतु खर्च करने वाला एवं वांचन प्रीय होता है ।

9. अषाढः- अषाढ मास में जन्मा हुआ व्यक्ति राष्ट्र प्रेमी, गंभीर, दयालु, ज्यादा खर्च करने वाला, मंद पाचन शक्ति धराने वाला, अभिमानी, चंचल मन वाला, अच्छी पारिवारिक भावना रखने वाला, नोकरी से सुखी, वैवाहिक जीवनमें विघ्न वाला, मानसिक शक्तिशाली होता है एवं युवा अवस्था संघर्षमय होती है ।

10. श्रावणः- श्रावण मास में जन्मा हुआ व्यक्ति राष्ट्र प्रेमी, गंभीर, दयालु, धार्मिक, क्रांतिकारी, पुत्रो और मित्रो से सुखी, प्रतिभाशाली, नीडर, सत्यप्रीय, स्पष्ट वक्ता, स्वमानी, कम व्यवहार कुशलता वाला, प्रतिकूल संयोग सहन न करने वाला. संतानो के पीछे ज्यादा रस रखने वाला और आज्ञांकित होता है।

11. भाद्रपद- भाद्रपद मास में जन्मा हुआ व्यक्ति खुले हाथ खर्च करने वाला, स्त्री और निति नियमोसे दुःख सहन नही करने वाला, कितने समय पर शारिरिक निर्बल, एक ही विचार वाला, ईमानदारी से दुःखी होने वाला, आध्यात्मिक विचारो वाला, विशाल हृदय वाला होता है ।

12. आश्विनः- अश्विन मास में जन्मा हुआ व्यक्ति चतुर, विद्वान, धनवान, असत्य के विरोधी, विचारशील, भावुक, साधारण, जीद्दी, निंदा से दुर रहने वाला, अपने आप आगे बढने वाला, प्रामाणिक वाक्य बोलने वाला, लग्न के बाद ज्यादा सुखी, निडर,सत्ता शोकीन और न्याय प्रिय होते है ।

13. अधिक मासः- अधिक मास में जन्मा हुआ व्यक्ति अच्छे चारित्रवाला, दूर दृष्टि वाला, धार्मिक मनोवृत्तिवाला, मिलनसार व्यक्तित्व का धनी,महेनत करने वाला, विशाल दिल वाला, आचरण शील और परोपकारी होता है ।

Posted By KanpurpatrikaSunday, January 31, 2021

Friday, January 29, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,31 जनवरी 2021, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,31 जनवरी 2021, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

31 जनवरी 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 18, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि तृतीया, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी, सूर्योदय 6:55 प्रातः, सूर्यास्त 6:05 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

तिथि विशेष: श्रीगणेश चतुर्थी व्रत

🐏 *मेष (Aries):*ऑफिस में आप काफी व्यस्त रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। अपनी कार्यपद्धति में सुधार करने का प्रयास करेंगे। फैशन और विधि से जुड़े लोगों को शानदार लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*परिवार में लोग आपका विरोध कर सकते हैं। दूसरों की गलतियों का ज्यादा विरोध न करें। बुरी सूचना मिलने से आपका मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अनुकूल नहीं है। काम संबन्धित तनाव सामने आयेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में काफी अच्छी प्रगति होगी। पुराने सम्पर्कों का लाभ उठा पायेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नये व्यापारिक समझौते हो सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। कोई उत्साहवर्धक समाचार मिल सकता है। परिवार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। कुछ अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। जॉब में परिवर्तन करने की योजना बनेगी।

🦁 *सिंह (Leo):व्यावसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रियजनों के साथ मुलाक़ात हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। वाहन के रख-रखाव में धन खर्च होगा। जिद्दी स्वभाव के कारण प्रियजन नाराज होंगे। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*आपको साहस का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में उन्नति होने से उत्साहित रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। सरकारी कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। करियर में नये आयाम को स्पर्श करेंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पार्टनरशिप में आ रही बाधा दूर होगी। प्रणय सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। लवमेट्स के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपको अपनी वाणी में विनम्रता रखने की आवश्यकता है। बुद्धिमान लोगों की सलाह लेना लाभकारी होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। सन्तान को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमन्द लोगों की सहायता करेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*चलते हुये कार्यों में बाधा आ सकती है। पेट में इन्फेक्शन की समस्या होगी। शारीरिक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। गम्भीर मामलों को शान्ति से निपटाने का प्रयास करें। पैतृक व्यवसाय में ध्यान दें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*करियर में बेहतरीन तरक्की मिल सकती है। आपके मन की दबी हुई इच्छा पूर्ण होंगी। जीवनसाथी के साथ रोमांस का आनन्द लेंगे। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। होटल और कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों को शानदार लाभ प्राप्त होगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *प्रभावशाली लोगों के साथ आपका सम्बन्ध मजबूत होगा। दूसरों के कामों में गलती न निकालें। आप महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों की आय बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, January 29, 2021

Thursday, January 28, 2021

Sakat Chauth vrat 2021: सकट चौथ पर करना चाहिए संकटनाशन स्तोत्र का पाठ

Filled under:

Sakat Chauth vrat 2021: सकट चौथ पर करना चाहिए संकटनाशन स्तोत्र का पाठ
  
गवान गणपति मंगलकर्ता हैं। विघ्न विनाशक हैं। कल्याणकर्ता हैं। यही वजह है माताएं अपनी संतान की रक्षा के लिए सकट चौथ का व्रत रखती हैं। संकष्टि चतुर्थी का मतलब होता है संकटों का नाश करने वाली चतुर्थी। यह व्रत माघ माह की चतुर्थी को रखा जाता है। सकट चौथ को तिलकुटा चौथ, संकटा चौथ, संकष्टि चतुर्थी, माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन माताएं निर्जला रहकर संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। शाम को चंद्र देव का अर्घ्य देकर ही व्रत खोला जाता है। कहते हैं कि इस दिन संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करना उत्तम रहता है।

कैसे हुई संकटनाशन स्तोत्र की रचना
शिव कल्याणकारी हैं। मान्यता है कि शिव शंकर जिसकी शरण में जाते हैं उन सभी का भला होता है। एक बार की बात है, देवर्षि नारद जी भी संकट में फंस गए। वह इधर-उधर घूमे लेकिन संकट का समाधान नहीं हुआ। तब शंकर जी के कहने पर उन्होंने संकटनाशन स्तोत्र की रचना की। इस स्तोत्र का स्तवन करने वाला कभी संकट में नहीं रहता। उसका समाधान हो जाता है। चतुर्थी के दिन इस स्तोत्र का यथासंभव पांच बार पाठ करें। इसके पाठ से  ऋद्धि-सिद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है।  किसी भी प्रकार का संकट हो, गौरीपुत्र हर विघ्न को दूर करते हैं।

 इस मंत्र से करें पूजा
गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥
Ganesh Chaturthi Vrat
Sakat Chaut

Posted By KanpurpatrikaThursday, January 28, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,30 जनवरी 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,30 जनवरी 2021, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

30 जनवरी 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 17, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वितीया, नक्षत्र मघा, सूर्योदय 7:00 प्रातः, सूर्यास्त 6:05 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30, गण्डमूल विचार रात्रि 2:28 तक bhi

🐏 *मेष (Aries):*प्रेम सम्बन्धों में तनाव होने की सम्भावना है। छात्र अपनी पढ़ाई से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। वातावरण अनुकूल होने के बावजूद कार्य थोड़े मन्द गति से पूरे होंगे। पेट के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपकी कार्यप्रणाली पर लोग सवाल खड़े कर सकते हैं। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। विवादित विषयों पर अपने राय देने से बचें। बॉस आपके प्रदर्शन को लेकर नाराज हो सकते हैं। अस्थमा के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। जीवनसाथी को पूरा समय देने का प्रयास करें।

👭 *मिथुन (Gemini):शासन और सत्ता का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। झूँठ बोलने के कारण लोग आपकी अवहेलना कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता की स्थिति न पनपने दें।

🦀 *कर्क (Cancer):*सन्तान के करियर को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियों के कारण परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिये। प्रियजनों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें।

🦁 *सिंह (Leo):व्यपार में उन्नति मिलने से उत्साहित रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। किसी झगड़े और विवाद का समाधान प्राप्त होगा। सोचे हुये सभी काम पूरे होंगे। बॉस से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*जीवनशैली में बदलाव के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। अवांछित यात्रा करनी पड़ेगी। किसी मंहगे सामान की खरीदी के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोई आवश्यक काम अचानक रुक सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा।

⚖ *तुला (Libra):*कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ठ सफलता के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। जॉब में मनचाहा तबादला मिल सकता है। करियर को लेकर योजना बनाने के लिये दिन अनुकूल है। अपनी योग्यता को लोगों के सामने स्पष्ट कर पाने में सफलता मिलेगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। बेरोजगार छात्रों को इंटरव्यू के लिये बुलाया जा सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता को काफी सराहना मिलेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*परिवार में कलह हो सकती है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य से दिग्भ्रमित हो सकते हैं। सहकर्मियों से वाद-विवाद न करें। प्रेम सम्बन्धों के दृष्टिकोण से भी दिन कुछ खास नहीं है। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। मन में वैराग्य की भावना का जन्म हो सकता है।

🐊 *मकर (Capricorn):*अपना वर्चस्व जमाने का प्रयास में लोगों से सम्बन्ध खराब न करें। ऑफिस में लोग आपकी चुगली कर सकते हैं। हमेशा इसका ध्यान रखें की लोग आपके विषय में कोई गलत धारणा न बना लें। शोधकार्यों में रुचि ले सकते हैं। किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। विवेक और धैर्य से काम लें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आपको अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। सरकारी एजेंसियों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। व्यवसाय में नये पार्टनर्स जुड़ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता की आज्ञा लेकर ही नया काम शुरू करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *कार्यक्षेत्र में सभी कार्य तय समय पर पूर्ण हो जायेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आयेगी। सेहत को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। मित्रों का काफी अच्छा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मन में रचनात्मक विचार आते रहेंगे। दूसरों की भी सहायता करने की कोशिश करेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, January 28, 2021