Sunday, January 17, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 19 जनवरी 2021, मंगलवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 19 जनवरी 2021, मंगलवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

19 जनवरी 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, शुक्ल पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 6, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि षष्ठी सुबह 10:59 तक तदनन्तर सप्तमी, नक्षत्र उत्तराभाद्रपद सुबह 9:55 तक तदनन्तर रेवती, सूर्योदय 7:30am, सूर्यास्त 5:47pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

 पंचक विचार, गण्डमूल विचार सुबह 9:55 से

🐏 *मेष (Aries):*स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। दुष्ट जनों से आपको सावधान रहना चाहिये। कानून का पूरा सम्मान करें वरना समस्या हो सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*समाज की भलाई वाले कार्य करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। IT और बैंकिंग से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारी आपसे खासे प्रसन्न रहेंगे। लम्बित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। सन्तान की उपलब्धियों से गर्व की अनुभूति होगी।

👭 *मिथुन (Gemini):अपनी सुख-सुविधा में काफी धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष से लोगों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर होगी। कंसल्टेंसी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer):*व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

🦁 *सिंह (Leo):व्यापारियों को आय में कुछ समस्या आ सकती है। वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं। उच्च रक्तचाप और मधुमेंह के रोगियों को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिये। आज किसी को कर्ज न दें। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी से आपको काफी सहयोग मिलेगा। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नकदी की कमी को दूर कर लेंगे। लोग आपकी वाकपटुता से काफी प्रसन्न और आकर्षित रहेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पैतृक व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*सन्तान पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। घर के लिये आवश्यक वस्तु खरीद सकते हैं। मित्रों के सहयोग कई सारे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज सुबह से ही काफी सक्रिय और ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*पारिवारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। घर के बुजुर्गों से संवाद अच्छा रखें। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको अड़ियल रवैये से बचना चाहिये। शाम के समय पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*धन लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे। कृषि कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर आपको काम करना चाहिये। कारोबारी यात्रा में परेशानी हो सकती है। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें। बॉस से तनातनी होने की आशंका है। दिनचर्या उथल-पुथल रहेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces)दिन की शुरुआत से ही महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता में रखेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। इंटरव्यू आदि में आपको सफलता मिल सकती है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, January 17, 2021

Saturday, January 16, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 18 जनवरी 2021, सोमवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 18 जनवरी 2021, सोमवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

18 जनवरी 2021, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, शुक्ल पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 5, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि पंचमी सुबह 9:14 तक तदनन्तर षष्ठी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद सुबह 7:43 तक तदनन्तर उत्तराभाद्रपद, सूर्योदय 7:00 प्रातः , सूर्यास्त 5:46 सायं , राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00, पंचक विचार

🐏 *मेष (Aries):*आज पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। किन्तु इच्छानुसार परिणाम न मिलने से कुछ अप्रसन्नता रहेगी। लोग आपका खुला विरोध कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर महभिन्नता होगी। आज आपको यात्राओं से बचना चाहिये। सिरदर्द हो सकता है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*समाज की भलाई वाले कार्य करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। IT और बैंकिंग से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारी आपसे खासे प्रसन्न रहेंगे। लम्बित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। सन्तान की उपलब्धियों से गर्व की अनुभूति होगी।

👭 *मिथुन (Gemini):व्यापार में काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। शोध कार्यों में विद्यार्थी काफी रुचि लेंगे। ऑफिस के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। बॉस से झगड़ा हो सकता है। दिखावे से आपको बचना चाहिये। घर में बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):विद्यार्थी किसी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। प्रणय जीवन में थोड़ी परेशानी आयेगी। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। व्यर्थ में धन खर्च होगा। धन प्राप्ति में बाधायें आयेगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*नौकरीपेशा लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। व्यापार में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*मनोनुकूल कार्य होने से उत्साहित रहेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। अपने बलबूते कई समस्याओं को निपटा लेंगे। ऑफिस में सहयोगी लोग आपका समर्थन करेंगे। सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को नयी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आपके नये दोस्त बन सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। घर के सदस्यों की भावनाओं का ध्यान रखें। आय के नये स्तोत्र बना सकते हैं। धैर्यपूर्वक निर्णय लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अपने खर्चों को नियंत्रित रखें। गुस्से के कारण मित्र और परिजन आपसे मुख मोड़ सकते हैं। मन अप्रसन्न रहेगा। वाहन में खराबी आ सकती है। बाहर के जंकफूड खाने से आपको बचना चाहिये। पुराने रोगों के कारण परेशानी हो सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*आज पूरे मनोयोग से काम करेंगे। कानूनी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज पूरा दिन काफी ऊर्जावां रहेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* आपके ऊपर कोई ज़िम्मेदारी आ सकती है। कब्ज के कारण सिरदर्द हो सकता है। छोटे बच्चों की पढ़ाई में ध्यान दें। ऑफिस में आपके जूनियर्स से विवाद होगा। लव लाइफ में तनाव की सम्भावना है। धन को लेकर समस्या हो सकती है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces)रियल स्टेट से जुड़े लोगों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। जॉब में नवीन अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ललित कला में आप काफी रुचि लेंगे। शारीरिक रूप से काफी चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, January 16, 2021

सारे तीर्थ बार-बार गंगा सागर एक बार जाने क्यों

Filled under:



गंगा सागर को तीर्थों का पिता कहा जाता है, कहने का तात्पर्य है कि गंगा सागर का अन्य तीर्थों की अपेक्षा अत्यधिक महत्व है। शायद यही कारण है कि जन साधारण में यह कहावत बहुत प्रचलित है कि- ''सब तीरथ बार-बार, गंगा सागर एक बार।'

' गंगा जिस स्थान पर समुद्र में मिलती है, उसे गंगा सागर कहा गया है। गंगा सागर एक बहुत सुंदर वन द्वीप समूह है जो बंगाल की दक्षिण सीमा में बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। प्राचीन समय में इसे पाताल लोक के नाम से भी जाना जाता था। कलकत्ते से यात्री प्रायः जहाज में गंगा सागर जाते हैं। 

यहां मेले के दिनों में काफी भीड़-भाड़ व रौनक रहती है। लेकिन बाकी दिनों में शांति एवं एकाकीपन छाया रहता है। तीर्थ स्थान-सागर द्वीप में केवल थोड़े से साधु ही रहते हैं। यह अब वन से ढका और प्रायः जनहीन है। इस सागर द्वीप में जहां गंगा सागर मेला होता है, वहां से एक मील उत्तर में वामनखल स्थान पर एक प्राचीन मंदिर है।

 इस समय जहां गंगा सागर पर मेला लगता है, पहले यहीं गंगाजी समुद्र में मिलती थी, किंतु अब गंगा का मुहाना पीछे हट गया है। अब गंगा सागर के पास गंगाजी की एक छोटी धारा समुद्र से मिलती है। आज यहां सपाट मैदान है और जहां तक नजर जाती है वहां केवल घना जंगल। 

मेले के दिनों में गंगा के किनारे पर मेले के लिए स्थान बनाने के लिए इन जंगलों को कई मीलों तक काट दिया जाता है। गंगा सागर का मेला मकर संक्रांति को लगता है। खाने-पीने के लिए होटल, पूजा-पाठ की सामग्री व अन्य सामानों की भी बहुत-सी दुकानें खुल जाती हैं। 

सारे तीर्थों का फल अकेले गंगा सागर में मिल जाता है। संक्रांति के दिन गंगा सागर में स्नान का महात्म्य सबसे बड़ा माना गया है। प्रातः और दोपहर स्नान और मुण्डन-कर्म होता है। यहां पर लोग श्राद्ध व पिण्डदान भी करते हैं।

 कपिल मुनि के मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं, इसके बाद लोग लौटते हैं ओर पांचवें दिन मेला समाप्त हो जाता है। गंगा सागर से कुछ दूरी पर कपिल ऋषि का सन् 1973 में बनाया गया नया मंदिर है जिसमें बीच में कपिल ऋषि की मूर्ति है। 

उस मूर्ति के एक तरफ राजा भगीरथ को गोद में लिए हुए गंगाजी की मूर्ति है तथा दूसरी तरफ राजा सगर तथा हनुमान जी की मूर्ति है। इसके अलावा यहां सांखय योग के आचार्य कपिलानंद जी का आश्रम, महादेव मंदिर, योगेंद्र मठ, शिव शक्ति-महानिर्वाण आश्रम और भारत सेवाश्रम संघ का विशाल मंदिर भी हैं।

 रामायण में एक कथा मिलती है जिसके अनुसार कपिल मुनि किसी अन्य स्थान पर तपस्या कर रहे थे। ऐसे ही समय में अयोध्या के सूर्यवंशी राजा सगर एक अश्वमेध यज्ञ का अनुष्ठान करने लगे। उनके अश्वमेध यज्ञ से डरकर इंद्र ने राक्षस रूप धारण कर यज्ञ के अश्व को चुरा लिया और पाताल लोक में ले जाकर कपिल के आश्रम में बांध दिया। 

राजा सगर की दो पत्नियां थीं- केशिनी और सुमति। केशिनी के गर्भ से असमंजस पैदा हुआ और सुमति के गर्भ से साठ हजार पुत्र। असमंजस बड़ा ही उद्धत प्रकृति का था। वह प्रजा को बहुत पीड़ा देता था। अतः सगर ने उसे अपने राज्य से निकाल दिया था। 

अश्वमेध का घोड़ा चुरा लिये जाने के कारण सगर बड़ी चिंता में पड़ गये। उन्होंने अपने साठ हजार पुत्रों को अश्व ढूंढने के लिए कहा। साठों हजार पुत्र अश्व ढूंढते ढूंढते-ढूंढते पाताल लोक में पहुंच गये। 

वहां उन लोगों ने कपिल मुनि के आश्रम में यज्ञीय अश्व को बंधा देखा। उन लोगों ने मुनि कपिल को ही चोर समझकर उनका काफी अपमान कर दिया। अपमानित होकर ऋषि कपिल ने सभी को शाप दिया- 'तुम लोग भस्म हो जाओ।

' शाप मिलते ही सभी भस्म हो गये। पुत्रों के आने में विलंब देखकर राजा सगर ने अपने पौत्र अंशुमान, जो असमंजस का पुत्र था, को पता लगाने के लिए भेजा। अंशुमान खोजते-खोजते पाताल लोक पहुंचा। वहां अपने सभी चाचाओं को भस्म रूप में परिणत देखा तो सारी स्स्थिति समझ गया। 

उन्होंने कपिल मुनि की स्तुति कर प्रसन्न किया। कपिल मुनि ने उसे घोड़ा ले जाने की अनुमति दे दी और यह भी कहा कि यदि राजा सगर का कोई वंशज गंगा को वहां तक ले आये तो सभी का उद्धार हो जाएगा। अंशुमान घोड़ा लेकर अयोध्या लौट आया। यज्ञ समाप्त करने के बाद राजा सगर ने 30 हजार वर्षों तक राज्य किया और अंत में अंशुमान को राजगद्दी देकर स्वर्ग सिधार गये। अंशुमान ने गंगा को पृथ्वी पर लाने का काफी प्रयत्न किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। अंशुमान के पुत्र दिलीप ने दीर्घकाल तक तपस्या की। 

लेकिन वह भी सफल नहीं हो पाया। दिलीप के पुत्र भगीरथ ने घोर तपस्या की। गंगा ने आश्वासन दिया कि मैं जरूर पृथ्वी पर आऊंगी, लेकिन जिस समय मैं स्वर्गलोक से पृथ्वी पर आऊंगी, उस समय मेरे प्रवाह को रोकने के लिए कोई उपस्थित होना चाहिए। 

भगीरथ ने इसके लिए भगवान शिव को प्रसन्न किया। भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटा में धारण कर लिया। भगीरथ ने उन्हें पुनः प्रसन्न किया तो शिवजी ने गंगा को छोड़ दिया।

 गंगा शिवजी के मस्तक से सात स्रोतों में भूमि पर उतरी। ह्रानिदी, पावनी और नलिनी नामक तीन प्रवाह पूर्व की ओर चल गये, वड.क्ष, सीता तथा सिंधु नामक तीन प्रवाह पश्चिम की ओर चले गये और अंतिम एक प्रवाह भगीरथ के बताए हुए मार्ग से चलने लगा। 

भगीरथ पैदल गंगा के साथ नहीं चल सकते थे, अतः उन्हें एक रथ दिया गया। भगीरथ गंगा को लेकर उसी जगह आये जहां उनके प्रपितामह आदि भस्म हुए थे। गंगा सबका उद्धार करती हुई सागर में मिल गयी। भगीरथ द्वारा लाये जाने के कारण गंगा का एक नाम भागीरथी भी पड़ा। 

जहां भगीरथ के पितरों का उद्धार हुआ, वही स्थान सागर द्वीप या गंगासागर कहलाता है। गंगा सागर से कुछ दूरी पर कपिल ऋषि का सन् 1973 में बनाया गया नया मंदिर है जिसमें बीच में कपिल ऋषि की मूर्ति है। उस मूर्ति के एक तरफ राजा भगीरथ को गोद में लिए हुए गंगाजी की मूर्ति है तथा दूसरी तरफ राजा सगर तथा हनुमान जी की मूर्ति है।
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰

Posted By KanpurpatrikaSaturday, January 16, 2021

Friday, January 15, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 17 जनवरी 2021, रविवार ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 17 जनवरी 2021, रविवार ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

17 जनवरी 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, शुक्ल पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 4, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्थी सुबह 8:09 तक तदनन्तर पंचमी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद, सूर्योदय 7:00 प्रातः , सूर्यास्त 5:45 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 ,पंचक विचार, गुरु सायं 5:52 से पश्चिम में अस्त

🐏 *मेष (Aries):*मनोरंजन के साधनों में धन खर्च होगा। सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। विवादित मुद्दों का समाधान प्राप्त होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए निर्णय लें। मित्रों की सहायता से काम पूरे हो जायेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। लोग आपके व्यवहार से आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।

👭 *मिथुन (Gemini):नये प्रोजेक्ट्स को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग से चर्चा हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*ऑफिस के माहौल में नकारात्मकता रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशान्ति का माहौल पनप सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों से बहस न करें। सहयोगियों से धन को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। बड़ा आर्थिक निवेश करने से आपको बचना चाहिये।

🦁 *सिंह (Leo):राजनीति से जुड़े लोगों को जनसमर्थन प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने में आसानी होगी। दाम्पत्य जीवन में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। आज आपकी स्वास्थ्य समस्या का निदान होगा। धन की आवक बहुत ही अच्छी रहेगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल में परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। आपके द्वारा किये गये कार्यों को सम्मान मिलेगा। उच्च शिक्षा को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे।

⚖ *तुला (Libra):*कई प्रकार के कार्यों को एक साथ करने के कारण तनाव पैदा होगा। अधिकारी वर्ग से आपको सराहना मिलेगी। खानपान में लापरवाही न करें। करियर में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। भावनात्मक सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। मन में अकेलेपन की भावना रहेगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपनी क्षमताओं को सही मूल्यांकन नहीं कर पायेंगे। सार्वजनिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन का अपव्यय न करें। लोगों के मन में आपके प्रति अविश्वास पनप सकता है। अपने लक्ष्यों को ठीक तरह से पूरा नहीं कर पायेंगे। एसिडिटी के कारण सरदर्द हो सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। उच्च शिक्षा में आ रहे अवरोध दूर होंगे। धन का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*आप का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सन्तान के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। पिता के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* संकट में फंसे किसी व्यक्ति की सहायता करने का प्रयास करेंगे। आपका वर्चस्व कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा। रियल स्टेट से जुड़े कार्य में आपको सफलता मिलेगी। किसी विवाद का निपटारा कर सकते हैं। कर्जों से आज मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक मूड में रहेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):भितरघातियों से आपको सावधान रहना चाहिये। किसी कारण आपका मन अशान्त रहेगा। बीती बातों को लेकर अनावश्यक विचार न करें। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, January 15, 2021

Thursday, January 14, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 16 जनवरी 2021, शनिवार❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 16 जनवरी 2021, शनिवार❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

16 जनवरी 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, शुक्ल पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 3, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि तृतीया सुबह 7:46 तक तदनन्तर चतुर्थी, नक्षत्र शतभिषा, सूर्योदय 7:00  प्रातः, सूर्यास्त 5:44 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

पंचक विचार

🐏 *मेष (Aries):*कई सारे कार्यों को एक साथ काम करेंगे। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों को कुछ उपहार दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। नये व्यवसायिक साझेदार जुड़ सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी सशक्त रहेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर निर्णय कर सकते हैं। जॉब में आपके ऊपर से दबाव कम होगा। लाभ के अवसर हांथ आयेंगे। बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकती है। सम्पत्ति के सौदे आपको प्राप्त होंगे। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):प्रिय जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। कोई नया उद्यम शुरू करने की दिशा में प्रवृत्त होंगे। जीवनसाथी की नजरों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में नया प्रयोग कर सकते हैं। दोपहर के बाद मन में किसी मूल्यवान रिश्ते या वस्तु को लेकर भय रहेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऑफिस में सीनियर्स से तनातनी हो सकती है। रिसर्च से जुड़े हुए लोगों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। अपनी भावनाओं को सही तरह से अभिव्यक्त नहीं कर पायेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। व्यापार और कामकाज में आ रही समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। विरोधियों के ऊपर आप हावी रहेंगे। दोपहर तक थोड़ा दबाव रहेगा किन्तु उसके बाद काफी अच्छा महसूस करेंगे। मन में कई तरह के विचारों के कारण एकाग्रता की कमी रहेगी। परिवार के झगड़ों को सुलझाने में सफल रहेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*एसिडिटी के कारण कुछ समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ झगड़े हो सकते हैं। यदि आपने कोई योजना बनायी है तो उसके प्रति निष्ठावान रहें। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*रिलेशनशिप को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। सुख-संसाधनों पर धन काफी मात्रा में खर्च करेंगे। परिवार में कलह का वातावरण न पनपने दें। धूल मिट्टी आदि के कारण एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*प्रेम-प्रसंग का काफी आनन्द उठायेंगे। ललित कलाओं में काफी रुचि लेंगे। किसी पार्टी और पिकनिक में सम्मिलित हो सकते हैं। लाचार लोगों की सहायता करेंगे। अनुभवी लोगों से सलाह लेंगे। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*लवमेट्स के बीच रिश्तों में थोड़ी समस्या हो सकती है। बेवजह के मुद्दों पर अपनी राय न दें। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* जॉब में आपको प्रमोशन मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बेहतरीन सफलता मिलेगी। पुराने साथियों से आज मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):ऑफिस में सहकर्मियों से कहासुनी हो सकती है। मौसम में हो रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें। दूसरों की प्रगति को लेकर ईर्ष्या भाव न रखें। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेमी जन का मूड खराब हो सकता है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, January 14, 2021