Monday, January 11, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 13 जनवरी 2021, बुधवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 13 जनवरी 2021, बुधवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

13 जनवरी 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 30, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि अमावस सुबह 10:30 तक तदनन्तर पौष शुक्ल प्रतिपदा, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, सूर्योदय 7:00 प्रातः, सूर्यास्त 5:42 सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

तिथि विशेष: पौष अमावस (स्नानदानादि प्रातः 10:30 तक), लोहड़ी पर्व


🐏 *मेष (Aries):*आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। उच्च पदों पर विराजमान लोगों को सम्मान मिल सकता है। विवादित मुद्दों को आज सुलझा लेंगे। कड़े फैसलों को आसानी से लेने का साहस उत्पन्न होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिये आपको आज सावधान रहना चाहिये। जोखिम भरे निवेश से आपको बचना होगा। सहयोग न मिल पाने के कारण कुछ कार्य बाधित भी हो सकते हैं। आज दिन धैर्य और शान्ति से बितायें। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

👭 *मिथुन (Gemini):पुराने रोगों के उभरने की आशंका है। मन की चंचलता के कारण निर्णय लेने में चूक हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी खटपिट होती रहेगी। दिन की शुरुआत कुछ ठीक रहेगी लेकिन मध्यान्ह के बाद कुछ अवरोध महसूस करेंगे। अपनी छवि को किसी भी कीमत पर खराब न होने दें।

🦀 *कर्क (Cancer):*आपकी विद्वता और बौद्धिकता को लेकर काफी प्रशंसा प्राप्त होगी। सहकर्मियों से बेहतरीन तालमेल होने के कारण सभी कार्य आसानी और समय से पूर्व ही पूर्ण हो जायेंगे। नये व्यापार की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो लोन को लेकर आज खुशखबरी मिल सकती है। बीमार जातकों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पुरानी अच्छी यादों को प्रेमी जन के साथ साझा करेंगे। कारोबारियों को व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बच्चों के व्यवहार से गर्व की अनुभूति होगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*प्रणय जीवन में कुछ अविश्वास की भावना पनप सकती है। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। भारी और गरिष्ठ भोजन करने से बचें। पाचन सम्बन्धी समस्या होने की सम्भावना है। ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा।

⚖ *तुला (Libra):*कारोबारियों के लिये दिन काफी शुभ रहेगा। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। घर के माहौल में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। मित्रों और संपर्कों से काफी लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों को सोच-समझकर जनता के बीच बोलना चाहिये। अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आकस्मिक यात्रा हो सकती है जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। अधूरे कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे। व्यवसाय में अधिक आय होने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*लोग आपको स्वार्थी और क्रोधी समझ सकते हैं। हालांकि दिन आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। आपको व्यवहारिक निर्णय लेने चाहिये। परिवार के कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*आपके मन में किसी कार्य को लेकर सन्देह रहेगा। लेकिन आप आशाओं से विपरीत काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय में आ रही समस्या दूर होगी। उच्चाधिकारी आपके विचारों से काफी प्रभावित होंगे। ज्यादा तनाव लेना स्वास्थ्य के लिये उचित नहीं है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* आपका आत्मविश्वास कम रहेगा। लोगों को पहचानने में चूक कर सकते हैं। दोपहर के बाद आपके कुछ काम बाधित हो सकते हैं। आवश्यक कार्यों को मध्यान्ह से पहले पूरा कर लें। किसी से व्यर्थ में विवाद न करें। यद्यपि आज ऐसी परिस्थितियाँ निर्मित होती प्रतीत हो रही हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):आज का दिन सुख-शान्ति पूर्वक व्यतीत होगा। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। कुछ नया कार्य करने की सोचेंगे। धन सम्बन्धी परेशनाइयों से निजात मिलेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को धन और यश दोनों की प्राप्त होगा। सरकारी विभागों में अटके कार्य आज बन जायेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, January 11, 2021

ग्रहों के बुरे प्रभाव को दूर करने के उपायों की श्रृंखला का छठा भाग पढे ... ..

Filled under:

ग्रहों के बुरे प्रभाव को दूर करने के उपायों की श्रृंखला का छठा भाग पढे ... .. 

यह तथ्‍य सर्वविदित ही है कि विभिन्न पदार्थों में रंगों की विभिन्नता का कारण किरणों को अवशोषित और उत्सर्जित करने की शक्ति है। जिन रंगों को वे अवशोषित करती हैं , वे हमें दिखाई नहीं देती , परंतु जिन रंगों को वे परावर्तित करती हैं , वे हमें दिखाई देती हैं। यदि ये नियम सही हैं तो चंद्र के द्वारा दूधिया सफेद , बुध के द्वारा हरे , मंगल के द्वारा लाल , शुक्र के द्वारा चमकीले सफेद , सूर्य के द्वारा तप्‍त लाल , बृहस्पति के द्वारा पीले और शनि के द्वारा काले रंग का परावर्तन भी एक सच्‍चाई होनी चाहिए।

पृथ्‍वी में हर वस्‍तु का अलग अलग रंग है , यानि ये भी अलग अलग रंगों को परावर्तित करती है । इस आधार पर सफेद रंग की वस्‍तुओं का चंद्र , हरे रंग की वस्‍तुओं का बुध , लाल रंग की वस्‍तुओं का मंगल , चमकीले सफेद रंग की वस्‍तुओं का शुक्र , तप्‍त लाल रंग की वस्‍तुओं का सूर्य , पीले रंग की वस्‍तुओं का बृहस्‍पति और काले रंग की वस्‍तुओं का श‍नि के साथ संबंध होने से इंकार नहीं किया जा सकता। शायद यही कारण है कि नवविवाहिता स्त्रियों को मंगल ग्रह के दुष्‍प्रभावों से बचाने के लिए लाल रंग को परावर्तित करने के लिए प्राय: लाल वस्त्र से सुशोभित करने तथा मॉग में लाल सिंदूर लगे की प्रथा है। 

इसी कारण चंद्रमा के बुरे प्रभाव से बचने के लिए मोती , बुध के लिए पन्ना , मंगल के लिए मूंगा , शुक्र के लिए हीरा , सूर्य के लिए माणिक , बृहस्पति के लिए पुखराज और शनि के लिए नीलम पहनने की परंपरा समाज में बनायी गयी है। ये रत्न संबंधित ग्रहों की किरणों को उत्सर्जित कर देते हैं , जिसके कारण ये किरणें इन रत्नों के लिए तो प्रभावहीन होती ही हैं , साथ ही साथ इसको धारण करनेवालों के लिए भी प्रभावहीन बन जाती हैं। इसलिए रत्नों का प्रयोग सिर्फ बुरे ग्रहों के लिए ही किया जाना चाहिए , अच्छे ग्रहों के लिए नहीं। कभी-कभी पंडितों की समुचित जानकारी के अभाव के कारण ये रत्न जातक को अच्छे फल से भी वंचित कर देती है। 

रंगों में अद्भूत प्रभाव होने का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि विभिन्न रंगों की बोतलों में रखा पानी सूर्य के प्रकाश में औषधि बन जाता है , जिसका उपयोग विभिन्न रोगों की चिकित्सा में किया जाता है। 'गत्यात्मक ज्योतिष' भी कमजोर ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए उससे संबंधित रंगों का अधिकाधिक प्रयोग करने की सलाह देता है। रत्न धारण के साथ साथ आप उसी रंग की प्रधानता के वस्त्र धारण कर सकते हैं । मकान के बाहरी दीवारों की पुताई करवा सकते हैं। 

यदि व्यक्ति का जन्मकालीनचंद्र कमजोर हो, तो उन्हें सफेद , बुध कमजोर हो , तो उसे हरे , मंगल कमजोर हो , तो उसे लाल , शुक्र कमजोर हो , तो उसे हल्के नीले , सूर्य कमजोर हो , तो उसे ईंट के रंग , बृहस्पति कमजोर हो , तो उसे पीले , तथा शनि कमजोर हो , तो काले रंग का अधिक प्रयोग कर उन ग्रहों के प्रभाव को परावर्तित किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे , मजबूत ग्रहों की किरणों का अधिकाधिक प्रभाव आपपर पड़े , इसके लिए उससे संबंधित रंगों का कम से कम प्रयोग होना चाहिए। इन रंगों की वस्तुओं का प्रयोग न कर आप दान करें , तो काफी फायदा हो सकता है। अगले लेख में पुन: इसके आगे का भाग पढें !!

Posted By KanpurpatrikaMonday, January 11, 2021

Sunday, January 10, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 12 जनवरी 2021, मंगलवार❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 12 जनवरी 2021, मंगलवार❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

12 जनवरी 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 29, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्दशी दोपहर 12:23 तक तदनन्तर अमावस, नक्षत्र मूला सुबह 7:25 तक तदनन्तर पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय 7:00 प्रातः, सूर्यास्त 5:41सायं, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

तिथि विशेष: पितृकार्येषु अमावस, स्वामी विवेकानंद जयन्ती, गण्डमूल विचार सुबह 7:38 तक


🐏 *मेष (Aries):*आज आप उच्च शिक्षा और ज्ञान के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। सामाजिक यश और सम्मान प्राप्त होगा। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आपको मेहनत का उचित परिणाम आज शायद ही मिलें। लेकिन आपको धैर्यवान होकर अब भी काम करना चाहिये।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आज कुछ सरकारी मामले उलझ सकते हैं। लोग आपके स्वाभिमान को चोंट पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से हानि होगी। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। कुछ प्रियजन आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद करेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):परिवार जनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या पिकनिक की योजना बना सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। अटके हूए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। आपको धन की प्राप्ति होगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*आज का दिन वैसे तो काफी अच्छा रहने वाला है। लेकिन आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेमियों के बीच आपसी प्रेम काफी बढ़ सकता है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या किसी तरह के अवार्ड के योग बन रहे हैं।

🦁 *सिंह (Leo):घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। भवन सम्बन्धी बाधा दूर होगी। लवमेट्स आज कुछ खाली समय एक साथ बिताने का प्रयास करेंगे। नये मैत्री सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। मनोरंजन के साधनाओं का भरपूर आनन्द लेंगे। किसी की आलोचना से हटोसाहित न हों।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*घर के सदस्यों से वैचारिक मतभेद उभर के सामने आ सकते हैं। दिखावे के प्रयास में अपनी बचत को बर्बाद न करें। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। दूसरे कार्यों की वजह से मुख्य काम को समय नहीं दे पायेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर ही रखें।

⚖ *तुला (Libra):*आपको तय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मित्र प्रोत्साहित करेंगे। कानूनी मामलों में विजयश्री प्राप्त होने की सम्भावना है। बिजनेस पार्टनर्स के बीच आपसी सहयोग मजबूत होगा। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों के लिये दिन बेहद शुभ रहने वाला है। वकीलों को किसी पेंचीदा केस में सफलता मिलेगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का काफी दबाव रहेगा। घर में बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमांस भरपूर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। लोग आपकी सहृदयता का गलत लाभ उठा सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर बाहर जा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों को लेकर थोड़ा नाखुश रहेंगे। सेहत की अनदेखी बिल्कुल न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। सन्तान के भविष्य की काफी चिन्ता रहेगी। लोग आपके मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। निराशाजन्य विचारों से दूर रहें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा ख्याल रखेंगे। प्रणय सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। किसी नये व्यापार में निवेश करने का प्लान बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी प्रशंसा मिलेंगी। होटल व्यापार से जुड़े लोगों को बहुत ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भविष्य को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखें। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये बेहतर दिन है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, January 10, 2021

Saturday, January 9, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 11 जनवरी 2021, सोमवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 11 जनवरी 2021, सोमवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

11 जनवरी 2021, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 28, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि त्रयोदशी दोपहर 2:33 तक तदनन्तर चतुर्दशी, नक्षत्र ज्येष्ठा सुबह 9:09 तक तदनन्तर मूला, सूर्योदय 7:32am, सूर्यास्त 5:40pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00

तिथि विशेष : महाशिवरात्रि व्रत, गण्डमूल विचार


🐏 *मेष (Aries):*कारोबार में नयी राजनीति का विचार बनायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी पुराने क्लाइंट्स से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। छोटी सी चूक परेशानियाँ बढ़ा सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*जीवनसाथी से मतभिन्नता रहेगी। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज आपके कष्ट में वृद्धि हो सकती है। ससुराल पक्ष से सम्बन्ध अच्छे रखें। धन के मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):आपको परिश्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। मधुरवाणी के प्रयास से बिगड़े काम बन जायेंगे। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यस्त रहेंगे। आपके अन्तर निर्भीकता का भाव रहेगा। ननिहाल पक्ष का अच्छा

🦀 *कर्क (Cancer):*अपने कार्यों को सहजता से पूरा कर लेंगे। व्यापार में धन लाभ प्राप्त होगा। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिन्तित रहेंगे। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये बहुत ही अच्छा दिन सिद्ध होगा। शुभचिन्तकों का सहयोग मिलेगा।

🦁 *सिंह (Leo):घर के बातों को बाहर के लोगों से शेयर न करें। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लोग आपके कार्यों का श्रेय स्वयं लेना चाहेंगे। मन में किसी पुरानी बात को लेकर बोझ रहेगा। अनियमित दिनचर्या के कारण थोड़ा आलस्य और थकान रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समझदारी भरे निर्णय लेने चाहिये।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर यात्रा हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में बाधा आ सकती है। घरेलू कार्यों को समय नहीं दे पायेंगे। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता हो सकती है।

⚖ *तुला (Libra):*प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क प्रगाढ़ होंगे। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। आध्यात्मिक चर्चाओं में मन लगेगा। अपनी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सीनियर्स के द्वारा आपको काफी प्रोत्साहित किया जायेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*जमीन और सम्पत्ति से जुड़े मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दो परस्पर विरोधाभाषी विचारों के आपसी द्वंद में उलझे रहेंगे। व्यापारियों को थोड़ा सावधानी से व्यापार करना चाहिये। ऑफिस में अपना वर्चस्व बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*ऑफिस के बाहर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। धैर्यपूर्वक दूसरों की बातों को सुनें। आपके व्यक्तित्व की छाप दूसरों पर पड़ती प्रतीत होगी। फाइनेंस से जुड़े कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। नये प्रोजेक्ट में निवेश न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। खानपान में संयम बरतें। नजदीकी लोगों से विश्वासघात हो सकता है। सेहत के मामले में सावधान रहना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाहट न करें। अपनी आवश्यकताओं के साथ समझौता न करें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* व्यवसाय के क्षेत्र में आपको एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। सरकारी कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता को विकसित करने की कोशिश करेंगे। टीमवर्क करने से कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार को पूरा समय देंगे। दूसरों की बातों पर ध्यान अवश्य दें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):ऑफिस में आपकी सक्रियता बहुत ज्यादा रहेगी। कोई मूल्यवान वस्तु उपहार के रूप में मिल सकती है। भोग-विलास में काफी रुचि लेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, January 09, 2021

Friday, January 8, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 10 जनवरी 2021, रविवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 10 जनवरी 2021, रविवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

10 जनवरी 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 27, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वादशी सायं 4:53 तक तदनन्तर त्रयोदशी, नक्षत्र अनुराधा दोपहर 10:50 तक तदनन्तर ज्येष्ठा, सूर्योदय 7:00 प्रातः, सूर्यास्त 5:39सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

प्रदोष व्रत, गण्डमूल विचार दोपहर 10:50 

🐏 *मेष (Aries):*ज्यादा आदर्शवादी होने से मुश्किल में फँस सकते हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। कोई आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है। अपेक्षानुसार काम न होने से मन में तनाव रहेगा। व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है। जीवनसाथी को पूरा समय नहीं दे पायेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*करियर को आज नया मोड़ देने का प्रयास करेंगे। आपकी महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होंगी। व्यवसाय की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ में आ सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):नौकरी में आपका कार्यभार बढ़ेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आपको बहस से बचना चाहिये। यद्यपि आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। फिर भी विवादित मामलों से आपको दूर रहना चाहिये। आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*भावनात्मक रूप से काफी सशक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी गुणवत्ता बढ़ाने के लिये नयी स्किल सीखने का प्रयास रहेगा। आपको आत्मनिरीक्षण करना चाहिये। विद्यार्थी वर्ग अपने करियर को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ी सुस्ती रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):युवा जातकों के लिये दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। बुरी संगत के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल होगी। मन में अनहोनी की आशंका रहेगी। IT और बैंकिंग से जुड़े लोगों को परेशानी होगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*जॉब बदलने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय की उपलब्धियों से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अचानक से धन लाभ प्राप्त होता है।

⚖ *तुला (Libra):*बैंकिंग और प्रबंधन से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव रहेगा। आपकी कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में बरकत होगी। नये विचारों में काम सकते हैं। बाहर की तली-भुनी वस्तुओं के सेवन से आपको बचना चाहिये। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*घर में शान्ति का माहौल रहेगा। यात्रा काफी अच्छी और आरामदायक रहेगी। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आय के नये स्तोत्र विकसित करने का प्रयास करेंगे। सुख-शान्ति से भरपूर दिन रहेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपकी तात्कालिक निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। जीवनसाथी आपसे किसी कारण नाराज हो सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। रिलेशनशिप के मामले में आपको सचेत रहना चाहिये।

🐊 *मकर (Capricorn):*कार्यक्षेत्र की समस्याओं का निराकरण होगा। विवाह सम्बन्धित प्रपोजल्स को आगे बढ़ा सकते हैं। करियर में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। किसी नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* अपने लक्ष्यों के प्रति सजग रहेंगे। लव लाइफ को लेकर थोड़ा मतभेद हो सकता है। पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। भूमि-सम्पत्ति के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। तनाव कम करने के लिये सिनेमा का सहारा ले सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):आपके सभी काम वक्त पर पूरे हो जायेंगे। अतीत की बातें स्मरण हो सकती हैं। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ गेम्स में भी काफी रुचि लेंगी। कारोबारियों को थोड़े कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कीमती वस्तुओं की खरीदी करेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, January 08, 2021