Wednesday, December 23, 2020

कुंडली मे विंशोत्तरी दशा का महत्व

Filled under:

कालनिर्णय

ज्‍योतिष में किसी भी घटना का कालनिर्णय मुख्‍यत: दशा और गोचर के आधार पर किया जाता है। दशा और गोचर में सामान्‍यत: दशा को ज्‍यादा महत्‍व दिया जाता है। वैसे तो दशाएं भी कई होती हैं परन्‍तु हम सबसे प्रचलित दशा विंशोत्‍तरी दशा मानी जााती है ।

विंशोत्‍तरी दशा नक्षत्र पर आधारित है। जन्‍म के समय चन्‍द्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसी नक्षत्र के स्‍वामी से दशा प्रारम्‍भ होती है। दशाक्रम सदैव इस प्रकार रहता है -
सूर्य, चन्‍द्र, मंगल, राहु, गुरु, शनि, बुध, केतु, शुक्र।

जैसा कि विदित है कि दशा क्रम ग्रहों के सामान्‍य क्रम से अलग है और नक्षत्रो पर आधारित है, अत: इसे याद कर लेना चाहिए। माना कि जन्‍म के समय चन्‍द्र शतभिषा नक्षत्र में था। पिछली बार हमने जाना था कि शतभिषा नक्षत्र का स्‍वामी राहु है अत: दशाक्रम राहु से प्रारम्‍भ होकर इस प्रकार होगा -

राहु, गुरु, शनि, बुध, केतु, शुक्र, सूर्य, चन्‍द्र, मंगल

कुल दशा अवधि 120 वर्ष की होती है। हर ग्रह की उपरोक्‍त दशा को महादशा भी कहते हैं और ग्रह की महादशा में फिर से नव ग्रह की अन्‍तर्दशा होती हैं। इसी प्रकार हर अन्‍तर्दशा में फिर से नव ग्रह की प्रत्‍यन्‍तर्दशा होती हैं और प्रत्‍यन्‍तर्दशा के अन्‍दर सूक्ष्‍म दशाएं होती हैं।

जिस प्रकार ग्रहों का दशा क्रम निश्चित है उसी प्रकार हर ग्रह की दशा की अवधि भी निश्चित है जो कि इस प्रकार है

ग्रह दशा की अवधि (वर्षों में)
सूर्य 6
चन्‍द्र 10
मंगल 7
राहु 18
गुरु 16
शनि 19
बुध 17
केतु 7
शुक्र 20
कुल 120

 आज कल जन्‍म पत्रिकाएं कम्‍प्‍यूटर से बनती हैं और उसमें विंशोत्‍तरी दशा गणना दी ही होती है। सभी पंचागों में भी गणना के लिए विंशोत्‍तरी दशा की तालिकांए दी हुई होती हैं।

Posted By KanpurpatrikaWednesday, December 23, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,25 दिसम्बर 2020,शुक्रवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,25 दिसम्बर 2020,शुक्रवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

25 दिसम्बर 2020, शुकवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 26, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि एकादशी 1:54 प्रातः 26 दिसंबर तक, तदन्तर द्वादशी, अश्वनी 7:37 प्रातः तक तदन्तर  भरणी  सूर्यउदय 6:54 प्रातः, सूर्यास्त 5:23 सायं , राहुकाल  10:50 से 12:09 दोपहर तक। 

तिथि विशेष : मोक्षदा एकादशी,गीता जयंती

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। प्रयासों के बाद कार्य सिद्ध होंगे। अनावश्यक यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। मन में असन्तुष्टि का भाव पनप सकता है। जॉब में आ रही समस्या दूर होगी। कामुक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*वात रोगों के कारण परेशान हो सकते हैं। कारोबार में थोड़ी सुस्ती रहेगी। यात्रा में परेशानी होगी इसीलिये आज लम्बी यात्रा पर जानें से बचें। अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। बुरी संगत से दूरी बनाकर रखना चाहिये।

👭 *मिथुन (Gemini):भूमि-सम्पत्ति के मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। आवश्यक कार्यों से यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति काफी सावधान रहेंगे। दोस्तों के साथ बढ़ियाँ समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बन्ध होंगे। परिजनों के साथ बैठकर कोई योजना बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रियजन की प्यार भरी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

🦁 *सिंह (Leo):किसी पुराने मित्र और रिश्तेदार से मिलना हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी ताजगी आयेगी। रुके हुये कार्य आज पूरे होंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज झूंठे सम्बन्धों से पर्दा उठ सकता है। यथार्थ को स्वीकारें और भविष्य की योजना बनायें। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। सर्दी और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों में समय बर्बाद न करें।

⚖ *तुला (Libra):*ऑफिस में आपको पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक कार्यों को भाग लेंगे। आपसे कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। सब कुछ सोच-समझकर और योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। घर का वातावरण बहुत ही सुखद रहेगा। मनोवांछित कार्य आज पूरे हो सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*करियर में बदलाव की योजना बना सकते हैं। सभी काम सही समय पर पूरे हो जायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। बड़ों की राय मानना आपके लिये बहुत बेहतर होगा। सर्विस सेक्टर से जुड़े हुये लोगों के लिये दिन सुखद होगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। नये मकान की खरीदी कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिये नये स्तोत्र बना सकते हैं। लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। आपको कोई उपहार मिल सकता है। उच्च अध्ययन में आप रुचि लेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*आपको आज बहस से बचना चाहिये। सन्तान सुख में कमी आयेगी। संयमित होकर काम करना चाहिये। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के कारण दूर रहें। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं को ही समय दें। साहस के साथ कार्य करें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। जॉब और व्यापार में शानदार सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन की किसी समस्या को आज सुलझा लेंगे। यात्रा मनोरञ्जक और लाभदायक रहेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*आपका मनोबल ऊँचा रहेगा। परिवार में बहुत ही अच्छा माहौल रहेगा। बुजुर्गों से आपको बहस नहीं करना चाहिये। आप अतिवादी रवैये से बचें। घरवालों से विचार-विमर्श कर के कोई कार्य शुरू करें तो बेहतर होगा। आपकी योग्यता उभर कर सामने आयेगी।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, December 23, 2020

Tuesday, December 22, 2020

कुंडली मे ऐसे जाने सफलता और समृद्धि के योग

Filled under:

कुंडली मे ऐसे जाने सफलता और समृद्धि के योग

किसी कुण्‍डली में क्‍या संभावनाएं हैं, यह ज्‍योतिष में योगों से देखा जाता है। भारतीय ज्‍योतिष में हजारों योगों का वर्णन है जो कि ग्रह, राशि और भावों इत्‍यादि के मिलने से बनते हैं। हम उन सारे योगों का वर्णन न करके, सिर्फ कुछ महत्‍वपूर्ण तथ्‍यों का वर्णन करेंगे जिससे हमें पता चलेगा कि जातक कितना सफल और समृद्ध होगा। सफतला, समृद्धि और खुशहाली को मैं 'संभावना' कहूंगा।

किसी कुण्‍डली की संभावना निम्‍न तथ्‍यों से पता लगाई जा सकती है
1- लग्‍न की शक्ति
2- चन्‍द्र की शक्ति
3- सूर्य की शक्ति
4- दशम भाव की शक्ति
5- योग

लग्‍न, सूर्य, चंद्र और दशम भाव की शक्ति पहले दिए हुए 14 नियमों के आधार पर निर्धारित की जा सकती है। योग इस प्रकार हैं -

योगकारक ग्रह
सूर्य और चंन्‍द्र को छोडकर हर ग्रह दो राशियों का स्‍वामी होता हैं। अगर किसी कुण्‍डली में कोई ग्रह एक साथ केन्‍द्र और त्रिकोण का स्‍वामी हो जाए तो उसे योगकारक ग्रह कहते हैं। योगकारक ग्रह उत्‍तम फल देते हैं और कुण्‍डली की संभावना को भी बढाते हैं।

उदाहरण कुम्‍भ लग्‍न की कुण्‍डली में शुक्र चतुर्थ भाव और नवम भाव का स्‍वामी है। चतुर्थ केन्‍द्र स्‍थान होता है और नवम त्रिकोण स्‍थान होता है अत: शुक्र उदाहरण कुण्‍डली में एक साथ केन्‍द्र और त्रिकोण का स्‍वामी होने से योगकारक हो गया है। अत: उदाहरण कुण्‍डली में शुक्र सामान्‍यत: शुभ फल देगा यदि उसपर कोई नकारात्‍मक प्रभाव नहीं है।

राजयोग
अगर कोई केन्‍द्र का स्‍वामी किसी त्रिकोण के स्‍वामी से सम्‍बन्‍ध बनाता है तो उसे राजयोग कहते हैं। राजयोग शब्‍द का प्रयोग ज्‍योतिष में कई अन्‍य योगों के लिए भी किया जाता हैं अत: केन्‍्द्र-त्रिकोण स्‍वा‍मियों के सम्‍बन्‍ध को पारा‍शरीय राजयोग भी कह दिया जाता है। दो ग्रहों के बीच राजयोग के लिए निम्‍न सम्‍बन्‍ध देखे जाते हैं -
1 युति
2 दृष्टि
3 परिवर्तन

युति और दृष्टि के बारे में हम पहले ही बात कर चुके हैं। परिवर्तन का मतलब राशि परिवर्तन से है। उदाहरण के तौर पर सूर्य अगर च्ंद्र की राशि कर्क में हो और चन्‍द्र सूर्य की राशि सिंह में हो तो इसे सूर्य और चन्‍द्र के बीच परिवर्तन सम्‍बन्‍ध कहा जाएगा।

धनयोग
एक, दो, पांच, नौ और ग्‍यारह धन प्रदायक भाव हैं। अगर इनके स्‍वामियों में युति, दृष्टि या परिवर्तन सम्‍बन्‍ध बनता है तो इस सम्‍बन्‍ध को धनयोगा कहा जाता है।

दरिद्र योग
अगर किसी भी भाव का युति, दृष्टि या परिवर्तन सम्‍बन्‍ध तीन, छ:, आठ, बारह भाव से हो जाता है तो उस भाव के कारकत्‍व नष्‍ट हो जाते हैं। अगर तीन, छ:, आठ, बारह का यह सम्‍बन्‍ध धन प्रदायक भाव (एक, दो, पांच, नौ और ग्‍यारह) से हो जाता है तो यह दरिद्र योग कहलाता है।

जिस कुण्‍डली में जितने ज्‍यादा राजयोग और धनयोग होंगे और जितने कम दरिद्र योग होंगे वह जातक उतना ही समृद्ध होगा।

Posted By KanpurpatrikaTuesday, December 22, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,24 दिसम्बर 2020,गुरुवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,24 दिसम्बर 2020,गुरुवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

24 दिसम्बर 2020, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 10, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु,  तिथि दशमी 11:17 रात्रि  तक तदन्तर एकादशी, अश्वनीपूर्ण रात्रि तक,  सूर्यउदय 6:54प्रातः, सूर्यास्त 5:23 सायं , राहुकाल  1:27 से 02:46 दोपहर तक। पंचक विचार 23 दिसम्बर 6:53 प्रातः से 24 दिसंबर 4:33प्रातः तक।

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*घर में कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है। आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यक्तिगत होगा। सन्तान के लिये समय अच्छा रहेगा। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। विवादित मुद्दों से दूरी बनाकर रखना चाहिये। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*कारोबार में कुछ व्यवहारिक चूक कर सकते हैं। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। कठोर निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। दिनचर्या बहुत अच्छी नहीं रहेगी। मंहगी वस्तुओं की खरीदी न करें।

👭 *मिथुन (Gemini):मानसिक तनाव में कमी आयेगी। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहेंगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका सम्पर्क मजबूत होगा। व्यापार में सहयोगियों से परामर्श लेना हितकर होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*काम की अधिकता के कारण थकान हो सकती है। लोग आपके लक्ष्य से भटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। धैर्यपूर्वक विचार करना बेहतर होगा। प्रेम सम्बन्धों में उतावलापन हो सकता है।

🦁 *सिंह (Leo):आपके कष्टों का निवारण होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा का आनन्द उठायेंगे। घर में बड़ों की सलाह से काम करना बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिये दिन कुछ खास नहीं रहेगा। सुख-समृद्धि में कमी आयेगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आपको भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। आपको अवमानना झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। किसी से भी धन उधार लेन-देन न करें। विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*दाम्पत्य जीवन में प्रेम भावना और सामंजस्य बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में गति आ सकती है। अपने निजी मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न करने दें। किसी उलझन से बाहर निकल सकते हैं। अपने दायित्वों को निर्वहन करना चाहिये। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपनी भावनाओं का नियन्त्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी आय बढ़ सकती है। विरोधियों को अच्छी तरह से परास्त कर पायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*किसी अनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में जूनियर्स के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपनी प्रतिभा का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे। आत्मविश्वास में कमी आयेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी लापरवाही न करें। प्रयत्नों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मन में असमंजस जैसी स्थिति बन सकती है। बाहर का भोजन करने से आपको बचना चाहिये।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* माता-पिता आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। बच्चों के साथ आनन्ददायी समय व्यतीत करेंगे। सेहत की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। धार्मिक और आधात्मिक चर्चाओ में व्यस्त रहेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*किसी बात को लेकर मन में तनाव रहेगा। गुस्से में आकर कुछ भी बोलने से बचें। परिजनों के साथ मतभेद सामने आ सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना होने की आशंका है। नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत आज न करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, December 22, 2020

Monday, December 21, 2020

कुंडली के द्वादस भाव और द्वादस राशियों का परिचय

Filled under:

कुंडली के द्वादस भाव और द्वादस राशियों का परिचय 

किसी भी अन्‍य विषय की तरह ज्‍योतिष की अपनी शब्‍दावली है। ज्‍योतिष के लेखों को, ज्‍योतिष की पुस्‍तकों को आदि समझने के लिए शब्‍दावली को जानना जरूरी है। सबसे पहले हम भाव से जुड़े हुए कुछ महत्‍वपूर्ण संज्ञाए इस प्रकार है -
भाव संज्ञाएं

केन्‍द्र - एक, चार, सात और दसवें भाव को एक साथ केन्‍द्र भी कहते हैं।
त्रिकोण - एक, पांच और नौवें भाव को एक साथ त्रिकोण भी कहते हैं।
उपचय - एक, तीन, छ:, दस और ग्‍यारह भावों को एक साथ उपचय कहते हैं।

मारक - दो और सात भाव मा‍रक कहलाते हैं।
दु:स्‍थान - छ:, आठ और बारह भाव दु:स्‍थान या दुष्‍ट-स्‍थान कहलाते हैं।
क्रूर स्‍थान - तीन, छ:, ग्‍यारह

राशि संज्ञाएं

अग्नि आदि संज्ञाएं
अग्नि - मेष सिंह धनु
पृथ्‍वी - वृषभ कन्या मकर
वायु - मिथुन तुला कुम्भ
जल - कर्क वृश्चिक मीन
नोट: मेषादि द्वादश राशियां अग्नि, पृथ्‍वी, वायु और जल के क्रम में होती हैं।
चरादि संज्ञाएं
चर – मेष,कर्क, तुला,मकर
स्थिर – वृषभ,सिंह,वृश्चिक,कुम्भ
द्विस्‍वाभाव – मिथुन,कन्या,धनु,मीन

नोट: मेषादि द्वादश राशियां चर, स्थिर और द्विस्‍वाभाव के क्रम में होती हैं।

पुरुष एवं स्‍त्री संज्ञक राशियां
पुरुष – मेष,मिथुन,सिंह,तुला,धनु,कुम्भ
स्‍त्री – वृषभ,कर्क,कन्या,वृश्चिक,मकर,मीन

नोट: सम राशियां स्‍त्री संज्ञक और विषम राशियां पुरुष संज्ञक होती हैं।

Posted By KanpurpatrikaMonday, December 21, 2020