Thursday, December 3, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,5 दिसम्बर 2020, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,5 दिसम्बर 2020, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

5 दिसम्बर 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 20, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि पंचमी, नक्षत्र पुष्य 2:30 तक तदनन्तर अश्लेषा, सूर्योदय 6:45 प्रातः, सूर्यास्त 5:21सायं, राहुकाल प्रातः 09:21 से 10:40

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के कटु व्यवहार से उदास हो सकते हैं। करियर को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी। घर का माहौल सामान्य और अनुशासित रहेगा। आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।

🐂 *वृषभ (Tauras):* परिवार के प्रति आपकी ज़िम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी रोमांटिक मूड में रहेगा। आपकी योग्यता लोगों के सामने निखर कर सामने आयेगी। अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहेंगे। नकारात्मक बातों से दूर रहेंगे। महिलाओं के लिये समय विशेष रूप से काफी अच्छा रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):*व्यक्तिगत कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। गलत खानपान और व्यसनों से दूर रहें। सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा न करें। साइनस और एलर्जी की समस्या हो सकती है। लोग आपकी उदारता का गलत लाभ न उठायें। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे। मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। घर और कारोबार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

🦁 *सिंह (Leo):*आपका धन बर्बाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। व्यक्तिगत मामलों की बातें लोगों से ज्यादा शेयर न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। गुस्से के कारण बना बनाया काम बिगड़ सकता है इसीलिये अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपमें आत्मविश्वास और साहस की प्रचूरता रहेगी। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिलेगी। कुछ नया करने की इच्छा मन में जागृत होगी। बॉस के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। बड़ों की सलाह लेना आपके लिये लाभकारी होगा। अपनी जीवनशैली में सुधार ला सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। शाम के बाद का समय काफी अच्छा व्यतीत होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*किसी नयी तकनीक का प्रयोग करना सीख सकते हैं। घर के कीमती वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ काफी खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। घर में कोई रिश्तेदार आ सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):* जीवनसाथी आपसे अटपटी अपेक्षा रख सकता है। गुप्त शत्रु आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। शिक्षा और अध्ययन में मन नहीं लगेगा। कारोबार से जुड़े लोगों की परेशानी बढ़ेगी। नये बिजनेस प्रपोजल्स को लेकर आशंकित रहेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें।

🐊 *मकर (Capricorn):*परिवार के साथ बेहतरीन पलों का आनन्द उठायेंगे। भाग्य आपका पूरी तरह से साथ देगा। दाम्पत्य जीवन की परेशानी दूर होगी। बच्चों के जीवन में हो रही प्रगति से उत्साहित रहेंगे। कारोबार में आपको काफी सहयोग मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार लाभ मिल सकता है। यात्रा आपके लिये काफी लाभकारी रहेगी। फोन के द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है। समाज सेवा में आप काफी रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा काम करने के कारण सन्तुष्ट महसूस करेंगे। कारोबार में नयी जान आयेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*बौद्धिक कार्यों में भाग लेंगे। भविष्य को लेकर नयी योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शेयर और रिस्की भरे निवेश से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, December 03, 2020

Wednesday, December 2, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,4 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,4 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

4 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 20, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र पुनर्वसु दोपहर 1:39 तक तदनन्तर पुष्य, सूर्योदय 6:45 प्रातः, सूर्यास्त 5:21सायं, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*शिक्षा से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। भावनात्मक रूप से उदास हो सकते हैं। ठण्ड के कारण अपच और उल्टी की समस्या होगी। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आज आपको भरपूर नीन्द और सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

🐂 *वृषभ (Tauras):* व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय को ले सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। व्यापार में विस्तार की योजना बनायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):*वायरल संक्रमण को लेकर सावधानी रखें। धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दूसरे के द्वारा बोली गयी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। कोई पुरानी बात आपके समक्ष प्रकट हो सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer):*विवेक और चतुराई से महत्वपूर्ण डील प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिये दिन काफी शुभ रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्तोत्र बनाने की कोशिश करेंगे। मित्र और सम्बन्धी गर्मजोशी से पेश आयेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):*ड्राइविंग करते समय सावधान रहें। अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार जन्म ले सकते हैं। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यवसाय में अस्थिरता रहेगी। अपने विचारों को अजनबी लोगों से साझा न करें। ऋण लेना पड़ सकता है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*कारोबारियों को ग्राहक बढ़ने के कारण काफी लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। अधिक भोजन करने से बचें वरना अपच की समस्या भी उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक समस्या अपने आप की दूर हो जायेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा।

⚖ *तुला (Libra):*विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आप घर के बाहर के लोगों से तो खुश रहेंगे लेकिन नजदीकी परिजनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखकारी रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में कई दिनों की मेहनत का परिणाम आपको मिलता हुआ प्रतीत होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आज शिक्षा से जुड़ी हुई कोई शंका या बाधा दूर होगी। उच्च नैतिक मूल्यों और आदर्शों के कारण समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* एक साथ कई जिम्मेदारियों का बोझ आपको परेशान कर सकता है। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपको कोई पुराना कर्ज चुकाना पड़ सकता है। किसी प्रकार से झगड़े और विवाद से दूर रहें। आवश्यक न हो तो यात्रा भी न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*आपका दिन बहुत ही सुखद रहेगा। समय पर सभी काम पूरे कर लेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह या सगाई हो सकती है। अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग करें सफलता अवश्य मिलेगी। कारोबार को लेकर लाभकारी यात्रा होने की सम्भावना है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर लेटर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी खानपान में सन्तुलन अवश्य रखें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपका बुरा सोचते हैं। नये घर और सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। अपने रचनात्मक कौशल का पर्याप्त उपयोग कर पायेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा। किसी दोस्त के फंक्शन में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, December 02, 2020

Tuesday, December 1, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,3 दिसम्बर 2020, गुरुवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,3 दिसम्बर 2020, गुरुवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

3 दिसम्बर 2020, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 19, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि तृतीया, नक्षत्र आर्द्रा दोपहर 12:21 तक तदनन्तर पुनर्वसु, सूर्योदय 6:45 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, सौभाग्य सुन्दरी व्रत

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपके व्यक्तित्व में आकर्षण रहेगा। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। यात्रा और पर्यटन की योजना बना सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):* आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नये सम्बन्धों में अविश्वास का भाव रहेगा। विवाह सम्बन्धी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। आलस्य की कारण अपने समय की बरबादी कर सकते हैं। घर का वातावरण अशान्त रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):*बिना विचार के कोई कार्य न करें। कार्यों को लेकर थोड़ी आशंका रहेगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। ऑफिस में आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। विद्यार्थी आपके करियर को लेकर महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*अनैतिक सम्बन्धों से बचना चाहिये। किसी को गलत और सही बोलने से पहले उस पर ठीक तरह से विचार अवश्य कर लें। जल्दबाज़ी में किये गये कार्य की गुणवत्ता खराब हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानी रहेगी। डायबिटीज़ और रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

🦁 *सिंह (Leo):*आप चतुराई से काम करके कठिनाइयों को दूर कर लेंगे। विवाह को लेकर समस्या दूर होगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। किसी बड़ी कम्पनी से इंटरव्यू के लिये अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर काफी सक्रिय रहेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*वित्तीय स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। प्रेम विवाह को पारिवारिक मान्यता मिल सकती है। अल्प प्रयासों से ही लाभ प्राप्त होगा। नौकरी ढूँढ रहे जातकों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*आपको लोगों के साथ व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिये। वास्तविकता से दूर न भागें। दोपहर के बाद आपकी परेशानियाँ बढ़ सकती है। आपकी आशाओं की पूर्ति होगी। मित्रों और परिवार से लाभ प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपको उतावलेपन से बचना चाहिये। व्यापारिक साझेदारों से अनबन हो सकती है। पुराने मित्रों से फोन पर बात होगी। रात में सफर करने से बचें।

🏹 *धनु (Sagittarius):* कार्यक्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार में अनुकूल स्थितियाँ बनेगी। परिवार और सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। शत्रुओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में सन्तुष्टि का भाव रहेगा। निर्माण कार्य में रुचि लेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*माता-पिता की सेवा करें। कई काम एक साथ हाँथ में ले सकते हैं। बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार से जुड़े जातकों को शानदार लाभ मिल सकता है। बच्चों की पढ़ाई में धन खर्च होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पूर्ण निर्धारित योजनाओं को शुरू करने में सफलता मिलेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*अधिक भोजन करने से बचें,अपच हो सकता है। कार्यस्थल में आपकी गतिशीलता बढ़ेगी। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। शरीर में कोई समस्या है तो योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। सभी कार्य लगन और उत्साह से करेंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*आपकी इच्छाओं में कमी आ सकती है। जॉब में कठिनायी आयेगी। छोटी सी गलती का बड़ा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। आकस्मिक धन हानि होने की आशंका है। मन विचलित रहेगा। नशे का सेवन न करें। अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर करना परेशानी का कारण बनेगा। रहेंगे। बच्चों के साथ मनोरंजन और गेम्स में रुचि लेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, December 01, 2020

Sunday, November 29, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,1 दिसम्बर 2020, मंगलवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,1 दिसम्बर 2020, मंगलवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

1 दिसम्बर 2020, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 17, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि प्रतिपदा सायं 4:52 तक तदनन्तर द्वितीया, नक्षत्र रोहिणी सुबह 8:31तक तदनन्तर मृगशिरा, सूर्योदय 6:40 प्रातः , सूर्यास्त 5:21सायं, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30 ,मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, 

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपको बिना सोचे समझे प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिये। व्यापार में अपेक्षित लाभ न मिलने से निराशा रहेगी। नया कार्य शुरू करने के लिये अनुकूल समय नहीं है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ गुम हो सकते हैं। शान्त और धैर्यवान होकर कार्य करें।

🐂 *वृषभ (Tauras):* जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। विवादित मुद्दों को सुलझा सकते हैं। करियर की बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):*मन में अजीब सी बेचैनी रहेगी। शारीरिक और आर्थिक कष्ट से परेशान रहेंगे। बड़े कारोबारी फैसले न लें। ऐसा भी हो सकता है की किसी के प्रति आपकी धारणा एकदम बदल जाये। औषधियों में धन खर्च होगा। यात्रा से बचना चाहिये।

🦀 *कर्क (Cancer):*सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। अपने बौद्धिक चातुर्य से मुश्किल समस्याओं को हल कर लेंगे। व्यवसाय में आपको आशा के अधिक लाभ प्राप्त होगा। आप जो काम करना चाहेंगे वो निश्चित रूप से पूरा हो जायेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा।

🦁 *सिंह (Leo):*ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देने की मंशा रखते हैं। कारोबारियों के लिये दिन सामान्य है। स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। अचल सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। गुप्त शत्रुओं के कारण परेशानी हो सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिये समय उत्तम है। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। कारोबार संबन्धित यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

⚖ *तुला (Libra):*आज आप अपने लक्ष्य से भ्रमित हो सकते हैं। अपने हितों की अनदेखी न करें। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें। लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। विवादित मामलों से दूरी बनाकर रखें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*मंहगी वस्तुओं का शौक पूरा कर सकते हैं। मोल भाव में आप काफी सख्त रहेंगे। लवमेट्स को आज कोई उपहार दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मन में व्यापार को लेकर नवीन विचार कौंध सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनन्द उठायेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* परिवार की कोई चिन्ता दूर होगी। जोखिम भरे निवेश से आपको बचना चाहिये। विवादित मामले आज हल हो सकते हैं। शत्रुओं और प्रतिद्वंदियों पर हावी रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों और दायित्वों का भली-भाँति निर्वहन करेंगे। प्राइवेट जॉब में लाभ की स्थिति बनेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*कार्यक्षेत्र में उच्च पद की अभिलाषा रहेगी। प्रेमी जन के साथ आनन्ददायक यात्रा हो सकती है। अपनी उत्तेजना और गुस्से पर नियन्त्रण रखें। व्यापार में नुकसान की आशंका है। विवाह सम्बन्धी कार्यों में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*गैस के कारण सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपनी गलतियों को लेकर अपराध बोध की भावना हो सकती है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। दूसरों की बातों से अपना मनोबल न गिरायें इससे आपका ही नुकसान होगा

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। पढ़ाई के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार मिल सकता है। त्वरित निर्णय लेने में आसानी होगी। पूरा दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप काफी शान्तचित्त रहेंगे। बच्चों के साथ मनोरंजन और गेम्स में रुचि लेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, November 29, 2020

Saturday, November 28, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,30 नवम्बर 2020, सोमवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,30 नवम्बर 2020, सोमवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

30 नवम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 16, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि पूर्णिमा दोपहर 3:00 तक तदनन्तर मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा, नक्षत्र रोहिणी, सूर्योदय 7:12am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00,कार्तिक पूर्णिमा, श्रीगुरु नानकदेव जयन्ती, कार्तिक स्नान समाप्त,

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में आपको नया दायित्व प्राप्त हो सकता है। आपके मृदु स्वभाव के कारण परिवार में प्रशंसा होगी। घर में आनन्दपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कई लोगों के लिये एक विश्वसनीय व्यक्ति के रूप में लोकप्रिय होंगे। थकान की वजह से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):* व्यापार जगत से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। निर्धन लोगों की सहायता करेंगे। बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। नये स्टार्ट्स अप शुरू करना चाह रहे हैं तो धन की समस्या का समाधान हो जायेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):*विवाहादि मंगल कार्यों में धन खर्च हो सकता है। प्रतिद्वंदी आपके आगे निकलने का प्रयास करेंगे। अपना मनोबल कम न होने दें। मेहनत से कदापि पीछे न हटें। व्यापार में काफी प्रयासों के बाद ही धन लाभ होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*मित्रों और रिश्तेदारों की सहायता कर पायेंगे। किसी बड़ी समस्या का बड़ी आसानी से समाधान निकाल लेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। जॉब में आपको अपना प्रदर्शन अच्छा करने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

🦁 *सिंह (Leo):*आज आपको काम जल्दी खत्म करके अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहिये। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। भोग-विलास के प्रति अत्यधिक रुचि लेंगे। एक साथ कई ज़िम्मेदारी निभानी पड़ सकती हैं। सामाजिक संस्था से जुड़ सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*बौद्धिक और व्यवसायिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। अच्छे लोगों से आपका परिचय और नवीन सम्बन्ध विकसित होगा। पुण्य कार्यों में धन खर्च होगा। आत्मसम्मान को लेकर कुछ सचेत रहें। बिना माँगे किसी को अपनी व्यक्तिगत सलाह न दें।

⚖ *तुला (Libra):*अपने गुस्से और जल्दबाजी वाले व्यवहार से बचें। थकान भरी दिनचर्या के कारण परेशानी हो सकती है। कार्यक्षमता और ऊर्जा में कमी महसूस होगी। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। नकारात्मक विषयों से अपना ध्यान हटाने का प्रयास करें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*व्यवसाय में नये प्रयोग कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण देखने को मिलेगा। उच्चाधिकारी आपका मनोबल बढ़ाएँगे और आपकी प्रशंसा भी करेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* परिवार में व्यस्तता के कारण कार्यक्षेत्र में पूरा समय नहीं दे पायेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। सहकर्मियों से मित्रता मजबूत होगी। व्यवसाय में अतिरिक्त धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*पार्टी और पिकनिक की योजना बना सकते हैं। विवाहेत्तर सम्बन्ध प्रकट होने का भय बना रहेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। बच्चों को पढ़ाने में काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों को काफी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आपको अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कठिनाई महसूस होगी। घर के माहौल में थोड़ी उदासी जैसी रहेगी। विरोधियों से सावधान रहना बेहद आवश्यक है। किसी नजदीकी व्यक्ति से कटुता पूर्वक वाद-विवाद हो सकता है। अनियमित खान-पान से बचें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त उन्नति प्राप्त होगी। जीवनसाथी से अपने मन की बातें कहेंगे। आय के दूसरे विकल्प भी प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। जमीन विवाद का निपटारा करने के लिये उत्तम समय है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, November 28, 2020