Thursday, October 6, 2016

कलाकार कलाकार होता है वो आतंकवादी नहीं होता वो एक नागरिक भी होता है !

Filled under:



कलाकार कलाकार होता है वो आतंकवादी नहीं होता वो एक नागरिक भी होता है !

हमारे देश में सबको बोलने का हक़ है और मीडिया को सबसे पूछने का यो दो बाते दो सौ बुराइया पैदा कर जाती है एक ने पूछा दूसरे ने बोला बाकि सब इस बात की सफाई दे की इसने ये सही कहा की गलत जो सही के साथ खड़ा वो गलत और जो गलत के साथ खड़ा वो सही इसमें ही मीडिया पुरे दिन चर्चा करती नज़र आती
है और इससे कुछ फायदा होता है तो वो है TRP का और TRP से विज्ञापन का और विज्ञापन से सबकी सैलरी का क्योकि सैलरी से ही खाना खायेंगे और फिर दिन भर चिल्लायेंगे |
कलाकारों को देश पर और राजनीति पर टिप्पणी देनी ही नहीं चहिये आप एक कलाकार है और आपका काम है मनोरंजन करना और आप मनोरंजन करिए सेना राजनीति धर्म संप्रदाय in सब के पचडे में आप क्यों पड़ते है |
अगर कलाकार कलाकार होता तो वो भारत छोडने से पहले ही बोलता मेरे लिए मेरा देश प्रथम है लेकिन उस कलाकार ने ही अपने देश पहुच कर ही कहा क्यों क्योंकि वो जानता है की अगर यहाँ  पर बोला तो यहाँ वाले नहीं छोड़ेंगे और अगर यहाँ रहते हुए अपने देश के खिलाफ बोला तो वहा जाने पर वहा वाले नहीं छोड़ेंगे |
लेकिन आप अपने देश की मिटटी में पैदा हुए अनाज को खाते है उस आनाज से ही आपके शरीर में खून बनता है फिर आप अपने ही खून से गद्दारी कैसे कर सकते है |
सिर्फ ये सन्देश की आप कलाकार है और आप को उतना सम्मान मिलता है जितना देश के जवानो को भी शायद नहीं मिलते आप के साथ हर कोई खडे होना चाहता है फोटो खीचना चाहता है क्या ऐसा देश की सुरक्षा में लगे सैनिको के साथ होता है ये मौका तो नेता भी उठा लेते है और देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ी भी सब की सब उन देश भक्त सैनिको से ज्यादा कमाते भी है और घूमते भी है |
अरे कलाकारों इतना ही बोलने का शौक है तो कलाकारी छोड़ो और राजनीति में आ जाओ कम से कम ये तो मालूम पडेगा की नेता बोल रहा है ,ये ऐसे ही बोलते हो | एक और आप देशभक्ति की फिल्मे करके करोड़ो कमाते हो और दूसरी और उन देश भक्तो और सैनिको का दिल दुखाते हो ! आप सच में कलाकार हो जो लोगो को हँसाते भी है फिल्मो के माध्यम से और रुलाते भी है गलत बयान देकर असल ज़िन्दगी में | india first country first का नारा बुलंद करे न की सिर्फ खाने कमाने की चिंता में लगे रहे |


Posted By KanpurpatrikaThursday, October 06, 2016

Thursday, September 15, 2016

बुध छीन सकता है सुनने और बोलने की ताकत

Filled under:



बुध छीन सकता है सुनने और बोलने की ताकत
कमजोर बुध से हो सकती हैं कई परेशानियां

बुध आपकी जुबान, बर्ताव, आपके दिमाग और आपकी खूबसूरती का कारक ग्रह है. कुंडली में बुध की स्थति तय करती है कि आप कैसा बोलते हैं, कैसा व्यवहार करते हैं, आपका व्यक्तित्व और बुद्धि कैसी है.
बुध का महत्व और विशेषताएं -
-
बुध को ग्रहों में सबसे सुकुमार और सुन्दर ग्रह माना जाता है.
-
ज्योतिष में बुध को युवराज ग्रह भी कहते हैं.
-
कन्या और मिथुन राशी का स्वामी बुध है और इसका तत्व पृथ्वी है.
- बुद्धि,
एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य और सुगंध का कारक होता बुध है.
-
कान, नाक, गले और संचार से भी बुध का संबंध है.
-
बुध बुद्धि तेज करता है.
-
गणितीय और आर्थिक मामलों में कामयाबी दिलाता है.
बुध से बुद्धि, वाणी और एकाग्रता की समस्या -
आपको लगता है कि आपकी सोचने और समझने की शक्ति कमजोर है. कोई भी फैसला लेने में आपको वक्त लगता है और आपका ध्यान भी बार-बार भटकता है तो हो सकता है कि आपका बुध कमजोर हो.
-
बुध कमजोर हो तो इंसान अपनी बुद्धि का सही प्रयोग नहीं कर पाता.
-
ऐसे इंसान को कोई भी चीज देर से समझ आती है और वह अक्सर दुविधा में ही रहता है.
-
बुध कमजोर हो तो इंसान ठीक से बोल नहीं पाता, कभी कभी हकलाहट भी होती है.
बुध से बुद्धि, वाणी और एकाग्रता की समस्याओं के उपाय -
-
रोज सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करें.
-
इसके बाद 108 बार 'ॐ ऐं सरस्वतयै नमः' का जाप करें.
-
हर बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और इस दूर्वा को अपने पास रखें.


बुध के कारण त्वचा की समस्या -
कमजोर बुध कभी-कभी त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी देता है.
-
कमजोर बुद्ध से एलर्जी, दाने और खुजली की समस्या होती है.
-
सूर्य का प्रभाव हो तो त्वचा पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं.
-
मंगल का भी प्रभाव हो तो त्वचा झुलस सी जाती है.
-
राहु का योग हो तो विचित्र तरह की त्वचा की समस्या होती है.
×
बुध के कारण त्वचा की समस्या के उपाय -
-
रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं.
-
ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों और सलाद का सेवन करें.
-
प्रभावित जगह पर नारियल का तेल लगाएं.
-
अगर त्वचा की समस्या ज्यादा हो तो एक ओनेक्स पहनें.
बुध से कान, नाक और गले की समस्या -
-
बुध बहुत कमजोर हो तो सुनने और बोलने में दिक्कत होती है.
-
कभी-कभी गला खराब हो जाता है और लगातार खराब ही रहता है.
-
सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है.
-
किसी खास तरह की गंध से एलर्जी होती है.
बुध से कान, नाक और गले की समस्या के उपाय -
-
रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप करें या मन में दोहराएं.
-
चांदी के चौकोर टुकड़े पर "ऐं" लिखवाकर गले में पहनें.
-
ज्यादा से ज्यादा हरे कपड़े पहनें.
-
रोज सुबह स्नान के बाद पीला चन्दन माथे, कंठ और सीने पर लगाएं.
कमजोर बुध से गणित से जुड़े विषयों की समस्या -
कई बार पढ़ाई-लिखाई में कड़ी मेहनत करने के बावजूद कुछ लोग गणित और इससे जुड़े विषयों में कमजोर ही रह जाते हैं. ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इसका कारण कमजोर बुध हो सकता है.
-
बुध कमजोर हो तो गणित या गणित से जुड़े विषयों में समस्या होती है.
-
गणित से मिलते जुलते विषय जैसे - अकाउंट्स, इकोनॉमिक्स या सांख्यिकी में भी दिक्कत होती है.
-
इंसान को बार-बार इन विषयों में नाकामी का सामना करना पड़ता है.
कमजोर बुध के चलते गणित से जुड़ी समस्याओं के उपाय -
-
अपनी इच्छा से ही गणित से जुड़े विषय चुनें, जबरदस्ती नहीं.
-
रोज सुबह और शाम "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें.
-
अपने पढ़ने की जगह पर कोई हरे रंग की देव प्रतिमा लगाएं.
-
खाने में थोड़ी सी हरी मिर्च का प्रयोग जरूर करें.

Posted By KanpurpatrikaThursday, September 15, 2016

Tuesday, August 30, 2016

चन्द्र कालानल चक्र

Filled under:


Posted By KanpurpatrikaTuesday, August 30, 2016

सूर्य कालानल चक्र

Filled under:



सूर्य कालानल चक्र  

 सूर्य काला नल चक्र का प्रयोग दैनिक प्रश्न गत यात्रा शत्रु विजयी आदि में प्रयोग करते है |

सूर्य काला नल चक्र के द्वारा पिता से सम्बन्ध पिता का सुख सहयोग पिता का स्वास्थ्य अदि का विचार करते है | सूर्य कालानल चक्र दो प्रकार से बनते है |
प्रथम जन्म कालीन सूर्य काला नल चक्र
दूसरा प्रश्न कालीन सूर्य काला नल चक्र
सूर्य कालानल चक्र का फल निम्न प्रकार से है |

त्रिशूल वाली रेखाओ में नीचे मूल में क्रमशः चिंता वध बंधन
दोनों श्रृंगो में पडे तो रोग होने की सम्भावना
तीनो त्रिशूल में पडे तो मृत्यु तुल्य कष्ट और पराजय
अन्य स्थान विजयी व शुभ धन लाभ अभीष्ट की सिद्धि कार्य सफलता |
ग्रहों का वेध गोचर कालीन कालानल चक्र में त्रिशूल मूल और श्रिंग इत्यादि अशुभ स्थानों में जो ग्रह बैठते है उनका वेध मन जाता है |यदि चंद्रमा का वेध होता है तो मनशिक कष्ट, मंगल का वेध होतो धन हानि,शनि का वेध रोग पीड़ा, राहु केतु का वेध मृत्यु तुल्य कष्ट, शुक्र का वेध हो तो रत्न लाभ मित्र लाभ,  गुरु का वेध हो तो धन लाभ, बुध का वेध हो तो सभी प्रकार के सुख लाभ|

 

Posted By KanpurpatrikaTuesday, August 30, 2016