ABOUT कानपूर पत्रिका
कानपूर का अपना ब्लॉग जिसे पसंद करते है आप, आप का इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद क्योंकि अपने अपना बहुमूल्य समय जो दिया .......कानपुर पत्रिका ;
reportkanpur@gmail.com
Get in touch - mon-sat: 12:00 am - 4:00 pm
❖▩ஜआज का पंचांग, 13 मार्च 2021, शनिवार,❖▩ஜ
🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞
🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹
*🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ
13 मार्च 2021, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 30, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि अमावस सायं 3:51 तक तदनन्तर फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद, सूर्योदय 6:44am, सूर्यास्त 6:30pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30
तिथि: फाल्गुन (शनिवासरी) अमावस (स्नानदान, तर्पणादि), पंचक विचार
🐏 *मेष (Aries):*अध्यात्मिक विषयों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी सहयोग बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। लोगों से बहुत अपेक्षायें न रखें।
🐂 *वृषभ (Tauras):*खानपान में परहेज रखना आपके लिये हितकारी होगा। अधिक उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने प्रकट न करें। अपनी क्षमता से अधिक रिस्क न लें। करियर में बदलाव का विचार बनायेंगे।
👭 *मिथुन (Gemini) कारोबार में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धावान रहें। नये प्रोजेक्ट्स को जल्द ही शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। सन्तान की जॉब लग सकती है।।
🦀 *कर्क (Cancer):*कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे। विपरीत लिंग के प्रति तीव्र आकर्षण उत्पन्न होगा। बढ़ते हुए वजन को नियन्त्रित करने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन में शान्ति का भाव रहेगा। रुके कार्यों में गति आयेगी।
🦁 *सिंह (Leo):अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। सन्तान की नौकरी आदि की चिन्ता रहेगी। आपकी वाक्शैली की प्रशंसा हो सकती है। आय के नये मार्ग खुल सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय होंगे। सांस लेने में परेशानी हो तो तुरन्त चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।
👧🏻 *कन्या (Virgo):*मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे। ऑफिस में काम का दबाव परेशान करेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिश्रम के बाद उचित लाभ मिलने से कुछ सन्तोष होगा। आज नये अनुभव प्राप्त होंगे जो भविष्य में आपके काम आयेंगे।
⚖ *तुला (Libra):*व्यवसाय में नये प्रयोग कर सकते हैं। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। मित्रों और बन्धुओं के कारण आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
🦂 *वृश्चिक (Scorpio):कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको लाभ मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सहकर्मियों से आपको परेशानी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। पानी प्रचूर मात्रा में पियें।
🏹 *धनु (Sagittarius):*वाहन और आवास सम्बन्धी समस्या हल हो सकती है। विदेश से जुड़े व्यापार में शानदार लाभ मिलेंगे। आज पूरा दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। जीवनसाथी की खुशियों पर ध्यान दें। बच्चों के विवाह की चिन्ता दूर होगी।
🐊 *मकर (Capricorn):*प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। मानसिक उलझन का सामना करना पड़ेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। करियर को लेकर ऊहापोह की स्थिति रहेगी। परिवार में आपके यश में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
⚱ *कुंभ (Aquarius)*लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। जीवनसाथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त होने की सम्भावना है। धन सम्बन्धित समस्या आज दूर होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। दिखावे में ज्यादा खर्च करना आपकी बचत हो प्रभावित कर सकता है।
🧜♀ *मीन (Pisces ) *गलत निर्णय लेने के कारण आपको परेशानी होगी। नींद भरपूर मात्रा में लेनी चाहिये। मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन महत्वपूर्ण है। शरीर में थकावट हो तो आज आराम करना बेहतर होगा।
*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*
पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य
*🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
*😍आपका दिन शुभ हो😍*
*🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*
❖▩ஜआज का पंचांग, 12 मार्च 2021, शुक्रवार,❖▩ஜ
🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞
🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹
*🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ
12 मार्च 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 29, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि चतुर्दशी दोपहर 3:03 तक तदनन्तर अमावस, नक्षत्र शतभिषा, सूर्योदय 6:46am, सूर्यास्त 6:30pm, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 पंचक विचार
🐏 *मेष (Aries):*किसी मित्र की सहायता से बड़ा व्यावसायिक ऑर्डर आपको मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। अपनी गलतियों से सीखते हुए उसके लिये योजना बनायें। सम्पत्ति के नये सौदे हो सकते हैं। सभी काम अपनी देखरेख में ही करेंगे तो लाभ होगा।
🐂 *वृषभ (Tauras):*अपनी योग्यता की पहचान करें और जीवनपथ पर आगे बढ़ने के लिये परिश्रम करें। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। रोजगार में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। किसी लक्ष्य को पूरा करने का उत्साह रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आप भाग्यशाली रहेंगे।
👭 *मिथुन (Gemini) परिवार के वरिष्ठजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दूसरों की सफलता से हर्षित होंगे। समय का सार्थक उपयोग न करने से आपको समस्या होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अविश्वास की भावना न पनपने दें। सिर में भारीपन और उच्च रक्तचाप जैसी परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
🦀 *कर्क (Cancer):*जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। बेवजह तनाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के रखरखाव को लेकर थोड़ी समस्या रहेगी। अपनी क्षमताओं को सही तरह से उपयोग नहीं कर पायेंगे।
🦁 *सिंह (Leo):धन-सम्पत्ति के मामले में अग्रणी होंगे। व्यवसाय में इच्छित सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बुद्धि और विवेक से समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और शान्तिपूर्ण रहने वाला है। जॉब में शानदार परिणाम मिलेंगे।
👧🏻 *कन्या (Virgo):*सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। भविष्य को लेकर नया निवेश कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त होगा।
⚖ *तुला (Libra):*आपके ऊपर काम का दबाव देखने को मिलेगा। कई प्रकार की उलझनों में फँसे रहेंगे। सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। नये दोस्त बन सकते हैं। भावनात्मक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे। फाइनेंस सम्बन्ध महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
🦂 *वृश्चिक (Scorpio):घर की मरम्मत आदि कार्य करवा सकते हैं। ध्यान और मेडिटेशन को आज समय देना आपके लिये हितकर होगा। धन प्राप्ति के लिये गलत मार्गों का चयन करने से बचें। प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें।
🏹 *धनु (Sagittarius):*परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। प्रियजन के लिये आज कुछ उपहार खरीद सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा। नये कार्यों की शुरुआत करने में आ रही समस्याओं का निराकरण होगा। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ बढ़ेगा।
🐊 *मकर (Capricorn):*विद्यार्थी आज पढ़ाई के बजाय मौजमस्ती में ज्यादा ध्यान देंगे। अपनी वाणी में विनम्रता अवश्य रखें। मन में उठ रही शंकाओं का जल्दी समाधान करें। घर में दोस्त घूमने आ सकते हैं। शरीर में दर्द और थकान की समस्या होगी।
⚱ *कुंभ (Aquarius)*घर में मांगलिक कार्यों को शुरू कर सकते हैं। किसी वाद-विवाद को आज सुलझा सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति से आप दूर रहें। सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका मनोबल काफी अच्छा रहने वाला है।
🧜♀ *मीन (Pisces ) *आज आपको मनमानी करने से बचना चाहिये। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उदारता आपके ऊपर भारी पड़ने वाली है। अविवाहित लोगों को विवाह में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिये।
*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*
पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य
*🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
*😍आपका दिन शुभ हो😍*
*🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*
बच्चों में माता−पिता की जान बसती है। हर मां−बाप अपने बच्चों को बेस्ट ही देना चाहते हैं। उनकी यह मनोकामना होती है कि उनका बच्चा जीवन के हर क्षेत्र में न सिर्फ सफलता हासिल करें, बल्कि वह एक स्वस्थ व खुशनुमा जीवन भी व्यतीत करे। अगर आप भी अपने बच्चे का एक उज्ज्वल भविष्य देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उनके कमरे को भी सही तरीके से व्यवस्थित करना होगा। वास्तु अनुसार बनाया गया बच्चों का कमरा उन्हें स्वास्थ्य, सफलता, कुशाग्र बुद्धि व शांति प्रदान करता है।
अगर आप अपने जिगर के टुकड़े के लिए अलग से कमरा बनवाने की सोच रहे हैं तो उसे सही दिशा में ही बनवाएं। बच्चे का कमरा बनवाने के लिए पश्चिम दिशा बेस्ट है। वैसे इसके अतिरिक्त अगर आप चाहें तो पश्चिम, उत्तर, उत्तर−पूर्व और दक्षिण−पूर्व में भी बच्चों का कमरा बनवा सकते हैं। बच्चों का कमरा कभी भी दक्षिण−पश्चिम दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। हालांकि लड़कियों का कमरा उत्तर−पश्चिम दिशा में बनवाया जा सकता है, वहीं लड़कों के कमरे के लिए घर की उत्तरी या पूर्वी भाग में बेहतर रहती है। साथ ही, बच्चे के कमरे का मध्य भाग हमेशा खाली रखा जाना चाहिए।
ऐसा हो स्टडी रूम
वास्तु शास्त्र में हर चीज को उसके सही स्थान पर रखना बेहद आवश्यक माना गया है। दरअसल, हर चीज की अपनी एक प्रकृति होती है, ठीक उसी प्रकार दिशाओं का भी अपना एक अलग महत्व होता है। ऐसे में यदि चीजों को उनकी प्रकृति के अनुरूप रखा जाए तो वह आपके जीवन में सकारात्मकता लाने में काफी कारगर सिद्ध होती हैं। यदि आप बच्चों के लिए एक अलग से स्टडी रूम बना रहे हैं तो उसे घर के पूर्व, उत्तर या उत्तर−पूर्व दिशा में बनाना बेहतर रहता है। यह दिशाएं आपके बच्चे को अधिक एकाग्र बनाएंगी। साथ ही स्टडी टेबल को कुछ इस प्रकार स्थापित करें कि पढ़ते समय बच्चे का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। स्टडी टेबल न तो बहुत बड़ी हो और न ही बहुत छोटी। जहां तक बात बुकशेल्फ या कैबिनेट्स की है तो उसे आप पूर्व, उत्तर या उत्तर−पूर्व दिशाओं मे स्थित कर सकते हैं। कुछ अभिभावक बुकशेल्फ को स्टडी टेबल के ऊपर बनवाना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से बच्चा हमेशा ही तनावग्रस्त रहता है।
यूं बिछाएं बिस्तर
चूंकि बच्चे के लिए बिस्तर का प्रयोग सिर्फ सोने के लिए ही नहीं किया जाता, अपितु कई बार इस पर बैठकर वह अपने प्रोजेक्ट भी पूरा करता है। इसलिए उसका भी सही तरीके से स्थापित होना बेहद आवश्यक है। बच्चे का बिस्तर कुछ इस प्रकार बिछा होना चाहिए कि सोते समय बच्चे का मुंह दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर हो। अगर आप बच्चे के कमरे में दर्पण का प्रयोग कर रहे हैं तो उसे कुछ इस प्रकार लगाएं कि वह बच्चों के बेड के सामने न हो। ठीक इसी प्रकार, कमरे के बाथरूम का दरवाजा भी बिस्तर के सामने नहीं होना चाहिए।
रंगों का महत्व
हर रंग का जीवन में अपना एक अलग महत्व होता है। यह आपके मूड को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए बच्चों के कमरे में भी कुछ ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो उन्हें खुशी व मानसिक शांति प्रदान करते हों। वैसे वास्तु अनुसार हरा रंग बच्चे के कमरे के लिए सबसे उपयुक्त रंग माना गया है। दरअसल, हरा रंग शांति और ताजगी से जुड़ा हुआ है, इसलिए यह आपके बच्चे को भी हमेशा तरोताजा बनाए रखेगा। साथ ही इससे यह आपके बच्चे के दिमाग को भी तेज बनाने में मदद करेगा।
इन बातों का रखें ध्यान-
बच्चे के कमरे में इस्तेमाल किए जाने वाले फर्नीचर कभी भी दीवार से सटे नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से कमरे में ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित होता है।
बच्चों के कमरे में प्रयोग होने वाली लाइटिंग न तो बहुत अधिक तेज हो और न ही बहुत अधिक धीमी।
बच्चों के बेडरूम में कभी भी इलेक्ट्रानिक गैजेट्स जैसे टेलीविजन या कंप्यूटर का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में ऐसा करना संभव नहीं है इसलिए यदि आपको किसी कारणवश ऐसा करना पड़े तो टेलीविजन को दक्षिण−पूर्व कोने में रखना चाहिए। वहीं कंप्यूटर को उत्तर दिशा में रखा जा सकता है।
बच्चों के कमरे के ईशान कोण को पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। लेकिन ध्यान रहे कि इस दिशा में कभी भी कोई भारी सामान न रखा जाए।
कमरे की खिड़कियां हमेशा दरवाजे के सामने हों। खिड़कियों के लिए उत्तर या पूर्व दिशा बेहतर रहती है।
कानपूर का अपना ब्लॉग जिसे पसंद करते है आप, आप का इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद क्योंकि अपने अपना बहुमूल्य समय जो दिया .......कानपुर पत्रिका ;
Copyright © 201. Metro UI Theme. Designed by: Templateism