ABOUT कानपूर पत्रिका
कानपूर का अपना ब्लॉग जिसे पसंद करते है आप, आप का इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद क्योंकि अपने अपना बहुमूल्य समय जो दिया .......कानपुर पत्रिका ;
reportkanpur@gmail.com
Get in touch - mon-sat: 12:00 am - 4:00 pm
❖▩ஜआज का पंचांग, 12 मार्च 2021, शुक्रवार,❖▩ஜ
🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞
🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹
*🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ
12 मार्च 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 29, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि चतुर्दशी दोपहर 3:03 तक तदनन्तर अमावस, नक्षत्र शतभिषा, सूर्योदय 6:46am, सूर्यास्त 6:30pm, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 पंचक विचार
🐏 *मेष (Aries):*किसी मित्र की सहायता से बड़ा व्यावसायिक ऑर्डर आपको मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। अपनी गलतियों से सीखते हुए उसके लिये योजना बनायें। सम्पत्ति के नये सौदे हो सकते हैं। सभी काम अपनी देखरेख में ही करेंगे तो लाभ होगा।
🐂 *वृषभ (Tauras):*अपनी योग्यता की पहचान करें और जीवनपथ पर आगे बढ़ने के लिये परिश्रम करें। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। रोजगार में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। किसी लक्ष्य को पूरा करने का उत्साह रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आप भाग्यशाली रहेंगे।
👭 *मिथुन (Gemini) परिवार के वरिष्ठजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दूसरों की सफलता से हर्षित होंगे। समय का सार्थक उपयोग न करने से आपको समस्या होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अविश्वास की भावना न पनपने दें। सिर में भारीपन और उच्च रक्तचाप जैसी परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
🦀 *कर्क (Cancer):*जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। बेवजह तनाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के रखरखाव को लेकर थोड़ी समस्या रहेगी। अपनी क्षमताओं को सही तरह से उपयोग नहीं कर पायेंगे।
🦁 *सिंह (Leo):धन-सम्पत्ति के मामले में अग्रणी होंगे। व्यवसाय में इच्छित सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बुद्धि और विवेक से समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और शान्तिपूर्ण रहने वाला है। जॉब में शानदार परिणाम मिलेंगे।
👧🏻 *कन्या (Virgo):*सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। भविष्य को लेकर नया निवेश कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त होगा।
⚖ *तुला (Libra):*आपके ऊपर काम का दबाव देखने को मिलेगा। कई प्रकार की उलझनों में फँसे रहेंगे। सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। नये दोस्त बन सकते हैं। भावनात्मक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे। फाइनेंस सम्बन्ध महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
🦂 *वृश्चिक (Scorpio):घर की मरम्मत आदि कार्य करवा सकते हैं। ध्यान और मेडिटेशन को आज समय देना आपके लिये हितकर होगा। धन प्राप्ति के लिये गलत मार्गों का चयन करने से बचें। प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें।
🏹 *धनु (Sagittarius):*परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। प्रियजन के लिये आज कुछ उपहार खरीद सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा। नये कार्यों की शुरुआत करने में आ रही समस्याओं का निराकरण होगा। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ बढ़ेगा।
🐊 *मकर (Capricorn):*विद्यार्थी आज पढ़ाई के बजाय मौजमस्ती में ज्यादा ध्यान देंगे। अपनी वाणी में विनम्रता अवश्य रखें। मन में उठ रही शंकाओं का जल्दी समाधान करें। घर में दोस्त घूमने आ सकते हैं। शरीर में दर्द और थकान की समस्या होगी।
⚱ *कुंभ (Aquarius)*घर में मांगलिक कार्यों को शुरू कर सकते हैं। किसी वाद-विवाद को आज सुलझा सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति से आप दूर रहें। सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका मनोबल काफी अच्छा रहने वाला है।
🧜♀ *मीन (Pisces ) *आज आपको मनमानी करने से बचना चाहिये। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उदारता आपके ऊपर भारी पड़ने वाली है। अविवाहित लोगों को विवाह में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिये।
*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*
पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य
*🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
*😍आपका दिन शुभ हो😍*
*🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*
बच्चों में माता−पिता की जान बसती है। हर मां−बाप अपने बच्चों को बेस्ट ही देना चाहते हैं। उनकी यह मनोकामना होती है कि उनका बच्चा जीवन के हर क्षेत्र में न सिर्फ सफलता हासिल करें, बल्कि वह एक स्वस्थ व खुशनुमा जीवन भी व्यतीत करे। अगर आप भी अपने बच्चे का एक उज्ज्वल भविष्य देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उनके कमरे को भी सही तरीके से व्यवस्थित करना होगा। वास्तु अनुसार बनाया गया बच्चों का कमरा उन्हें स्वास्थ्य, सफलता, कुशाग्र बुद्धि व शांति प्रदान करता है।
अगर आप अपने जिगर के टुकड़े के लिए अलग से कमरा बनवाने की सोच रहे हैं तो उसे सही दिशा में ही बनवाएं। बच्चे का कमरा बनवाने के लिए पश्चिम दिशा बेस्ट है। वैसे इसके अतिरिक्त अगर आप चाहें तो पश्चिम, उत्तर, उत्तर−पूर्व और दक्षिण−पूर्व में भी बच्चों का कमरा बनवा सकते हैं। बच्चों का कमरा कभी भी दक्षिण−पश्चिम दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। हालांकि लड़कियों का कमरा उत्तर−पश्चिम दिशा में बनवाया जा सकता है, वहीं लड़कों के कमरे के लिए घर की उत्तरी या पूर्वी भाग में बेहतर रहती है। साथ ही, बच्चे के कमरे का मध्य भाग हमेशा खाली रखा जाना चाहिए।
ऐसा हो स्टडी रूम
वास्तु शास्त्र में हर चीज को उसके सही स्थान पर रखना बेहद आवश्यक माना गया है। दरअसल, हर चीज की अपनी एक प्रकृति होती है, ठीक उसी प्रकार दिशाओं का भी अपना एक अलग महत्व होता है। ऐसे में यदि चीजों को उनकी प्रकृति के अनुरूप रखा जाए तो वह आपके जीवन में सकारात्मकता लाने में काफी कारगर सिद्ध होती हैं। यदि आप बच्चों के लिए एक अलग से स्टडी रूम बना रहे हैं तो उसे घर के पूर्व, उत्तर या उत्तर−पूर्व दिशा में बनाना बेहतर रहता है। यह दिशाएं आपके बच्चे को अधिक एकाग्र बनाएंगी। साथ ही स्टडी टेबल को कुछ इस प्रकार स्थापित करें कि पढ़ते समय बच्चे का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। स्टडी टेबल न तो बहुत बड़ी हो और न ही बहुत छोटी। जहां तक बात बुकशेल्फ या कैबिनेट्स की है तो उसे आप पूर्व, उत्तर या उत्तर−पूर्व दिशाओं मे स्थित कर सकते हैं। कुछ अभिभावक बुकशेल्फ को स्टडी टेबल के ऊपर बनवाना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से बच्चा हमेशा ही तनावग्रस्त रहता है।
यूं बिछाएं बिस्तर
चूंकि बच्चे के लिए बिस्तर का प्रयोग सिर्फ सोने के लिए ही नहीं किया जाता, अपितु कई बार इस पर बैठकर वह अपने प्रोजेक्ट भी पूरा करता है। इसलिए उसका भी सही तरीके से स्थापित होना बेहद आवश्यक है। बच्चे का बिस्तर कुछ इस प्रकार बिछा होना चाहिए कि सोते समय बच्चे का मुंह दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर हो। अगर आप बच्चे के कमरे में दर्पण का प्रयोग कर रहे हैं तो उसे कुछ इस प्रकार लगाएं कि वह बच्चों के बेड के सामने न हो। ठीक इसी प्रकार, कमरे के बाथरूम का दरवाजा भी बिस्तर के सामने नहीं होना चाहिए।
रंगों का महत्व
हर रंग का जीवन में अपना एक अलग महत्व होता है। यह आपके मूड को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए बच्चों के कमरे में भी कुछ ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो उन्हें खुशी व मानसिक शांति प्रदान करते हों। वैसे वास्तु अनुसार हरा रंग बच्चे के कमरे के लिए सबसे उपयुक्त रंग माना गया है। दरअसल, हरा रंग शांति और ताजगी से जुड़ा हुआ है, इसलिए यह आपके बच्चे को भी हमेशा तरोताजा बनाए रखेगा। साथ ही इससे यह आपके बच्चे के दिमाग को भी तेज बनाने में मदद करेगा।
इन बातों का रखें ध्यान-
बच्चे के कमरे में इस्तेमाल किए जाने वाले फर्नीचर कभी भी दीवार से सटे नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से कमरे में ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित होता है।
बच्चों के कमरे में प्रयोग होने वाली लाइटिंग न तो बहुत अधिक तेज हो और न ही बहुत अधिक धीमी।
बच्चों के बेडरूम में कभी भी इलेक्ट्रानिक गैजेट्स जैसे टेलीविजन या कंप्यूटर का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में ऐसा करना संभव नहीं है इसलिए यदि आपको किसी कारणवश ऐसा करना पड़े तो टेलीविजन को दक्षिण−पूर्व कोने में रखना चाहिए। वहीं कंप्यूटर को उत्तर दिशा में रखा जा सकता है।
बच्चों के कमरे के ईशान कोण को पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। लेकिन ध्यान रहे कि इस दिशा में कभी भी कोई भारी सामान न रखा जाए।
कमरे की खिड़कियां हमेशा दरवाजे के सामने हों। खिड़कियों के लिए उत्तर या पूर्व दिशा बेहतर रहती है।
❖▩ஜआज का पंचांग, 11 मार्च 2021, गुरुवार,❖▩ஜ
🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞
🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹
*🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ
11 मार्च 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 28, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि त्र्योदशी दोपहर 2:40 तक तदनन्तर चतुर्दशी, नक्षत्र धनिष्ठा, सूर्योदय 6:45am, सूर्यास्त 6:29pm, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00
तिथि : श्रीमहाशिवरात्रि व्रत, पंचक विचार सुबह 9:21 से
🐏 *मेष (Aries):*जीवन के प्रति सकारात्मक रूख रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नयापन आयेगा। नया कारोबार आज शुरू कर सकते हैं। सम्पत्ति के विवादों की निपटारा होगा। परिवार के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
🐂 *वृषभ (Tauras):*मित्रों से आपको ज्यादा अपेक्षा नहीं करनी चाहिये। आज अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जॉब में तरक्की और स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। किसी प्रिय वस्तु की आपको प्राप्ति हो सकती है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले रूपरेखा बना लें।
👭 *मिथुन (Gemini) अपना लक्ष्य कार्य के प्रति रखना चाहिये। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य अच्छा रहेगा। व्यापार में नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिये। आज पूरा दिन आप व्यस्त रहेंगे।
🦀 *कर्क (Cancer):*मन की कोई दुर्लभ इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष में कुछ असहज स्थिति बनेगी। प्रेम सम्बन्ध में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर बनाये रखें।
🦁 *सिंह (Leo):प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित करने का अवसर प्राप्त होगा। घर का माहौल शान्तिपूर्ण रहेगा। अपने मन पर पूर्ण नियन्त्रण रखें। हार्डवेयर सम्बन्धी कारोबार में आपको भारी लाभ मिल सकता है। तात्कालिक निर्णय लेने में समर्थ होंगे।
👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपकी अभिनय कला आज निखर कर सामने आयेगी। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। शत्रुओं पर भी आपका प्रभाव रहेगा। किसी अच्छे सामाजिक काम में आप धन खर्च करेंगे। अपनी कमजोरियों पर विजय पाने का प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
⚖ *तुला (Libra):*अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। मेहमानों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें। चतुराई से समस्याओं का समाधान प्राप्त कर लेंगे। आहार-विहार में सन्तुलन जरूर रखें।
🦂 *वृश्चिक (Scorpio):महत्वपूर्ण लोगों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं का समाधान होगा। आपके सादगी भरे व्यवहार की लोग आलोचना कर सकते हैं। परिजनों के साथ करियर को लेकर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
🏹 *धनु (Sagittarius):*अपनी जीवनशैली में बदलाव का विचार करेंगे। पुराने रोगों से परेशान होना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपनी बौद्धिक कुशलता के बलबूते बेहतरीन काम कर पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।।
🐊 *मकर (Capricorn):*मित्रों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। बातचीत के दौरान सार्थक शब्दों का प्रयोग करें। आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आ सकती है। किसी से बहुत अपेक्षा न करें। घुटनों और टांगों में समस्या आ सकती है।
⚱ *कुंभ (Aquarius)*बिगड़े हुए रिश्तों को सँभालने में आसानी होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। आय के अतिरिक्त स्तोत्र बनने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
🧜♀ *मीन (Pisces ) *आपके विचारों के प्रति लोगों में अविश्वास की भावना रहेगी। परिवार की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। आपको सतर्क होकर निवेश करना चाहिये। दिन की शुरुआत में अत्यधिक व्यस्तता के कारण विचलित रहेंगे।
*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*
पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य
*🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
*😍आपका दिन शुभ हो😍*
*🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*
❖▩ஜआज का पंचांग, 10 मार्च 2021, बुधवार,❖▩ஜ
🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞
🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹
*🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ
10 मार्च 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 27, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वादशी दोपहर 2:41 तक तदनन्तर त्र्योदशी, नक्षत्र श्रवण, सूर्योदय 6:40am, सूर्यास्त 6:28pm, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30
तिथि: प्रदोष व्रत
🐏 *मेष (Aries):*आज ऑफिस की परिस्थितियाँ आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाली हैं। माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको वापस प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। इंजीनियर्स को नये प्रोजेक्ट्स में काम मिल सकता है।
🐂 *वृषभ (Tauras):*असंयमित भोजन के कारण स्वास्थ्य नरम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। परिवार जनों के प्रति आप कृतज्ञ रहेंगे। व्यवसाय उत्तम किन्तु धीमी गति से होगा। विश्वसनीय लोगों से ही सम्पर्क रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे।
👭 *मिथुन (Gemini)कुछ तनाव भरी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। इस कारण से आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को जॉब बदलने से पहले थोड़ी जाँच-परख कर लेनी चाहिये। भारी और तलाभुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा।
🦀 *कर्क (Cancer):*प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। घर में सुख-शान्ति बनी रहेगी। बुद्धि और विवेक का सही उपयोग करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सोशल मीडिया में आप आज काफी सक्रिय रहने वाले हैं। स्वास्थ्य की कोई समस्या दूर होगी।
🦁 *सिंह (Leo):आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अचल सम्पत्ति के मामले में आपको लाभ प्राप्त होगा। सोचे हुए कार्य आज आसानी से पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करें। जॉब को लेकर यात्रा हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
👧🏻 *कन्या (Virgo):*कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता रहेगी। भविष्य को लेकर कुछ नये निर्णय ले सकते हैं। मित्रों और बड़े भाई-बहनों की सलाह आपके लिये लाभकारी होगी। नये व्यवसाय को शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।
⚖ *तुला (Libra):*परिजनों के स्वभाव से आप व्यथित हो सकते हैं। मनोनुकूल कार्य व्यवसाय शुरू करने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र पर आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। समाज की भलाई के लिये काम करेंगे। आपकी भावुकता और उदारता का लोग गलत लाभ उठा सकते हैं।
🦂 *वृश्चिक (Scorpio):बच्चों की समस्याओं को सुनेंगे और दूर करेंगे। पैतृक व्यवसाय में आप कुछ नवाचार कर सकते हैं। सुस्त पड़े कारोबार में तेजी आयेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा करने की योजना बनायेंगे। विदेश में शिक्षा के लिये उत्सुक छात्रों को लाभ मिल सकता है।
🏹 *धनु (Sagittarius):*परिवार की आवश्यकताओं को प्राथमिकता में रखें। आपको अहंकार से बचना चाहिये। नया वाहन खरीद सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। असंयमित भोजन के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। फालतू के कार्यों में अपने मूल्यवान समय को बर्बाद न करें।
🐊 *मकर (Capricorn):*प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरीपेशा दोनों ही तरह के लोगों के लिये दिन काफी शुभ सिद्ध होगा। सभी आवश्यक कार्यों को अपने नियन्त्रण में ही रखें। जीवनसाथी आपको कोई शुभ खबर सुना सकता है।
⚱ *कुंभ (Aquarius)*शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा थका हुआ सा महसूस कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य के रुकने के कारण निगेटिविटी आ सकती है। लोग आपके कार्य का श्रेय लेने का प्रयास कर सकते हैं। अचानक यात्रा करने से थोड़ी परेशानी होगी। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिये।
🧜♀ *मीन (Pisces ) *कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्साहित होंगे। बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आपनी रचनात्मक अभियोग्यता लोगों के सामने निखर कर आयेगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। यदि आप वक्ता हैं तो आपको किसी बड़े मंच से सम्मान मिल सकता है।
*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*
पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य
*🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
*😍आपका दिन शुभ हो😍*
*🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*
कानपूर का अपना ब्लॉग जिसे पसंद करते है आप, आप का इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद क्योंकि अपने अपना बहुमूल्य समय जो दिया .......कानपुर पत्रिका ;
Copyright © 201. Metro UI Theme. Designed by: Templateism