Wednesday, March 10, 2021

वास्तु के अनुसार बच्चों का कमरा

Filled under:


बच्चों में माता−पिता की जान बसती है। हर मां−बाप अपने बच्चों को बेस्ट ही देना चाहते हैं। उनकी यह मनोकामना होती है कि उनका बच्चा जीवन के हर क्षेत्र में न सिर्फ सफलता हासिल करें, बल्कि वह एक स्वस्थ व खुशनुमा जीवन भी व्यतीत करे। अगर आप भी अपने बच्चे का एक उज्ज्वल भविष्य देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उनके कमरे को भी सही तरीके से व्यवस्थित करना होगा। वास्तु अनुसार बनाया गया बच्चों का कमरा उन्हें स्वास्थ्य, सफलता, कुशाग्र बुद्धि व शांति प्रदान करता है। 

दिशा हो सही

अगर आप अपने जिगर के टुकड़े के लिए अलग से कमरा बनवाने की सोच रहे हैं तो उसे सही दिशा में ही बनवाएं। बच्चे का कमरा बनवाने के लिए पश्चिम दिशा बेस्ट है। वैसे इसके अतिरिक्त अगर आप चाहें तो पश्चिम, उत्तर, उत्तर−पूर्व और दक्षिण−पूर्व में भी बच्चों का कमरा बनवा सकते हैं। बच्चों का कमरा कभी भी दक्षिण−पश्चिम दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। हालांकि लड़कियों का कमरा उत्तर−पश्चिम दिशा में बनवाया जा सकता है, वहीं लड़कों के कमरे के लिए घर की उत्तरी या पूर्वी भाग में बेहतर रहती है। साथ ही, बच्चे के कमरे का मध्य भाग हमेशा खाली रखा जाना चाहिए।

 

ऐसा हो स्टडी रूम

वास्तु शास्त्र में हर चीज को उसके सही स्थान पर रखना बेहद आवश्यक माना गया है। दरअसल, हर चीज की अपनी एक प्रकृति होती है, ठीक उसी प्रकार दिशाओं का भी अपना एक अलग महत्व होता है। ऐसे में यदि चीजों को उनकी प्रकृति के अनुरूप रखा जाए तो वह आपके जीवन में सकारात्मकता लाने में काफी कारगर सिद्ध होती हैं। यदि आप बच्चों के लिए एक अलग से स्टडी रूम बना रहे हैं तो उसे घर के पूर्व, उत्तर या उत्तर−पूर्व दिशा में बनाना बेहतर रहता है। यह दिशाएं आपके बच्चे को अधिक एकाग्र बनाएंगी। साथ ही स्टडी टेबल को कुछ इस प्रकार स्थापित करें कि पढ़ते समय बच्चे का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। स्टडी टेबल न तो बहुत बड़ी हो और न ही बहुत छोटी। जहां तक बात बुकशेल्फ या कैबिनेट्स की है तो उसे आप पूर्व, उत्तर या उत्तर−पूर्व दिशाओं मे स्थित कर सकते हैं। कुछ अभिभावक बुकशेल्फ को स्टडी टेबल के ऊपर बनवाना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से बच्चा हमेशा ही तनावग्रस्त रहता है।

 

यूं बिछाएं बिस्तर 

चूंकि बच्चे के लिए बिस्तर का प्रयोग सिर्फ सोने के लिए ही नहीं किया जाता, अपितु कई बार इस पर बैठकर वह अपने प्रोजेक्ट भी पूरा करता है। इसलिए उसका भी सही तरीके से स्थापित होना बेहद आवश्यक है। बच्चे का बिस्तर कुछ इस प्रकार बिछा होना चाहिए कि सोते समय बच्चे का मुंह दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर हो। अगर आप बच्चे के कमरे में दर्पण का प्रयोग कर रहे हैं तो उसे कुछ इस प्रकार लगाएं कि वह बच्चों के बेड के सामने न हो। ठीक इसी प्रकार, कमरे के बाथरूम का दरवाजा भी बिस्तर के सामने नहीं होना चाहिए।


रंगों का महत्व

हर रंग का जीवन में अपना एक अलग महत्व होता है। यह आपके मूड को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए बच्चों के कमरे में भी कुछ ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो उन्हें खुशी व मानसिक शांति प्रदान करते हों। वैसे वास्तु अनुसार हरा रंग बच्चे के कमरे के लिए सबसे उपयुक्त रंग माना गया है। दरअसल, हरा रंग शांति और ताजगी से जुड़ा हुआ है, इसलिए यह आपके बच्चे को भी हमेशा तरोताजा बनाए रखेगा। साथ ही इससे यह आपके बच्चे के दिमाग को भी तेज बनाने में मदद करेगा।

 

इन बातों का रखें ध्यान-

बच्चे के कमरे में इस्तेमाल किए जाने वाले फर्नीचर कभी भी दीवार से सटे नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से कमरे में ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित होता है। 

बच्चों के कमरे में प्रयोग होने वाली लाइटिंग न तो बहुत अधिक तेज हो और न ही बहुत अधिक धीमी।

बच्चों के बेडरूम में कभी भी इलेक्ट्रानिक गैजेट्स जैसे टेलीविजन या कंप्यूटर का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में ऐसा करना संभव नहीं है इसलिए यदि आपको किसी कारणवश ऐसा करना पड़े तो टेलीविजन को दक्षिण−पूर्व कोने में रखना चाहिए। वहीं कंप्यूटर को उत्तर दिशा में रखा जा सकता है।

बच्चों के कमरे के ईशान कोण को पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। लेकिन ध्यान रहे कि इस दिशा में कभी भी कोई भारी सामान न रखा जाए।

कमरे की खिड़कियां हमेशा दरवाजे के सामने हों। खिड़कियों के लिए उत्तर या पूर्व दिशा बेहतर रहती है।

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 10, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 11 मार्च 2021, गुरुवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 11 मार्च 2021, गुरुवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

11 मार्च 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 28, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि त्र्योदशी दोपहर 2:40 तक तदनन्तर चतुर्दशी, नक्षत्र धनिष्ठा, सूर्योदय 6:45am, सूर्यास्त 6:29pm, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00

तिथि : श्रीमहाशिवरात्रि व्रत, पंचक विचार सुबह 9:21 से

🐏 *मेष (Aries):*जीवन के प्रति सकारात्मक रूख रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नयापन आयेगा। नया कारोबार आज शुरू कर सकते हैं। सम्पत्ति के विवादों की निपटारा होगा। परिवार के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*मित्रों से आपको ज्यादा अपेक्षा नहीं करनी चाहिये। आज अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जॉब में तरक्की और स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। किसी प्रिय वस्तु की आपको प्राप्ति हो सकती है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले रूपरेखा बना लें।

👭 *मिथुन (Gemini) अपना लक्ष्य कार्य के प्रति रखना चाहिये। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य अच्छा रहेगा। व्यापार में नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिये। आज पूरा दिन आप व्यस्त रहेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*मन की कोई दुर्लभ इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष में कुछ असहज स्थिति बनेगी। प्रेम सम्बन्ध में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर बनाये रखें।

🦁 *सिंह (Leo):प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित करने का अवसर प्राप्त होगा। घर का माहौल शान्तिपूर्ण रहेगा। अपने मन पर पूर्ण नियन्त्रण रखें। हार्डवेयर सम्बन्धी कारोबार में आपको भारी लाभ मिल सकता है। तात्कालिक निर्णय लेने में समर्थ होंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपकी अभिनय कला आज निखर कर सामने आयेगी। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। शत्रुओं पर भी आपका प्रभाव रहेगा। किसी अच्छे सामाजिक काम में आप धन खर्च करेंगे। अपनी कमजोरियों पर विजय पाने का प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

⚖ *तुला (Libra):*अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। मेहमानों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें। चतुराई से समस्याओं का समाधान प्राप्त कर लेंगे। आहार-विहार में सन्तुलन जरूर रखें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):महत्वपूर्ण लोगों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं का समाधान होगा। आपके सादगी भरे व्यवहार की लोग आलोचना कर सकते हैं। परिजनों के साथ करियर को लेकर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अपनी जीवनशैली में बदलाव का विचार करेंगे। पुराने रोगों से परेशान होना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपनी बौद्धिक कुशलता के बलबूते बेहतरीन काम कर पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।।

🐊 *मकर (Capricorn):*मित्रों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। बातचीत के दौरान सार्थक शब्दों का प्रयोग करें। आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आ सकती है। किसी से बहुत अपेक्षा न करें। घुटनों और टांगों में समस्या आ सकती है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*बिगड़े हुए रिश्तों को सँभालने में आसानी होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। आय के अतिरिक्त स्तोत्र बनने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आपके विचारों के प्रति लोगों में अविश्वास की भावना रहेगी। परिवार की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। आपको सतर्क होकर निवेश करना चाहिये। दिन की शुरुआत में अत्यधिक व्यस्तता के कारण विचलित रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, March 10, 2021

Tuesday, March 9, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 10 मार्च 2021, बुधवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 10 मार्च 2021, बुधवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

10 मार्च 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 27, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वादशी दोपहर 2:41 तक तदनन्तर त्र्योदशी, नक्षत्र श्रवण, सूर्योदय 6:40am, सूर्यास्त 6:28pm, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

तिथि: प्रदोष व्रत

🐏 *मेष (Aries):*आज ऑफिस की परिस्थितियाँ आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाली हैं। माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको वापस प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। इंजीनियर्स को नये प्रोजेक्ट्स में काम मिल सकता है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*असंयमित भोजन के कारण स्वास्थ्य नरम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। परिवार जनों के प्रति आप कृतज्ञ रहेंगे। व्यवसाय उत्तम किन्तु धीमी गति से होगा। विश्वसनीय लोगों से ही सम्पर्क रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini)कुछ तनाव भरी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। इस कारण से आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को जॉब बदलने से पहले थोड़ी जाँच-परख कर लेनी चाहिये। भारी और तलाभुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। घर में सुख-शान्ति बनी रहेगी। बुद्धि और विवेक का सही उपयोग करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सोशल मीडिया में आप आज काफी सक्रिय रहने वाले हैं। स्वास्थ्य की कोई समस्या दूर होगी।

🦁 *सिंह (Leo):आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अचल सम्पत्ति के मामले में आपको लाभ प्राप्त होगा। सोचे हुए कार्य आज आसानी से पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करें। जॉब को लेकर यात्रा हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता रहेगी। भविष्य को लेकर कुछ नये निर्णय ले सकते हैं। मित्रों और बड़े भाई-बहनों की सलाह आपके लिये लाभकारी होगी। नये व्यवसाय को शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

⚖ *तुला (Libra):*परिजनों के स्वभाव से आप व्यथित हो सकते हैं। मनोनुकूल कार्य व्यवसाय शुरू करने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र पर आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। समाज की भलाई के लिये काम करेंगे। आपकी भावुकता और उदारता का लोग गलत लाभ उठा सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):बच्चों की समस्याओं को सुनेंगे और दूर करेंगे। पैतृक व्यवसाय में आप कुछ नवाचार कर सकते हैं। सुस्त पड़े कारोबार में तेजी आयेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा करने की योजना बनायेंगे। विदेश में शिक्षा के लिये उत्सुक छात्रों को लाभ मिल सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*परिवार की आवश्यकताओं को प्राथमिकता में रखें। आपको अहंकार से बचना चाहिये। नया वाहन खरीद सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। असंयमित भोजन के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। फालतू के कार्यों में अपने मूल्यवान समय को बर्बाद न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरीपेशा दोनों ही तरह के लोगों के लिये दिन काफी शुभ सिद्ध होगा। सभी आवश्यक कार्यों को अपने नियन्त्रण में ही रखें। जीवनसाथी आपको कोई शुभ खबर सुना सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा थका हुआ सा महसूस कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य के रुकने के कारण निगेटिविटी आ सकती है। लोग आपके कार्य का श्रेय लेने का प्रयास कर सकते हैं। अचानक यात्रा करने से थोड़ी परेशानी होगी। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिये।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्साहित होंगे। बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आपनी रचनात्मक अभियोग्यता लोगों के सामने निखर कर आयेगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। यदि आप वक्ता हैं तो आपको किसी बड़े मंच से सम्मान मिल सकता है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, March 09, 2021

Monday, March 8, 2021

शनि और चन्द्रमा जनित विषयोग का द्वादश भाव मे प्रभाव

Filled under:

शनि और चन्द्रमा जनित विषयोग  का द्वादश भाव मे प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार ‘‘आयु, मृत्यु, भय, दुख, अपमान, रोग, दरिद्रता, दासता, बदनामी, विपत्ति, निन्दित कार्य, नीच लोगों से सहायता, आलस, कर्ज, लोहा, कृषि उपकरण तथा बंधन का विचार शनि ग्रह से होता है।

‘‘अपने अशुभ कारकत्व के कारण शनि ग्रह को पापी तथा अशुभ ग्रह कहा जाता है। परंतु यह पूर्णतया सत्य नहीं है। वृष, तुला, मकर और कुंभ लग्न वाले जातक के लिए शनि ऐश्वर्यप्रद, धनु व मीन लग्न में शुभकारी तथा अन्य लग्नों में वह मिश्रित या अशुभ फल देता है।

भावानुसार ‘विष योग’ का फल 
प्रथम भाव (लग्न) -इस योग के कारण माता के बीमार रहने या उसकी मृत्यु से किसी अन्य स्त्री (बुआ अथवा मौसी) द्वारा उसका बचपन में पालन-पोषण होता है। उसे सिर और स्नायु में दर्द रहता है। शरीर रोगी तथा चेहरा निस्तेज रहता है। जातक निरूत्साही, वहमी एवं शंकालु प्रवृत्ति का होता है। आर्थिक संपन्नता नहीं होती। नौकरी में पदोन्नति देरी से होती है। विवाह देर से होता है। दांपत्य जीवन सुखी नहीं रहता। इस प्रकार जीवन में कठिनाइयां भरपूर होती हैं।

द्वितीय भाव -घर के मुखिया की बीमारी या मृत्यु के कारण बचपन आर्थिक कठिनाई में व्यतीत होता है। पैतृक संपत्ति मिलने में बाधा आती है। जातक की वाणी में कटुता रहती है। वह कंजूस होता है। धन कमाने के लिए उसे कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जीवन के उत्तरार्द्ध में आर्थिक स्थिति ठीक रहती है। दांत, गला एवं कान में बीमारी की संभावना रहती है।

तृतीय भाव -  जातक की शिक्षा अपूर्ण रहती है। वह नौकरी से धन कमाता है। भाई-बहनों के साथ संबंध में कटुता आती है। नौकर विश्वासघात करते हैं। यात्रा में विघ्न आते हैं। श्वांस के रोग होने की संभावना रहती है।

चतुर्थ भाव -  माता के सुख में कमी, अथवा माता से विवाद रहता है। जन्म स्थान छोड़ना पड़ता है। मध्यम आयु में आय कुछ ठीक रहती है, परंतु अंतिम समय में फिर से धन की कमी हो जाती है। स्वयं दुखी दरिद्र होकर दीर्घ आयु पाता है। उसके मृत्योपरांत ही उसकी संतान का भाग्योदय होता है। पुरूषों को हृदय रोग तथा महिलाओं को स्तन रोग की संभावना रहती है।

पंचम भाव - में विष योग होने से शिक्षा प्राप्ति में बाधा आती है। वैवाहिक सुख अल्प रहता है। संतान देरी से होती है, या संतान मंदबुद्धि होती है। स्त्री राशि में कन्यायें अधिक होती हैं। संतान से कोई सुख नहीं मिलता।

षष्ठ भाव -  जातक को दीर्घकालीन रोग होते हैं। ननिहाल पक्ष से सहायता नहीं मिलती। व्यवसाय में प्रतिद्धंदी हानि करते हैं। घर में चोरी की संभावना रहती है।

सप्तम भाव -  स्त्री की कुंडली में विष योग होने से पहला विवाह देर से होकर टूटता है, और वह दूसरा विवाह करती है। पुरूष की कुंडली में यह युति विवाह में अधिक विलंब करती है। पत्नी अधिक उम्र की या विधवा होती है। संतान प्राप्ति में बाधा आती है। दांपत्य जीवन में कटुता और विवाद के कारण वैवाहिक सुख नहीं मिलता। साझेदारी के व्यवसाय में घाटा होता है। ससुराल की ओर से कोई सहायता नहीं मिलती।

अष्टम भाव - दीर्घकालीन शारीरिक कष्ट और गुप्त रोग होते हैं। टांग में चोट अथवा कष्ट होता है। जीवन में कोई विशेष सफलता नहीं मिलती। उम्र लंबी रहती है। अंत समय कष्टकारी होता है।

नवम भाव -  भाग्योदय में रूकावट आती है। कार्यों में विलंब से सफलता मिलती है। यात्रा में हानि होती है। ईश्वर में आस्था कम होती है। कमर व पैर में कष्ट रहता है। जीवन अस्थिर रहता है। भाई-बहन से संबंध अच्छे नहीं रहते।

दशम भाव -  पिता से संबंध अच्छे नहीं रहते। नौकरी में परेशानी तथा व्यवसाय में घाटा होता है। पैतृक संपत्ति मिलने में कठिनाई आती है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती। वैवाहिक जीवन भी सुखी नहीं रहता।

एकादश भाव -  बुरे दोस्तों का साथ रहता है। किसी भी कार्य मे लाभ नहीं मिलता। 1 संतान से सुख नहीं मिलता। जातक का अंतिम समय बुरा गुजरता है। बलवान शनि सुखकारक होता है।

द्वादश स्थान -  जातक निराश रहता है। उसकी बीमारियों के इलाज में अधिक समय लगता है। जातक व्यसनी बनकर धन का नाश करता है। अपने कष्टों के कारण वह कई बार आत्महत्या तक करने की सोचता है।

महर्षि पराशर ने दो ग्रहों की एक राशि में युति को सबसे कम बलवान माना है। सबसे बलवान योग ग्रहों के राशि परिवर्तन से बनता है तथा दूसरे नंबर पर ग्रहों का दृष्टि योग होता है। अतः शनि-चंद्र की युति से बना ‘विष योग’ सबसे कम बलवान होता है। इनके राशि परिवर्तन अथवा परस्पर दृष्टि संबंध होने पर ‘विष योग’ संबंधी प्रबल प्रभाव जातक को प्राप्त होते हैं।

इसके अतिरिक्त शनि की तीसरी, सातवीं या दसवीं दृष्टि जिस स्थान पर हो और वहां जन्मकुंडली में चंद्रमा स्थित होने पर ‘विष योग’ के समान ही फल जातक को प्राप्त होते हैं।

उपाय शिवजी शनिदेव के गुरु हैं और चंद्रमा को अपने सिर पर धारण करते हैं। अतः ‘विषयोग’ के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए देवों के देव महादेव शिव की आराधना व उपासना करनी चाहिए। सुबह स्नान करके प्रतिदिन थोड़ा सरसों का तेल व काले तिल के कुछ दाने मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुये ‘ऊँ नमः शिवाय’ का उच्चारण करना चाहिए।

उसके बाद कम से कम एक माला ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जप करना चाहिए। शनिवार को शनि देव का संध्या समय तेलाभिषेक करने के बाद गरीब, अनाथ एवं वृद्धों को उरद की दाल और चावल से बनी खिचड़ी का दान करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को रात के समय दूध व चावल का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे चंद्रमा और निर्बल हो जाता है।

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 08, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 9 मार्च 2021, मंगलवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 9 मार्च 2021, मंगलवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

9 मार्च 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 26, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि एकादशी सायं 3:03 तक तदनन्तर द्वादशी, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, सूर्योदय 6:45 प्रातः , सूर्यास्त 6:28 सायं , राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

तिथि : विजया एकादशी व्रत

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत होगा। सम्मानित व्यक्तियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सन्तान की प्रगति से गर्व की अनुभूति होगी। ऑफिस में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। पैतृक सम्पत्ति के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*परिस्थितियों को सही दिशा में प्रयोग करने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। व्यावसायिक यात्रा का लाभ मिलेगा। नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक फल मिलने से मानसिक सन्तोष प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को मधुर बनाने का प्रयास करेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini) मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। गुस्से के कारण परिजनों से मतभेद उभर सकते हैं। अपनी योजनाओं में अचानक बदलाव न करें।

🦀 *कर्क (Cancer):*अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करें। व्यवसाय में विशेष आर्थिक निवेश कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। समाज के कार्यों में आप सहयोग करेंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। आराम और मनोरञ्जन के मूड में रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):जीवनसाथी के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से हो जायेंगे। पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात हो सकती है। अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। मार्केटिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अपने ऊपर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। समय की महत्व को कम न आँकें। करियर में आगे बढ़ने के लिये सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*अपने विचारों को सदैव सकारात्मक रखें। नकारात्मक विषयों पर चिन्तन करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नये कारोबार को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको लाभ मिलेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):घर के लिये उपयोगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपकी दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जॉब में स्थानान्तरण और पदोन्नति दोनों की सम्भावना प्रबल है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*कानूनी अड़चनों को दूर कर लेंगे। अपने कार्यों को दूसरों पर न थोपें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सभी काम सुचारू रूप से चलेंगे। अपनी दबी हुई क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करेंगे। गैस और अपच की समस्या होने पर ध्यान दें।

🐊 *मकर (Capricorn):*प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। रिश्तों की मर्यादा को ध्यान में रखें। लोग आपके विचारों को सुनने के लिये उत्सुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में सुदृढ़ होगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*वाहन प्रयोग में आपको सावधानी रखनी चाहिये। परिवार की जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। ईर्ष्या रखने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। चंचलता और जिद्दी व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में उलझनों का सामना करना पड़ेगा। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *आपमें परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। व्यवसाय में सार्थक लाभ मिलने से मन उत्साहित रहेगा। कोई विशिष्ट कार्य होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, March 08, 2021