Friday, February 26, 2021

माघ पूर्णिमा महत्व, कथा, व्रत और पूजा विधि

Filled under:

माघ पूर्णिमा महत्व, कथा, व्रत और पूजा विधि
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
माघ मास की पूर्णिमा तिथि को माघी पूर्णिमा मनाई जाती है। 27 नक्षत्रो में मघा नक्षत्र के नाम से “माघ पूर्णिमा” की उत्पत्ति होती है। इस तिथि का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व बताया गया है। इस वर्ष यह शुभ योग 26 फरवरी शुक्रवार के दिन पड़ रहा है।

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्वयं भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इस दिन जो भी जातक गंगा स्नान करते है तथा उसके बाद जप और दान करते है उन्हें सांसारिक बंधनो से मुक्ति मिलती है।

यह स्नान सम्पूर्ण माघ मास में चलता है अर्थात पौष मास की पूर्णिमा से आरंभ होकर माघ पूर्णिमा तक होता है। सम्पूर्ण मास में गंगा स्नान करने का विशेष महत्त्व है न की केवल पूर्णिमा के दिन। यदि आप  सम्पूर्ण मास में स्नान न कर सके, तो तीन दिन अथवा एक दिन माघ स्नान अवश्य ही करना चाहिए। जो जातक पूरे महीने गंगा स्नान करता वह इसी जन्म में मुक्ति का भागीदार होता है। त्रिवेणी स्नान करने का अंतिम दिन माघ पूर्णिमा ही है। कहा जाता है कि माघ स्नान करने वाले व्यक्ति पर भगवान कृष्ण प्रसन्न होकर धन-धान्य, सुख-समृद्धि तथा संतान एवं मुक्ति प्रदान करते हैं।

माघ पूर्णिमा का पौराणिक महत्व 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
हिन्दू मान्यता के अनुसार माघ मास में सभी देवता मानव रूप धारण करके स्वर्गलोक से पृथ्वी पर आकर वास करते है तथा प्रयागराज में स्नान, जप और दान करते हैं। इसी कारण कहा जाता है कि इस दिन प्रयाग में गंगा स्नान करने से व्यक्ति की सभी मनोवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रयाग गंगा यमुना और सरस्वती का संगम स्थल है इसी कारण इस स्थान का विशेष महत्व हो जाता है।आ  इस दिन ही होली का डंडा गाड़ा जाता है। इस दिन भैरव जयंती भी मनाने की परम्परा है।

जो जातक चिरकाल तक स्वर्गलोग में रहना चाहते हैं। उन्हें माघ मास में सूर्य के मकर राशि में स्थित होने पर अवश्य तीर्थ स्नान करना चाहिए।

स्वर्गलोके चिंर वासो येषां मनसि वर्तते |
यत्र क्वापि जले तैस्तु स्नातव्यं मृगभास्करे॥

माघ पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्त्व
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
माघ पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्त्व भी माना गया है। जब चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क में होता है तथा सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में होता है तब माघ पूर्णिमा का योग बनता है। इस योग में सूर्य और चन्द्रमा एक दूसरे से आमने सामने होते है। इस योग को पुण्य योग भी कहा जाता है। इस योग में स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा से मिलने वाले कष्ट शीघ्र ही नष्ट हो जाते है।

जिस जातक की जन्मकुंडली में चन्द्रमा नीच का है तथा मानसिक संताप प्रदान कर रहा है तो उसे सम्पूर्ण मास गंगा जल से स्नान करना चाहिए तथा अंतिम दिन दान करना चाहिए ऐसा करने से चन्द्रमा का दोष समाप्त हो जाता है।

जिस जातक की कुंडली में सूर्य तुला राशि में है तथा मान-सम्मान, यश में कमी प्रदान कर रहा है तो वैसे व्यक्ति को माघ स्नान करना चाहिए तथा सूर्य भगवान् को प्रतिदिन अर्घ्य देना चाहिए ऐसा करने से सूर्य से मिलने वाले कष्ट दूर हो जाते है।

माघ पूर्णिमा व्रत कथा
~~~~~~~~~~~~~~~
प्राचीन काल में नर्मदा नदी के तट पर शुभव्रत नामक विद्वान ब्राह्मण निवास करते थे। ये बहुत ही लालची थे। इनका जीवन का मूल उद्देश्य येन केन प्रकारेण धन कमाना था तथा उन्होंने ऐसा किया भी। धन कमाते कमाते वे वृद्ध दिखने लगे। वे अनेक प्रकार के व्याधि से ग्रस्त हो गए। इसी मध्य उन्हें अचानक संज्ञान हुआ की आजतक मैंने सारा जीवन धन कमाने में ही नष्ट कर दिया है। मुक्ति के लिए मैंने कुछ भी नहीं किया है। अब मेरे जीवन का उद्धार कैसे होगा? मैंने तो आजतक कोई सत्कर्म नहीं किया है। उसी समय उन्हें अचानक एक श्‍लोक स्मरण आया, जिसमें माघ मास में स्नान का महत्त्व बताया गया था।
शुभव्रत ने उसी श्‍लोक के अनुरूप माघ स्नान का संकल्प लिया और नर्मदा नदी में स्नान करने लगे। इस प्रकार वे लगातार 9 दिनों तक प्रात: नर्मदा के जल में स्नान करते रहे। दसवें दिन स्नान के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उनके मृत्यु का समय आ गया था वे सोचने लगे की मैंने तो आजीवन धनार्जन में लगा रहा कोई भी सत्कार्य नहीं किया अतः मुझे तो नरकलोक में ही रहना पड़ेगा। परन्तु माघ मास में स्नान करने के कारण उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।

माघ पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
माघ पूर्णिमा के दिन सर्वप्रथम सुबह सूर्योदय से पहले किसी पवित्र गंगा, यमुना नदी, जलाशय, कुआं या बावड़ी में स्नान करना चाहिए ।

यदि आप गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं तो नहाने की पानी मे गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए।

यदि गंगाजल भी उपलब्ध न हो तो हाथ में जल लेकर इस संकल्प मन्त्र का उच्चारण करे —

ॐ विष्णुर्विष्णुर्विष्णुः अद्यैतस्य मासानाम् मासोतमे मासे माघ मासे शुक्ल पक्षे पूर्णिमा शुभ पूण्य तिथौ रविवासरे अमुक (अपने गौत्र का नाम लें) गोत्रोत्पन्नः शर्माऽहं/(वर्माऽहं/गुप्तोऽहं/दासोऽहं ) ममात्मनः सपरिवारस्य सर्वारिष्ट निरसन पूर्वक सर्वपाप क्षयार्थं, दीर्घायु शरीरारोग्य कामनया धन-धान्य-बल-पुष्टि-कीर्ति-यश लाभार्थं, श्रुति स्मृति पुराणतन्त्रोक्त फल प्राप्तयर्थं, सकल मनोरथ सिध्यर्थं अहम अपना नाम लेकर माघ पूर्णिमा स्नान करिष्ये। फिर निम्न मंत्र बोलें।

ॐ गंगे च यमुना गोदावरी नर्मदे सिंधु कावेरी अस्मिन जले सन्निधिं कुरु। इस मंत्र के उच्चारण के बाद स्नान करना प्रारम्भ करे।

स्नान के बाद सूर्यदेव को “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मन्त्र से अर्घ्य देना चाहिए।

इसके बाद मन में माघ पूर्णिमा व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

दोपहर में किसी गरीब व्यक्ति और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दे।

दान में तिल और काले तिल विशेष रूप से दान करे तथा काले तिल से हवन और काले तिल से पितरों का तर्पण करे।

माघ पूर्णिमा व्रत में स्नान और दान से लाभ
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
माघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में नदी में स्नान करने से शारीरिक व्याधियां दूर होती हैं और शरीर निरोगी होता है।

इस दिन स्नान-ध्यान कर भगवान महादेव या विष्णु की पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

व्यक्ति को तिल और कम्बल का दान करना चाहिए ऐसा करने से जातक को नरक लोक से मुक्ति मिलती है।

माघ की पूर्णिमा पर ब्रह्मवैवर्तपुराण का दान करे ऐसा करने से श्रद्धालु को ब्रह्म लोक की प्राप्ति होती है ।

सभी पापों से विमुक्ति, स्वर्गलाभ तथा भगवान् वासुदेव की प्राप्ति के लिए सभी श्रद्धालुओं को माघ स्नान करना चाहिए।

माघ पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मेष🐐
माघ पूर्णिमा पर मेष राशि के लोग कन्याओं को खीर खिलाएं और चावल को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।

वृष🐂
इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है। वृष राशि शुक्र की राशि है और राशि स्वामी शुक्र प्रसन्न होने पर भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं। शुक्र देवता को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के लोग दही और गाय का घी मंदिर में दान करें।

मिथुन💏
इस राशि का स्वामी बुध, चंद्र के साथ मिल कर आपकी व्यापारिक एवं कार्य क्षेत्र के निर्णयों को प्रभावित करता है। उन्नति के लिए आप दूध और चावल का दान करें तो उत्तम रहेगा।

कर्क🦀
आपके मन का स्वामी चंद्रमा है, जो कि आपका राशि स्वामी भी है। इसलिए आपको तनाव मुक्त और प्रसन्न रहने के लिए मिश्री मिला हुआ दूध मंदिर में दान देना चाहिए।

सिंह🐅
आपका राशि का स्वामी सूर्य है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर धन प्राप्ति के लिए मंदिर में गुड़ का दान करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हो सकता है।

कन्या👩
इस पर्व पर आपको अपनी राशि के अनुसार 3 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को भोजन में खीर खिलाना या दूध अथवा अन्य सफेद वस्तुओ का दान विशेष लाभदाई रहेगा।

तुला⚖
इस राशि पर शुक्र का विशेष प्रभाव होता है। इस राशि के लोग धन और ऐश्वर्य के लिए धर्म स्थानों यानी मंदिरों पर दूध, चावल व शुद्ध घी का दान दें।

वृश्चिक🦂
इस राशि में चंद्रमा नीच का होता है। सुख-शांति और संपन्नता के लिए इस राशि के लोग अपने राशि स्वामी मंगल देव से संबंधित वस्तुओं, कन्याओं को दूध व चांदी का दान दें।

धनु🏹
इस राशि का स्वामी गुरु है। इसलिए इस राशि वालों को माघी पूर्णिमा के अवसर पर किए गए दान का पूरा फल मिलेगा। चने की दाल पीले कपड़े में रख कर मंदिर में दान दें। गुरु अथवा गुरु तुल्य महानुभावो को धन का दान करें।

मकर🐊
इस राशि का स्वामी शनि है। आप बहते पानी में चावल बहाएं। इस उपाय से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

कुंभ🍯
इस राशि के लोगों का राशि स्वामी शनि है। इसलिए इस पर्व पर शनि के उपाय करें तो विशेष लाभ मिलेगा। आज दृष्टिहीनों को भोजन अवश्य करवाएं।

मीन🐠
माघ पूर्णिमा के अवसर पर आपकी राशि से चंद्र पंचम होगा। इसलिए आप सुख, ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति के लिए ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।
Manishtiwary baba
8404911785

Posted By KanpurpatrikaFriday, February 26, 2021

Thursday, February 25, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 26 फरवरी 2021, शुक्रवार,❖▩ஜ

Filled under:

❖▩ஜआज का पंचांग 26 फरवरी 2021, शुक्रवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

26 फरवरी 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 15, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि चतुर्दशी सायं 3:50 तक तदनन्तर पूर्णिमा, नक्षत्र आश्लेषा दोपहर 12:35 तक तदनन्तर मघा, सूर्योदय 6:55 प्रातः , सूर्यास्त 6:13सायं, राहुकाल प्रात: 10:30 से 12:00:

तिथि श्रीसत्यनारायण व्रत, गण्डमूल विचार

🐏 *मेष (Aries):*आज शाम को किसी कारणवश परेशान रहेंगे। घुटने और पैर में समस्या हो सकती है। फोकस में कमी के कारण काम समय पर पूरा नहीं होने की सम्भावना भी निर्मित हो सकती है। उच्च शिक्षा में आपको शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*नयी जमीन और सम्पत्ति लेने का विचार बना सकते हैं। पति-पत्नी में बेवजह झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन पर लोगों की नजर रहेगी। आवश्यक कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। रक्तचाप सम्बन्धित परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

👭 *मिथुन (Gemini):प्रणय जीवन में शंका न उत्पन्न होने दें। परिस्थितियों का सही तरह से आकलन करेंगे। नये रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ घूमने जाने का विचार बनेगा। परिवार के लिये आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। नकारात्मक लोगों की संगत से बचें।

🦀 *कर्क (Cancer):*सेहत में बड़े बदलाव आ सकते हैं। शरीर में जल की मात्रा कम न होने दें। दोपहर के बाद आपको कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोग आपकी बातों को नकार सकते हैं। फालतू में अपनी राय देने से बचें। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूरा कर लें।

🦁 *सिंह (Leo):शैक्षणिक उपलब्धियों को प्राप्त कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ संवाद अच्छा रखें। छाती और पेट से जुड़े रोग जन्म ले सकते हैं। पारिवारिक मामले में बाहर वाले लोगों से ज्यादा राय न लें। किसी महत्वपूर्ण सेमीनार में भाग ले सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज दिन का पूर्वार्ध आपके लिये अच्छा रहेगा। लेकिन शाम को किसी नकारात्मक विचार के कारण परेशान हो सकते हैं। धन के मामले में आज हांथ खुला हो सकता है। लव पार्टनर के प्रति भरोसे में कमी देखने को मिल सकती है। समझदारी से काम करना आपके लिये हितकर होगा।

⚖ *तुला (Libra):*सहकर्मियों से आपके सम्बन्ध अच्छे होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर विशिष्ट योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। सब जगह से आपको मानसम्मान मिलेगा। प्रेमी जन आपकी भावनाओं को बहुत महत्व देंगे। कारोबारी समस्या का आज समाधान हो जायेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*परिवार जनों के साथ समय बितायें। दिन आपको बहुत कुछ सिखा कर जायेगा। जीवनसाथी आपका उत्साह बढायेगा। नयी जॉब के प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। पूर्व में लिये गये निर्णयों का लाभ आज आपको मिल सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपके द्वारा किये गये परोपकार की प्रशंसा होगी। दिन की शुरुआत थोड़ी हल्की रहेगी। किसी भी काम को हल्के में न लें। दाम्पत्य जीवन को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। आज कानूनी नियमों को बिल्कुल न तोड़ें। सर्द-गर्म के कारण सिरदर्द हो सकता है।

🐊 *मकर (Capricorn):*भावनात्मक रूप से आज काफी संवेदनशील हो सकते हैं। अपनी सफलता से ज्यादा सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। भाई-बहनों और मित्रों की बातें आपको दुखी कर सकती हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति निर्मित होंगी। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*जीवनसाथी को आज काफी महत्व देंगे। सहयोगियों और अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। उलझे मुद्दों को सुलझाने से बड़ी राहत मिलेगी। आज पूरी लय में रहेंगे। आज मौजमस्ती को भी काफी समय देंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अनचाहे विचारों के कारण थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। शाम के समय आपको जॉब में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी आपसे काफी आकर्षित रहेगा। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, February 25, 2021

Wednesday, February 24, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 25 फरवरी 2021, गुरुवार , ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग 25 फरवरी 2021, गुरुवार , ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

25 फरवरी 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 14, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि त्रयोदशी सायं 5:19 तक तदनन्तर चतुर्दशी, नक्षत्र पुष्य दोपहर 1:17 तक तदनन्तर आश्लेषा, सूर्योदय 7:03am, सूर्यास्त 6:19pm, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00, गण्डमूल विचार दोपहर 1:17 से

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। समाज में आपका कद बढ़ेगा। कोई गुम वस्तु आपको वापस मिल सकती है। सेहत काफी अच्छी रहेगी। लोग आपके निर्णयों का समर्थन करेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। नवीन कार्ययोजना बना सकते हैं। फिल्म और टेलीविज़न क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में आशानुरूप लाभ प्राप्त होगा।

👭 *मिथुन (Gemini):प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता प्राप्त होगी। अपना ध्यान काम पर लगायें। आपका फोकस काम पर बढ़ेगा। बेहतर है की किसी समस्या को आपस में ही सुलझा लें। धैर्य के साथ निर्णय लें तो लाभ प्राप्त होगा। आलसी रवैये के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*राजनीति में महत्वपूर्ण लोगों से मिलना हो सकता है। रुचि अनुसार काम करने से आपको लाभ मिलेगा। अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के कारण समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-केस के मामले में आपको सफलता मिलेगी। अपने काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

🦁 *सिंह (Leo):ज्यादा धन कमाने के प्रयास में गलत काम न करें। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। बुद्धि और विवेक से काम करना आपके लिये हितकर होगा। व्यापार में आशानुरूप लाभ प्राप्त नहीं होगा। अनजान व्यक्ति से धन का लेन-देन न करें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपके मन में चंचलता रहेगी। ऑफिस का माहौल आपके लिये हितकर होगा। शेयर मार्केट से धन निवेश से लाभ होगा। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय में व्यस्तता बढ़ेगी। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। सकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। दिन भर आप काफी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी से मानसिक समर्थन प्राप्त होगा। नयी जिम्मेदारियाँ आपके सामने आयेंगी। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आपका मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके प्रयास आज सफल होंगे। किसी काम को करने में आपको अतिरिक्त ध्यान लगाना पड़ेगा। कार्य सिद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आपके ऊपर काम का दबाव साफ देखने को मिलेगा। विपरीत लिंगी लोगों के प्रति आकर्षित रहेंगे। व्यापार में अवरोध आने के योग बन रहे हैं। परिवार में क्लेश हो सकता है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। कुछ भी करने से पहले हानि-लाभ के बारे में जरूर सोचें।

🐊 *मकर (Capricorn):*रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। लोगों की नजरों में आपकी अहमियत बढ़ने वाली है। फाइनेंस और कसंल्टेन्सी से जुड़े जातकों को करियर में विशेष उन्नति प्राप्त हो सकती है। रुके हुये कार्य आज पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना का विकास होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*पैतृक व्यवसाय से आपको लाभ प्राप्त होगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। सीनियर्स के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *छात्रों का पढ़ाई में अच्छा रूझान होगा। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जरूरत पड़ने पर लोग आपकी मदद करेंगे। दोस्तों के साथ लंच करेंगे। घर में अचानक मित्र आ सकते हैं।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, February 24, 2021

Tuesday, February 23, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,24 फरवरी 2021, बुधवार , ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,24 फरवरी 2021, बुधवार , ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

24 फरवरी 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 13, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि द्वादशी सायं 6:06 तक तदनन्तर त्र्योदशी, नक्षत्र पुनर्वसु दोपहर 1:17 तक तदनन्तर पुष्य, सूर्योदय 7:04 प्रातः , सूर्यास्त 6:18 सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

कल: प्रदोष व्रत, भीष्म-द्वादशी

🐏 *मेष (Aries):*कई चीजों में एक साथ सक्रिय रहने के कारण थोड़ी थकान महसूस होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस में आपको काफी सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी तनातनी हो सकती है। किसी प्रियजन की याद में डूबे रहेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*मातापिता से ली गयी सलाह आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाली है। अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली-भाँति करेंगे। भाई-बहन को कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):व्यावसायिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जॉब में आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा। परिवार के लोगों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का पालन करें। सम्पत्ति के मामलों में भाग्यशाली रहने वाले हैं। आपको अपने खर्चों पर अंकुश लगाना सीखना होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*आज आपका दिन बहुत ही शुभ व्यतीत होने वाला है। अपनी आय को और बढ़ाने के लिये प्रयास करेंगे। सभी स्थितियों में आप विजेता बनकर उभरेंगे। दाम्पत्य जीवन की अनबन आज सुलझ सकती है। नये व्यापार की शुरुआत करने में आ रही बाधा दूर होगी।

🦁 *सिंह (Leo):वकालत से जुड़े पेशे के जातकों को काफी सावधान रहना होगा। आपसे कोई बारीक चूक हो सकती है। इसीलिये आज हर छोटी बात पर गौर अवश्य करें। भोग-विलास में आप अच्छी ख़ासी रुचि लेंगे। जॉब में परिवर्तन करने के लिये समय अभी अनुकूल नहीं है। ध्यान और योग के लिये समय अवश्य निकालें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपकी समझ में सुधार आने वाला है। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण स्थापित होगा। बच्चों पर अपना स्नेह लुटायेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अपने प्रभाव को दिखाने और जताने का प्रयास भी करेंगे। लेकिन ध्यान रखें लोग आपसे ईर्ष्या भी रख सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*काफी समय से सेहत को लेकर परेशानी दूर होगी। आपका मन शान्त रहेगा। जॉब और व्यापार दोनों ही क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के लिये दिन विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार के किसी मामले पर आपको त्वरित निर्णय लेना पड़ेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। अर्जित धन का सही दिशा में प्रयोग करें। धार्मिक आयोजन का विचार बना सकते हैं। बॉस और अधिकारी वर्ग आपके प्रमोशन को लेकर सहमति दिखायेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):*दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने से मन अच्छा रहेगा। शरीर में पानी की आपूर्ति कम न होने दें।

🐊 *मकर (Capricorn):*आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। उच्चाधिकारी आपके प्रदर्शन से बहुत प्रसन्न होंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में रोमांस का आनन्द लेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*निजी जीवन में थोड़ी उठापठक हो सकती है। आवश्यकता से अधिक धन खर्च न करें। बिजनेस मीटिंग के लिये शहर से बाहर जा सकते हैं। साहित्य और राजनीति की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। इश्योरेंस आदि क्षेत्र से लाभ हो सकता है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *सन्तान की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर भविष्य की योजना बनायेंगे। करियर की समस्या दूर होगी। प्रेमी जन से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, February 23, 2021

Monday, February 22, 2021

23 फरवरी 2021, मंगलवार, राशिफल

Filled under:


          ஜआज का पंचांग ۩۞۩

23 फरवरी 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 12, उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु, तिथि एकादशी सायं 6:06 तक तदनन्तर द्वादशी, नक्षत्र आर्द्रा दोपहर 12:31 तक तदनन्तर पुनर्वसु, सूर्योदय 06:58 am, सूर्यास्त 6:17pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

कल: जया एकादशी व्रत

 

*मेष (Aries):

विदेश से सम्बन्धित परियोजनाओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कड़ी मेहनत का परिणाम आज आपको प्राप्त होगा।

वृषभ (Tauras):समाज में आप मेलजोल बढ़ा सकते हैं। अनजान व्यक्तियों से लेन-देन में सावधानी रखें। माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने दिल की बात किसी से न करें। दिनचर्या और जीवनशैली को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। स्वजनों से विरोध न करें।


मिथुन (Gemini):अचानक धन प्राप्त होने की सम्भावना विकसित हो सकती है। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यावसायिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer)

 परिवार और समाज में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा। मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। कठिन विषयों को समझने का प्रयास करेंगे।

सिंह (Leo): भावनात्मक बातों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ जुड़े रहेंगे। प्रियजन से अपने मन की भावना व्यक्त करेंगे। किसी मित्र से आप मदद लेने वाले हैं। बेरोजगारों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या (Virgo):* आपको कार्यक्षेत्र में पद और अधिकार दोनों ही प्राप्त होंगे। अधिकारीवर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। निराशाजनक विचारों से आपको दूर रहना चाहिये। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर शिक्षकों से सलाह लेंगे। पुण्य कार्यों में आपका मन लगेगा। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे।


तुला (Libraघर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। घर-गृहस्थी की समस्या को सुलझा लेंगे। जीवनसाथी के विचारों से सहमत रहेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नये विचारों को कार्यान्वित करने के लिये उपयुक्त समय है। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे।

वृश्चिक (Scorpio):* जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। तनाव भरे विचारों के कारण आपको परेशान होना पड़ेगा। नये कार्यों को शुरू करने में जल्दबाजी न करें। कुछ अच्छा करने का संकल्प मन में रहेगा। घरेलू समस्याओं को शान्ति से निपटा लेंगे।

धनु (Sagittarius):* ऑनलाइन व्यापार से जुड़े लोगों को आपको सफलता मिल सकती


Posted By KanpurpatrikaMonday, February 22, 2021