Monday, February 8, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 9 फरवरी 2021, मंगलवार,❖▩ஜ

Filled under:

❖▩ஜआज का पंचांग, 9 फरवरी 2021, मंगलवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

9 फरवरी 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 27, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि त्र्योदशी, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा दोपहर 2:39 तक तदनन्तर उत्तराषाढ़ा, सूर्योदय 7:00 प्रातः, सूर्यास्त 6:06सायं, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

कल: भौम प्रदोष व्रत व्रत (वैष्णव), शुक्र पूर्व में अस्त रात्रि 6:11 से

🐏 *मेष (Aries):*सत्ता और प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ उठायेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों का वहन करेंगे। तीर्थ यात्रा की योजना बनायेंगे। पैतृक सम्पत्ति के मामले में आपको लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। किसी घटना को लेकर मन विचलित हो सकता है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। मेहनत का अच्छा फल नहीं मिलेगा। शाम के बाद स्थिति आपके नियन्त्रण में आ जायेगी। लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):आज काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आपको कई प्रकार से योजनायें बनानी पड़ेगी। बायोटेक्नोलॉजी और रसायन से जुड़े लोगों को करियर में नया अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगायेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*परिवार के साथ बेहतरीन पलों का आनन्द उठायेंगे। आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहने वाली है। पैतृक धन सम्पदा प्राप्त हो सकती है। साझेदारी के कार्यों में आ रहा अवरोध दूर होगा। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

🦁 *सिंह (Leo):जीवनसाथी के साथ गलतफहमी दूर होगी। वाणी में सौम्यता के कारण आपको सम्मान मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको समाधान प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी आपका प्रोत्साहन करेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस रहेगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*सेहत को लेकर लापरवाही न करें। मन में बहुत सारे विचार होने के कारण कनफ्यूज रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिये। इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर फील्ड से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। आय से अधिक व्यय हो सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*वैवाहिक जीवन में सामंजस्य अच्छा रहेगा। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। प्रियजन से दिल की बात कह सकते हैं। लोग आपके सदगुणों की प्रशंसा करेंगे। विरोधियों की क्षमता को कम न आँकें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*नृत्य और गायन से जुड़े लोगों को प्रदर्शन के लिये पुरस्कार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचार वाले लोगों से अपनी बात शेयर न करें। सरकारी कर्मचारियों को काम का उचित नाम नहीं मिलेगा। रिश्तों के बीच की कड़वाहट दूर होगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):*व्यापार में जोखिम उठा सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ मनोरञ्जन और गेम्स में समय बितायेंगे। शुभ कार्यों में धन भी खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विवाह और शुभ कार्यों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। आय में कमी होने से कुछ कार्य बाधित हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी आज्ञा का उल्लंघन कर सकते हैं। शाम के बाद थोड़ी राहत मिलेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*रिश्तेदारों से लेन-देन न करें वरना सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। आपके खर्चों में कमी आयेगी। ऑफिस में लोग आपसे इंप्रेस होंगे। अपनी क्षमताओं पर सन्देह न करें। सरकार से लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों में थोड़ी सावधानी रखें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *परिवार जनों को खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे। बच्चे पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। व्यापार में कोई बड़ा सौदा प्राप्त हो सकता है। लोग आपके उदार व्यवहार के कारण आपकी प्रशंसा करेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। अपनी उपलब्धियों से गौरव का अनुभव होगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*


Posted By KanpurpatrikaMonday, February 08, 2021

Sunday, February 7, 2021

बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए स्टडी रूम करे वास्तु के ये उपाय

Filled under:

वास्तु शास्त्र के अनुसार पढ़ाई में मन लगाने और करियर बनाने के लिए ध्यान केंद्रित करना सबसे ज्यादा जरूरी है. बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाई का कमरा यानी स्टडी रूम ठीक प्रकार से व्यवस्थित करना चाहिए.

घर में वास्तु दोष होने से नकारात्मकता बढ़ती है और मन की एकाग्रता नहीं बन पाती. जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और पढ़ाई से मन ऊब जाता है. वास्तु के मुताबिक स्टडी रूम में कुछ बातों का ध्यान रख कर पढ़ाई-लिखाई में मन लगाया जा सकता है...

 वास्तु के अनुसार बच्चों के पढ़ने का कमरा यानी स्टडी रूम उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए.

स्टडी रूम में किताबों की अलमारी पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए. अगर जगह की कमी के कारण बेडरूम में पढ़ाई करनी हो तो पढ़ते समय चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा में ही होना चाहिए. 

वास्तु के अनुसार पढ़ाई के वक्त‍ दक्षिण की ओर मुंह करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अग्नि तत्व की प्रधानता होने से बच्चे अनुशासनहीन हो सकते हैं.

 स्टडी टेबल पर ग्लोब या तांबे का पिरामिड रखने से लाभ होता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित होता है.

स्टडी रूम में टीवी, वीडियो गेम व सीडी प्लेयर जैसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए. इस चीजों से पढ़ाई से मन भटकता है.

पढ़ाई के कमरे में पेयजल, घड़ी उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए.

स्टडी रूम में गणेशजी और माता सरस्वती की फोटो भी लगानी चाहिए.

 जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता उनके कमरे में मोर पंख रखें.

Posted By KanpurpatrikaSunday, February 07, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 8 फरवरी 2021, सोमवार,, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 8 फरवरी 2021, सोमवार,, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

8 फरवरी 2021, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 26, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वादशी, नक्षत्र मूला दोपहर 3:21 तक तदनन्तर पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय 7:19am, सूर्यास्त 6:05pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00

कल: गण्डमूल विचार दोपहर 3:21 तक, षट्तिला एकादशी व्रत (वैष्णव), शुक्र पूर्व में अस्त रात्रि 6:11 से

🐏 *मेष (Aries):*पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। नयी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपको ऑफिस में सम्मान प्राप्त होगा। पैतृक व्यवसाय में आपको लाभ मिल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*परिवार में खर्चे बढ़ सकते हैं। तले-भुने भोजन करने के कारण एसीडिटी हो सकती है। विवाह में अड़चनें आने की सम्भावना है। दूसरों की आलोचना न करें। अति-आत्मविश्वास के कारण आपका कार्य बिगड़ सकता है। धन-सम्पदा को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अपनी क्षमताओं का सही उपयोग करेंगे। कम मेहनत में आपका कार्य सफल हो जायेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। दोपहर के बाद आपके व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी।

🦁 *सिंह (Leo):नौकरीपेशा लोगों को धन की चिन्ता रहेगी। प्रणय जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कारोबार में लापरवाही न करें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। कीमती वस्तुओं को सँभालकर रखें। कुसंग के कारण हानि हो सकती है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें। सेहत में गिरावट हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ के कारण अशान्त रहेंगे। गोपनीय बात के लीक होने का भय रहेगा। शाम के समय आपको लाभ प्राप्त होगा। धैर्य और विवेक से काम करें।

⚖ *तुला (Libra):*करियर में शानदार प्रगति होगी। आर्थिक उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सामाजिक ख्याति में विस्तार होगा। नया प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकते हैं। विवाह के मार्ग में आ रही अड़चनें दूर होंगी। उच्च शिक्षा में धन खर्च करेंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*सन्तान से हर्षदायक समाचार मिल सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों की नयी शुरुआत हो सकती है। आज आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। किन्तु उसका सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होगा। जॉब में स्थानान्तरण हो सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत अच्छा है। धन कमाने के नये अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता से प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी सोच बहुत ही सकारात्मक रहेगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*कामकाज की अधिकता के कारण कोई काम ठीक तरह से नहीं कर पायेंगे। इसीलिये प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। वाणी की कठोरता के कारण लोग आपका साथ छोड़ सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा चाहिये। नौकरी में कठिनाई आने की सम्भावना है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सन्तोषजनक रहने वाली है। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। घर में अतिथि आ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आत्मविश्वास के कारण आसानी से मुश्किलों से बाहर निकल आयेंगे। स्वयं पर भरोसा बढ़ेगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्रियजनों की उन्नति से आपका मन भी गदगद रहेगा। सेवा और पुण्य कार्यों में धन खर्च करेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, February 07, 2021

Saturday, February 6, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग, 7 फरवरी 2021, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग, 7 फरवरी 2021, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ


7 फरवरी 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 25, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र ज्येष्ठा सायं 4:15 तक तदनन्तर मूला, सूर्योदय 7:20 प्रातः , सूर्यास्त 6:04 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

 गण्डमूल विचार, तिथि विशेष षटतिला एकादशी व्रत (स्मार्त)



🐏 *मेष (Aries):*आज आपको कुछ विरोधाभाषी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। गोपनीय बातों को सोच-समझकर ही लोगों से शेयर करें। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदार रवैये के कारण क्षुब्ध हो सकते हैं। मन में फालतू विषयों के विचार चलते रहेंगे। इसीलिये आपको खाली नहीं बैठना चाहिये।


🐂 *वृषभ (Tauras):*कर्मचारियों की सहायता से आपका कार्यभार बढ़ेगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे। शाम को थोड़ा अकेलापन महसूस होगा। प्रियजन के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपनी बुद्धि विवेक से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। मन में दबी हुई भावनाओं को तुरन्त व्यक्त न करें।


👭 *मिथुन (Gemini):गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। अधूरे कार्यों को आसानी से पूरे कर लेंगे। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। आवश्यक सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी। विवाह से सम्बन्धित कोई रिश्ता सामने आ सकता है। मन में छिपे हुये भय को दूर करने का प्रयास करें।


🦀 *कर्क (Cancer):*समाजसेवा को लेकर मन में भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के कारण सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। जॉब में ऐच्छिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी की आलोचना न करें। तकनीकी कार्यों में रुचि लेंगे।


🦁 *सिंह (Leo):जीवनसाथी के क्रोध का शिकार हो सकते हैं। महिला सहकर्मियों का अपमान न करें। अधिक देर बैठकर काम करने से नुकसान होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी।


👧🏻 *कन्या (Virgo):*दाम्पत्य जीवन की कठिनाई दूर होगी। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अन्तर्द्वंद का शिकार हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। किसी पुराने मित्र की मुलाक़ात से आनन्द की अनुभूति होगी।


⚖ *तुला (Libra):*राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। प्रेमी युगलों के लिये दिन अच्छा नहीं है। अपने भीतर अहम् भाव न पनपने दें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप न होने दें। परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।


🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थों को पीछे रखते हुये लोकहित में काम करें। ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें। दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप के कारण आपका अपमान हो सकता है।


🏹 *धनु (Sagittarius):*शरीर में पित्त पीड़ा बढ़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम होने की आशंका है। मनमौजी स्वभाव के कारण फोकस में कमी आयेगी। परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। शाम के समय सत्संग और ध्यान आदि में मन लगा सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें।


🐊 *मकर (Capricorn):*कार्यक्षेत्र में अपने उत्तरदायित्वों को भली-भाँति समझ लेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। अपनी अपेक्षाओं के अनुसार मेहनत नहीं कर पायेंगे। मन में बैठे डर को निकालने का प्रयास करें। सार्वजनिक उत्सवों में सम्मिलित हो सकते हैं।


⚱ *कुंभ (Aquarius)*जिस अवसर का इंतजार कर रहे थे वो आपको आज मिल सकता है। प्रेमी जन की आर्थिक सहायता करेंगे। कार्यक्षेत्र में नया परिवर्तन आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। पार्टनर के साथ समय बितायेंगे। कर्जों को चुकाने में सफलता मिलेगी।


🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *अपनी क्षमता का सही उपयोग करेंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। व्यापार में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भावना बढ़ेगी।


*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*


Posted By KanpurpatrikaSaturday, February 06, 2021

Thursday, February 4, 2021

राशिफल 5 फरवरी 2021

Filled under:


5 फरवरी 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 23, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि अष्टमी सुबह 10:08 तक तदनन्तर नवमी, नक्षत्र विशाखा रात्रि 6:28 तक तदनन्तर अनुराधा, सूर्योदय 7:00 प्रातः , सूर्यास्त 6:02 सायं, राहुकाल प्रातः 19:30 से 12:00

मेष राशि – ,आज अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है. आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे. मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें. उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है. रोमांस का मौसम है. लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है. 

वृषभ राशि / आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा. किसी सरकारी काम के लिए जा रहे हैं तो जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना ना भूलें. लवमेट के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, कोई बड़ा प्रोजाक्ट हाथ लग सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे.
वैलेंटाइन वीक, वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021, फरवरी वैलेंटाइन डे लिस्ट 2021, आज कौन सा डे है 2021, रोज डे कब है, प्रपोज डे कब है, चॉकलेट डे कब है, टेडी डे कब है, प्रॉमिस डे कब है

मिथुन राशि – ,आपका जिन लोगों से किसी बात पर अनबन हुई थी आज उनसे आपके रिश्ते धीरे-धीरे अच्छे होने शुरु हो जायेंगे. इच्छित सफलता के लिए योजना में बदलाव करना पड़ सकता है. लगातार भागदौड़ का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है. आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की पूर्ण आवश्यकता है, किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति से बचें, इससे आपको नुकसान हो सकता है. 
 
कर्क राशि – ,यह हँसी की चमक से उजला दिन है, जब ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी. आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं. रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा. आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी. कुछ लोगों को विदेश से कोई ख़ास ख़बर या व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है. 

सिंह राशि – इस दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज आप हर चुनौती का ड़टकर सामना करेंगे. छात्रों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत का फल जरूर मिलेगा. करियर संबंधी चुनाव के लिए आप गुरू से परामर्श ले सकते है. भाई-बहन के बीच में अनबन हो सकती है, गुस्से पर काबू रखें. दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, 
 
कन्या राशि – आज उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा. कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं. नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी. लंबित कार्य बन सकते हैं. प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है.


 
तुला राशि – अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें. आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें. पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें. बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है. उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए. 

वृश्चिक राशि – आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. किसी भी काम को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें. आज किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें, अपने गुस्से पर भी काबू रखें. नया फर्नीचर खरीदने के लिए दिन अच्छा है. आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा. आप काफी टेंशन फ्री फील करेंगे. 
 
धनु राशि – ,आज स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा. वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी. कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता हैं. कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है

मकर राशि – अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ. उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे. केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें. रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है,

 
कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. प्रॉपर्टी के लेन-देन के लिए दिन शुभ है. पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. साइंस के स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट मिल सकता है.

मीन राशि –,लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज के दिन सफलतापूर्वक पूरा होगा. आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है. साझेदारी से किए गए कार्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे. भूमि भवन संबंधी कामकाज में धन लाभ होगा. नौकरीपेशा में नौकरी मनोनुकूल रहेगी. 

 

Posted By KanpurpatrikaThursday, February 04, 2021